पतंजलि दिव्य पेय के फायदे, उपयोग व नुकसान | Divya Peya Patanjali Benefits in Hindi

पतंजलि दिव्य पेय के फायदे Divya peya patanjali benefits in hindi : पतंजलि दिव्य पेय (divya peya) एक हर्बल ड्रिंक है। आप इसे हर्बल टी भी कह सकते है, क्योंकि यह काफी हद तक चाय की पत्ती की तरह ही कार्य करती है। लेकिन यह आम चायपत्ती के मुकाबले कहीं ज्यादा स्वास्थ्य वर्धक है। इसलिए कुछ लोग इसे चाय के विकल्प के रूप में भी देखते हैं।

दिव्य पेय (divya peya), भारत की जानी मानी आयुर्वेद कंपनी पतंजलि दिव्य फार्मेसी द्वारा निर्मित एक हर्बल उत्पाद है। इसे इलायची, ब्राह्मी, काली मिर्च, सौंठ, दालचीनी जैसे 30 से भी ज्यादा नेचुरल इंग्रेडिएंट्स से तैयार किया जाता है। इसमें किसी प्रकार का कोई भी हानिकारक तत्व शामिल नहीं है। इसलिए स्वास्थ्य के लिए पतंजलि दिव्य पेय के फायदे (divya peya patanjali benefits in hindi) बेहद शानदार है।

यह पेट और पाचन से जुड़ी समस्याओं को कम करने और शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार होती है। जहाँ चाय पीना स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता और इससे शरीर में कई तरह की समस्याएं उत्पन्न होती है। वहीं दिव्य हर्बल पेय (patanjali divya peya) स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होती है और कई रोगों के उपचार में काम आती है।

इजी लाइफ हिंदी के इस आर्टिकल में हम पतंजलि दिव्य पेय के फायदे (patanjali divya peya ke fayde in hindi), उपयोग, सामग्री, इसे बनाने की विधि, सेवन का तरीका, कीमत और इसके नुकसान के बारे में जानेंगे। इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

दिव्य पेय क्या है – Patanjali Divya Peya in Hindi

दिव्य पेय, पतंजलि दिव्य फार्मेसी द्वारा निर्मित एक हर्बल चाय है। चाय पीने के नुकसान से बचने के लिए, इसका उपयोग किया जा सकता है। इसमें 30 से अधिक हर्बल उत्पादों का इस्तेमाल किया गया है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद गुणकारी माने जाते है। साथ ही इसमें किसी भी तरह का कोई केमिकल, रंग या खुशबू का इस्तेमाल नहीं किया गया है और इसकी आदत भी नहीं लगती। चाय के विकल्प के रूप में पतंजलि दिव्य पेय ( patanjali divya peya) का उपयोग किया जा सकता है।

पतंजलि दिव्य पेय सामग्री लिस्ट – Divya Peya Ingredients in Hindi 

जैसा की हम ऊपर बता चुके है की दिव्या पेय में 30 से भी अधिक हर्ब्स और जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल किया गया है, जिस वजह से इसे हर्बल टी भी कहा जाता है। आइये जानते हैं की इसमें किन-किन चीजों का इस्तेमाल किया गया है।

छोटी इलाइचीEla Laghu
बड़ी इलाइचीEla Badi
दालचीनीDalchini
लौंगLoung
जावित्रीJavitri
जायफलJaiphal
काली मिर्चKali Mirch
गुलाबGulab
गजवानGajvan
सौंफSounf
चित्रकChitrak
चव्यChavya
पिप्पलीPippali
सोंठSaunth
मुलेठीMulethi
तेजपत्ताTejpatra
गोरखपानGorakhpan
आज्ञाघासAagyavas
भूमि आमलाBhumi Amla
पुनर्नवाPunarnava
बलाBala
ब्राह्मीBrahmi
अर्जुनArjun
वनतुलसीVantulsi
शंखपुष्पिShankhpushpi
बनप्साBanfsa
नागरमोथाNagarmotha
देशी तुलसीDeshi Tulsi

दिव्य पेय की इंग्रेडिएंट लिस्ट को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है की, यह हेल्थ के लिए कितनी ज्यादा लाभकारी होगी। आगे हम दिव्य पेय के फायदे (divya peya patanjali benefits in hindi) के बारे में जानेंगे। 

यह भी पढ़े : पतंजलि एलोवेरा जूस के फायदे 

पतंजलि दिव्य पेय के फायदे – Divya Peya Patanjali Benefits in Hindi

divya peya patanjali benefits in hindi

1. इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक

पतंजलि दिव्य पेय हर्बल टी (patanjali divya peya herbal tea) शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्युनिटी पॉवर बढ़ाने में सहायक होती है। इसमें मौजूद आयुर्वेदिक इंग्रेडिएंट्स शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करते है, जिस कारण शरीर में रोग जल्दी प्रवेश नहीं कर पाते है। वायरल बुखार, सर्दी, खांसी व जुकाम में इसका सेवन बेहद फायदेमंद होता है।

2. शरीर में ऊर्जा बढ़ाये

दिव्य पेय, शरीर में ऊर्जा बढ़ाने का कार्य करती है। इसके सेवन से शरीर चुस्त-दुरूस्त रहता और शरीर से आलस व थकान भी दूर होता है। साथ ही यह मूड को फ्रेश करने और तनाव कम करने में भी सहायक होती है। जब भी आप लो फील करें या शरीर में एनर्जी की कमी लगे, तब इसका सेवन करना लाभकारी हो सकता है। 

3. सर्दी-खांसी के लिए उपयोगी

बार-बार होने वाली सर्दी, खांसी, जुकाम व गले में दर्द की समस्या के लिए भी पतंजलि दिव्य पेय के फायदे (patanjali divya peya ke fayde in hindi)  बेहद अच्छे है। इसमें इलायची, काली मिर्च, दालचीनी, लोंग, सोंठ, पिप्पली व मुलेठी जैसे प्राकृतिक इंग्रेडिएंट्स शामिल है जो इन समस्याओं से लड़ने में सहायक होते है। साथ ही वायरल फीवर में आराम देने और छाती में जमे बलगम को निकालने में भी इसका सेवन फायदेमंद होता है। 

यह भी पढ़े : पतंजलि दिव्य श्वासारि प्रवाही सिरप के फायदे 

4. पाचन शक्ति बढ़ाने में सहायक

आपको जानकर हैरानी होगी की चाय पाचन तंत्र के लिए बेहद हानिकारक होती है। इसके सेवन से पाचन शक्ति कमजोर पड़ती है और पाचन संबंधी बहुत सी समस्याएं धीरे-धीरे बढ़ने लगती है। चाय के इस नुकसान से बचने के लिए और पाचन को मजबूत बनाने के लिए आप दिव्य पेय हर्बल टी (patanjali divya herbal tea) का इस्तेमाल कर सकते है। दिव्य पेय में शामिल तत्व पाचन शक्ति को मजबूत बनाने और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते है।

5. वजन कम करने के लिए दिव्य पेय के फायदे

जहाँ आम चाय पीने से वजन बढ़ता है, वहीं दिव्य पेय की मदद से आप अपना वजन कम कर सकते है। वजन कम करने के लिए पतंजलि दिव्य पेय के फायदे (patanjali divya peya for weight loss) इतने शानदार है की आपको इस पर विश्वास नहीं होगा। हालांकि इसके लिए आपको अपने खान-पान और दिनचर्या पर भी ध्यान देना होगा। अगर आप अच्छे खान-पान और थोड़ी बहुत एक्सरसाइज के साथ इसका सेवन करते है तो आपको जल्दी इसका रिजल्ट दिखने लगेगा।

वजन कम करने के लिए दिव्य पेय का इस्तेमाल (divya peya uses in hindi) आपको बिना दूध और बिना चीनी के करना चाहिए। इसे सामान्य पानी में उबालकर ब्लैक टी की तरह इसका सेवन कर सकते है और स्वाद के लिए इसमें शहद व नींबू के रस की कुछ बूंदे मिक्स कर सकते है। आप यकीन नहीं करेंगे, इसका स्वाद भी काफी अच्छा होता है।

यह भी पढ़े : वजन घटाने के लिए दिव्य मेदोहर वटी के फायदे

6. पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए लाभकारी

चाय पेट के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ज्यादा नुकसानदायक होती है। यह गैस, एसिडिटी, पेट में जलन व भारीपन, अपच और कब्ज की समस्या को बढ़ावा देने का कार्य करती है। दूसरी तरह, पतंजलि दिव्य पेय के फायदे (divya peya patanjali benefits in hindi) पेट के स्वास्थ्य के लिए भी बेहद अच्छे है, इसके सेवन से इन सभी समस्याओं में आराम मिलता है और पेट स्वस्थ रहता है। 

हालांकि इसका सेवन भी आपको सुबह खाली पेट नहीं करना चाहिए। पेट को स्वस्थ रखने के लिए सुबह सबसे पहले गुनगुना पानी पीना चाहिए। सुबह खाली पेट किसी भी प्रकार की चाय या कॉफी पीने से पेट को भारी नुकसान झेलने पड़ सकते है और इसका असर लंबे समय बाद नजर आता है। 

7. मस्तिष्क के लिए लाभकारी 

दिव्य पेय के फायदे (divya peya benefits in hindi) मस्तिष्क के लिए भी काफी अच्छे है। इसके सेवन से मन तरोताजा रहता है और दिमाग को शांति मिलती है। साथ ही यह हर्बल टी तनाव को कम करने में भी मदद करती है। इसे पीने से मूड रिफ्रेश हो जाता है। 

दिव्य पेय के अन्य लाभ – Other Benefits of Divya Peya

  • दिव्य पेय हर्बल टी पीने से सिर दर्द में आराम मिलता है।
  • दिल के स्वास्थ्य के लिए भी यह फायदेमंद होती है।
  • लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करती है।
  • इसमें कैफीन का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
  • साथ ही इसमें किसी प्रकार का कोई भी हानिकारक पदार्थ का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
  • इसका प्राइस भी ज्यादा नहीं है।
  • चाय का सबसे अच्छा विकल्प है। 

दिव्य पेय बनाने की विधि और सेवन का तरीका – How To Prepare Divya Peya Herbal Tea

दिव्य पेय बनाने की विधि इस प्रकार है।

1. दूध और चीनी के साथ दिव्य पेय का इस्तेमाल 

  • एक कप से थोड़ा कम पानी लेकर इसे गर्म करें।
  • उसके बाद इसमें एक छोटा चम्मच दिव्य पेय मिलाएं।
  • थोड़ा उबलने के बाद इसमें दूध और थोड़ी चीनी मिक्स करें।
  • आप चाहे तो चीनी को स्किप भी कर सकते हैं।
  • अब इसे ठीक उसी तरह पकाएं जैसे चाय पकाते हैं।
  • उसके बाद छानकर चाय की तरह इसका सेवन करें।

आप चाहे तो इसमें चीनी की जगह गुड़ या पतंजलि मधुरम का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, जो एक हेल्दी ऑप्शन है। ध्यान रहे की गुड़ का इस्तेमाल चाय पकने के बाद ऊपर से करना चाहिए, गुड़ को पकाये न।

2. दूध के बगैर दिव्य पेय का इस्तेमाल 

  • एक बर्तन में एक कप पानी डालकर इसे गर्म करने के लिए गैस पर रख दें। 
  • इसमें एक छोटा चम्मच दिव्य पेय मिलाये और इसे उबलने दें।
  • इसे कुछ देर तक अच्छी तरह उबलने दें, जिससे दिव्य पेय के सभी गुण इसमें अच्छी तरह मिल जाए।
  • उसके बाद इसे छान लें।
  • आप चाहे तो इसमें ऊपर से थोड़ा गुड़ या शहद भी मिला सकते है।
  • उसके बाद आराम से बैठकर चाय की तरह चुस्की लेते हुई इसका सेवन करें।

बगैर दूध और चीनी से बनी यह दिव्य पेय हर्बल टी वजन कम करने, पाचन शक्ति को मजबूत बनाने और पेट की समस्याओं के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं। अगर आप इसका इस्तेमाल वजन कम करने के लिए कर रहे है, तो फिर बगैर दूध व चीनी के इसी तरह इसका सेवन करें।

दिव्य पेय की कीमत

100 ग्राम दिव्य पेय की कीमत 70 रुपए के आसपास है।

कहाँ से खरीदें

आप इसे अपने आसपास किसी भी पतंजलि स्टोर से खरीद सकते हैं। या फिर आप इसे आकर्षक कीमत पर ऑनलाइन amazon से भी ले सकते हैं।

पतंजलि दिव्य पेय के नुकसान – Patanjali Divya Peya Side Effects in Hindi

पतंजलि दिव्य पेय (patanjali divya peya) एक हर्बल ड्रिंक है, इसका किसी प्रकार का कोई भी नुकसान नहीं है। लेकिन फिर भी अधिक मात्रा में इसका सेवन नहीं करना चाहिए। हमारी सलाह रहेगी की दिन में एक या दो बार ही इसका सेवन करना चाहिए।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQs

faq

Q. क्या शुगर के रोगी इसका सेवन कर सकते हैं?

A. जी हाँ, शुगर के रोगी इसका सेवन कर सकते हैं, लेकिन इसमें चीनी का उपयोग न करें।

Q. दिव्य पेय के क्या फायदे है?

A . शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने, वजन कम करने, पाचन शक्ति मजबूत करने और सर्दी, खांसी व जुकाम में आराम पहुँचाने में दिव्य पेय फायदेमंद होती है।

Q. दिव्य पेय का सेवन किस प्रकार करना चाहिए?

A. आप इसे नार्मल चाय की तरह बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं। साथ ही आप चाहे तो इसे बगैर दूध व चीनी के भी बना सकते हैं।

Q. इसका सेवन दिन में कितनी बार कर सकते हैं?

A. आप दिन में एक या फिर दो बार इसका सेवन कर सकते हैं।

Q. क्या इसमें चीनी की जगह गुड़ मिला सकते हैं?

A. जी हाँ, आप इसमें चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ध्यान रहे की गुड़ का इस्तेमाल चाय पकने के बाद ऊपर से करना चाहिए, गुड़ को पकाये न।

Q. क्या ब्लैक टी की तरह बिना दूध व चीनी के इसका सेवन कर सकते हैं?

A. जी हाँ, आप इसे ब्लैक टी की तरह बगैर दूध व चीनी के भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह इसके इस्तेमाल का सबसे अच्छा तरीका है और इसके लाभ भी काफी ज्यादा है।

Q. क्या दिव्य पेय से वजन कम हो सकता है ?

A. अगर आप एक अच्छी डाइट और एक्सरसाइज के साथ बगैर दूध व चीनी के इसका सेवन करते हैं, तो फिर इसके इस्तेमाल से आप वजन घटा सकते हैं।

निष्कर्ष – Conclusion

पतंजलि दिव्य पेय चाय का एक बेहतरीन विकल्प है। जहाँ चाय स्वास्थ्य के लिए बेहद नुकसानदेह होती है, वहीं दिव्य पेय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। अगर आप चाहकर भी चाय नहीं छोड़ पा रहे हैं, तो फिर आपको इसका इस्तेमाल जरूर करके देखना चाहिए। इस लेख में हमने पतंजलि दिव्य पेय के फायदे (divya peya patanjali benefits in hindi) के बारे में जाना, उम्मीद है की आपको यह लेख पसंद आया होगा और आपको इससे कुछ अच्छी जानकरी मिली होगी। 

आपके लिए कुछ जरूरी आर्टिकल लेख

Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या डॉक्टरी सलाह का विकल्प नहीं हो सकता। इजी लाइफ हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है, इस तरह के किसी भी उपचार, दवा, डाइट इतियादी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

Leave a Comment