इन 5 चीजों के साथ खाएं आलू परांठा, होंगे गजब के फायदे | Aloo Paratha Kiske Sath Khaye

आलू परांठा किस के साथ खाना चाहिए : सुबह नाश्ते में आलू परांठा खाना भला किसे पसंद नहीं, लेकिन आलू का परांठा खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, स्वास्थ्य के लिए उतना ही हानिकारक भी है। इसमें बहुत ज्यादा कैलोरी होती है और इसे पचाना भी मुश्किल होता है। आलू परांठा को मोटापा बढ़ाने और पाचन शक्ति को कमजोर बनाने वाले फूड्स की लिस्ट में रखा जाता है। आप इसे एक अनहेल्दी फूड भी कह सकते हैं।

सुबह नाश्ते में आलू परांठा खाना भला किसे पसंद नहीं, लेकिन आलू का परांठा खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, स्वास्थ्य के लिए उतना ही हानिकारक भी है। इसमें बहुत ज्यादा कैलोरी होती है और इसे पचाना भी मुश्किल होता है। आलू परांठा को मोटापा बढ़ाने और पाचन शक्ति को कमजोर बनाने वाले फूड्स की लिस्ट में रखा जाता है। आप इसे एक अनहेल्दी फूड भी कह सकते हैं।

आलू परांठा में बहुत ज्यादा कैलोरी होती है और ऊपर से कुछ लोग इसे बटर, अचार और चाय के साथ खाना पसंद करते हैं, जिससे कैलोरी की संख्या और भी ज्यादा बढ़ जाती हैं। ऐसे में अक्सर लोगों के मन मे सवाल उठता है कि आलू परांठा को किस के साथ खाना चाहिए (aloo paratha kiske sath khaye), जिससे कैलोरी भी ज्यादा न बढ़े और इसका पाचन भी जल्दी हो जाए।

इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी ही 5 चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप आलू परांठा के साथ खा सकते हैं। ये फूड्स आलू के परांठे का स्वाद भी डबल कर देंगे और इसे जल्दी पचाने में भी मदद करेंगे। साथ ही उन कुछ खास टिप्स के बारे में भी जानेंगे जिससे आलू परांठा को थोड़ा हेल्दी बनाया जा सके।

आलू परांठा में कितनी कैलोरी होती है – Aloo Paratha Me Kitni Calorie Hoti Hai 

आलू परांठा में कितनी कैलोरी होती हैं, यह इस बात पर निर्भर करता है कि उसका साइज क्या है, आपने उसके अंदर कितना आलू भरा है, घी में बना है या फिर तेल या मखन में, साथ ही और कई चीजें भी निर्भर करती हैं। लेकिन अगर एक अनुमान लगाया जाए तो एक सामान्य से दिखने वाले आलू परांठा में लगभग 150-170 कैलोरी होती हैं।

इसमें ज्यादातर कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है और थोड़ा बहुत प्रोटीन व फाइबर भी मौजूद होता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि घंटों जिम करने के बाद भी कुछ लोग 150 कैलोरी बर्न नहीं कर पाते हैं। इससे अंदाजा लगा लें कि आलू परांठा में इतनी ज्यादा कैलोरी होती हैं और जब आप इसे चाय, अचार या बटर के साथ खाते हैं, तब इससे प्राप्त कैलोरी की संख्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है।

पढ़ना जारी रखें –

आगे हम आलू परांठा किस के साथ खाना चाहिए के बारे में बता रहे हैं।

आलू परांठा को किसके साथ खाना चाहिए – Aloo Paratha Kiske Sath Khaye

आलू परांठा का स्वाद डबल करने और जल्दी पचाने के लिए आप इसे इन 5 चीजों में से किसी के साथ खा सकते हैं।

1. दही के साथ खाएं आलू परांठा

dahi (curd)

आलू परांठा को दही के साथ खाने से इसका पाचन जल्दी होता है और दही में ज्यादा कैलोरी भी नहीं होती है। इस वजह से दही के साथ आलू परांठा खाना सबसे उत्तम माना जाता है। यह काफी हद तक आलू परांठा के नुकसान को कम करने में मदद करता है। साथ ही अगर दही में थोड़ा काला नमक, काली मिर्च, भुना हुआ जीरा और थोड़ी से हींग मिक्स की जाए, तो यह आलू परांठा को जल्दी पचाने में और भी ज्यादा सक्षम हो जाता है।

यह भी पढ़े : दही खाने का सही समय और सही तरीका

2. पुदीना और धनिया चटनी

dhaniya pudina chatni

अगर आपके मन में सवाल चल रहा है कि आलू परांठा को किस के साथ खाएं (aloo paratha kiske sath khaye), जिससे इसका पाचन जल्दी हो जाये, तो फिर आप पुदीना और धनियां की चटनी का भी चयन कर सकते हैं। पुदीना और धनियां दोनों ही पाचन को मजबूती प्रदान करने में सक्षम हैं और पेट के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छे होते हैं। इसलिए आप पुदीना और धनियां चटनी के साथ भी आलू परांठा का सेवन कर सकते हैं। यह एक बेस्ट फूड कॉम्बिनेशन है।

3. आंवले का अचार के साथ खाएं आलू परांठा

amla achar or murabba

विटामिन सी का सबसे अच्छा सोर्स और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर आंवला पाचन और पेट संबंधी समस्याओं के लिए एक रामबाण दवा है। अगर आप चाहते हैं कि भारी और हाई कैलोरी वाला आलू परांठा आपके पेट में ज्यादा देर तक न रहे, तो फिर आप आंवले के अचार के साथ इसका सेवन कर सकते हैं। यह आलू परांठा को जल्दी पचाने में आपकी मदद करेगा और आलू परांठा के स्वाद को भी डबल कर देगा।

यह भी पढ़े : अमला खाने का सही समय और फायदे

4. नारियल चटनी

आलू परांठा को किस के साथ खाएं (aloo paratha kiske sath khaye) की लिस्ट में अगला नाम नारियल चटनी का है। नारियल फाइबर का एक अच्छा स्रोत है जो पाचन को मजबूत करने का कार्य करता है, साथ ही इससे पेट भी स्वस्थ रहता है और साथ ही यह मल त्याग को भी आसान बनाने में मदद करता है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आलू परांठा से आपका वजन न बढ़े और यह पेट को भी ज्यादा नुकसान न पहुंचाए, तो फिर आप नारियल की हेल्दी चटनी के साथ इसका सेवन कर सकते हैं।

5. छाछ के साथ खाएं आलू का परांठा

buttermilk

आलू परांठा को जल्दी पचाने के लिए आप इसके साथ छाछ का भी उपयोग कर सकते हैं। छाछ भोजन को जल्दी पचाने और पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करती है। ऐसे में आलू परांठा को जल्दी पचाने के लिए आप इसके साथ एक गिलास छाछ भी ले सकते हैं। छाछ में काली मिर्च, जीरा व काला नमक का इस्तेमाल करना न भूलें।

यह भी पढ़े : पतला होने का तरीका और घरेलू उपाय

हेल्दी आलू परांठा बनाने का तरीका – Healthy Aloo Paratha Banane Ka Tarika

1. आलू परांठा को थोड़ा हेल्दी बनाने के लिए आप इसे तेल की जगह घी में बनाने की कोशिश करें।

2. ध्यान रहे कि, घी का इस्तेमाल भी ज्यादा नहीं करना है।

3. आलू परांठा बनाने में थोड़ी हींग का इस्तेमाल भी अवश्य करें, हींग इसे जल्दी पचाने में मदद करेगी।

4. इसमें हरी धनियां पत्ती का भी अवश्य इस्तेमाल करें।

5. आलू परांठा बनाने के लिए मल्टी ग्रेन आटे का इस्तेमाल करें।

6. इसमें थोड़ा पनीर व पतले कटे हुए ड्राई फ्रूट्स को भी ऐड कर सकते हैं।

क्या आलू परांठा हेल्दी होता है – Kya Aloo Paratha Healthy Hai Hindi

आलू परांठा एक हाई कैलोरी फूड है और यह कहीं से भी हेल्दी नहीं लगता। डॉक्टर भी अक्सर आलू परांठा न खाने की सलाह देते हैं। खासकर मोटापा और पेट से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को इससे दूर ही रहना चाहिए। कभी-कभार इसका सेवन कर सकते हैं, लेकिन रोज आलू परांठा खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

आलू के परांठे खाने के फायदे – Aloo Paratha Khane Ke Fayde

आलू परांठा किसके साथ खाना चाहिए (aloo paratha kiske sath khana chahiye) के बारे में जानने के बाद अब हम आलू के परांठे खाने के फायदे के बारे में जानेंगे। आलू परांठा में सबसे ज्यादा आलू का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें पोटेशियम, विटामिन सी व विटामिन ए जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, साथ ही इसमें स्टार्च की मात्रा भी अधिक होती है, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देने का कार्य करते हैं।

जबकि आलू परांठा बनाने में आटे का इस्तेमाल भी होता है, जो कार्बोहाइड्रेट का एक अच्छा सोर्स है और इसमें थोड़ा बहुत प्रोटीन व फाइबर भी पाया जाता है। इसे बनाने में इस्तेमाल किया जाने वाला घी भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

आलू परांठा में इतने गुण होने के बावजूद इसे अनहेल्दी फूड्स की लिस्ट में रखा जाता है, क्योंकि यह वजन बढ़ाने का कार्य करता है। लेकिन देखा जाए तो यह अन्य अनहेल्दी फूड्स जैसे समोसा, बर्गर, पिज़ा, भटूरे आदि से ज्यादा बेहतर है। कभी-कभार इसका सेवन किया जा सकता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQ

Q. क्या आलू परांठा से वजन बढ़ता है?

A. आलू परांठा एक हाई कैलोरी फूड है, इसके नियमित सेवन से वजन बढ़ने का खतरा बढ़ सकता है। साथ ही इससे मेटाबॉलिज्म और पाचन भी कमजोर पड़ सकता है।

Q. क्या आलू परांठा बनाने में घी का उपयोग कर सकते हैं?

A. जी हाँ, आलू परांठा बनाने के लिए आप तेल की जगह घी का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन इसका इस्तेमाल भी एक सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।

Q. क्या रात के समय आलू परांठा खाना चाहिए?

A. आलू परांठा एक हाई कैलोरी फूड है, जिसमें ज्यादातर कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है, इसलिए रात के समय इसका बिल्कुल भी सेवन नहीं करना चाहिए।

निष्कर्ष – Conclusion

इस आर्टिकल में हमने आलू परांठा किस के साथ खाना चाहिए (aloo paratha kiske sath khaye), आलू परांठा में कितनी कैलोरी होती है और आलू परांठा खाने के फायदे और नुकसान के बारे में जाना। उम्मीद है कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा और आपको इससे कुछ अच्छी जानकारी मिली होगी।

हेल्थ व लाइफ स्टाइल से जुड़ी इसी तरह की जानकारियों के लिए आप इजी लाइफ हिंदी के अन्य आर्टिकल भी पढ़ सकते हैं और इस आर्टिकल को अन्य लोगों के साथ शेयर भी कर सकते हैं। खुश रहें और अपनी सेहत का ध्यान रखें।

आपके लिए कुछ खास आर्टिकल

Post Tags : आलू परांठा में कितनी कैलोरी होती है, आलू के परांठे खाने के फायदे, आलू परांठा किस के साथ खाना चाहिए, aloo paratha kiske sath khaye, aloo paratha khane ke fayde, aloo paratha

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

1 thought on “इन 5 चीजों के साथ खाएं आलू परांठा, होंगे गजब के फायदे | Aloo Paratha Kiske Sath Khaye”

Leave a Comment