जीरा, अजवाइन और सौंफ का पानी Jeera Ajwain Saunf Water Benefits in Hindi : जीरा, अजवाइन और सौंफ का इस्तेमाल ज्यादातर मसालों के रूप में भोजन का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं की इन तीनों का मिश्रण स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद हो सकता है। इन तीनों मसालों को जब आपस में मिलाकर चूर्ण या काढ़े के रूप में इस्तेमाल किया जाता है तो यह शरीर की विभिन्न समस्याओं को दूर कर, शरीर को फिट व स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
मसालें और जड़ी-बूटियां हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है, हम रोज भोजन में इनका इस्तेमाल करते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता है की मसालें केवल भोजन का स्वाद बढ़ाने के लिए ही काम आते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है, अगर इनका सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो यह स्वास्थ्य के लिए बेहद गुणकारी साबित हो सकते हैं। जीरा, अजवाइन और सौंफ (jeera ajwain saunf) भी कुछ ऐसे ही गुणकारी मसालों में शामिल है। इन तीनों का मिश्रण पेट और पाचन की समस्याओं को दूर करने के साथ-साथ, मोटापा व डायबिटीज जैसे कई अन्य रोगों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
जीरा अजवाइन व सौंफ के मिश्रण का इस्तेमाल आप दो तरीकों से कर सकते हैं, या तो इनका चूर्ण बना सकते हैं यह फिर इनका काढ़ा (jeera ajwain saunf water) बनाकर पी सकते हैं। दोनों ही रूप में इनके लगभग-लगभग एक समान लाभ है। इस आर्टिकल में हम जीरा अजवाइन व सौंफ का पानी पीने के फायदे (jeera ajwain saunf water benefits in hindi) के बारे में जानेंगे, साथ ही इसे बनाने का तरीका और इसके कुछ नुकसान भी जानेंगे। इसके अलावा जीरा अजवाइन व सौंफ का चूर्ण (jeera ajwain saunf churna) बनाने का तरीका भी बताया गया है।
यह भी जरूर पढ़े : जीरा धनियां सौंफ पानी के हैरान करने वाले फायदे
जीरा अजवाइन सौंफ का पानी पीने के फायदे – Jeera Ajwain Saunf Water Benefits in Hindi

1. ब्लोटिंग से राहत दिलाये
ब्लोटिंग (पेट में भारीपन) के लिए जीरा अजवाइन व सौंफ का पानी बेहद लाभकारी होता है। यह समस्या तब पैदा होती है जब आप जरूरत से ज्यादा भोजन कर लेते है और आपका पाचन तंत्र उसे सही से नहीं पचा पाता। साथ ही जो लोग ज्यादा तला-भुना भोजन करते हैं, उन्हें भी ब्लोटिंग की समस्या रहती है। ऐसे में खान-पान में सुधार करके अगर कुछ दिनों तक जीरा अजवाइन व सौंफ के पानी का सेवन किया जाए तो इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
2. एसिडिटी से छुटकारा
पेट की एसिडिटी व जलन जैसी समस्याओं के लिए भी जीरा अजवाइन व सौंफ का पानी पीने के फायदे (jeera ajwain saunf water benefits in hindi) अच्छे हैं। चाय-कॉफी का अधिक सेवन, धूम्रपान व शराब का अधिक सेवन, फास्ट फूड्स का अधिक सेवन और कम शारीरिक गतिविधि के कारण पेट में एसिडिटी व छाती में जलन की समस्या उतपन्न होती है। इससे बचाव के लिए खानपान में सुधार के साथ-साथ कुछ दिनों तक जीरा अजवाइन व सौंफ का काढ़ा पीने से इस समस्या में आराम मिल सकता है।
3. कब्ज में राहत दें
पेट में भारीपन व एसिडिटी के साथ-साथ पेट की कब्ज के लिए भी यह ड्रिंक फायदेमंद हो सकती है। कब्ज की समस्या में जीरा और सौंफ का उपयोग वर्षों से होता आ रहा है, हालाकिं कब्ज से पूरी तरह से छुटकारा पाने के लिए खानपान व जीवनशैली में सुधार सबसे ज्यादा जरूरी होता है, इसके बगैर कब्ज पर काबू कर पाना बहुत ज्यादा मुश्किल होता है। लेकिन जीरा अजवाइन व सौंफ का पानी पीने या इसके चूर्ण के सेवन से कब्ज से थोड़ी बहुत राहत जरूर मिल सकती है।
4. शरीर से विषैले पदार्थ दूर करें
गलत खानपान, धूल-मिट्टी व पॉल्यूशन के कारण हमारी बॉडी में बहुत से टॉक्सिन्स (विषैले पदार्थ) जमा होने लगते हैं, जो आगे चलकर बीमारियों को बढ़ावा देते हैं। ऐसे में इन विषैले पदार्थों से छुटकारा पाने के लिए भी जीरा अजवाइन व सौंफ का पानी लाभकारी होता है (jeera ajwain saunf water benefits in hindi), इसके सेवन से बॉडी में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और शरीर स्वस्थ व एक्टिव रहता है।
यह भी पढ़े : घर पर डिटॉक्स वाटर बनाने का तरीका
5. पाचन शक्ति को मजबूत बनाये
जीरा अजवाइन व सौंफ का पानी पीने से पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती है और पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। यह ड्रिंक भोजन को अच्छी तरह पचाने में मदद करती है, पाचन को मजबूत बनाने के लिए आप भोजन के एक से डेढ़ घंटे बाद इस ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं।
6. मोटापा कम करने में सहायक
जीरा अजवाइन और सौंफ का पानी पीने के फायदे (jeera ajwain saunf water benefits in hindi) मोटापा कम करने के लिए भी अच्छे हैं। दरअसल, इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म फास्ट होता है, जिससे मोटापा कम करने में काफी मदद मिलती है। मेटाबॉलिज्म शरीर में भोजन को ऊर्जा में बदलने का कार्य करता है, मेटाबॉलिज्म जितना अच्छे से कार्य करेगा शरीर उतना ही फिट, चुस्त-दुरुस्त और स्वस्थ रहेगा। इस तरह अच्छी डाइट और एक्सरसाइज के साथ इस ड्रिंक के सेवन से मोटापा कम किया जा सकता है।
यह भी पढ़े : वजन कम करने के लिए 15 बेस्ट घरेलू ड्रिंक्स
7. कोलेस्ट्रॉल कम करें
शरीर में कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना स्वास्थ्य के लिए अच्छे संकेत नहीं होते, इसकी वजह से ह्रदय संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। जीरा, अजवाइन और सौंफ का पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित किया जा सकता है। हालांकि, इसके लिए खानपान व जीवनशैली में सुधार भी जरूरी होता है।
8. स्किन के लिए जीरा अजवाइन सौंफ का पानी
त्वचा के लिए भी जीरा अजवाइन और सौंफ के पानी के फायदे (jeera ajwain saunf ka pani peene ke fayde) अच्छे हैं। दूषित पदार्थों की सफाई का लाभ त्वचा को भी प्राप्त होते हैं और इससे त्वचा संबंधी बहुत सी समस्याएं दूर हो सकती है। रोज सुबह इस इस ड्रिंक का सेवन करने से चेहरे पर भी एक नेचुरल ग्लो आता है।
9. पेशाब रोग में फायदेमंद
मूत्र रोगों के लिए भी यह ड्रिंक काफी फायदेमंद होती है। इसके सेवन से पेशाब का रुक-रुक कर आना, बार-बार पेशाब आना या पेशाब में जलन महसूस होना जैसी समस्याओं में आराम मिलता है।
10. भूख बढ़ाये
जिन लोगों को बहुत कम भूख लगती है या भोजन करने का मन नहीं करता, उनके लिए भी जीरा अजवाइन और सौंफ का पानी (jeera ajwain saunf water) लाभकारी हो सकता है। यह पानी पाचन संबंधी समस्याओं को दूर कर भूख बढ़ाने में मदद करता है। भूख बढ़ाने के लिए भोजन से 40-45 मिनट पहले इसका सेवन करना चाहिए।
जीरा अजवाइन सौंफ का पानी कैसे बनाये – Jeera Ajwain Saunf Ka Pani Kaise Banaye
सामग्री
- एक चौथाई चम्मच अजवाइन
- आधा चम्मच जीरा
- आधा चम्मच सौंफ
- डेढ़ गिलास पानी
बनाने की विधि
- पानी को गैस में गर्म करने के लिए रख दें।
- जब पानी हल्का गर्म होने लगे तब उसमे सभी चीजों को मिक्स कर लें।
- इसे तब तक उबालें जब तक की डेढ़ गिलास पानी एक गिलास के बराबर न रह जाए।
- उसके बाद गैस बंद कर दें और इसे थोड़ा ठंडा होने दें।
- फिर छानकर, एक जगह आराम से बैठकर शिप-शिप करके इसका सेवन करें।
जीरा अजवाइन और सौंफ का पानी बनाने का दूसरा तरीका
जीरा अजवाइन और सौंफ (jeera ajwain saunf) को एक गिलास पानी में मिक्स करके रातभर के लिए छोड़ दें। अगले दिन इसे अच्छी तरह छानकर इसका सेवन करें, या आप चाहे तो इसे हल्का उबाल भी सकते हैं।
जीरा अजवाइन और सौंफ का पानी कब पीना चाहिए
- इसका इस्तेमाल सुबह खाली पेट कर सकते हैं।
- सुबह नाश्ता करने के एक से डेढ़ घंटे बाद इस ड्रिंक को पी सकते हैं।
- दिन के भोजन के एक से डेढ़ घंटे बाद भी इसका सेवन कर सकते हैं।
- भूख बढ़ाने के लिए भोजन करने से 40-45 मिनट पहले इसका सेवन करना चाहिए।
- दिन में एक या दो बार से ज्यादा इस ड्रिंक का सेवन न करें।
जीरा अजवाइन सौंफ का चूर्ण कैसे बनाये – Jeera Ajwain Saunf Powder
- धीमी आंच में जीरा अजवाइन और सौंफ को हल्का भून लें, जिससे इनकी नमी चली जाए।
- उसके बाद इन तीनों को ग्राइंडर जार की मदद से अच्छी तरह पीस ले।
- पीसकर इनका चूर्ण बना लें और उसे किसी टाइट ढकन वाली बोतल में भरकर रख दें।
- लगभग एक महीने तक इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
- आप चाहे तो इस चूर्ण में थोड़ा सा काला नमक या सेंधा नमक भी मिक्स कर सकते हैं।
- गुनगुने पानी के साथ आप इसका सेवन कर सकते हैं।
जीरा अजवाइन सौंफ के पानी के नुकसान
- इसके अधिक सेवन से पेट और पाचन संबंधी समस्याएं ठीक होने की वजाए बढ़ सकती है।
- लो ब्लड शुगर के मरीजों को इस ड्रिंक का सेवन नहीं करना चाहिए।
- लो ब्लड प्रेशर के मरीजों को भी इसके सेवन से बचना चाहिए।
- गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करना चाहिए।
निष्कर्ष – Conclusion
इस तरह देखा जाए तो, जीरा अजवाइन और सौंफ का मिश्रण स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है और इसके इस्तेमाल से आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। साथ ही ध्यान रहे की इसका अधिक सेवन भी नहीं करना चाहिए, इसके अधिक सेवन से शरीर को नुकसान भी झेलने पड़ सकते हैं। उम्मीद है की आपको जीरा अजवाइन सौंफ के पानी के फायदे (jeera ajwain saunf water benefits in hindi) से संबंधित यह जानकारी पसंद आई होगी।
अगर आपके मन में कोई सवाल हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। हम आपके सवालों का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे। साथ ही इसी तरह की जानकारियों के लिए आप इजी लाइफ हिंदी के अन्य आर्टिकल भी पढ़ सकते हैं।
यह आर्टिकल भी जरूर पढ़े
- मेटाबॉलिज्म बढ़ाने का तरीका और घरेलू उपाय
- मोटापे के लिए दिव्य मेदोहर वटी का उपयोग
- खीरा करेला टमाटर जूस के फायदे
- सौंफ और मिश्री का पानी पीने के 8 जबरदस्त फायदे
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQ
Q. क्या जीरा, अजवाइन सौंफ पाउडर से वेट लॉस होता है
Ans. जी हाँ ! जीरा, अजवाइन सौंफ का पाउडर वेट लॉस में मदद करता है। लेकिन इसके साथ-साथ आपको अपने खानपान और जीवनशैली में भी सुधार करना चाहिए।
Q. जीरा अजवाइन सौंफ पाउडर के क्या फायदे हैं
Ans. जीरा अजवाइन सौंफ पाउडर पेट और पाचन से जुड़ी समस्याओं जैसे गैस, एसिडिटी, अपच, सीने में जलन व खटी डकार को दूर करने, मोटापा कम करने, डाइजेशन में सुधार करने, बॉडी से टॉक्सिन्स बाहर निकालने और कोलेस्ट्रॉल व शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है।
Q. जीरा अजवाइन और सौंफ का पानी कब पीना चाहिए
Ans. आप इसे भोजन के कुछ देर बाद पी सकते हैं। साथ ही इसे सुबह खाली पेट भी लिया जा सकता है।
Q. क्या जीरा अजवाइन सौंफ के पानी में शहद मिक्स कर सकते हैं
Ans. जी हाँ, इसमें शहद भी मिक्स कर सकते हैं। ध्यान रहे की शहद को पकाना नहीं है, जब पानी ठंडा हो जाये तब ऊपर से मिक्स करना है।
Share This Article
Kya jeera ajwain aur souf ka pani feeding Kara rhi mother pi sakti hai? Piease answer…
ji nahi, aapko ise avoid karna chahiye
Appendix ke opration ke 4 mhine baad is churn ko pine se koi nuksaan to nhi hoga na??
aapko abhi ise avoid karna chahiye ya fir doctor ki salah se hi iska sevan krna chahiye