पालक टमाटर जूस के 7 बेहतरीन फायदे | Palak Tamatar Juice Ke Fayde

पालक टमाटर जूस के फायदे | Palak Tamatar Juice Ke Fayde | Palak Tamatar Juice Kaise Banaye | Spinach and Tomato Juice in Hindi

विटामिन व मिनरल्स से भरपूर पालक और टमाटर का जूस स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है। यह शरीर में खून की कमी यानी एनीमिया को दूर करने, शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने, कमजोरी दूर करने और पाचन संबंधी समस्याओं को कम करने में सहायक होता है। इसके अलावा भी पालक टमाटर जूस के कई सारे फायदे हैं, जिनके विषय में हम इस आर्टिकल में आगे जानेंगे। साथ ही इसे बनाने की विधि और इसके साइड इफेक्ट्स के बारे में भी जानेंगे।

हरे पत्तेदार सब्जियों में पालक को सबसे ज्यादा पोष्टिक माना जाता है। यह आयरन के बेस्ट सौर्स में से एक है। साथ ही इसमें पोटेशियम, मैंगनीज, विटामिन ए, विटामिन के व विटामिन बी-2 जैसे पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। जबकि टमाटर में विटामिन सी, विटामिन ई, लाइकोपीन व कैल्शियम मौजूद होता है। इस तरह पालक और टमाटर का जूस पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके सेवन से शरीर को कई लाभ प्राप्त हो सकते हैं।

पढ़ना जारी रखें, आगे पालक टमाटर जूस के फायदे बताए गए हैं

पालक टमाटर जूस के फायदे – Palak Tamatar Juice Ke Fayde

palak tamatar juice

1. टॉक्सिन्स की सफाई करें

गलत खानपान के कारण शरीर में टॉक्सिन्स यानी जहरीले पदार्थों की संख्या बढ़ने लगती है। जिसकी वजह से मोटापा, डायबिटीज, त्वचा रोग और हार्ट व लिवर से  जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। ये टॉक्सिन्स शरीर में बीमारियों के खतरे को बढ़ाने का काम करते हैं। इसलिए शरीर से इन जहरीले पदार्थों की सफाई बहुत जरुरी होती है। पालक और टमाटर का जूस ((spinach and tomato juice)) बॉडी को डिटॉक्स करके जहरीले पदार्थों से मुक्ति दिलाने में बेहद फायदेमंद होता है। 

यह भी पढ़े – घर पर डिटॉक्स वाटर बनाने का तरीका

2. खून की कमी दूर करने में सहायक

red blood cells

शरीर में खून की कमी यानी एनीमिया की समस्या के लिए भी पालक टमाटर जूस के फायदे (palak tamatar juice ke fayde) अच्छे हैं। पालक में भरपूर मात्रा में आयरन मौजूद होता है, जो लाल रक्त कोशिकाओं (red blood cells) के निर्माण में मदद करता है। शरीर में आयरन की कमी के कारण ही एनीमिया की समस्या होती है। यूनाइटेड स्टेट डिपार्टमेंट ऑफ़ एग्रीकल्चर (United States Department of Agriculture) के अनुसार 100g पालक में लगभग 2.71mg आयरन मौजूद होता है, जो आयरन की एक अच्छी मात्रा है।     

3. इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक

पालक टमाटर जूस (palak tamatar ka juice) पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है, जिससे शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती है। दरअसल, पालक और टमाटर दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। पालक में आयरन, पोटेशियम, मैंगनीज, विटामिन ए, विटामिन के व विटामिन बी-2 जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जबकि टमाटर विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत है, साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी मौजूद होते हैं। ये सभी तत्व शरीर की इम्युनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। 

4. पाचन को मजबूती प्रदान करें

strong digestion

पेट और पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए भी पालक टमाटर जूस के फायदे (palak tamatar juice ke fayde) अच्छे हैं। पालक में अच्छी मात्रा में फाइबर मौजूद होता है जो पाचन को मजबूत बनाने में मदद करता है, जबकि टमाटर में लाइकोपीन पाया जाता है जो डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूती प्रदान करने में मददगार होता है। साथ इस जूस के सेवन से टॉक्सिन्स की सफाई होती है, जिससे भी पाचन तंत्र को मजबूती प्रदान होती है। 

यह भी पढ़े – पतंजलि लौकी आंवला जूस के फायदे 

5. आंखों के लिए लाभकारी

पालक और टमाटर का जूस आंखों के स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है। इसमें कई प्रकार के ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। लंबी उम्र तक आंखों को स्वस्थ रखने के लिए इस जूस का सेवन किया जा सकता है। हालाकिं, यह जूस आँखों की रौशनी बढ़ाने या चश्मे का नंबर कम करने में कितना लाभकारी है, इस बारे में कहना थोड़ा मुश्किल है। लेकिन इसके सेवन से आंखों को फायदा ही होगा, कोई नुकसान नहीं।   

6. चेहरे की चमक बढ़ाये

skin health

यह जूस त्वचा की सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी होता है। इसके सेवन से चेहरे पर चमक व लालिमा बढ़ती है और त्वचा हेल्दी रहती है। साथ ही टॉक्सिन्स की सफाई की वजह से कील-मुंहासों का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है। पालक टमाटर जूस त्वचा पर बढ़ती उम्र के प्रभावों को कम करने में भी मददगार होता है। 

7. बालों के लिए पालक टमाटर जूस के फायदे

त्वचा के साथ-साथ टमाटर और पालक का जूस बालों के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। पालक में भरपूर मात्रा में आयरन व विटामिन ए जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो हेयर फॉल रोकने और बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है, जबकि टमाटर में मौजूद विटामिन सी भी बालों की हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इस तरह इस जूस के सेवन से बालों को पोषण मिलता है, जिससे बाल स्वस्थ रहते हैं।   

8. एनर्जी बढ़ाये

यह जूस शरीर में ऊर्जा बढ़ाने और मूड को तारोताजा करने में भी सहायक होता है। साथ ही इसके सेवन से शारीरिक कमजोरी को भी दूर किया जा सकता है। इस तरह देखा जाए तो पालक और टमाटर जूस (palak tamatar ka juice) स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है। आगे इस जूस को बनाने की विधि के बारे में जानते हैं।  

यह भी पढ़े – मोटापे के लिए कपिवा स्लिम जूस के फायदे  

पालक और टमाटर का जूस बनाने का तरीका – Palak Tamatar Juice Kaise Banaye

पालक टमाटर जूस के फायदे जानने के बाद अब इसे बनाने की विधि के बारे में जानते हैं। इस जूस को बनाना काफी आसान है, आप आसानी से इसे घर पर ही बना सकते हैं। इसे बनाने में आपको चाय बनाने से भी कम समय लगेगा। आइये इसकी विधि जानते हैं। 

सामग्री 

  • एक कप पालक की ताजी हरी पत्तियां 
  • 2 लाल पके हुई टमाटर

बनाने की विधि 

  • सबसे पहले पालक और टमाटर को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें।
  • उसके बाद टमाटर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। 
  • फिर इन्हे मिक्सर/ग्राइंडर में अच्छी तरह पीस ले।
  • अब इसे छानकर जूस निकाल लें। 
  • आराम से एक जगह बैठकर इसका सेवन करें। 
  • आप चाहे तो इस जूस में गाजर और आंवला भी मिक्स कर सकते हैं। 
  • गाजर के इस्तेमाल से इस जूस में थोड़ी मिठास आ जाती है और इसके गुण भी बढ़ जाते हैं।   

पालक टमाटर जूस कब और कितनी मात्रा में पीना चाहिए 

पालक और टमाटर के इस जूस को आप सुबह या दिन के समय पी सकते हैं। एक स्वस्थ व्यक्ति इसका एक गिलास जूस पी सकता है। हालांकि, इसके सेवन की मात्रा व्यक्ति की उम्र और शारीरिक स्थिति के हिसाब से भिन्न भी हो सकती है, इसलिए बेहतर होगा की आप इस बारे में अपने डायटीशियन या डॉक्टर से सलाह लें। 

पालक टमाटर जूस के नुकसान 

  • पालक और टमाटर से एलर्जी वाले लोगों को इस जूस का सेवन नहीं करना चाहिए। 
  • किडनी की समस्या से जूझ रहे लोगों को भी इस जूस का सेवन नहीं करना चाहिए। 
  • किसी बीमारी की दवा ले रहे लोगों को डॉक्टर की सलाह से ही इस जूस का सेवन करना चाहिए।
  • जो लोग खून को पतला करने की दवा ले रहे हैं, उन्हें यह जूस नहीं पीना चाहिए।   
  • सिमित मात्रा में ही इसका सेवन करें, इसका अधिक सेवन न करें। 

निष्कर्ष – Conclusion 

इस आर्टिकल में हमने पालक टमाटर जूस के फायदे (palak tamatar juice ke fayde), इसे बनाने की विधि और इसके कुछ साइड इफेक्ट्स के बारे में जाना। उम्मीद है की इस विषय में आपको पूरी जानकारी मिली होगी और आपके मन में चल रहे सवालों का भी आपको जवाब मिला होगा। फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं, हम आपके सवालों का जवाब जरूर देंगे।  

साथ ही हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी इसी तरह की जानकारियों के लिए आप हमारे अन्य लेख भी पढ़ सकते हैं और इस लेख को दूसरों के साथ शेयर भी कर सकते हैं। अपनी सेहत का ख्याल रखे और खुश रहें, धन्यवाद्।  

यह आर्टिकल भी जरूर पढ़े

Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या डॉक्टरी सलाह का विकल्प नहीं हो सकता। इजी लाइफ हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है, इस तरह के किसी भी उपचार, दवा, डाइट इतियादी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

Leave a Comment