Mamaearth Aloe Vera Gel : स्किन व बालों से जुड़ी कई प्रकार की समस्याओं के लिए एलोवेरा बेहद लाभकारी होता है। इसके इस्तेमाल से जहाँ पिंपल्स, दाग-धब्बे, पिंगमेंटशन व रिंकल्स जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है, वहीं यह बालों की खूबसूरती बढ़ाने में भी मदद करता है। बाजार में आपको बहुत सी कंपनियों के एलोवेरा जेल मिल जाएंगे, लेकिन एक अच्छा और नेचुरल एलोवेरा जेल ढूंढ़ने में आपको काफी मुश्किल हो सकती है। इसलिए आज हम आपको एक ऐसे एलोवेरा जेल के बारे में बता रहे हैं, जो पूरी तरह से नेचुरल है और त्वचा के साथ-साथ बालों के लिए भी काफी उपयोगी है। हम मामाअर्थ एलोवेरा जेल (mamaearth aloe vera gel) की बात कर रहे हैं।

मामाअर्थ एलोवेरा जेल (mamaearth aloe vera gel) की खास बात यह है की इसमें विटामिन E और ग्लिसरीन के गुण भी शामिल होते हैं, जिस वजह से यह स्किन व बालों के लिए और भी ज्यादा फायदेमंद होता है। साथ ही इसमें हार्मफुल केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया है, यह पूर्ण रूप से पैराबीन व मिनरल ऑयल फ्री प्रोडक्ट है और सभी स्किन टाइप्स के लोग इसका उपयोग कर सकते हैं। महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों की त्वचा के लिए भी यह काफी ज्यादा उपयोगी है। इस आर्टिकल में आगे हम मामाअर्थ एलोवेरा जेल के फायदे (mamaearth aloe vera gel benefits) और उपयोग (mamaearth aloe vera gel uses) के बारे में जानेंगे।
मामाअर्थ एलोवेरा जेल – Mamaearth Aloe Vera gel
प्रोडक्ट का नाम | मामाअर्थ एलोवेरा जेल |
ब्रांड | मामाअर्थ |
टेक्स्चर | जेल |
मुख्य इंग्रेडिएंट्स | एलोवेरा, विटामिन ई, ग्लिसरीन |
उपयोग | स्किन व बालों के लिए |
स्किन टाइप | सभी |
प्राइस | 299 रुपए (300 ml) |
कहाँ से खरीदें | Amazon |
मामाअर्थ एलोवेरा जेल के फायदे – Mamaearth Aloe Vera gel Benefits
- स्किन को हाइड्रेटेड रखकर चेहरे की त्वचा को कोमल और चमकदार बनाने में मदद करता है।
- मामाअर्थ एलोवेरा जेल पिंपल्स को कम करने में भी काफी सहायक होता है।
- चेहरे के दाग-धब्बों को हल्का करने के लिए मामाअर्थ एलोवेरा जेल के फायदे (mamaearth aloe vera gel benefits) बेहद अच्छे हैं।
- इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण बढ़ती उम्र की समस्याओं जैसे रिंकल्स व फाइन लाइन्स को कम करने में भी मददगार होते हैं।
- धूप से जली त्वचा यानी सनबर्न के उपचार के लिए भी आप मामाअर्थ एलोवेरा जेल का उपयोग (mamaearth aloe vera gel uses) कर सकते हैं।
- स्किन इरिटेशन, जलन, छोटे-मोटे चोट के घाव या कट के निशान को जल्दी भरने में भी यह मददगार होता है।
- मामाअर्थ एलोवेरा जेल के फायदे (mamaearth aloe vera gel benefits) डार्क सर्कल्स के लिए भी अच्छे हैं, आंखों के नीचे इसकी मालिश करने से डार्क सर्कल्स की समस्या कम होती है।
- आप इसे बालों में भी लगा सकते हैं, यह स्कैल्प को हेल्दी रखता है और बालों की चमक को बढ़ाता हैं।
- इसके उपयोग से डैंड्रफ व हेयर फॉल में भी आराम मिलता है।
- मेकअप रिमूवर के रूप में भी आप मामाअर्थ एलोवेरा जेल का उपयोग (mamaearth aloe vera gel uses) कर सकते हैं।
मामाअर्थ एलोवेरा जेल के उपयोग का तरीका (त्वचा के लिए) – Mamaearth Aloe Vera gel Uses For Skin
- सबसे पहले सादे पानी से चेहरा अच्छी तरह धो लें और फिर टॉवल से साफ कर लें।
- उसके बाद थोड़ी मात्रा में अपनी हथेली पर मामाअर्थ एलोवेरा जेल लें।
- इसे अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाए।
- फिर सर्कुलर मोशन में चेहरे की मालिश करें।
- थोड़ी देर मालिश करने के बाद यह त्वचा में अच्छी तरह अवशोषित हो जाएगा।
- इसे कुछ देर लगा रहने के बाद, चेहरा पानी से धो लें।
- बेहतर परिणाम के लिए इसे रातभर चेहरे पर लगा छोड़ सकते हैं।
Note : इस्तेमाल करने से पहले एक बार इसका पैच टेस्ट भी जरूर कर लें।
मामाअर्थ एलोवेरा जेल के उपयोग का तरीका (बालों के लिए) – Mamaearth Aloe Vera gel Uses For Hair
- मामाअर्थ एलोवेरा जेल को अपने स्कैल्प व बालों में लगाए।
- उंगलियों की मदद से कुछ देर स्कैल्प की मालिश करें।
- 30-40 मिनट इसे लगा छोड़ दें।
- उसके बाद किसी अच्छे हर्बल शैम्पू से बाल धो लें।
- साथ ही आप चाहे तो इसे नारियल तेल या अरंडी के तेल के साथ मिक्स करके भी बालों पर लगा सकते हैं।
- यह रूखे और बेजान बालों को मुलायम व चमकदार बनाने में मदद करता है।
मामाअर्थ एलोवेरा जेल का प्राइस
- 300 ml मामाअर्थ एलोवेरा जेल का प्राइस लगभग 299 रुपए के आसपास है।
- आप इसे ऑनलाइन amazon से खरीद सकते हैं।
- डिस्काउंट के लिए आप इसे नीचे दिए गए लिंक से भी खरीद सकते हैं।
निष्कर्ष – Conclusion
मामाअर्थ अपने नेचुरल प्रोडक्ट्स के लिए जाना जाता है। इनके प्रोडक्ट्स में हार्मफुल केमिकल या टोक्सिन पदार्थ नहीं होते हैं, यह पूर्ण रूप से नेचुरल होते हैं। यही वजह है की कम समय में युवाओं के बीच यह ब्रांड काफी प्रचलित हो रहा है। एलोवेरा जेल (mamaearth aloe vera gel) के मामले में भी मामाअर्थ अपनी उमीदों पर खरा उतरता है, यह एक शानदार प्रोडक्ट है। अगर आपके घर या घर के आसपास एलोवेरा का पौधा मौजूद नहीं है तो फिर आप इसका उपयोग कर सकते हैं। अगर आपके आसपास एलोवेरा का पौधा मौजूद है तो फिर आप उसका ही इस्तेमाल करें, उससे अच्छा कुछ नहीं है।
उम्मीद है की मामाअर्थ एलोवेरा जेल के फायदे और उपयोग (mamaearth aloe vera gel benefits) के विषय में आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर आपके मन में कोई सवाल हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं, हमें आपके सवालों का जवाब देने में खुशी होगी। साथ ही हेल्थ, लाइफ स्टाइल व ब्यूटी से जुड़ी इसी तरह की जानकारियों के लिए आप हमारे अन्य आर्टिकल भी पढ़ सकते हैं।
यह भी जरूर पढ़े :
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQ
Q. क्या एलोवेरा जेल से पिंपल्स ठीक होते हैं
Ans. जी हाँ, एलोवेरा जेल पिंपल्स को ठीक करने में काफी मददगार होता है।
Q. क्या एलोवेरा जेल को चेहरे पर लगाकर पूरी रात के लिए छोड़ सकते हैं
Ans. जी हाँ, आप इसे पूरी रात भी चेहरे पर लगाकर रख सकते हैं।
Q. क्या मामाअर्थ एलोवेरा जेल को खा सकते हैं
Ans. जी नहीं, आप इसे केवल त्वचा व बालों में लगा सकते हैं।
Q. क्या छोटे बच्चों पर इसका उपयोग कर सकते हैं
Ans. जी नहीं, छोटे बच्चों पर इसका उपयोग न करें तो बेहतर होगा।
आपके लिए कुछ खास आर्टिकल
- ग्लोइंग स्किन के लिए 10 सबसे अच्छी नाईट क्रीम
- लक्मे सीसी क्रीम के फायदे और नुकसान
- बायोटिक पापाया फेस वाश के फायदे
- बालों के लिए ऐलोवेरा और नारियल तेल के फायदे
इस आर्टिकल को शेयर करें