Olay Cream Ke Fayde | ओले क्रीम के फायदे, उपयोग और नुकसान

ओले क्रीम के फायदे Olay Cream Ke Fayde : ओले एक पुरानी कंपनी है जो अपने स्किन केयर प्रोडक्ट्स के लिए दुनियाभर में जानी जाती है। यह कंपनी 70 साल पुरानी है, इसलिए इसके प्रोडक्ट्स में विश्वसनीयता की कोई कमी नहीं है, दिनयाभर में इस कंपनी के प्रोडक्ट पसंद किए जाते हैं। भारत में भी Olay के प्रोडक्ट्स काफी फेमस हैं, खासकर Olay Cream लोगों द्वारा काफी पसंद की जाती है।

बाजार में Olay Cream के कई सारे वेरिएंट मौजूद है। जिसमे डे क्रीम, नाईट क्रीम, एंटी-एजिंग क्रीम, मॉइस्चराइजर क्रीम और ब्राइटनिंग क्रीम शामिल है। आप अपनी आवश्यकतानुसार इनका इस्तेमाल कर सकते हैं। ओले क्रीम के फायदे (olay cream ke fayde) प्राप्त करने के लिए इनका सही तरीके से उपयोग करना भी जरूरी होता है।

आपको अपनी जरूरत और स्किन टाइप के हिसाब से ही इनका इस्तेमाल करना चाहिए। इस आर्टिकल में हम कुछ फेमस ओले क्रीम के फायदे, उपयोग और नुकसान के बारे में बता रहे हैं। अगर आप Olay Cream का इस्तेमाल (olay cream uses) करने के बारे में सोच रहे हैं, या इसका इस्तेमाल कर रहे हैं, तो फिर आपको इस आर्टिकल को पूरा पढ़ना चाहिए।

यह भी पढ़े : लोटस हर्बल क्रीम के फायदे और नुकसान

ओले क्रीम के फायदे – Olay Cream Ke Fayde

जैसा की हमने आपको बताया की Olay एक पुरानी कंपनी है, जो अपने स्किन केयर प्रोडक्ट्स के लिए जानी जाती है। यह कंपनी अलग-अलग वेरिएंट की कई सारी फेस क्रीम का उत्पादन करती हैं। जिनकी मदद से आप पिंपल्स, डार्क स्पॉट्स, फाइन लाइन व पिगमेंटेशन जैसी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं और चेहरे का निखार बड़ा सकते हैं।

इस आर्टिकल में हम Olay की कुछ फेमस क्रीम के फायदे, उपयोग और खामियों के बारे में जानेंगे, यह क्रीम इस प्रकार हैं।

NameCheck Prize
ओले टोटल इफेक्ट्स डे क्रीमFrom Amazon
ओले टोटल इफेक्ट्स नाईट क्रीमFrom Amazon
ओले ऐज प्रोटेक्ट एंटी एजिंग क्रीमFrom Amazon
ओले नेचुरल वाइट लाइट इंस्टेंट ग्लोइंग फेयरनेस क्रीमFrom Amazon

ओले टोटल इफेक्ट्स डे क्रीम – Olay Total Effects Day Cream

olay day cream ke fayde

ओले टोटल इफेक्ट्स डे क्रीम (olay total effects day cream) ओले कंपनी की एक फेमस क्रीम है। यह एक डे क्रीम है इसलिए आप सुबह या दिन के समय इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें SPF 15, विटामिन-B5, B3 व ग्रीन टी के गुण शामिल है। नीचे Olay Day Cream के फायदे, नुकसान व उपयोग के बारे में बताया गया है।

Olay Day Cream के फायदे

  • चेहरे को एक ग्लोइंग और आकर्षक लुक मिलता है।
  • फाइन लाइन्स व रिंकल्स को कम करने में सहायक है।
  • इसमें मौजूद विटामिन B5 कील-मुंहासों से लड़ने में मदद करता है।
  • यह क्रीम चेहरे की त्वचा को हाइड्रेटेड रखने में मदद करती है।
  • यह SPF 15 के साथ आती है, जिससे सूरज की हानिकारक UVA और UVB किरणों से त्वचा की रक्षा होती है।
  • चेहरे की चमक बढ़ाने व पोर्स को कम करने में मददगार है।
  • यह क्रीम त्वचा में जल्दी अवशोषित हो जाती है और त्वचा पर चिपचिपाहट नहीं छोड़ती।
  • सभी स्किन टाइप्स के लोग इस्तेमाल कर सकते हैं।

Olay Day Cream के नुकसान

  • इस क्रीम में मौजूद SPF 15 गर्मियों के मौसम में तेज धूप से बचने के लिए काफी नहीं है। इसके ऊपर आपको सनस्क्रीन लगाने की जरूरत पड़ेगी।
  • डार्क स्पॉट्स को हटाने में काफी समय लग सकता है।

उपयोग का तरीका

चेहरा धोने के बाद थोड़ी मात्रा में अपने चेहरे और गर्दन पर यह क्रीम लगाए और फिर हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मालिश करें। बेहतर रिजल्ट के लिए डेली दिन में एक बार इसका उपयोग कर सकते हैं।

ओले टोटल इफेक्ट्स नाईट क्रीम – Olay Total Effects Night Cream

olay night cream ke fayde

ओले टोटल इफेक्ट्स डे क्रीम के साथ-साथ नाईट क्रीम (olay night cream) में भी उपलब्ध है। अगर आप नाईट क्रीम का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपके लिए यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस क्रीम में विटामिन-C, विटामिन B-5, नियासिनमाइड (विटामिन-B3) और ग्रीन टी के गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा की चमक बढ़ाने के साथ-साथ त्वचा को साफ, सुंदर और जवां बनाने में मददगार होते हैं। Olay Night Cream के फायदे, उपयोग और नुकसान इस प्रकार हैं।    

Olay Night Cream के फायदे

  • इस क्रीम में विटामिन-C, B5, B3 व ग्रीन टी एक्सट्रेक्ट जैसे पॉवरफुल इंग्रेडिएंट्स मौजूद है।
  • चेहरे की त्वचा को साफ, सुंदर और चमकदार बनाने में उपयोगी है।     
  • त्वचा को रातभर हाइड्रेटेड रखने में मदद करती है।
  • त्वचा पर बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करने में मददगार है।
  • फाइन लाइन्स और रिंकल्स को कम करने में मदद करती है।
  • अन-इवेन स्किन टोन की समस्या के लिए भी यह क्रीम उपयोगी है।
  • त्वचा में जल्दी अवशोषित हो जाती है।
  • सभी स्किन टाइप्स के लोग इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इसकी पैकेजिंग शानदार है।

Olay Night Cream के नुकसान

  • इसका प्राइस ज्यादा है, कुछ लोगों के बजट से बाहर है।
  • पोर्स को कम करने में इतनी इफेक्टिव नहीं है।
  • रिंकल्स और फाइन लाइन्स को कम करने में थोड़ा समय लग सकता है। 

उपयोग का तरीका

चेहरा धोने के बाद इस क्रीम को चेहरे पर गर्दन पर लगाए और फिर हाथों से हल्की मालिश करें। क्रीम को आँखों से दूर रखें। बेहतर परिणाम के लिए रोज श्याम को या रात को सोने से पहले इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

ओले ऐज प्रोटेक्ट एंटी एजिंग क्रीम – Olay Age Protect Anti-ageing Cream

olay anti aging cream ke fayde

यह एक तरह की एंटी एजिंग क्रीम है, जो त्वचा पर बढ़ते उम्र की परेशानियों को कम करने में मदद करती है। इसके फार्मूले में बीटा हाइड्रॉक्सी होता है जो त्वचा की प्राकृतिक नवीनीकरण प्रक्रिया को उत्तेजित करता है, जिससे रिंकल्स, फाइन लाइन्स और डार्क स्पॉट्स को कम करने में मदद मिलती है। 30-35 की उम्र के बाद त्वचा पर बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करने के लिए इस क्रीम का इस्तेमाल किया जाता है। आइये, ओले एंटी एजिंग क्रीम की खूबियों (olay anti aging cream ke fayde) व खामियों के बारे में जानते हैं।

Olay Anti Aging Cream के फायदे

  • यह क्रीम डार्क स्पॉट्स को हल्का करने में मदद करती है।
  • रिंकल्स व फाइन लाइन्स को कम करने में मदद करती है।
  • स्किन टोन को इम्प्रूव करती है।
  • चेहरे को जवां व खूबसूरत बनाने में मदद करती है।

Olay Anti Aging Cream के नुकसान

  • रिजल्ट दिखने में थोड़ा समय लग सकता है।
  • इसका प्राइस थोड़ा ज्यादा है।

उपयोग का तरीका

चेहरा धोने के बाद इस क्रीम को चेहरे और गर्दन पर लगाएं और हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मालिश करें। चेहरे की मालिश करते समय आंखों को बचा के रखें, अगर आंखों के अंदर गलती से क्रीम चली जाए तो तुरंत पानी से आंखे साफ कर लें।

ओले नेचुरल वाइट लाइट इंस्टेंट ग्लोइंग फेयरनेस क्रीम

olay natural white cream ke fayde

ओले नेचुरल वाइट लाइट इंस्टेंट ग्लोइंग फेयरनेस क्रीम भी लोगों द्वारा काफी पसंद की जाती है। यह एक फेयरनेस क्रीम है जो चेहरे को इंस्टेंट ग्लो प्रदान करती है, इसके अलावा यह त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने में भी सहायक होती है। 

Olay Natural White Cream के फायदे

  • त्वचा को इंस्टेंट ग्लो मिलता है।
  • त्वचा को मॉइस्चराइज़ रखती है।
  • अन-इवेन स्किन टोन को ठीक करने में मददगार है।  
  • त्वचा कोमल और चमकदार बनाने में भी मदद करती है।  
  • डार्क स्पॉट्स को कम करने में मददगार है।
  • इसमें सन-प्रोटेक्शन गुण भी मौजूद होते हैं।

Olay Natural White Cream के नुकसान

  • डार्क स्पॉट्स को कम करने में इतनी असरदार नहीं है।
  • सनस्क्रीन SPF के बारे में नहीं बताया गया है।
  • इसलिए तेज धूप में इसके ऊपर सनस्क्रीन लगाने की जरूरत पड़ सकती है।
  • ज्यादा ड्राई स्किन के लिए सूटेबल नहीं है।
  • आम फेयरनेस क्रीम जैसी ही है, कुछ खास नहीं है।

उपयोग का तरीका

इसका उपयोग भी आम फेयरनेस क्रीम की तरह किया जाता है। चेहरा धोने के बाद इसका इस्तेमाल करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQ

Q. क्या लड़के भी ओले क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं ?

A. जी हाँ, ओले क्रीम लड़कों की स्किन के लिए भी सूटेबल है।

Q. कौन-सी ओले क्रीम अच्छी है ?

A. आप अपनी जरूरत के हिसाब से किसी भी ओले क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको डे क्रीम इस्तेमाल करनी है तो आप ओले टोटल इफेक्ट्स डे क्रीम के साथ जा सकते हैं, जबकि फेयरनेस के लिए आप ओले नेचुरल वाइट 7 इन वन ग्लोइंग फेयरनेस क्रीम के साथ जा सकते हैं।

Q. झरियों को दूर करने के लिए ओले की कौन-सी क्रीम अच्छी है?

A. झुर्रियों के लिए आप ओले ऐज प्रोटेक्ट एंटी एजिंग क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Q. ओले क्रीम कहाँ से खरीद सकते हैं?

A. ओले क्रीम आप Amazon की वेबसाइट से खरीद सकते हैं। 

निष्कर्ष – Conclusion

इस आर्टिकल में हमने Olay Cream के 4 अलग-अलग वेरिएंट के बारे में जाना जिसमे डे क्रीम, नाईट क्रीम, एंटी एजिंग क्रीम और फेयरनेस क्रीम शामिल थी। आप अपनी जरूरत और स्किन टोन के हिसाब से इनका इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही किसी भी क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले एक बार उसका पैच टेस्ट भी जरूर कर लें।

उम्मीद है की आपको इजी लाइफ हिंदी का यह लेख Olay Cream Ke Fayde पसंद आया होगा और आपको इससे कुछ अच्छी जानकारी प्राप्त हुई होगी। अगर आपके मन में कोई सवाल हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है, हम आपके सवालों का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे। साथ ही आप Easy Life Hindi के साथ सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं।

Post Tags : olay cream ke fayde, olay natural white cream ke fayde, olay night cream ke fayde, olay anti aging cream ke fayde, olay cream lagane ke fayde

Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या डॉक्टरी सलाह का विकल्प नहीं हो सकता। इजी लाइफ हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है, इस तरह के किसी भी उपचार, दवा, डाइट इतियादी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

5 thoughts on “Olay Cream Ke Fayde | ओले क्रीम के फायदे, उपयोग और नुकसान”

Leave a Comment