kapiva slim juice benefits in hindi : अगर आप वजन कम करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए कपिवा गेट स्लिम जूस बेहद फायदेमंद हो सकता है। यह एक नैचरल वेट लॉस जूस है जो बॉडी में मौजूद टॉक्सिन्स की सफाई करने, डिगेजेशन को स्ट्रांग बनाने और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने का काम करता है।
जिससे मोटापा और पेट में जमा एक्स्ट्रा फैट को कम करने में काफी मदद मिलती है। kapiva get slim juice पूरी तरह से एक नेचुरल जूस है जो आमला, गोखरू, दारुहरिद्रा, हरड़, गुड़मार व कुटकी जैसे 12 शक्तिशाली इंग्रेडिएंट्स से बना है। इसमें किसी प्रकार का कोई हानिकारक केमिकल मौजूद नहीं है।
अगर सही डाइट और एक्सरसाइज के साथ इस जूस का सेवन किया जाए तो इससे वेट लॉस में काफी अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। इस आर्टिकल में हम कपिवा स्लिम जूस के फायदे (kapiva slim juice benefits hindi), इसमें मौजूद इंग्रेडिएंट्स, इसके सेवन का सही तरीका, प्राइस और इसके नुकसान के बारे में जानेंगे।
यदि आपका वजह ज्यादा बढ़ चूका है और आप वजन घटाने के लिए kapiva get slim juice को अपनी डाइट में शामिल करने के बारे में सोच रहे हैं, तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।
कपिवा गेट स्लिम जूस के घटक – Kapiva Get Slim Juice Ingredients
जैसा की हमने आपको ऊपर बताया की Kapiva Slim Juice नेचुरल जूस है, जिसमे बहुत से आयुर्वेदिक तत्वों का इस्तेमाल किया गया है। इस जूस में शामिल कुछ मुख्य सामग्रियों के नाम और उनकी मात्रा के बारे में नीचे बताया गया है।
सामग्री | मात्रा |
---|---|
आमला | 3 g |
गोखरू | 0.49 g |
दारुहरिद्रा | 0.48 g |
गिलोय | 0.42 g |
वच | 0.42 g |
विडंग | 0.29 g |
हरड़ | 0.25 g |
गुड़मार | 0.22 g |
कुटकी | 0.1 g |
कपिवा स्लिम जूस के फायदे – Kapiva Slim Juice Benefits in Hindi
1. डाइजेशन में सुधार करें
कपिवा स्लिम जूस पीने से पाचन संबंधी समस्याओं में आराम मिलता है। इसमें मौजूद आमला, हरड़ व दारुहरिद्रा जैसे आयुर्वेदिक तत्व पाचन के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। पाचन तंत्र मजबूत होने से भोजन जल्दी पचता है, जिससे पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे गैस, एसिडिटी व अपच में राहत मिलती है और इससे वेट लॉस में काफी मदद मिलती है।
2. टॉक्सिन्स की सफाई करें
गलत खानपान व प्रदूषण के कारण हमारे शरीर में बहुत से टॉक्सिन्स यानी जहरीले पदार्थ जमा होने लगते हैं जिनके कारण शरीर में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, साथ ही ये टॉक्सिन्स मोटापे को भी बढ़ावा देने का कार्य करते हैं।
कपिवा स्लिम जूस पीने से बॉडी में मौजूद इन टॉक्सिन्स की सफाई होती है जिससे बीमारियों का खतरा कम होता है, स्किन हेल्दी रहती है और मोटापा कम करने में भी मदद मिलती है। इस तरह स्वास्थ्य के लिए कपिवा स्लिम जूस के फायदे (kapiva slim juice benefits hindi) जबरदस्त हैं।
3. मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करें
मोटापा कम करने के लिए मेटाबॉलिज्म का सही से कार्य करना बेहद जरूरी होता है। मेटाबॉलिज्म शरीर में भोजन को एनर्जी में बदलने का काम करता है। आमतौर पर वजन का घटना-बढ़ना मेटाबॉलिज्म पर भी निर्भर करता है।
धीमे मेटाबॉलिज्म को मोटापे का एक मुख्य कारण माना जाता है। ऐसे में मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के लिए भी कपिवा स्लिम जूस काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद आयुर्वेदिक तत्व मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है।
4. भूख को नियंत्रित करें
बार-बार भूख लगाना भी एक बड़ी समस्या है। कुछ लोगों को सामान्य से ज्यादा भूख लगती है, जिस कारण वे दिनभर में बहुत ज्यादा कैलोरी लेते हैं। ज्यादा कैलोरी लेने से मोटापा बढ़ता है। कपिवा स्लिम जूस के फायदे (kapiva slim juice benefits hindi) में भूख को कंट्रोल करना भी है। इसके सेवन से अधिक भूख लगने की समस्या कम होती है जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
5. शरीर को तरोताजा रखे
कपिवा स्लिम जूस मोटापा कम करने में ही मदद नहीं करता, बल्कि यह शरीर को तरोताजा रखने में भी काफी मदद करता है। इसके सेवन से शरीर में ऊर्जा बढ़ती है। हालांकि, शुरुआत के कुछ दिन इसका स्वाद आपको बिल्कुल भी पसंद नहीं आएगा, लेकिन धीरे-धीरे आपको इसकी आदत हो जाएगी।
6. त्वचा के लिए कपिवा स्लिम जूस के फायदे
kapiva get slim juice त्वचा के लिए भी फ़ायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल यह बॉडी में मौजूद टोक्सिन की सफाई में मदद करता है जिससे त्वचा पर कील-मुंहसों का खतरा कम होता है और त्वचा पर नेचुरल ग्लो बढ़ता है। इसके इस्तेमाल के कुछ दिन बाद इसका असर आपको त्वचा पर साफ दिखाई देगा।
7. पेट कम करने के लिए कपिवा स्लिम जूस
यदि आप पेट की बढ़ती चर्बी से परेशान है और इसे कम करने के बारे में सोच रहे हैं तो कपिव स्लिम जूस इसमें आपकी काफी मदद कर सकता है। यह पेट की एक्स्ट्रा चर्बी को कम करने और पेट को सपाट के लिए उपयोगी हो सकता है। लेकिन इसके लिए इसका उपयोग अच्छी डाइट और प्रॉपर एक्सरसाइज के साथ ही करना चाहिए।
कपिवा स्लिम जूस पीने का तरीका – How To Take Kapiva Slim Juice
- इस्तेमाल से पहले कपिवा जूस की बोतल को अच्छी तरह हिलाएं।
- एक गिलास में 250 ml के लगभग पानी लें।
- अब उसमें 30ml के लगभग कपिवा स्लिम जूस मिक्स करें और फिर आराम से बैठकर इसका सेवन करें।
- इसे दिन में दो बार भोजन करने से 60 मिनट पहले ले सकते हैं।
कपिवा स्लिम जूस की कीमत – Kapiva Slim Juice Price in Hindi
कपिवा गेट स्लिम जूस की एक लीटर बोतल की वर्तमान कीमत 550 रुपए के आसपास है। जबकि दो यूनिट खरीदने पर इसके ऊपर अच्छा डिस्काउंट मिल जाता है, इसकी दो यूनिट का प्राइस 850 रुपए के आसपास है। amazon पर आपको इसके ऊपर एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिल जाता है।
इन चीजों का ध्यान रखें
मोटापा कम करने के लिए कपिवा स्लिम जूस का इस्तेमाल करने के साथ-साथ इन चीजों का भी जरूर ध्यान रखें।
- नियमित एक्सरसाइज करें और बॉडी को ज्यादा से ज्यादा एक्टिव रखें।
- अपनी डाइट का खास ख्याल रखें। भोजन में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाये।
- फल, हरि सब्जियां, सूखे मेवे, बीज, दाल, स्प्राउट्स, ओटमील आदि का सेवन करें।
- रोज 8-10 गिलास पानी पिएं। बॉडी को हाइड्रेटेड रखें।
- फास्ट फूड्स और ऑयली फूड्स का बिल्कुल भी सेवन न करें।
- बाजार में मिलने वाले पैकेट बंद फूड और चीनी से बनी चीजों से भी दूर रहें।
- ज्यादा तनाव न लें।
- 7-8 घंटे की अच्छी नींद जरूर लें।
कपिवा स्लिम जूस के नुकसान – Kapiva Slim Juice Side Effects Hindi
कपिवा स्लिम जूस का कोई गंभीर नुकसान नहीं है। इसमें नेचुरल चीजों का इस्तेमाल किया गया है, जिस वजह से यह शरीर को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता। यदि आपको इसमें मौजूद किसी सामग्री से एलर्जी है या फिर इसके सेवन के बाद आपको किसी तरह की कोई समस्या महसूस होती है तो फिर इसका उपयोग न करें। साथ ही किसी भी बीमारी से पीड़ित व्यक्ति व गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करना चाहिए।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQ
Q. एक महीने में कपिवा स्लिम जूस से कितना वजन कम हो सकता है
Ans. यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस तरह की डाइट लेते हैं और बॉडी को कितना एक्टिव रखते हैं।
Q. कपिवा जूस कब पीना चाहिए
Ans. 30ml कपिवा स्लिम जूस को लगभग 250ml पानी में मिक्स करके भोजन करने से एक घंटे पहले ले सकते हैं।
Q. कपिवा स्लिम जूस कौन-कौन ले सकता है
Ans. 18 साल से अधिक उम्र के स्वस्थ व्यक्ति जो मोटापा कम करना चाहते हैं, वे इसका सेवन कर सकते हैं।
Q. क्या ये सच में वेट लॉस कम करता है
Ans. जी हाँ, कपिवा स्लिम जूस डाइजेशन व मेटाबॉलिज्म में सुधार करके वेट लॉस में मदद करता है। लेकिन इसके साथ-साथ अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
Q. क्या डायबिटीज में इसका उपयोग कर सकते हैं
Ans. डायबिटीज में डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करना चाहिए।
निष्कर्ष – Conclusion
एक बात का हमेशा ध्यान रखें कि किसी भी वेट लॉस सप्लीमेंट या जूस का पूर्ण लाभ तभी मिल सकता है जब उसका इस्तेमाल एक अच्छी डाइट और एक्सरसाइज के साथ किया जाए। कपिवा स्लिम जूस के साथ भी ऐसा ही है। इसलिए इसका सेवन करते समय आपने खानपान का विशेष ध्यान रखें और साथ में थोड़ी बहुत एक्सरसाइज भी जरूर करें।
उम्मीद है कि कपिवा स्लिम जूस के फायदे (kapiva slim juice benefits in hindi) से संबंधित यह लेख आपको पसंद आया होगा। अगर आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। हमें आपके सवालों का जवाब देने में खुशी होगी। साथ ही इसी तरह की जानकारियों के लिए आप हमारे अन्य लेख भी पढ़ सकते हैं।
- पेट व मोटापा कम करने के लिए 7 बेस्ट हर्बल टैबलेट
- मोटापे के लिए दिव्य मेदोहर वटी के फायदे
- वजन कम करने के लिए 15 बेस्ट घरेलू ड्रिंक्स
- पेट की चर्बी कम करने का रामबाण उपाय
- पेट व मोटापा कम करने के लिए 7 बेस्ट हर्बल टैबलेट
- ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए 8 आसान एक्सरसाइज
Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या डॉक्टरी सलाह का विकल्प नहीं हो सकता। इजी लाइफ हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है, इस तरह के किसी भी उपचार, दवा, डाइट इतियादी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Mujhe kapiva Salim juice lete hue ek Mahina Ho Gaya mere pet mein jyada fulawt ho gai hai is ki kya vajah ho sakti hai
aap ise kis samay or kitni matra me lete hain ?
Agr juice pina bhul jay to khana khane k bad bhi le skte h kya
le sakte hain, but best result ke liye ise khali pet hi lena chahiye
My stomach has gone totally upset (diarrhoea)took just for 2days .and I ordered for 2 bottles they are of no use for me now..
जब पेट पूरी तरह से स्वस्थ हो जाए उसके बाद आप इसका उपयोग कर सकते हैं।
Juice ke sath kya kya khane me Lena chahiye
Mujhe menopause ho gya hai or meri age 40 hai to kya me iska sewan kr sakti hu ….pls reply
iska upyog aapko doctor ki salah se hi karna chahiye. is vishay me aap apne doctor ki salah lenge to jada accha hoga