पतंजलि गैसहर चूर्ण के फायदे, उपयोग और नुकसान | Patanjali Gashar Churna Benefits in Hindi

पतंजलि दिव्य गैसहर चूर्ण के फायदे Patanjali gashar churna benefits in hindi : पतंजलि गैसहर चूर्ण एक आयुर्वेदि दवा है, जिसका उपयोग मुख्य रूप से पाचन संबंधी समस्याओं के उपचार में किया जाता है। इसमें अजवाइन, काली मिर्च, छोटी हरड़, हींग व जीरा जैसे नेचुरल इंग्रेडिएंट्स का इस्तेमाल किया गया है। पेट की समस्याओं जैसे गैस, एसिडिटी व कब्ज के लिए यह एक रामबाण दवा है। 

अगर आप भी पेट और पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान हैं और इसका इलाज ढूंढ रहे हैं, तो फिर आपके लिए गैसहर चूर्ण (divya gashar churna) बेहद फायदेमंद हो सकता हैं। इजी लाइफ हिंदी के इस आर्टिकल में हम पतंजलि गैसहर चूर्ण के फायदे (patanjali gashar churna benefits in hindi), उपयोग, इंग्रेडिएंट्स, सेवन का तरीका, कीमत और नुकसान के बारे में जानेंगे। 

दिव्य गैसहर चूर्ण क्या है – Divya Gashar Churna in Hindi

गैसहर चूर्ण, दिव्य फार्मेसी द्वारा निर्मित एक आयुर्वेद दवा है। इसे अजवाइन, काली मिर्च, छोटी हरड़, हींग, जीरा, काला नमक जैसे नेचुरल इंग्रेडिएंट्स के मिश्रण से बनाया गया है। इसका उपयोग मुख्य रूप से पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे गैस, एसिडिटी, अपच व कब्ज के उपचार में किया जाता है। इसके अलावा दिव्य गैसहर चूर्ण के फायदे (patanjali gashar churna benefits in hindi) पाचन के लिए भी अच्छे है और यह पाचन शक्ति को मजबूत बनाने में मदद करता है।  

पतंजलि दिव्य गैसहर चूर्ण में शामिल सामग्री – Patanjali Gashar Churna Ingredient

गैसहर चूर्ण (divya gashar churna) में बहुत से नेचुरल इंग्रेडिएंट्स का इस्तेमाल किया गया है, इन सभी इंग्रेडिएंट्स के नाम और इनकी विशेषताओं के बारे में नीचे विस्तार से बताया गया है।

अजवान30 ग्राम
काली मिर्च10 ग्राम
काला नमक10 ग्राम
छोटी हरड़20 ग्राम
जीरा15 ग्राम
मीठा सोडा5 ग्राम
नौसादर5 ग्राम
नींबू सत3 ग्राम
हींग2 ग्राम

1. अजवान

पेट की समस्याओं के लिए अजवाइन एक बेहतरीन हर्ब है। यह गैस व अपच जैसी बीमारियों में तुरंत आराम पहुंचाने में मददगार होता है। इसके अलावा अजवाइन वजन घटाने और कोलेस्ट्रॉल को कम कम करने में भी सहायक होता है। 

2. काली मिर्च

भोजन का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ काली मिर्च सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। यह पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने, भूख बढ़ाने, वजन घटाने, सर्दी-जुकाम से लड़ने और आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करती है। इसके अलावा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए भी काली मिर्च का सेवन फायदेमंद होता है। 

3. काला नमक

काला नमक पाचन शक्ति को मजबूत बनाने, सीने की जलन में आराम पहुँचाने, वजन कम करने और पेट फूलने की समस्या को दूर करने में मददगार होता है।

4. छोटी हरड़

पेट से जुड़ी बीमारियों के लिए छोटी हरड़ बेहद लाभकारी होती है। यह मल त्याग को आसान बनाने, पाचन शक्ति को मजबूत बनाने, भूख बढ़ाने और गैस, एसिडिटी, अपच व कब्ज की समस्या को दूर करने में सहायक होती है। साथ ही हरड़ पित्त को संतुलित बनाएं रखने में भी मदद करती है। 

5. जीरा

पतंजलि गैसहर चूर्ण (patanjali gashar churna) में अगला इंग्रीडिएंट जीरा है। पेट और पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए जीरा औषिधि के समान है। यह पाचन शक्ति को मजबूत बनाने, कब्ज और अपच की समस्या को दूर करने और वजन कम करने में सहायक होता है।

6. मीठा सोडा

मीठा सोडा सीने में जलन और गैस व एसिडिटी की समस्या के लिए बेहद फायदेमंद होता है।  

7. हींग 

भोजन का स्वाद व खुशबू बढ़ाने के लिए हींग का इस्तेमाल किया जाता है, साथ ही यह स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी होती है। हींग भोजन को जल्दी पचाने में मदद करती है और गैस, एसिडिटी व कब्ज की समस्या को दूर करने में भी मदद करती है।

पतंजलि गैसहर चूर्ण के फायदे – Patanjali Gashar Churna Benefits in Hindi

patanjali gashar churna ke fayde nuksan

दिव्य गैसहर चूर्ण में शामिल इंग्रेडिएंट्स के बारे में जानने के बाद, कहा जा सकता है की पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए यह बेहद फायदेमंद है। आइए जानते हैं, पतंजलि गैसहर चूर्ण के फायदे (patanjali gashar churna benefits in hindi)  क्या है। 

1. पेट की गैस से छुटकारा

दिव्य गैसहर चूर्ण का उपयोग (gashar churna uses in hindi) मुख्य रूप से गैस की समस्या के लिए किया जाता है। इसके सेवन से पेट की गैस और गैस के कारण होने वाली समस्याओं में राहत मिलती है और पेट स्वस्थ रहता है। हालांकि इसके लिए खान-पान पर विशेष ध्यान देना भी जरूरी है, क्योंकी पेट की गैस का मुख्य कारण गलत खान-पान की आदतें ही हैं।

2. अपच की समस्या दूर करें

अपच या बदहजमी पेट से जुड़ी एक अन्य गंभीर परेशानी है। इसके कारण पेट में दर्द, सीने में जलन व डकार आदि की समस्या बढ़ने लगती है। पतंजलि दिव्य चूर्ण इस समस्या को दूर करने में भी काफी सहायक होता है, इसके सेवन से भोजन सही से पचता है और गैस व अपच जैसी बीमारियों में आराम मिलता है। अपच का एक बढ़ा कारण गलत खान-पान है। 

3. कब्ज के लिए दिव्य गैसहर चूर्ण के फायदे

कब्ज पेट से जुड़ी गंभीर समस्याओं में से एक है, अगर इसका उपचार समय रहते न किया गया तो यह पाइल्स का रूप भी ले सकती हैं। ऐसे में पेट की कब्ज के लिए भी पतंजलि चूर्ण के फायदे (patanjali gashar churna benefits in hindi) अच्छे हैं। इसमें शामिल अजवाइन, जीरा, छोटी हरड़ व हींग पेट को अच्छी तरह साफ करने और कब्ज की समस्या को दूर करने में मददगार होते हैं।  

यह भी पढ़े : पतंजलि त्रिफला चूर्ण के फायदे और उपयोग

4. पाचन शक्ति को मजबूत बनाये

दिव्य चूर्ण का उपयोग (gashar churna uses in hindi) पाचन शक्ति को मबजूत बनाने के लिए भी किया जा सकता हैं। इसके सेवन से भोजन का पाचन आसानी से होता है और पाचन संबंधी रोगों से छुटकारा मिलता हैं। पाचन शक्ति बढ़ने से खाया-पिया शरीर में सही से लगता है और भोजन से प्राप्त पोषक तत्व शरीर को अच्छे से प्राप्त होते हैं।    

5. भूख बढ़ाने में सहायक

जैसा की हमने ऊपर बताया की गैसहर चूर्ण (divya gashar churna) के सेवन से पाचन संबंधी रोग दूर होते हैं और पेट स्वस्थ रहता है, जिस कारण भोजन में रूचि बढ़ती है और खुलकर भूख लगती है। काफी लोगों को शिकायत होती है की उन्हें भूख नहीं लगती, ऐसे लोग डॉक्टर की सलाह से इसका सेवन कर सकते हैं।  

6. पेट की अन्य समस्याओं के लिए लाभकारी

इसके अलावा  पेट की अन्य समस्याओं जैसे पेट दर्द, पेट में ऐंठन, भारीपन, पेट फूलना व सिने में जलन के लिए भी पतंजलि गैसहर चूर्ण के फायदे (patanjali gashar churna benefits in hindi) अच्छे हैं। हालांकि, इन समस्याओं से हमेशा के लिए छुटकारा पाने के लिए सबसे पहले खानपान में सुधार जरूरी है।

यह भी पढ़े : कब्ज़ के लिए पतंजलि दिव्य चूर्ण के फायदे   

7. पूरी तरह से नेचुरल

दिव्य गैसहर चूर्ण (patanjali gashar churna) की एक खास बात हैं की इसमें मौजूद सभी इंग्रेडिएंट्स पूरी तरह से सुरक्षित है और इनका कोई साइड इफ़ेक्ट भी नहीं हैं। इसके अलावा इसमें किसी भी तरह के हानिकारक पदार्थ नहीं मिलाया गया हैं ,यह पूर्ण रूप से एक नेचुरल आयुर्वेदिक दवा है। 

दिव्य गैसहर चूर्ण के सेवन का तरीका – How To Use Divya Gashar Churna

1-2 ग्राम दिव्य गैसहर चूर्ण को भोजन के कुछ देर बाद हल्के गुनगुने पानी के साथ दिन में दो बार ले सकते हैं। हर व्यक्ति की शारीरिक स्थिति अलग-अलग हो सकती हैं इसलिये बेहतर होगा की इसका सेवन चिकित्सक द्वारा बताये गए तरीके से ही करें।

पतंजलि गैसहर चूर्ण का सेवन किसे नहीं करना चाहिए

  • गर्भवती महिलाओं को इसके सेवन से बचना चाहिए या फिर डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करना चाहिए।
  • अगर आप पहले से किसी तरह की दवा का सेवन कर रहे हैं, तो भी इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
  • किसी गंभीर शारीरिक समस्या से जूझ रहे लोगों को भी डॉटर की सलाह से ही इसका सेवन करना चाहिए।
  • छोटे बच्चों को भी इसका सेवन कराने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

पतंजलि दिव्य गैसहर चूर्ण की कीमत

100 ग्राम दिव्य गैसहर चूर्ण की कीमत 105 रूपए के आसपास है। यह मूल्य समय के साथ कम ज्यादा भी हो सकता है।

कहाँ से खरीदें

पतंजलि दिव्य चूर्ण को आप किसी भी पतंजलि स्टोर से खरीद सकते हैं। साथ ही आप यह Amazon पर मिल जाएगा।

पतंजलि गैसहर चूर्ण के नुकसान

पतंजलि दिव्य गैसहर चूर्ण (patanjali gashar churna) का किसी भी तरह का कोई भी नुकसान नहीं है। लेकिन अधिक मात्रा में भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए, बताई गई मात्रा में ही इसका सेवन करें। साथ ही यदि आपको इसके सेवन से किसी तरह की कोई समस्या महसूस होती है, तो फिर इसका सेवन बंद कर दें।

इन चीजों का भी ध्यान रखें

  • फास्ट फूड्स व ऑयली फूड्स का सेवन न करें।
  • फाइबर युक्त भोजन जैसे हरि सब्जियां, फल, दाल, अंकुरित अनाज व सूखे मेवों का सेवन करें।
  • शरीर में पानी की कमी न होने दें, दिनभर खूब पानी पिएं।
  • चीनी और मैदे से बनी चीजों का सेवन न करें।
  • नियमित एक्सरसाइज व योग करें।

निष्कर्ष – Conclusion

पतंजलि दिव्य गैसहर चूर्ण (patanjali gashar churna) पेट और पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए एक बेहतरीन आयुर्वेदिक दवा है। लेकिन इस दवा के इस्तेमाल के साथ-साथ अपने खान-पान और जीवन-शैली पर भी ध्यान जरूर दें, अच्छा भोजन करें और शरीर को एक्टिव रखें। उम्मीद है की पतंजलि गैसहर चूर्ण के फायदे (patanjali gashar churna benefits in hindi) से संबंधी यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा और आपको इससे कुछ अच्छी जानकरी प्राप्त हुई होगी।

हेल्थ व लाइफ स्टाइल से जुड़ी इसी तरह की जानकारियों के लिए आप हमारे अन्य आर्टिकल भी पढ़ सकते हैं और इस आर्टिकल को अन्य लोगों के साथ शेयर भी कर सकते हैं। साथ ही अगर आपके मन में कोई सवाल हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQ

Q. पतंजलि दिव्य गैसहर चूर्ण के फायदे क्या हैं?

A. पतंजलि गैसहर चूर्ण गैस, एसिडिटी, अपच व कब्ज को दूर करने में मदद करता है।

Q. क्या दिव्य गैसहर चूर्ण से भूख बढ़ती है ?

A. जी हाँ, गैसहर चूर्ण से पाचन संबंधी रोग दूर होते हैं और भूख में वृद्धि होती है।

Q. इसका सेवन कब करना चाहिए ?

A. इसका सेवन भोजन के कुछ देर बाद करना चाहिए, साथ ही जब गैस की समस्या महसूस हो तब भी इसका सेवन कर सकते हैं।

Q. क्या पतंजलि गैसहर चूर्ण की आदत लग सकती है?

A. जी नहीं, आपको इसकी आदत नहीं लगेगी। 

Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या डॉक्टरी सलाह का विकल्प नहीं हो सकता। इजी लाइफ हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है, इस तरह के किसी भी उपचार, दवा, डाइट इतियादी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें, किसी भी नुकसान के लिए इजी लाइफ हिंदी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share This Article

आपके यह आर्टिकल भी पसंद आएंगे

Post Tags : patanjali gashar churna benefits in hindi, gashar churna uses in hindi, divya gashar churna benefits in hindi, gashar churna benefits in hindi, gashar churna ke fayde, divya gashar churna ke fayde

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

Leave a Comment