पतंजलि गिलोय घनवटी के फायदे, उपयोग व नुकसान | Giloy Ghanvati Benefits and Uses in Hindi

पतंजलि गिलोय घनवटी (patanjali giloy ghanvati) एक आयुर्वेदिक दवा है। इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और शरीर को बीमारियों से दूर रखने के लिए किया जाता है। साथ ही कई प्रकार की बीमारियों के उपचार में भी गिलोय घनवटी टैबलेट का उपयोग (giloy ghanvati tablet uses in hindi) किया जाता है। इसके अलावा यह शरीर की अंदरूनी सफाई करने और शरीर के तीनों दोष वात, कफ और पित्त को कम करके इन्हें संतुलित करने में भी मदद करती है।

पतंजलि गिलोय घनवटी के फायदे (giloy ghanvati benefits in hindi) इतने शानदार हैं कि, इन्हें जानने के बाद आप भी इसे लेने की इच्छा जाहिर करने लगेंगे। लेकिन इसके सेवन से पहले आपको इसके बारे में पूरी जानकारी होना भी जरूरी है, ताकि आपको इस आयुर्वेदिक दवा का पूरा लाभ मिल सके। गिलोय घनवटी के नुकसान भी हो सकते हैं और कुछ परिस्थितियों में इसका सेवन हानिकारक भी हो सकता है। इसलिए इस दवा के बारे में पूरी जानकारी लेना बेहद जरूरी है।

इजी लाइफ हिंदी के इस लेख में हम पतंजलि गिलोय घनवटी के फायदे (giloy ghanvati tablet uses in hindi), गिलोय घनवटी के नुकसान (giloy ghanvati side effects in hindi), सावधानियां, सेवन का सही तरीका, खुराक और कीमत के बारे में जानेंगे, इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

यह भी पढ़े : दिव्य मेदोहर वटी के 10 बेहतरीन फायदे

गिलोय घनवटी क्या है – What is Giloy Ghanvati in Hindi

गिलोय घनवटी (giloy ghanvati in hindi), पतंजलि कंपनी द्वारा निर्मित एक आयुर्वेदिक उत्पाद है। इसमें मुख्य रूप से गिलोय अर्क मौजूद होता है, जो शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने, भुखार में राहत पहुंचाने, शरीर से विषाक्त पदार्थों को दूर करने, डायबिटीज को नियंत्रण करने और शरीर के दोषों को संतुलित करने में सहायक होता है। इसे गिलोय के विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

गिलोय क्या है – What is Giloy

जिन लोगों को गिलोय के बारे में नहीं पता, उन्हें बता दें कि गिलोय एक प्रकार की बेल है। इसकी लंबी बेल मोटे रसे की तरह दिखती है, इस पर हरे व पीले रंग के फूल भी आते हैं और इसके पत्ते गहरे हरे रंग के होते है, जो काफी हद तक पान के पत्तों से मेल खाते हैं।

giloy

आयुर्वेद में गिलोय के गुणों का एक बड़ा व्याख्यान मिलता है और इसका इस्तेमाल दवा के रूप में किया जाता है। इसे अमृता व अमृतवल्ली के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि गिलोय की बेल जिस भी वृक्ष पर चढ़ जाए, उसके गुण गिलोय में समा जाते हैं। नीम के पेड़ से लिपटी गिलोय सबसे ज्यादा लाभकारी मानी जाती है।

गिलोय के गुणों के बारे में ज्यादातर लोगों ने कोरोना वायरस के समय जाना, जब दुनियाभर के लोग इम्युनिटी बढ़ाने व वायरस से बचने के लिए गिलोय के काढ़े का इस्तेमाल कर रहे थे। लेकिन गिलोय के फायदे यहीं तक सीमित नहीं है, इसके कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी हैं।

यह भी पढ़े : पतंजलि आंवला एलोवेरा व्हीटग्रास जूस के फायदे

मैदानी छेत्रों में गिलोय का मिलना थोड़ा मुश्किल होता है, साथ ही इसके उपयोग के बारे में भी ज्यादातर लोगों को सही जानकारी नहीं है। इन्हीं सब कारणों से पतंजलि ने गिलोय घनवटी टैबलेट (patanjali giloy ghanvati) का निर्माण किया है। जिससे गिलोय के विकल्प के तौर पर गिलोय घनवटी टैबलेट का उपयोग (giloy ghanvati tablet uses in hindi) किया जा सके।

पतंजलि गिलोय घनवटी के फायदे और उपयोग जानने के लिए आर्टिकल पढ़ना जारी रखें –

पतंजलि गिलोय घनवटी के फायदे – Giloy Ghanvati Benefits in Hindi

उम्मीद है की अब तक आपको अच्छी तरह समझ आ चूका होगा की पतंजलि गिलोय घनवटी टैबलेट क्या है और किस लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। अब आगे हम गिलोय घनवटी के फायदे (giloy ghanvati benefits in hindi) जानेंगे। 

1. इम्युनिटी बढ़ाने के लिए गिलोय घनवटी के फायदे 

patanjali giloy ghanvati ke fayde

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्युनिटी के लिए गिलोय बेहद फायदेमंद होती है। इसके सेवन से शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती है, जिससे कई तरह से संक्रामक रोगों से बचाव होता है और शरीर स्वस्थ व फिट रहता है। अगर आप किसी वजह से गिलोय का सेवन न कर पाएं, तो फिर आप इसके विकल्प के रूप में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए पतंजलि गिलोय घनवटी टैबलेट का उपयोग (giloy ghanvati tablet uses in hindi) कर सकते हैं।

यह भी पढ़े : पतंजलि एलोवेरा जूस के 10 बेहतरीन फायदे

2. बुखार में राहत दिलाने में सहायक

वायरल फीवर या बुखार के लिए गिलोय घनवटी (patanjali giloy tablet) का उपयोग बेहद लाभकारी माना जाता है। बुखार के लिए गिलोय से बेहतर कोई ओषिधि नहीं हैं, इसमें प्राकृतिक ज्वरनाशक (antipyretic) गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से पुराने बुखार में आराम मिलता है और शरीर स्वस्थ रहता है। आप चिकित्सक की सलाह से बुखार में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

3. सर्दी, खांसी व जुकाम में आराम

बुखार के अलावा सर्दी, खांसी, जुकाम व गले में दर्द की समस्या के लिए भी पतंजलि गिलोय घनवटी के फायदे (patanjali giloy tablet benefits in hindi) अच्छे हैं। इसमें मौजूद प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी व एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो सर्दी-खांसी व जुकाम से बचाव में मददगार होते हैं। इसके अलावा छाती में जमे बलगम को निकालने में भी गिलोय का सेवन फायदेमंद होता है। 

यह भी पढ़े : पतंजलि आरोग्य स्वरस के फायदे 

4. शरीर की अंदरूनी सफाई

गिलोय घनवटी (patanjali giloy tablet) के सेवन से शरीर में मौजद विषाक्त पदार्थों से निजात मिलता है और यह रक्त की सफाई करने में भी मददगार होती है। एक तरह से यह बॉडी को डिटॉक्स करने का कार्य करती है। गलत खना-पान के कारण हमारे शरीर में बहुत से विषाक्त पदार्थ जमा होने लगते हैं, जो शरीर को नुकसान पहुँचाने का कार्य करते हैं, इनके बाहर निकलने से शरीर स्वस्थ व फिट रहता है।  

5. डायबिटीज के खतरे को कम करें

गिलोय मधुमेह यानी डायबिटीज के लिए भी एक बेहतरीन आयुर्वेदिक औषिधि है। इसमें एंटी-डायबिटिक गुण होते है जो टाइप-2 डायबिटीज को नियंत्रित करने में  मददगार होते हैं। डायबिटीज के मरीजों को अक्सर गिलोय जूस पीने की सलाह भी दी जाती है। लेकिन अगर आप इसका जूस इस्तेमाल नहीं करना चाहते तो डॉक्टर की सलाह से पतंजलि गिलोय टैबलेट (giloy ghanvati) का सेवन भी कर सकते हैं। 

6. अस्थमा के लिए पतंजलि गिलोय टैबलेट के फायदे

अस्थमा रोग के लिए भी गिलोय घनवटी के फायदे (giloy ghanvati benefits in hindi) अच्छे हैं। गिलोय में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सांसो से संबंधि रोगों के लिए बेहद लाभकारी होते हैं, साथ ही इससे कफ में भी आराम मिलता है और इम्युनिटी पावर भी मजबूत होती है, इन सब वजहों से इसके सेवन से अस्थमा रोगियों को काफी लाभ मिल सकता है। 

7. पीलिया में राहत

गिलोय, पीलिया के लिए भी एक अच्छी औषिधि मानी जाती है। आयुर्वेद में पीलिया के उपचार में गिलोय का इस्तेमाल बेहद फायदेमंद माना गया है। इसके लिए गिलोय का किसी भी तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। गिलोय के ताजे पत्तों का रस पी सकते हैं, गिलोय जूस या गिलोय सत्व का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर गिलोय घनवटी टैबलेट का उपयोग (patanjali giloy ghanvati tablet uses in hindi) कर सकते हैं। 

8. एनीमिया से बचाव

पतंजलि गिलोय घनवटी टैबलेट के फायदे (patanjali giloy ghanvati ke fayde) की आगे बात करें तो यह एनीमिया से बचाव में भी मददगार होती है। एनीमिया यानी शरीर में खून की कमी की शिकायत ज्यादातर महिलाओं में दिखने को मिलती है, जिससे शरीर में कई तरह की समस्याएं उतपन्न होने लगती है। ऐसे में इस समस्या से बचाव के लिए भी डॉक्टर की सलाह से गिलोय घनवटी का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

9. गठिया रोग के लिए गिलोय घनवटी के लाभ

गिलोय घनवटी (patanjali giloy tablet) के लाभ गठिया रोग में आराम पहुंचाने के लिए भी अच्छे हैं। दरअसल, गिलोय में एंटी-आर्थराइटिक गुण पाए जाते हैं, जिस कारण यह गठिया रोग के लिए बेहद फायदेमंद होती है। खासतौर पर जोड़ों के दर्द से पीड़ित लोगों के लिए गिलोय घनवटी टैबलेट का उपयोग (giloy ghanvati tablet uses in hindi) बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए भी डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

10. लीवर को स्वस्थ रखने में सहायक

गिलोय लिवर के स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है और लिवर के लिए यह एक तरह से टॉनिक का काम करती है। इसके सेवन से रक्त की सफाई होती है, बॉडी में मौजूद टॉक्सिन्स नष्ट होते हैं और साथ ही इसमें अच्छी मात्रा में एटीओक्सीडेंट भी पाए जाते हैं। इन्ही सब वजाओं से यह लिवर को बीमारियों से दूर रखने में मददगार होती है।

11. डेंगू से बचाव

डेंगू से बचाव के लिए भी गिलोय घनवटी टैबलेट के फायदे (giloy ghanvati benefits in hindi) अच्छे हैं। इसके सेवन से डेंगू के बुखार में राहत मिलती है, इम्युनिटी बूस्ट होती है और डेंगू से रिकवरी फास्ट होती है। डेंगू के अलावा चिकनगुनिया के लिए भी इसका उपयोग फायदेमंद हो सकता है। गिलोय घटती प्लेटलेट्स को रोकने में भी मददगार होती है, जो डेंगू और चिकनगुनिया में अक्सर दिखने को मिलता है। 

12. त्वचा के लिए लाभकारी Giloy Ghanvati Tablet Uses For Skin Hindi

पतंजलि गिलोय घनवटी के फायदे (giloy ghanvati patanjali benefits in hindi) स्किन के लिए भी अच्छे है। इसके सेवन से कई प्रकार की त्वचा संबंधी समस्याओं व स्किन ऐलर्जी से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही यह त्वचा पर मौजूद कील-मुंहासों को दूर करने में भी सहायक होती है और इसके सेवन से त्वचा पर ग्लो भी बढ़ता है। 

पतंजलि गिलोय घनवटी का उपयोग – Giloy Ghanvati Tablet Uses in Hindi

गिलोय घनवटी  टैबलेट का उपयोग नीचे दी गयी समस्याओं के उपचार के लिए किया जा सकता है।

  • इम्युनिटी बढ़ाने के लिए गिलोय घनवटी टैबलेट का इस्तेमाल कर सकते हैं।  
  • वायरल फीवर से बचने और इसके उपचार के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • मधुमेह, डेंगू, चिकनगुनिया, अस्थमा, पीलिया व गठिया रोग से बचने के लिए गिलोय टैबलेट का उपयोग कर सकते हैं।
  • शरीर में बढ़ती चर्बी और मोटापा कम करने के लिए भी गिलोय घनवटी टैबलेट का उपयोग किया जा सकता है।   
  • खांसी, जुकाम व गले के दर्द के लिए भी इसका उपयोग कर सकते हैं।
  • बॉडी से दूषित पदार्थों को बाहर करने और पेट को स्वस्थ रखने के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं।

नोट : किसी भी बीमारी के उपचार के लिए इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले।

गिलोय घनवटी के सेवन का तरीका – How To Use Giloy Ghanvati Tablets in Hindi

गिलोय घनवटी टैबलेट (patanjali giloy tablet) का इस्तेमाल आपको चिकित्सक द्वारा बताए गए तरीके से ही करना चाहिए। साथ ही किसी भी बीमारी के उपचार के लिए, आपको इसका सेवन करने से पहले चिकित्सक से राय अवश्य लेनी चाहिए। 

कुछ जरूरी टिप्स

  • गिलोय घनवटी का इस्तेमाल करने के साथ-साथ अपने खानपान पर भी ध्यान दें। इसका लाभ आपको सही तरीके से तभी मिल सकता है, जब आप एक हेल्दी डाइट ले रहे हो।
  • इसका इस्तेमाल करने से पहले आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए, अगर आप किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, तो इसके बारे में भी डॉक्टर को अवश्य सूचित करें।
  • अगर आप पहले से किसी तरह की दवा का सेवन कर रहे हैं, तो इसके बारे में भी डॉक्टर को जरूर बताएं।
  • अगर आप गिलोय जूस, गिलोय काढ़ा या गिलोय सत्व का पहले से इस्तेमाल कर रहे हैं, तो फिर इसका सेवन न करें।
  • अगर गिलोय से किसी भी प्रकार की कोई ऐलर्जी है तो भी इसके सेवन से आपको बचना चाहिए।  

गिलोय घनवटी की कीमत – Giloy Ghanvati Price Hindi

40 ग्राम (60 tablets) पतंजलि गिलोय घनवटी की कीमत मात्र 100-120 रुपए के आसपास है। आप अपने आसपास किसी भी पतंजलि स्टोर से इसे खरीद सकते हैं। साथ ही आप इसे ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं।

पतंजलि गिलोय घनवटी के नुकसान – Patanjali Giloy Ghanvati Side Effects in Hindi

गिलोय घनवटी टैबलेट (giloy ghanvati tablet) को अगर डॉक्टर की सलाह से लिया जाए, तो फिर इसके नुकसान या साइड इफ़ेक्ट की संभावना बहुत कम होती है। लेकिन फिर भी अगर इसका सेवन करने के बाद आपको किसी तरह की समस्या महसूस हो, तो आपको तुरंत डॉक्टर को सूचित करना चाहिए। सामान्यतः इसका अभी तक कोई साइड इफ़ेक्ट सामने नहीं आया है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQ

Q. पतंजलि गिलोय घनवटी के बारे में बताइए (patanjali giloy ghanvati ke bare me bataye) ?

A. पतंजलि गिलोय घनवटी एक आयुर्वेदिक दवा है, इसमें गिलोय अर्क का इस्तेमाल किया गया है। इम्युनिटी बढ़ाने, मोटापा कम करने, सर्दी, खांसी, जुकाम व वायरल फीवर से बचने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। साथ ही यह डेंगू, पीलिया, डायबिटीज व जोड़ों के दर्द के लिए भी बेहद लाभकारी है।

Q. पतंजलि गिलोय घनवटी के क्या-क्या फायदे हैं (patanjali giloy ghanvati ke kya fayde hai) ?

A. पतंजलि गिलोय घनवटी के फायदों के बारे में उपर आर्टिकल में डिटेल में बताया गया है। 

 Q. गिलोय घनवटी टैबलेट का सेवन कैसे करें (giloy ghanvati tablet kaise use kare) ?

A. गिलोय घनवटी का सेवन आपको डॉक्टर की सलाह के अनुसार करना चाहिए।

Q. क्या गिलोय घनवटी से मोटापा कम होता है (giloy ghanvati se motapa kam hota hai) ?

A. जी हाँ, मोटापा कम करने के लिए भी गिलोय घनवटी टैबलेट फायदेमंद होती है, लेकिन इसके साथ-साथ आपको अपने खान-पान पर भी ध्यान देना चाहिए।

निष्कर्ष – Conclusion

पतंजलि गिलोय घनवटी (patanjali giloy ghanvati) एक बेहतरीन आयुर्वेदक दवा है और इसके इस्तेमाल से कई प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता है। साथ ही सबसे अच्छी बात यह है की इसका सेवन करना काफी आसान है और आप इसे अपने साथ कहीं भी आसानी से ले जा सकते हैं। इसके अलावा इसकी कीमत भी बेहद कम है, 100 रुपए के अंदर इसकी 60 टैबलेट मिल जाती है।

इस आर्टिकल में हमने पतंजलि गिलोय घनवटी के फायदे और उपयोग (giloy ghanvati tablet uses in hindi) के बारे में जाना। उम्मीद है की आपको इजी लाइफ हिंदी का यह आर्टिकल पसंद आया होगा और आपको इससे कुछ अच्छी जानकारी प्राप्त हुई होगी। अगर आपके मन में कोई सवाल हो तो आप निचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं, हम आपके सवालों का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे। साथ ही इस आर्टिकल को आप अन्य लोगों के साथ ही जरूर शेयर करें।

Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या डॉक्टरी सलाह का विकल्प नहीं हो सकता। इजी लाइफ हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है, इस तरह के किसी भी उपचार, दवा, डाइट इतियादी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें, किसी भी नुकसान के लिए इजी लाइफ हिंदी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

आपके लिए कुछ खास आर्टिकल

इस आर्टिकल को शेयर करें  

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

2 thoughts on “पतंजलि गिलोय घनवटी के फायदे, उपयोग व नुकसान | Giloy Ghanvati Benefits and Uses in Hindi”

Leave a Comment