1 रात में पिंपल हटाने के लिए 11 बेस्ट घरेलू उपाय | Ek Raat Me Pimple Kaise Hataye

एक रात में पिंपल कैसे हटाए : पिंपल्स, त्वचा की सबसे बड़ी परेशानियों में से एक है। आप त्वचा का कितना भी ख्याल क्यों न रख लें, ये चेहरे पर कहीं न कहीं अपनी जगह बना ही लेते हैं। पिंपल्स चेहरे की खूबसूरती को तो प्रभावित करते ही हैं, साथ ही इनकी वजह से कई बार स्ट्रेस भी बढ़ जाता है। जरा सोचिए की आपको किसी खास इवेंट, फंक्शन या डेट में जाना हो और उससे एक दिन पहले आपके चेहरे पर पिंपल्स निकल आए, निश्चित रूप से इससे स्ट्रेस बढ़ेगा। 

पिंपल्स को जल्दी हटाने के लिए कई बार लोग इनके ऊपर उँगलियों से दबाव बनाने का प्रयास करते हैं, जबकि कुछ लोग पिंपल्स को अपने नाखूनों से छिलने का भी प्रयास करते हैं। जो एक गलत तरीका है, इससे पिंपल्स की समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है। ऐसे में अक्सर लोगों द्वारा सवाल पूछा जाता है की क्या रातभर में पिंपल्स ठीक हो सकते हैं? अगर हाँ, तो एक रात में पिंपल कैसे हटाए (ek raat me pimple kaise hataye), इसके लिए क्या करें।

एक रात में पिंपल्स को ठीक करना आसान नहीं हैं, लेकिन कुछ घरेलू उपायों की मदद से इन्हें कम जरूर किया जा सकता है। घरेलू उपाय ज्यादातर मामलों में सुरक्षित होते हैं। इसलिए पिंपल्स को नाखूनों से छिलने की वजाय घरेलू उपायों का इस्तेमाल करना ज्यादा बेहतर विकल्प होगा। अगर आपके मन में भी सवाल चल रहा है की एक रात में पिंपल कैसे हटाए (ek raat me pimple kaise hataye), तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।

एक रात में पिंपल कैसे हटाए – Ek Raat Me Pimple Kaise hataye

pimples kaise hataye

1. रातों रात पिंपल्स ठीक करने के लिए करें एलोवेरा का उपयोग

पिंपल्स को जल्दी हटाने के लिए एलोवेरा एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। एलोवेरा में एंटीबैक्टीरियल, एंटीइंफ्लामेट्री व एंटीसेप्टिक गुण मौजूद होते हैं, जो न सिर्फ पिंपल्स को रोकने में मदद करते हैं, बल्कि पिंपल्स के कारण होने वाली सूजन को भी कम करने में सहायक होते हैं। साथ ही एलोवेरा चेहरे का ग्लो बढ़ाने और दाग-धब्बों को दूर करने में भी सहायक होता है। 

उपयोग का तरीका 

  • एलोवेरा के पत्ते को बीच से काटकर इसका जेल निकाल लें। 
  • रात को सोने से पहले इसे पिंपल्स वाली जगह पर लगाए। 
  • पूरी रात इसे लगा छोड़ दें और अगली सुबह पानी से चेहरा धो लें। 
  • पहले उपयोग के बाद ही आपको फर्क दिखने लगेगा।

2. हल्दी और शहद (Turmeric and Honey)

पिंपल्स को जल्दी हटाने के लिए हल्दी और शहद का उपयोग भी काफी फ़ायदेमदं हो सकता है। हल्दी में मौजूद एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण पिंपल्स को रोकने में मदद करते हैं, जबकि शहद में भी एंटीसेप्टिक गुण मौजूद होते हैं। यह पिंपल्स की सूजन को कम करने में सहायक होता है। अगर आप एक रात में पिंपल कैसे हटाए (ek raat me pimple kaise hataye) के बारे में सोच रहे हैं तो यह मिश्रण आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। 

उपयोग का तरीका 

  • एक चम्मच शहद में एक चौथाई चम्मच हल्दी मिक्स करें। 
  • दोनों सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।
  • अब इस पेस्ट की मोटी लेयर को पिंपल्स वाली जगह पर लगाएं। 
  • आप चाहे तो इस पेस्ट को पूरे चेहरे पर भी लगा सकते हैं। 
  • लगभग 20-25 मिनट लगे रहने की बाद चेहरा पानी से धों लें।  

3. नीम और हल्दी (Neem and Turmeric)

neem and turmeric for pimples

पिंपल्स को हटाने के लिए आप नीम और हल्दी के पेस्ट का भी उपयोग कर सकते हैं। जैसा की आप जानते ही होंगे की नीम त्वचा के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। खासकर मुंहासों के लिए नीम सबसे अच्छे प्राकृतिक तत्वों में से एक है और जब हल्दी के साथ पिंपल्स पर इसका उपयोग किया जाता है तो इसके लाभ और भी बढ़ जाते हैं। नीम और हल्दी दोनों में ही एंटी-फंगल, एंटीसेप्टिक और एंटी-बैक्टीरिअल प्रोपर्टीज़ पाई जाती है जो  पिंपल्स के बैक्टिरिया को खत्म करने में सहायक होते हैं। 

उपयोग का तरीका 

  • नीम के 8-10 पत्तों को अच्छी तरह धोने के बाद पीस लें। 
  • उसके बाद इसमें लगभग 2 चुटकी हल्दी मिलाएं। 
  • दोनों को आपस में अच्छी तरह मिक्स करके पेस्ट बना लें। 
  • इस पेस्ट को पिंपल्स वाली जगह पर लगाएं।  
  • अब इसे कुछ देर तक सूखने के लिए छोड़ दें।
  • उसके बाद पानी से चेहरा धो लें।  

4. लहसुन और शहद (Garlic and Honey)

एक रात में पिंपल हटाने के लिए (ek raat me pimple kaise hataye) लहसुन और शहद का उपयोग भी काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। लहसुन में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो त्वचा पर  बैक्टीरिया को पनपने से रोकने में मदद करता है। साथ ही इसमें एंटीमाइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी मौजूद होते हैं जो पिंपल्स को कम करने में काफी सहायक होते हैं।  

उपयोग का तरीका 

  • अपनी जरुरत के हिसाब से लहसुन लें। 
  • इसे अच्छी तरह पीसकर एक पेस्ट बना लें। 
  • उसके बाद इसमें थोड़ा शहद मिक्स करें।
  • अब इसे प्रभावित जगह पर लगाए और कुछ देर लगा छोड़ दें। 
  • अंत में पानी से चेहरा धो लें। 

5. टी ट्री ऑयल (Tea Tree Oil)

tea tree oil for pimples

पिंपल्स से जल्दी छुटकारा पाने के लिए टी ट्री ऑयल का उपयोग भी काफी फायदेमंद हो सकता है। इसमें एंटीसेप्टिक, एंटी-बैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबियल गुण मौजूद होते हैं जो पिंपल्स से निजात दिलाने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं की पिंपल्स को दूर करने के लिए टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल कैसे किया जाता है। 

उपयोग का तरीका 

  • एक से दो बूँद टी ट्री ऑयल को एक चम्मच एलोवेरा जेल के साथ मिक्स कर लें। 
  • इस मिश्रण को पिंपल्स वाली जगह पर लगाए। 
  • फिर कुछ देर इसे सूखने के लिए छोड़ दें। 
  • उसके बाद पानी से चेहरा धो लें। 

6. एप्पल साइडर विनेगर (Apple Cider Vinegar)

एप्पल साइडर विनेगर यानी सेब का सिरका भी पिंपल्स के लिए उपयोगी होता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं जो पिंपल्स को कम करने में मदद करते हैं और साथ ही यह त्वचा के PH स्तर को भी संतुलित करने का कार्य करता है। पिंपल्स से जल्दी छुटकारा पाना के लिए (ek raat me pimple kaise hataye) इसका उपयोग काफी फायदेमंद हो सकता है। 

उपयोग का तरीका 

  • एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर में आधा चम्मच पानी मिक्स कर लें। 
  • उसके बाद इसे कॉटन बॉल की मदद से पिंपल्स वाली जगह पर लगाए। 
  • लगभग 15-20 मिनट इसे लगा रहने दें। 
  • उसके बाद पानी से चेहरा धो लें। 

7. मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल (Multani Mitti and Rose Water)

multani mitti and gulab jal face pack

 पिंपल्स हटाने के उपाय में मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का फेस पैक भी काफी उपयोगी होता है। पिंपल्स की बड़ी वजह तेलीय त्वचा होती है, मुल्तानी मिट्टी चेहरे से अतिरिक्त ऑयल को साफ करने में मदद करता है। जिससे पिंपल्स की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है। यह फेस पैक खासतौर पर ऑयली स्किन वालों के लिए है। 

उपयोग का तरीका  

  • अपनी त्वचा के हिसाब से एक कटोरी में 2-3 चम्मच मुल्तानी मिट्टी ले। 
  • इसमें आवश्यकतानुसार गुलाब जल मिक्स करके एक पेस्ट बना लें।
  • अब इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाए। 
  • जब यह अच्छी तरह सूख जाए तब पानी से चेहरा धो लें।

8. विटामिन E कैप्सूल (Vitamin E Capsule)

त्वचा के लिए विटामिन E कैप्सूल बेहद लाभकारी होती है। यह कील-मुंहासों को कम करने के साथ-साथ पिंपल्स के दाग-धब्बों को हटाने और डार्क सर्कल्स को कम करने में भी मदद करती है। पिंपल्स के लिए इसका इस्तेमाल एलोवेरा जेल के साथ करना ज्यादा फायदेमंद होता है। आइये जानते हैं इसके उपयोग का तरीका। 

उपयोग का तरीका 

  • एक चम्मच एलोवेरा जेल में एक विटामिन E कैप्सूल का जेल मिक्स लें। 
  • दोनों को अच्छी तरह मिक्स करने के बाद प्रभावित जगह पर लगाए। 
  • और फिर 20-25 मिनट लगा छोड़ दें।
  • उसके बाद पानी से चेहरा साफ कर ले।  

9. ग्रीन टी (Green Tea)

एक रात में पिंपल कैसे हटाए (ek raat me pimple kaise hataye) के लिए उपयोगी घरेलू नुस्खों में ग्रीन टी भी शामिल है। इसकी मदद से  आप रातों-रात पिंपल्स को बाय-बाय कर सकते हैं। इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व न सिर्फ पिंपल्स से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं, बल्कि इसके इस्तेमाल से चेहरे की सूजन को भी कम किया जा सकता है। ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट का एक अच्छा स्रोत है, जिस कारण भी इसका उपयोग त्वचा के लिए लाभकारी होता है।

उपयोग का तरीका 

  • ग्रीन टी को पानी में उबालने के बाद, ठंडा होने के लिए छोड़ दें। 
  • उसके बाद कॉटन बॉल की मदद से  इसे प्रभावित जगह पर लगाएं।
  • 30-35 मिनट इसे लगा छोड़ दें और फिर पानी से चेहरा धो लें। 
  • आप चाहे तो रातभर के लिए भी इसे लगा छोड़ छोड़ सकते हैं।

10. रातों रात पिंपल्स हटाने के लिए बेकिंग सोडा (Baking Soda)

baking soda

पिंपल्स की समस्या को जल्दी समाप्त करने के लिए बेकिंग सोडा यानी खाने का सोड़ा भी काफी उपयोगी होता है। यह फंगस और बैक्टीरिया से लड़ने में सहायक होता है और साथ ही यह त्वचा में मौजूद अतिरिक्त तेल को भी साफ करने का काम करता है, जिससे पिंपल्स की समस्या कम होती है। पिंपल्स के अतिरिक्त बेकिंग सोडा त्वचा व बालों से जुड़ी कई प्रकार की समस्याओं को भी दूर करने में मदद करता है। (बेकिंग सोडा के 20 जबरदस्त उपयोग)  

उपयोग का तरीका 

  • एक-दो चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर एक पेस्ट बना लें।
  • इस पेस्ट को पिंपल्स वाली जगह पर लगाए। 
  • इसे लगभग 10-15 मिनट लगा रहने दे।
  • उसके बाद पानी से चेहरा धो लें।  

11. ओटमील (Oatmeal)

ओटमील सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी बेहद लाभकारी होता है। इसके उपयोग से भी आप मुंहासों से जल्दी छुटकारा पा सकते है। यह रोम छिद्रों को अच्छी तरह साफ करता है और त्वचा में मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल को भी कम करने में मदद करता है, जिससे पिंपल्स कम होने में मदद मिलती है।

उपयोग का तरीका

  • 2 चम्मच ओट्स को अच्छी तरह पीस लें।
  • फिर उसमे एक चम्मच शहद और थोड़ा दूध मिलाएं।
  • तीनों सामग्रियों को आपस में अच्छी तरह मिक्स करके पेस्ट बना लें।
  • अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं।
  • 15-20 मिनट बाद चेहरा पानी से धो लें।

12. एक रात में पिंपल्स हटाए दालचीनी और शहद (Cinnamon and Honey)

एक रात में पिंपल कैसे हटाए के घरेलू उपाय में दालचीनी और शहद का उपयोग भी फायदेमंद हो सकता है। दोनों में ही एंटी इंफ्लामेट्री, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो पिंपल्स की समस्या को दूर करने में मदद कर सकते हैं। आइये जानते हैं की पिंपल के लिए दालचीनी और शहद का उपयोग किस तरह कर सकते हैं।

उपयोग का तरीका

  • आवश्यकतानुसार आधे से एक चम्मच दालचीनी का पाउडर लें।
  • उसमें थोड़ा शहद मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें।
  • इस पेस्ट को पिंपल्स वाली जगह पर लगाए और रातभर के लिए लगा छोड़ दें।
  • अगली सुबाह पानी से चेहरा धो लें।

पिंपल्स के मुख्य कारण – Causes of Pimple in Hindi

पिंपल्स हटाने के तरीके जानने के साथ-साथ पिंपल्स के कारण जानना भी जरुरी है। अगर आपको पिंपल्स के कारण सही से मालूम हो तो आप आगे इनसे सावधानियां बरत सकते हैं।  

  • पिंपल्स का एक मुख्य कारण शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव है। 
  • गलत खानपान व भोजन में पोषक तत्वों की कमी के कारण भी पिंपल्स की समस्या हो सकती है।
  • जिन लोगों की त्वचा ज्यादा तैलीय होती है, उन्हें पिंपल्स की ज्यादा समस्या होती है।   
  • कॉस्मेटिक उत्पादों का ज्यादा उपयोग भी पिंपल्स का एक बड़ा कारण है। 
  • किसी लंबी बीमारी या दवाओं के अधिक सेवन से भी पिंपल्स हो सकते हैं। 
  • त्वचा का सही से देखभाल न करना या त्वचा में मौजूद गंदगी से भी पिंपल्स की समस्या हो सकती है। 
  • पिंपल्स का एक मुख्य कारण प्रदूषण व धूल-मिट्टी भी है। 
  • शरीर में पित बढ़ने से भी पिंपल्स की समस्या हो सकती है। 

पिम्पल से बचाव के तरीके – How To Prevent Pimples Hindi

  • चेहरे की त्वचा को साफ रखें, दिन में दो से तीन बार सादे पानी से चेहरा जरूर धोए। 
  • अपनी स्किन टाइप के अनुसार किसी अच्छे केमिकल फ्री फेस वाश का उपयोग करें।
  • अपने खानपान के ऊपर विशेष ध्यान दें, अच्छा और पौष्टिक भोजन करें। 
  • तेलीय पदार्थ और फास्ट फूड्स का ज्यादा सेवन न करें। 
  • दिनभर खूब पानी पिएं।  
  • सफ्ताह में एक बार चेहरे को एक्सफोलिएट जरूर करें, जिससे रोम छिद्रों की सफाई हो सके।
  • रात को सोने से पहले मेकअप जरूर साफ कर लें। 
  • गंदे हाथों से बार-बार चेहरे को न छुए। 
  • त्वचा को प्रदूषण, धूल-मिट्टी और सूर्य की हानिकारक किरणों से बचा के रखें।
  • पिंपल्स निकलने पर, हाथों से कोई छेड़खानी न करें।

क्या एक रात में पिंपल्स ठीक (साफ) हो सकते हैं?

एक रात में पिंपल्स का पूरी तरह से ठीक होना मुश्किल है। लेकिन आपको थोड़ा आराम जरूर मिल सकता है। एक बात का हमेशा ध्यान रखे की कभी भी पिंपल्स को जल्दी हटाने के लिए इनसे छेड़खानी न करें। पिंपल्स पर हाथ न लगाए और इन्हें फोड़ने की गलती न करें, ऐसा करने से समस्या और भी बढ़ सकती है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQ

Q. क्या पिंपल्स हटाने के लिए क्रीम का उपयोग फायदेमंद होता है?

ANS. बाजार में बहुत सी ऐसी पिम्पल रिमूवर क्रीम मौजूद हैं, जो पिंपल्स को पूरी तरह से ठीक करने का दावा करती हैं। लेकिन आपको इनका इस्तेमाल किसी अच्छे डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह से ही करना चाहिए, त्वचा पर इनके साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं।

Q. ऑयली स्किन वालों के लिए पिंपल्स हटाने का सबसे अच्छा उपाय कौन-सा है?

ANS. ऑयली स्किन के लिए एलोवेरा, मुल्तानी मिट्टी, ओटमील, बेकिंग सोडा, दालचीनी आदि का इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता है।

Q. क्या पिंपल को दबाना सही है?

ANS. ऐसी गलती भूल कर भी न करें, पिंपल्स को दबाने से समस्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है और साथ ही पिंपल्स वाली जगह पर दाग भी बन सकते हैं।

निष्कर्ष – Conclusion

पिंपल्स चेहरे की खूबसूरती को बहुत ज्यादा प्रभावित करते हैं, इसलिए इनसे छुटकारा पाना बेहद जरूरी होता है। ऊपर बताए गए घरेलू उपायों की मदद से पिंपल्स की समस्या को कम करने में आपको काफी मदद मिल सकती है, आप अपनी स्किन टाइप के अनुसार इनका उपयोग कर सकते हैं। साथ ही किसी भी नुस्खें का उपयोग करने से पहले एक बार उसका पैच टेस्ट भी जरूर कर लें। साथ ही अगर आपके मन में कोई सवाल या शिकायत हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में हमें बता सकते हैं।

आपके लिए कुछ खास आर्टिकल

Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या डॉक्टरी सलाह का विकल्प नहीं हो सकता। इजी लाइफ हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है, इस तरह के किसी भी उपचार, दवा, डाइट इतियादी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

1 thought on “1 रात में पिंपल हटाने के लिए 11 बेस्ट घरेलू उपाय | Ek Raat Me Pimple Kaise Hataye”

Leave a Comment