निविया सॉफ्ट क्रीम के फायदे (Nivea Soft Cream Ke Fayde) | चिलचिलाती गर्मी के बाद जब सर्दी का मौसम करीब आता है तो दिल को एक सकून सा मिलता है। सर्दियों के मौसम की सबसे अच्छी बात यह है की इस मौसम में हम कुछ भी खा सकते हैं, बाहर घूम सकते हैं और अपनी मनपसंद के कपड़े पहन सकते हैं। लेकिन सर्दियों का मौसम त्वचा की लिहाज से अच्छा नहीं होता। इस मौसम में त्वचा अपनी नमी खोने लगती है, जिससे त्वचा रूखी होकर फटने लगती है। ऐसे में इस मौसम में त्वचा की खूबसूरती को बनाए रखना एक चुनौती का काम होता है।
जब भी रूखी त्वचा से निपटने की बात आती है तो सबसे पहले मन में मॉश्चराइजर का ख्याल आता है। मॉश्चराइजर का उपयोग सर्दियों के मौसम के लिहाज से बेहद अहम होता है, यह त्वचा को ड्राई होने और फटने से बचाने में काफी मदद करता है। अगर आप सर्दियों के लिए एक अच्छे मॉश्चराइजर की तलाश में हैं तो आपके लिए निविया सॉफ्ट लाइट मॉश्चराइजर (Nivea Soft Light Moisturiser) एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
रूखी त्वचा के लिए निविया सॉफ्ट क्रीम के फायदे (nivea soft cream ke fayde) बेहद शानदार है। इसमें विटामिन ई और जोजोबा ऑयल के गुण मौजूद होते हैं जो स्किन को सॉफ्ट और चमकदार बनाने में मदद करते हैं। ऐसा नहीं है की यह क्रीम केवल सर्दियों के मौसम के लिए ही उपयोगी है, इसका उपयोग किसी भी मौसम में किया जा सकता है। साथ ही सभी स्किन टाइप्स के लिए यह असरदार है।
निविया सॉफ्ट क्रीम के बारे में – Nivea Soft Cream in Hindi
प्रोडक्ट का नाम | निविया सॉफ्ट लाइट मॉश्चराइजर |
उत्पादक | Beiersdorf |
रूप | क्रीम |
मुख्य घटक | विटामिन ई, जोजोबा ऑयल, ग्लिसरीन |
स्किन टाइप | सभी के लिए |
उपयोग | फेस, हैंड और बॉडी |
लाभ | त्वचा को सॉफ्ट बनाना |
कीमत | यहाँ क्लिक करें |
निविया सॉफ्ट क्रीम के फायदे – Nivea Soft Cream Ke Fayde

1. त्वचा को मॉइस्चराइजर करें
निविया सॉफ्ट क्रीम (nivea soft cream) का मुख्य काम त्वचा को मॉइस्चराइज करना है। इसमें विटामिन ई और जोजोबा ऑयल के गुण होते हैं जो त्वचा में जल्दी अवशोषित होकर त्वचा को मॉइस्चराइज करने का काम करते है। रूखी त्वचा वालों के लिए यह क्रीम बेहद उपयोगी होती है।
2. त्वचा की चमक बढ़ाये
सर्दियों के मौसम में नमी खोने से त्वचा रूखी और बेजान दिखने लगती है, ऐसे में निविया सॉफ्ट लाइट मॉश्चराइजर क्रीम (nivea soft light moisturiser) की मदद से आप त्वचा की खोई हुई चमक और खूबसूरती को वापस ला सकते हैं। यह क्रीम त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के साथ-साथ त्वचा की चमक बढ़ाने में भी सहायक होती है।
3. त्वचा को चिपचिपा नहीं करती
निविया सॉफ्ट क्रीम के फायदे (nivea soft cream ke fayde) की आगे बात करें तो यह त्वचा पर जल्दी अवशोषित हो जाती है और त्वचा को बिल्कुल भी चिपचिपा नहीं करती। बाजार में मौजूद ज्यादातर मॉश्चराइजर क्रीम जहाँ त्वचा का रूखापन दूर करने में तो सक्षम होती है, लेकिन साथ ही त्वचा को चिपचिपा भी कर देती है। लेकिन निविया क्रीम के साथ ऐसा नहीं है। यह बिना चिचिपाहट छोड़े त्वचा में नमी को बनाए रखने में मदद करती है।
4. बॉडी पर उपयोग कर सकते हैं
निविया सॉफ्ट क्रीम की एक खूबी यह भी है की आप इसका उपयोग चेहरे के अलावा हाथ, पैर और बॉडी के अन्य भागों पर भी कर सकते हैं। ऐसे में सर्दियों के मौसम के लिए यह क्रीम आपके काफी काम आ सकती है, साथ ही इसकी पैकेजिंग भी पॉकेट फ्रेंडली है, आप इसे अपने साथ कहीं भी ले जा सकते हैं।
यह भी पढ़े – सर्दियों एक लिए 10 सबसे अच्छे बॉडी लोशन
5. सभी स्किन टाइप्स के लिए उपयोगी
यह क्रीम सभी स्किन टाइप्स के लिए उपयोगी है। साथ ही महिला-पुरूष दोनों इसका उपयोग कर सकते हैं।
निविया सॉफ्ट क्रीम के इंग्रेडिएंट्स – Nivea Soft Cream Ingredients in Hindi
ग्लिसरीन, पैराफिनम लिक्विडम, मिरिस्टिल अल्कोहल, ब्यूटिलीन ग्लाइकोल, अल्कोहल डेनाट, स्टीयरिक एसिड, मिरिस्टिल मिरिस्टेट, सेरा माइक्रोक्रिस्टालिना, ग्लाइसेरिल स्टीयरेट, हाइड्रोजनीकृत कोको-ग्लिसराइड्स, सिममंडसिया चिनेंसिस सीड ऑयल, टोकोफ़ेरिल एसीटेट, कैप्रेट, डाइमेथिकोन, सोडियम कार्बोमर, फेनोक्सीथेनॉल, लिनालूल, सिट्रोनेलोल, अल्फा-आइसोमिथाइल आयनोन, ब्यूटाइलफेनिल मिथाइलप्रोपोनियल, लिमोनेन, बेंजाइल अल्कोहल, बेंज़िल सैलिसिलेट और परफ्यूम।
निविया सॉफ्ट क्रीम का इस्तेमाल कैसे करें – Nivea Soft Cream Uses in Hindi
- जरुरत के हिसाब से निविया सॉफ्ट क्रीम लें और इसे त्वचा पर लगाएं।
- हल्के हाथों से त्वचा की तब तक मालिश करें जब तक की यह त्वचा पर अच्छी तरह अवशोषित न हो जाये।
- आप दिनभर में 2-3 बार इसका उपयोग कर सकते हैं।
- नहाने के बाद इसका उपयोग करने से त्वचा का रूखापन दूर होता है।
- साथ ही रात को सोने से पहले भी इसका उपयोग करना त्वचा के लिए फायदेमंद हो सकता है।
निविया सॉफ्ट क्रीम के नुकसान – Nivea Soft Cream Ke Nuksan
निविया सॉफ्ट क्रीम के फायदे और उपयोग (nivea soft cream uses in hindi) जानने के बाद अब इसकी कुछ खामियों के बारे में भी जान लेते हैं। वैसे तो निविया सॉफ्ट क्रीम एक अच्छा प्रोडक्ट है और इसका कोई नुकसान भी नहीं है। लेकिन कुछ मामलों में यह क्रीम आपको चिंतित कर सकती हैं। जैसे की इस क्रीम में सन प्रोटेक्शन फैक्टर (SPF) नहीं होता। बाजार में आपको ऐसे मॉइस्चराइजर मिल जाएंगे जिनमें यह गुण मौजूद होता है।
साथ ही यह क्रीम टब पैकेजिंग में आती है जो मेरी तरह कई लोगों को पसंद नहीं होगा। टब पैकेजिंग की सबसे बुरी बात यह होती है की क्रीम में निकालने के लिए उंगली का सहारा लेना पड़ता है, जो कुछ लोगों को पसंद नहीं होता।
इसके अलावा ऑयली स्किन वाले लोगों के लिए निविया सॉफ्ट क्रीम का उपयोग (nivea soft cream uses in hindi) इतना अच्छा नहीं होता। यह क्रीम ऑयल को हटाने में कोई मदद नहीं करती। साथ ही गर्मियों के मौसम के लिए भी यह इतनी उपयोगी नहीं है।
निविया सॉफ्ट क्रीम के उपयोग से पहले इन बातों का ध्यान रखें
- इस क्रीम का उपयोग हमेशा साफ त्वचा पर भी करें, अगर आप चेहरे पर इसका उपयोग कर रहे हैं तो इसके उपयोग से पहले चेहरे को अच्छी तरह धो लें।
- अगर इसके इस्तेमाल के बाद आपको त्वचा पर किसी तरह की समस्या नजर आए तो इसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें।
- अधिक मात्रा में भी इसका उपयोग न करें।
- साथ ही इसे खरीदने से पहले इसकी एक्सपाइरी डेट और इसमें लिखे दिशा-निर्देश भी जरूर पढ़ लें।
निविया सॉफ्ट क्रीम की कीमत – Nivea Soft Cream Price
इसका प्राइस ज्यादा नहीं है। इसके 300ml टब का प्राइस लगभग 350 रुपए के आसपास रहता है। लेकिन ऑनलाइन खरीदने पर इसके ऊपर अच्छा डिस्काउंट भी मिल जाता है। amazon पर ऑफर टाइम के दौरान यह आपको 260-275 रुपए के आसपास मिल जाएगी। (आकर्षक कीमत पर खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें)
निष्कर्ष – Conclusion
निविया सॉफ्ट लाइट मॉश्चराइजर (nivea soft light moisturiser) सर्दियों में त्वचा को सॉफ्ट और ग्लोइंग रखने के लिए एक परफेक्ट क्रीम है। इस मौसम में नहाने के बाद और रात को सोने से पहले इसका उपयोग फायदेमंद हो सकता है। एक अच्छी बात यह है की आप इसका उपयोग हाथों और पैरों का रूखापन दूर करने के लिए भी कर सकते हैं।
इस क्रीम में मुझे जो सबसे बड़ी खामी लगी वो है की इसमें सन प्रोटेक्शन फैक्टर (SPF) नहीं है, जिससे तेज धूप से त्वचा की रक्षा नहीं हो पाती। लेकिन इसके प्राइस के इसमें वो सभी गुण मौजूद हैं जो सर्दियों के मौसम में त्वचा की रक्षा कर सकते हैं।
इस लेख में हमने निविया सॉफ्ट क्रीम के फायदे (nivea soft cream ke fayde) के बारे में जाना। साथ ही इस क्रीम की कुछ खामियों, उपयोग और बेस्ट प्राइस के बारे में भी आपको बताया। उम्मीद हैं की आपको यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपके मन में कोई सवाल हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।
साथ ही इसी तरह की जानकारियों के लिए आप हमारे अन्य आर्टिकल भी पढ़ सकते हैं और इस आर्टिकल को अन्य लोगों के साथ शेयर भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़े
- ग्लोइंग स्किन के लिए 10 सबसे अच्छी नाईट क्रीम
- लक्मे सीसी क्रीम के फायदे और नुकसान
- वैसलीन के 15 जबरदस्त फायदे, उपयोग और नुकसान
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQ
Q. क्या निविया सॉफ्ट क्रीम का इस्तेमाल रोज कर सकते हैं?
Ans. जी हाँ, आप इसका इस्तेमाल रोज कर सकते हैं।
Q. निविया सॉफ्ट क्रीम क्या काम आती है?
Ans. यह क्रीम त्वचा का रूखापन दूर करने के काम आती है। यह सर्दियों में रूखी और फटी त्वचा को कोमल और मुलायम बनाने में मदद करती है।
Q. क्या Nivea Soft Light Moisturiser का उपयोग लड़के भी कर सकते हैं?
Ans. जी हाँ, इस क्रीम का उपयोग लड़के भी कर सकते हैं। लड़कों की रूखी त्वचा को कोमल बनाने में यह क्रीम काफी मदद कर सकती हैं।
Q. क्या इस क्रीम का इस्तेमाल गर्मियों में भी कर सकते हैं?
Ans. जी हाँ, आप इसका उपयोग गर्मियों के मौसम में भी कर सकते हैं। लेकिन सर्दियों के लिए इसका उपयोग सबसे बेस्ट होता है।
Q. क्या Nivea Soft Light Moisturiser को होठों पर लगा सकते हैं?
Ans. जी हाँ, आप इसे होंठों पर भी लगा सकते हैं। यह क्रीम फटे होंठों को मुलायम बनाने में मदद कर सकती है।
आपके लिए कुछ खास आर्टिकल
- एलोवेरा से गोरे कैसे होते हैं, इसके फायदे व उपयोग
- निखरी त्वचा के लिए 10 सबसे अच्छे फेस वाश
- 10 सबसे अच्छे बॉडी लोशन के नाम (2022)
- पोंड्स के सबसे अच्छे 5 फेस वाश
- Jade Roller के फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका
- विको टरमरिक क्रीम के फायदे, उपयोग और नुकसान
इस आर्टिकल को शेयर करें
Mari oily skin hai main isko garmi ka mousam me use kr sakta hu please reply fast
यह क्रीम सभी स्किन टाइप्स के लिए सूटेबल है, किसी भी मौसम में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।