पतंजलि सेब का सिरका के 10 फायदे, उपयोग और नुकसान | Patanjali Apple Vinegar Ke Fayde

पतंजलि सेब का सिरका के फायदे (patanjali apple vinegar ke fayde) : सेब का सिरका स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह पाचन शक्ति को मजबूत बनाने, मोटापा कम करने, डायबिटीज व कोलेस्ट्रॉल के खतरे को कम करने जैसी कई समस्याओं में काम आता है। साथ ही इसका उपयोग त्वचा व बालों के लिए भी फायदेमंद होता है यह पिंपल्स को कम करने, चेहरे का निखार बढ़ाने व डैंड्रफ को दूर करने में भी सहायक होता है। इसके अलावा भी इसके कई फायदे हैं।

बाजार में आपको एप्पल साइडर विनेगर के नाम से सेब का सिरका आसानी से मिल जाएगा। भारत की फेमस आयुर्वेदिक कंपनी पतंजलि द्वारा भी सेब का सिरका (patanjali apple vinegar) बनाया जाता है और आज हम इसी के बारे में जानेंगे। पतंजलि सेब का सिरका के फायदे (patanjali apple vinegar ke fayde), इसके उपयोग का तरीका, इससे जुड़ी सावधानियां व इससे होने वाले नुकसान के बारे में जानेंगे।

पतंजलि एप्पल विनेगर – Patanjali Apple Vinegar

उत्पाद का नामएप्पल विनेगर (सिरका)
उत्पादपतंजलि आयुर्वेद
इंग्रेडिएंट्स पाइरस मालस (सेब)
स्वादखट्टा
फ्लेवरएप्पल
फॉर्मलिक्विड
मात्रा500 ml
कीमत130 रुपए
बेस्ट बिफोरमैन्युफैक्चरिंग डेट से 18 महीने तक
कहाँ से खरीदेंपतंजलि स्टोर, amazon

पतंजलि सेब का सिरका (एप्पल विनेगर) क्या है – Patanjali Apple Vinegar in Hindi 

patanjali apple vinegar (seb ka sirka)

पतंजलि एप्पल विनेगर एक प्रकार का सिरका है जिसे सेब के गूदे से बनाया जाता है। यह मोटापा, डायबिटीज व कोलेस्ट्रॉल जैसी कई हेल्थ समस्याओं के लिए फायदेमंद होता है। अधिकतर मामलों में इसे पानी के साथ मिक्स करके लिया जाता है साथ ही इसका उपयोग सलाद, भोजन व चटनी इतियादि में भी किया जा सकता है।

इसके अलावा त्वचा व बालों के लिए भी पतंजलि सेब का सिरका के फायदे (patanjali apple vinegar ke fayde) अच्छे हैं। यह त्वचा पर चमक बढ़ाने, दाग-धब्बे व कील-मुंहासों को कम करने, बालों को स्वस्थ रखने व डैंड्रफ को दूर करने में काफी मददगार होता है। पतंजलि एप्पल विनेगर के फायदों की एक लंबी लिस्ट है जिसके बारे में हम आर्टिकल में आगे जानेंगे। 

पतंजलि सेब का सिरका के फायदे – Patanjali Apple Vinegar Benefits in Hindi

patanjali apple vinegar benefits in hindi

1. मोटापे के लिए पतंजलि सेब का सिरका के फायदे    

एप्पल विनेगर वजन कम करने में काफी मददगार होता है, ज्यादातर लोग वजन कम करने के उद्देश्य से ही इसका उपयोग करते हैं। दरअसल, सेब का सिरका में एसिटिक एसिड गुण होते हैं जो बॉडी के एक्सट्रा फैट को कम करने में मदद करते है। साथ ही यह शरीर में मौजूद विषैले पदार्थों को दूर करता है, पाचन को मजबूत बनाता है और पेट को लंबे समय तक फुल रखता है।

इन सब वजहों से यह मोटापा कम करने में सहायक होता है। एक अच्छी डाइट के साथ यदि पतंजलि सेब का सिरका (patanjali apple vinegar) का सेवन किया जाए तो यह आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बना सकता है। पेट की बढ़ती चर्बी से परेशान लोगों के लिए यह एक बेस्ट पेट कम करने की नेचुरल दवा है।

2. डायबिटीज की रोकथाम

पतंजलि सेब का सिरका के फायदे (patanjali apple vinegar ke fayde) डायबिटीज जैसी भयंकर बीमारी के लिए भी अच्छे हैं। इसके सेवन से शरीर में ग्लूकोज के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है। कई रिसर्च में भी सेब के सिरके को डायबिटीज के लिए उपयोगी माना गया है, लेकिन इसका लाभ आपको तभी प्राप्त हो सकता है जब आपका खानपान अच्छा होगा। बिना खानपान पर सुधार किए डायबिटीज को कंट्रोल करना मुश्किल होता है।  

3. कॉलेस्टोरल के लिए उपयोगी 

हाई कोलेस्ट्रॉल, हृदय रोगों एक एक मुख्य कारण होता है इसलिए इसे कंट्रोल करना जरुरी होता है। कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकने के लिए भी पतंजलि एप्पल विनेगर (patanjali seb ka sirka) का सेवन किया जा सकता है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में मददगार होता है। साथ ही यह मोटापे को भी नियंत्रित करने में मदद करता है, जो कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का एक मुख्य कारण है। इस तरह इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकने और हृदय को स्वस्थ रखने में काफी मदद मिल सकती है।

4. गले के दर्द व सूजन में आराम 

मौसम बदलने या कोई ठंडी-गर्म चीज खाने से गले में खराश, सूजन व दर्द की समस्या आम है। इस समस्या से छुटकारा दिलाने में भी पतंजलि सेब का सिरका के फायदे अच्छे हैं। दरअसल इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो गले की खराश व सूजन को दूर करने के साथ-साथ सर्दी, खांसी, जुकाम में भी आराम देने का कार्य करते हैं।

5. पेट की समस्याओं के लिए

सेब का सिरका (patanjali apple vinegar) पेट व पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए भी बेहद लाभकारी होता है। इसके सेवन से अपच, बदहजमी, पेट में ऐंठन व पेट फूलना जैसी कई समस्याओं में लाभ मिलता है। साथ ही यह पेट को खुलकर साफ करने में भी मददगार होता है। भोजन के थोड़ी देर बाद इसका सेवन करने से पाचन भी अच्छा रहता है। इसलिए पेट को स्वस्थ रखने के लिए भी आप इसका सेवन कर सकते हैं।

6. जोड़ों के दर्द में आराम 

जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में भी सेब का सिरका बेहद उपयोगी होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं जो जोड़ों के दर्द व सूजन को कुछ हद तक कम करने में मदद कर सकता है। साथ ही जोड़ों के दर्द के लिए आप सेब के सिरके को थोड़ी मात्रा में लेकर दर्द वाली जगह पर भी लगा सकते हैं, इससे भी थोड़ी राहत मिल सकती है।

7. शरीर से दूषित पदार्थों को बाहर करें

धूल-मिट्टी, प्रदूषण व गलत खानपान के कारण हमारे शरीर में बहुत से विषाक्त पदार्थ (toxins) जमा होने लगते हैं जो स्वास्थ्य के लिहाज से सही नहीं है। ऐसे में इन दूषित पदार्थों की सफाई के लिए भी आप पतंजलि सेब के सिरके (patanjali apple vinegar) का सेवन कर सकते हैं। यह बॉडी को डिटॉक्स कर विषैले पदार्थों को शरीर से बाहर निकलने में मदद करता है।

8. त्वचा के लिए पतंजलि एप्पल विनेगर के फायदे

पतंजलि सेब का सिरका के फायदे (apple vinegar patanjali benefits in hindi) त्वचा के लिए भी काफी अच्छे हैं। यह दाग-धब्बों व मुंहासों को दूर करने में मददगार होता है। इसके लिए सेब के सिरके में बराबर मात्रा में पानी मिलाएं और रुई की मदद से इसे प्रभावित जगह पर लगाये, कुछ देर लगे रहने के बाद ताजे पानी से चेहरा धो लें। लेकिन यदि आपकी त्वचा ज्यादा सेंसेटिव है तो फिर आपको इसके उपयोग से बचना चाहिए।

9. बालों के लिए लाभप्रद

त्वचा के साथ-साथ बालों के लिए भी पतंजलि एप्पल विनेगर काफी फायदेमंद होता है। यह बालों को साफ, चमकदार और खूबसूरत बनाने में मदद करता है। साथ ही यह डैंड्रफ को कम करने में भी सहायक होता है। 

बालों पर शैम्पू व कंडीशनर करने के बाद एक चम्मच एप्पल विनेगर को एक कप पानी में अच्छी तरह मिक्स करें और फिर इसे बालों पर लगाएं, यह बालों की जड़ों तक जाना चाहिए, फिर हल्के हाथों से स्कैल्प की थोड़ी मसाज करें और कुछ देर लगे रहने के बाद पानी से बाल धो लें।

10. दांतो के लिए पतंजलि एप्पल विनेगर के फायदे

पतंजलि एप्पल विनेगर (patanjali apple vinegar) दांतों के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है। यह मुंह में मौजूद बुरे बैक्टीरिया व इंफेक्शन को दूर करने में मदद करता है। साथ ही इसके इस्तेमाल से दांतों की चमक बढ़ती है और मुंह की दुर्गंध भी दूर होती है। इसके लिए इसे पानी के साथ मिक्स करके कुछ देर तक मुंह के अंदर चारों ओर घुमाएं और फिर बाहर थूक दें और साफ पानी से कुल्ला कर लें।

पतंजलि एप्पल विनेगर के अन्य फायदे – Patanjali Apple Vinegar Ke Fayde

  • सेब का सिरका यूरिक एसिड की समस्या के लिए भी अच्छा होता है।
  • फैटी लिवर से परेशान लोग डॉक्टर की सलाह से इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। 
  • साइनस से जूझ रहे लोग भी इसका सेवन कर सकते हैं, यह साइनस में आराम देने का कार्य करता है।
  • यह मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है। 
  • साथ ही इसके सेवन से शरीर की इम्युनिटी पॉवर भी मजबूत होती है।

पतंजलि सेब का सिरका के उपयोग – Patanjali Apple Vinegar Uses in Hindi

पतंजलि एप्पल विनेगर का उपयोग (patanjali apple vinegar uses in hindi) स्वास्थ्य के साथ-साथ घर की कई छोटी-छोटी चीजों में भी किया जा सकता है, इसके कुछ मुख्य उपयोग इस प्रकार हैं।

  • सेब के सिरके में बराबर मात्रा में पानी मिलाकर इसे एक स्प्रे बोतल में भरकर रख दें। इसका छिड़काव करने से घर में मखी, मछर आदि नहीं आते।
  • सेब का सिरका क्लीनिक एजेंट के रूप में भी काम करता है। एक कप पानी में आधा कप सेब का सिरका मिक्स करके इससे आप किचन व घर की सफाई कर सकते हैं, यह खतरनाक बैक्टीरिया को भी समाप्त करता है।
  • फल और सब्जियों में मौजूद पेस्टीसाइड को हटाने के लिए भी आप पतंजलि एप्पल विनेगर का उपयोग (patanjali apple vinegar uses in hindi) कर सकते हैं। इसके लिए पानी में थोड़ा एप्पल विनेगर मिक्स करके इससे फल और सब्जियों को धोएं।
  • एक कप पानी में लगभग एक चम्मच एप्पल विनेगर मिक्स करके आप माउथवाश के रूप में इसका उपयोग कर सकते हैं। यह बुरे बैक्टीरिया और मुंह की दुर्गंध दूर करने में सहायक होता है।
  • यह मस्सों के लिए भी काफी उपयोगी होता है। रुई में थोड़ा एप्पल विनेगर लगाकर इसे रातभर मस्सों के ऊपर लगाकर छोड़ दें। धीरे-धीरे मस्से समाप्त होने लग जाएंगे।
  • पतंजलि एप्पल विनेगर का उपयोग (patanjali apple vinegar uses in hindi) फूड प्रिसरवेटिव के रूप में भी किया जा सकता है। यह खाने को सड़न से बचाने में काफी उपयोगी होता है। प्रिसरवेटिव के रूप में इसका अलग-अलग तरीके से उपयोग किया जाता है, जिसके बारे में आप यूट्यूब पर वीडियो देख सकते हैं।

पतंजलि सेब के सिरका का सेवन कैसे करें – How To Consume Patanjali Apple Vinegar in Hindi

जैसा कि हमनें आपको ऊपर बताया कि पतंजलि एप्पल विनेगर का उपयोग (patanjali apple vinegar uses in hindi) कई तरह की बीमारियों व घरेलू कार्यों में किया जाता है। हर चीज के लिए इसके उपयोग का तरीका अलग हो सकता है। अगर आप किसी तरह की शारीरिक समस्या के लिए इसका उपयोग कर रहे हैं तो डॉक्टर की सलाह से ही इसका इस्तेमाल करें।

सामान्य मामलों में 10-20 ml पतंजलि सेब के सिरके को एक गिलास पानी में मिक्स करके भोजन के कुछ देर बाद लिया जा सकता है। साथ ही इसे आप सलाद के ऊपर छिड़ककर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

पतंजलि सेब का सिरका की कीमत – Patanjali Apple Vinegar Price in Hindi

पतंजलि सेब का सिरका (patanjali apple vinegar) बाजार में मिलने वाले अन्य सेब के सिरकों के मुकाबले काफी सस्ता है। इसके 500ml की बोतल का प्राइस लगभग 130 रुपए के आसपास है। आप इसे किसी भी पतंजलि स्टोर या ऑनलाइन amazon से खरीद सकते हैं। amazon पर इसके ऊपर थोड़ा डिस्काउंट भी मिल जाता है। (आकर्षक किमित पर यहाँ से खरीदें)

पतंजलि सेब का सिरका के नुकसान – Patanjali Apple Vinegar Side Effects in Hindi

वैसे तो सेब का सिरका एक सुरक्षित उत्पाद है, लेकिन कई मामलों में शरीर को इसके नुकसान भी झेलने पड़ सकते हैं। एप्पल विनेगर के नुकसान इस प्रकार है।

  • कुछ लोगों को यह सूट नहीं करता जिस कारण उन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत हो सकती है।
  • त्वचा व बालों पर इसका उपयोग करने से पहले एक बार इसका पैच टेस्ट जरूर कर लें।
  • अधिक मात्रा में इसका उपयोग करने से पेट में दिक्कत हो सकती है।
  • इसका सीधे तोर पर सेवन न करें। पानी, जूस आदि के साथ ही इसका सेवन करें।
  • बेहतर होगा कि आप इसका उपयोग डॉक्टर की सलाह के बाद ही करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQ

Q. एप्पल विनेगर का किस समय सेवन करना चाहिए?

Ans. सामान्य मामलों में इसे भोजन के कुछ देर बाद लिया जाता है। हालाकिं विभिन्न समस्याओं में इसके सेवन का समय अलग हो सकता है।

Q. क्या गर्भवती महिलाएं इसका उपयोग कर सकती हैं?

Ans. गर्भवती महिलाओं को इसके सेवन से बचना चाहिए।

Q. क्या पतंजलि एप्पल विनेगर से वजन कम होता है?

Ans. जी हाँ, यह वजन कम करने में आपकी मदद कर सकता है, लेकिन इसका लाभ तभी मिल सकता है जब आपकी डाइट अच्छी होगी।

Q. एप्पल विनेगर सुबह खाली पेट ले सकते हैं?

Ans. सुबह खाली पेट इसके सेवन से बचना चाहिए।

निष्कर्ष – Conclusion

पतंजलि एप्पल विनेगर (patanjali apple vinegar) एक अच्छा उत्पाद है स्वास्थ्य के साथ-साथ यह त्वचा व बालों के लिए भी उपयोगी होता है। साथ ही इसका उपयोग कई अन्य छोटी-मोटी चीजों में किया जा सकता है, जिसके विषय में हम आपको ऊपर बता चुके हैं। लेकिन किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी में इसका उपयोग डॉक्टर की सलाह के ही करना चाहिए और त्वचा व बालों में उपयोग करने से पहले एक बार इसका पैच टेस्ट जरूर कर लेना चाहिए।

उम्मीद है की आपको हमारा यह लेख पतंजलि सेब का सिरका के फायदे (patanjali apple vinegar ke fayde) पसंद आया होगा और आपको इससे कुछ अच्छी जानकारी मिली होगी। अगर आपके मन में कोई सवाल हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं, हम आपके सवालों का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे। साथ ही इसी तरह की जानकारियों के लिए आप हमारे अन्य आर्टिकल भी पढ़ सकते हैं।

Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या डॉक्टरी सलाह का विकल्प नहीं हो सकता। इजी लाइफ हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है, इस तरह के किसी भी उपचार, दवा, डाइट इतियादी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें, किसी भी नुकसान के लिए इजी लाइफ हिंदी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

Leave a Comment