पतंजलि दिव्य चूर्ण के फायदे, उपयोग और नुकसान | Patanjali Divya Churna Benefits in Hindi

पतंजलि दिव्य चूर्ण के फायदे Patanjali Divya Churna Benefits in Hindi | आजकल गलत खानपान और खराब जीवन-शैली के कारण पेट की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। पेट की इन्हीं बीमारियों में कब्ज सबसे ज्यादा खतरनाक है। अगर इसका उपचार समय रहते न किया गया, तो आगे चलकर यह पाइल्स का रूप भी ले सकती है। ऐसे में कब्ज और पेट से जुड़ी बीमारियों के उपचार के लिए ही पतंजलि दिव्य चूर्ण (patanjali divya churna) का इस्तेमाल किया जाता है।

पतंजलि दिव्य चूर्ण,  दिव्य फेर्मेसी द्वारा निर्मित एक आयुर्वेदिक दवा है। इसे बनाने में सनाय, सौंफ, गुलाब, सौंठ, छोटी हरड़ व सेंधा नमक का इस्तेमाल किया गया है। पेट और पाचन से जुड़े रोगों के लिए यह एक रामबाण दवा है। इस आर्टिकल में हम पतंजलि दिव्य चूर्ण के फायदे (patanjali divya churna benefits in hindi), उपयोग, इंग्रेडिएंट्स, सेवन का तरीका, कीमत व नुकसान के बारे में जानेंगे।

पतंजलि दिव्य चूर्ण सामग्री – Patanjali Divya Churna Ingredients in Hindi

दिव्य चूर्ण (divya churna) एक आयुर्वेदक दवा है और इसमे बहुत सी जड़ी बूटियों व मसालों का इस्तेमाल किया गया है। इसमें शामिल सभी इंग्रेडिएंट्स पेट के स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है। दिव्य चूर्ण में शामिल इंग्रेडिएंट्स (patanjali divya churna ingredients in hindi) और उनकी कुछ खास विशेषताओं के बारे में जानने के लिए आगे पढ़ें।

सनाय30 ग्राम
छोटी हरड़20 ग्राम
सौंफ10 ग्राम
सौंठ10 ग्राम
काला दाना10 ग्राम
गुलाब फूल10 ग्राम
सेंधा नमक10 ग्राम

1. सनाय

सनाय जिसे कुछ लोग सेना के नाम से भी जानते हैं, एक दिव्य औषधीय पौधा है। इसके पत्तों में लैक्सेटिव गुण मौजूद होते हैं, जो कब्ज के उपचार के लिए फायदेमंद होते हैं। यह आंतों की अच्छी तरह सफाई करने, पेट साफ करने, सूजन कम करने, पाचन शक्ति को मजबूत बनाने और पाइल्स की समस्या को दूर करने में सहायक होती है।

2. छोटी हरड़

पेट से जुड़ी बीमारियों के लिए छोटी हरड़, बड़ा काम करती है। यह मल त्याग को आसान बनाने, मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने, पाचन शक्ति को मजबूत बनाने, भूख बढ़ाने और गैस, एसिडिटी, अपच व कब्ज की समस्या को दूर करने में सहायक होती है। साथ ही यह पित्त को संतुलित बनाएं रखने में भी मदद करती है।

यह भी पढ़े : पतंजलि त्रिफला चूर्ण के फायदे और उपयोग

3. सौंफ

पतंजलि दिव्य चूर्ण (patanjali divya churna) में अगला इंग्रीडिएंट सौंफ है। सौंफ को ज्यादातर माउथ फ्रेशनर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन यह पेट और पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। यह भोजन को जल्दी पचाने, अपच व जलन की समस्या को दूर करने, वजन कम करने और आंतों की सफाई में मददगर होती है।

4. सौंठ

सूखी अदरक या सौंठ भी पेट की बीमारियों के लिए  बेहद गुणकारी होती है। यह गैस, एसिडिटी, अपच, पेट दर्द व कब्ज को दूर करने और पाचन शक्ति को दुरूस्त करने में सहायक होती है। इसके अलावा सर्दी, खांसी-जुकाम और वजन घटाने के लिए भी सौंठ का इस्तेमाल फायदेमंद होता है।

5. काला दाना

काला दान को कृष्ण बीज के नाम से भी जाना जाता है। यह कब्ज की समस्या में राहत दिलाने में सहायक होता है। इसके अलावा त्वचा संबंधी रोगों के लिए भी यह काफी ज्यादा लाभकारी होता है।

6. गुलाब फूल

त्वचा के लिए गुलाब के फायदे तो आप सब जानते ही होंगे, लेकिन आपको बता दें कि गुलाब का फूल स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। यह भोजन को पचाने, वजन घटाने, मूत्र रोगों को दूर करने और तनाव दूर करने में सहायक होता है।

यह भी पढ़े : पतंजलि गुलाब जल के फायदे

7. सेंधा नमक

सेंधा नमक, पतंजलि दिव्य चूर्ण (patanjali divya churna) में शामिल आखिरी इंग्रीडिएंट है, यह भोजन को जल्दी पचाने और पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है।

पतंजलि दिव्य चूर्ण के फायदे – Patanjali Divya Churna Benefits in Hindi

patanjali divya churna ke fayde

दिव्य चूर्ण में शामिल इंग्रेडिएंट्स के बारे में जानने के बाद अब तक आप जान ही चुके होंगे कि यह पेट और पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए कितना लाभकारी है। आइये, जानते हैं कि पतंजलि दिव्य चूर्ण के फायदे (patanjali divya churna benefits in hindi) क्या हैं।

1. पतंजलि दिव्य चूर्ण कब्ज के लिए एक रामबाण दवा है। इसके सेवन से मल त्यागने में आसानी होती है और पेट अच्छी तरह साफ होता है।

2. आंतों में जमा गंदगी साफ करने में भी यह काफी सहायक होता है। इसके सेवन से पेट अच्छे से साफ होता है और आंतों की अच्छी तरह सफाई होती है।

3. दिव्य चूर्ण के फायदे (patanjali divya churna ke fayde) गैस व अपच की समस्या के लिए भी अच्छे हैं। यह भोजन को अच्छी तरह पचाने में मदद करता है और पेट में गैस नहीं बनने देता।

4. इसके सेवन से पाचन शक्ति मजबूत होती है और खाया-पिया अच्छे से पचता है। जिसका लाभ शरीर के सभी अंगों को मिलता है।

5. इसके अलावा पेट में भारीपन, सीने में जलन व खटी डकार की समस्या के लिए भी पतंजलि दिव्य चूर्ण के फायदे (patanjali divya churna benefits in hindi) अच्छे हैं।

6. दिव्य चूर्ण (divya churna) भोजन को सही से पचाने और भूख बढ़ाने में भी काफी सहायक होता है।

दिव्य चूर्ण के सेवन का तरीका – Divya Churna Uses in Hindi

  • रात को सोने से पहले एक चम्मच दिव्य चूर्ण को गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं।
  • पेट से जुड़ी हल्की समस्याओं में दिव्य चूर्ण के आधे चम्मच का सेवन काफी रहेगा।
  • इसे लेने के बाद रात को कुछ खाना नहीं है।
  • इसे हल्के गुनगुने पानी के साथ ही लेना चाहिए।

किन लोगों को दिव्य चूर्ण का सेवन नहीं करना चाहिए

  • गर्भवती व बच्चों को दूध पिलाने वाली महिलाओं को डॉक्टर की सलाह से ही इसका सेवन करना चाहिए।
  • कब्ज और पाइल्स से जुड़ी गंभीर समस्या में भी डॉक्टर की सलाह से ही इसका सेवन करें।
  • अगर पहले से किसी तरह की दवा का सेवन कर रहे हैं, तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
  • पेट का किसी तरह का ऑपरेशन हुआ हो तो कुछ समय तक इसका सेवन न करें।
  • छोटे बच्चों को भी इसका सेवन कराने से पहले डॉक्टर की राय ले।

किन चीजों का ध्यान रखें

पतंजलि दिव्य चूर्ण के फायदे (patanjali divya churna ke fayde) अच्छे से प्राप्त करने के लिए खान-पान व जीवन-शैली में सुधार भी जरूरी होता है। इसलिए इन चीजों पर भी अवश्य ध्यान दें।

  • फास्ट फूड्स व ऑयली फूड्स से बिल्कुल दूर रहें।
  • फाइबर युक्त भोजन जैसे हरि सब्जियां, फल, दाल, अंकुरित अनाज व सूखे मेवों का अधिक सेवन करें।
  • खूब पानी पिएं और तरल पदार्थों का अधिक सेवन करें।
  • चीनी और मैदे से बनी चीजों का सेवन बिल्कुल न करें।
  • भोजन को छोटे-छोटे टुकड़ों में बाटें, एक बारी में अधिक भोजन न करें।
  • भोजन को खूब चबाकर खाएं और भोजन के बीच मे ज्यादा पानी न पिएं।
  • नियमित एक्सरसाइज व योग करें।
  • ज्यादा से ज्यादा पैदल चलने की कोशिश करें।

दिव्य चूर्ण की कीमत

100 ग्राम दिव्य चूर्ण की वर्तमान कीमत 65 रूपए के आसपास है। जो समय के साथ कम ज्यादा भी हो सकती है।

कहाँ से खरीदें

दिव्य चूर्ण (divya churna) को आप अपने आसपास किसी भी पतंजलि स्टोर से खरीद सकते हैं। साथ ही आप इसे Amazon से भी आर्डर कर सकते हैं।

पतंजलि दिव्य चूर्ण के नुकसान – Divya Churna Side Effects in Hindi

पतंजलि दिव्य चूर्ण (divya churna) का कोई भी बड़ा नुकसान नहीं है। लेकिन अधिक मात्रा में इसके सेवन से शरीर को नुकसान जरूर हो सकता है, इसलिए इसका अधिक सेवन बिल्कुल भी न करें। साथ ही यदि आपको इसके सेवन से किसी तरह की परेशानी महसूस होती है तो फिर इसका सेवन बंद कर दें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल | FAQ

Q. दिव्य चूर्ण के क्या फायदे हैं?

A. दिव्य चूर्ण पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने और कब्ज से छुटकारा दिलाने में सहायक होता है। इसमें सनाय, छोटी हरड़, सौंफ़, सौंठ, गुलाब व सेंधा नमक के गुण मौजूद होते हैं।

Q. दिव्य चूर्ण का सेवन कैसे करें?

A. रात को सोने से पहले अपनी समस्या के अनुसार आधा या एक चम्मच दिव्य चूर्ण को गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं।

Q. क्या इससे भूख बढ़ती है?

A. दिव्य चूर्ण पाचन संबंधी विकारों को दूर कर भूख बढ़ाने में भी सहायक होता है।

Q. कब्ज की समस्या के लिए पतंजलि त्रिफला ज्यादा अच्छा है या फिर दिव्य चूर्ण?

A. कब्ज की समस्या के लिए दोनों ही चूर्ण उपयोगी है, आप किसी का भी सेवन कर सकते हैं। साथ ही अपने खान-पान व जीवन-शैली पर भी जरूर ध्यान दें।

Q. क्या दिव्य चूर्ण की आदत लग सकती है?

A. जी नहीं, इसकी आपको बिल्कुल भी आदत नहीं लगेगी।

Q. इसका सेवन कब तक करना चाहिए?

A. एक या दो महीने तक आप इसका सेवन कर सकते हैं, लंबे समय तक इसका नियमित सेवन भी नहीं करना चाहिए।

निष्कर्ष – Conclusion

पतंजलि दिव्य चूर्ण के फायदे (patanjali divya churna benefits in hindi) जानने के बाद कहा जा सकता है कि, यह पेट और पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए एक बेहतरीन आयुर्वेदिक दवा है। यह पाचन को मजबूत करने और कब्ज व अपच की समस्या को दूर करने में काफी ज्यादा मददगर होती है। इसके इस्तेमाल के साथ-साथ आपको अपने खानपान व लाइफ स्टाइल में भी सुधार जरूर करना चाहिए।

उम्मीद है कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। हेल्थ व लाइफ स्टाइल से जुड़ी इसी तरह की जानकारियों के लिए आप हमारे अन्य आर्टिकल भी पढ़ सकते हैं और इस आर्टिकल को अन्य लोगों के साथ शेयर भी कर सकते हैं।

Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या डॉक्टरी सलाह का विकल्प नहीं हो सकता। इजी लाइफ हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है, इस तरह के किसी भी उपचार, दवा, डाइट इतियादी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें, किसी भी नुकसान के लिए इजी लाइफ हिंदी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share This Article

आपके यह आर्टिकल भी पसंद आएंगे

Post Tags : patanjali divya churna benefits in hindi, patanjali divya churna in hindi, patanjali divya churna ke fayde, दिव्य चूर्ण के फायदे और नुकसान, patanjali divya churna uses, patanjali divya churna ingredients

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

Leave a Comment