Himalaya Bleminor Cream Uses in Hindi : अब पिगमेंटेशन को कहें बाय-बाय

himalaya bleminor cream uses in hindi : यदि आप चेहरे पर मौजूद झाइयों यानी पिगमेंटेशन से परेशान हैं और इन्हें हटाने के लिए सब कुछ आजमाकर देख चुके हैं लेकिन फिर भी झाइयां कम होने का नाम नहीं ले रही, तो आपको एक बार himalaya bleminor antiblemish cream का उपयोग करके भी अवश्य देखना चाहिए। यह क्रीम झांइयों को हल्का करके त्वचा को साफ, मुलायम व चमकदार बनाने में मदद करती है। लड़के व लड़कियां दोनों ही इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 

हाइपर-पिगमेंटेशन यानि चेहरे की झांइयों की समस्या से आजकल काफी लोग परेशान है। झाइयों के कारण अच्छा खासा चेहरा बुरा दिखता है जिस कारण कई बार कॉन्फिडेंस भी डाउन हो जाता है। अगर झाइयां शुरूआती दौर में हैं तो आपको इनके उपचार के बारे में जरूर सोचना चाहिए, ताकी आगे चलकर यह गंभीर रूप धारण न कर सके। 

ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप हिमालय ब्लेमिनोर क्रीम का उपयोग (himalaya bleminor cream uses in hindi) कर सकते हैं। यह त्वचा पर मौजूद हाइपर-पिगमेंटेशन के लिए बेस्ट क्रीम में से एक है। आगे हम हिमालय ब्लेमिनोर क्रीम के फायदे, उपयोग का सही तरीका, कीमत और इसके नुकसान के बारे में जानेंगे।

यह भी पढ़े : डार्क सर्कल्स हटाने के लिए 10 सबसे अच्छी क्रीम

हिमालय ब्लेमिनोर क्रीम क्या है – Himalaya Bleminor Cream in Hindi

हिमालय ब्लेमिनोर (himalaya bleminor cream) एक एंटी-ब्लेमिशेज़ क्रीम है जो त्वचा पर मौजूद झाइयों व दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करती है। इसमें मुलेठी (licorice), बादाम (almond), सरजा (white dammar) व सेमल (silk cotton tree) जैसे नेचुरल इंग्रेडिएंट्स का उपयोग किया गया है जो त्वचा में मौजूद पिगमेंटेशन को कम करके त्वचा को साफ और ग्लोइंग लुक देने में मदद करते हैं। 

himalaya bleminor cream सफेद रंग के ट्यूब में आती है, पैकेजिंग अच्छी है। अगर क्रीम की बात करें तो इसका रंग हल्का पीला है, कन्सिस्टेन्सी लाइट है और यह त्वचा में आसानी से अवशोषित हो जाती है, त्वचा को चिपचिपा नहीं करती। साथ ही इसकी खुशबू भी काफी अच्छी है। कंपनी के अनुसार यह क्रीम सभी स्किन टाइप्स के लिए उपयोगी है।

प्रोडक्ट का पूरा नामHimalaya Bleminor Antiblemish Cream
उत्पादकहिमालय ड्रग कंपनी, भारत
प्रोडक्ट फॉर्मक्रीम
स्किन टाइपसभी
विशिष्ट लाभपिगमेंटेशन को कम करें
मुख्य घटकमुलेठी, बादाम, सेमल, सरजा
कितनी बार लगाएंदिन में अधिकतम 2 बार
कीमतचेक करें
कहाँ से खरीदेंहिमालय स्टोर, Amazon

हिमालय ब्लेमिनोर क्रीम के घटक – Himalaya Bleminor Cream Ingredients in Hindi 

himalaya bleminor cream
Bleminor Cream

हिमालय ब्लेमिनोर क्रीम के फायदे (himalaya bleminor cream benefits in hindi) जानने से पहले इसमें मौजूद घटकों के बारे में जान लेते हैं, क्यूंकि किसी भी प्रोडक्ट्स की असली पहचान उसके इंग्रीडिएंट्स से ही होती है। हिमालय ब्लेमिनोर क्रीम में मुख्य रूप से प्राकृतिक घटकों का इस्तेमाल किया गया है जिनके बारे में नीचे बताया गया है। 

बादामस्किन को रेजुवेनेट करता है और त्वचा को मुलायम व चमकदार बनाने में मदद करता है
मुलेठीइसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन व झांइयों को कम करने में मदद करते हैं।
सरजायह मेलेनिन संश्लेषण और उत्पादन को कम करने में मदद करता है।
सेमलइसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज मेलेनिन उत्पादन को रोकने में मदद करते हैं।

हिमालय ब्लेमिनोर क्रीम के फायदे – Himalaya Bleminor Cream Benefits in Hindi 

Himalaya Bleminor Cream Benefits in Hindi 

1. हाइपर-पिगमेंटेशन के लिए उपयोगी

हिमालय ब्लेमिनोर क्रीम के फायदे हाइपर-पिगमेंटेशन की समस्या के लिए बेहद शानदार है। खासतौर पर तेज धूप, उमस, बढ़ती उम्र, चोट या शरीर में हार्मोनल बदलाव के कारण त्वचा पर बढ़ते हाइपर-पिगमेंटेशन की समस्या को कम करने में यह क्रीम आपकी काफी काफी मदद कर सकती है।

2. मेलेनिन की बढ़ती मात्रा को रोकने में सहायक

चेहरे पर झाइयों का एक प्रमुख कारण मेलेनिन का अधिक उत्पादन है। वैसे तो मेलेनिन त्वचा के लिए बेहद लाभकारी होता है लेकिन जब इसका उत्पादन जरुरत से ज्यादा होने लगता है तो इससे त्वचा में पिगमेंटेशन की समस्या को बढ़ावा मिलता है। himalaya bleminor cream में मौजूद घटक जैसे मुलेठी, सरजा व सेमल मेलेनिन उत्पादन को रोकने में काफी मददगार होते हैं।

3. मेलाज्मा के लिए उपयोगी 

मेलाज्मा त्वचा संबंधी एक रोग है जिसके कारण त्वचा में भूरे रंग के धब्बे पड़ने लगते हैं जो दिखने में बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते। यह समस्या महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलती है, प्रेग्नेंसी के बाद कुछ महिलाओं में मेलाज्मा की समस्या बढ़ने लगती है। ऐसे में इस समस्या के लिए भी हिमालय ब्लेमिनोर क्रीम का उपयोग (himalaya bleminor cream uses in hindi) किया जा सकता है। यह मेलाज्मा को नियंत्रित करने में काफी हद तक मददगार होती है, बस इसमें थोड़ा समय लगता है।   

4. त्वचा में सूजन कम करें

हिमालय ब्लेमिनोर क्रीम के फायदे (himalaya bleminor cream benefits in hindi) की आगे बात करें तो यह त्वचा की सूजन को कम करने में भी सहायक होती है। दरअसल, इस क्रीम में मौजूद मुख्य घटक जैसे सेमल और मुलेठी में एंटीऑक्सीडेंट व एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो त्वचा की सूजन को कम करने में काफी मददगार होते हैं।

5. दाग-धब्बों को कम करने में सहायक

पिंपल के कारण चेहरे की त्वचा पर मौजूद काले व भूरे रंग के दाग-धब्बों को कम करने में भी himalaya bleminor cream का उपयोग किया जा सकता है। अक्सर ऐसा होता है की चेहरे पर पिंपल्स निकल आते हैं जो कुछ समय बाद ठीक भी हो जाते हैं लेकिन कई बार यह चेहरे पर अपने निशान छोड़ जाते हैं जो सुंदरता को काफी प्रभवित करते हैं। त्वचा पर मौजूद ऐसे निशान या दाग-धब्बों को हल्का करने के लिए इस क्रीम का उपयोग किया जा सकता है। 

हिमालय ब्लेमिनोर क्रीम की अन्य खूबियां – Other Benefits of Himalaya Bleminor Cream 

  • यह क्रीम हर स्किन टाइप्स के लिए उपयोगी है। 
  • लड़के-लड़कियां दोनों इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • त्वचा में आसानी से अवशोषित जो जाती है और त्वचा को चिपचिपा नहीं करती। 
  • इसमें नेचुरल घटकों का इस्तेमाल किया गया है। 
  • त्वचा के लिए कोई भी हानिकारक तत्व मौजूद नहीं है। 
  • यह क्रीम हर जगह आसानी से उपलब्ध हो जाती है। 
  • इसका प्राइस भी ज्यादा नहीं है। 

हिमालय ब्लेमिनोर क्रीम का उपयोग – Himalaya Bleminor Cream Uses in Hindi 

  • हिमालय ब्लेमिनोर क्रीम (himalaya bleminor cream) का इस्तेमाल करने से पहले किसी अच्छे माइल्ड फेस वाश से चेहरा धो लें। 
  • उसके बाद साफ टॉवल की मदद से चेहरे को अच्छी तरह सूखा लें। 
  • फिर थोड़ी सी मात्रा में ब्लेमिनोर क्रीम लें और इसे प्रभवित जगह पर लगाएं।
  • आप चाहे तो इसे पूरे चेहरे पर भी लगा सकते हैं।  
  • इसे आंख, कान, नाक और मुंह के अंदर लगाने से बचें।
  • दिन में अधिकतम दो बार इसका उपयोग कर सकते हैं। 

हिमालय ब्लेमिनोर क्रीम के नुकसान – Himalaya Bleminor Cream Side Effects in Hindi

वैसे तो himalaya bleminor cream का किसी भी प्रकार का कोई नुकसान या साइड इफ़ेक्ट नहीं है, लेकिन फिर भी आपको किसी त्वचा विशेषज्ञ की सलाह से ही इसका उपयोग करना चाहिए, खासकर यदि आपको पिंगमेंटशन की अधिक समस्या है या आपकी त्वचा बहुत ज्यादा सेंसेटिव है तो आपको त्वचा विशेषज्ञ की सलाह से ही इस क्रीम का उपयोग करना चाहिए। 

साथ ही चेहरे पर इस्तेमाल करने से पहले एक बार इसका पैच टेस्ट जरूर कर लें और यदि इसके इस्तेमाल से किसी तरह की कोई समस्या महसूस हो तो इसका इस्तेमाल करना तुरंत बंद कर दें। इसके अलावा छोटे बच्चों पर इसका उपयोग नहीं करना चाहिए।  

Himalaya Bleminor Cream की कीमत

himalaya bleminor cream का प्राइज ज्यादा नहीं है, इसकी 30ml के ट्यूब की किमित लगभग 190 रुपए के आसपास है। ऑनलाइन amazon पर इसके ऊपर अच्छा डिस्काउंट भी मिल जाता है। amazon पर prize चेक करें

हिमालय ब्लेमिनोर क्रीम की सावधानियां – Precaution of Himalaya Bleminor Cream in Hindi

  • दिन में दो बार से अधिक इस क्रीम का इस्तेमाल न करें। 
  • इसका उपयोग करने से पहले चेहरे जरूर धोएं, साथ ही हाथों की भी अच्छी तरह सफाई कर लें। 
  • गर्भवती महिलाओं को इस क्रीम का उपयोग करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। 
  • साथ ही यदि आप त्वचा संबंधी किसी गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं तो भी डॉक्टर की सलाह से ही इसका उपयोग करें। 
  • ब्लेमिनोर क्रीम का उपयोग आंख, कान, नाक और मुँह के अंदर न करें। 
  • छोटे बच्चों से इसे दूर रखें। 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQ

Q. Himalaya Bleminor Cream का उपयोग कैसे करते हैं?

Ans. सबसे पहले माइल्ड फेस वॉश से चेहरा धो लें और साफ टॉवल से इसे सूखा लें, उसके बाद थोड़ी सी मात्रा में ब्लेमिनर क्रीम लें और इसे प्रभावित जगह पर लगाएं और उंगलियों से हल्की मसाज करें।

Q. क्या हिमालय ब्लेमिनर क्रीम सुरक्षित है?

Ans. जी हाँ, यह पूरी तरह से सुरक्षित उत्पाद है। इसमें नेचुरल इंग्रेडिएंट्स का इस्तेमाल किया गया है।  

Q. Himalaya Bleminor Cream क्या काम करती है?

Ans.यह क्रीम पिगमेंटेशन व हल्के दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करती है। साथ ही त्वचा की सूजन कम करने में भी मददगार होती है।

Q. हिमालय ब्लेमिनर क्रीम को दिन में कितनी बार लगाना चाहिए? 

Ans. इसे दिन में अधिकतक दो बार तक इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन सामान्य मामलों में दिन में एक बार ही इसका उपयोग करना सही रहता है। 

Q. Himalaya Bleminor Cream को कहाँ से खरीदें?

Ans. आप इसे अपने आसपास किसी भी हिमालय स्टोर या मेडिकल स्टोर से खरीद सकते हैं। साथ ही यह क्रीम आपको ऑनलाइन भी आसानी से मिल जाती है।   

निष्कर्ष – Conclusion

इस आर्टिकल में हमने हिमालय ब्लेमिनर क्रीम के फायदे उपयोग और नुकसान (himalaya bleminor cream uses in hindi) के बारे में जाना। सभी की त्वचा अलग होती है इसलिए साफ तौर पर बिल्कुल भी नहीं कहा जा सकता की यह क्रीम कितनी असरदार है, लेकिन इस क्रीम में सबसे अच्छी बात है की इसमें नेचुरल चीजों का इस्तेमाल किया गया है जिससे त्वचा पर इसके साइड इफेक्ट्स की संभावना काफी कम रहती है।

आपको यह आर्टिकल भी पसंद आएंगे

Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या डॉक्टरी सलाह का विकल्प नहीं हो सकता। इजी लाइफ हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है, इस तरह के किसी भी उपचार, दवा, डाइट इतियादी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें, किसी भी नुकसान के लिए इजी लाइफ हिंदी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

Leave a Comment