विटामिन ई से भरपूर हैं ये 20 फूड्स | Vitamin E Foods List in Hindi

vitamin e foods list in hindi | vitamin e foods in hindi : अगर सब कुछ आजमाने के बाद भी बालों का झड़ना बंद नहीं हो रहा, महंगे-महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने के बाद भी चेहरे का ग्लो नहीं बढ़ रहा, शरीर सुस्त और थका हुआ सा रहता हैं या शरीर की इम्युनिटी कमजोर रहती हैं, तो फिर आपको अपने भोजन में विटामिन-ई (vitamin-e ) की मात्रा बढ़ानी चाहिए। विटामिन-ई स्किन व बालों के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होता हैं, खासकर हार्ट और लिवर को स्वस्थ रखने में यह काफी सहायक होता हैं।

अगर आपको नहीं पता की किन खाद्य पदार्थों में सबसे ज्यादा विटामिन-E पाया जाता हैं, तो चिंता न करें इस आर्टिकल में हम आपको 20 से ज्यादा विटामिन-ई फूड्स (vitamin e foods list in hindi) के बारे में बता रहे हैं। बहुत से विटामिन-ई फूड्स (vitamin e foods in hindi) लोगों के किचन में ही मौजूद होते हैं लेकिन लोगों को इनके बारे में जानकारी नहीं होती हैं। विटामिन-ई कई प्रकार के फल, सब्जी, बीज, तेल और सूखे मेवों में पाया जाता हैं।

इस आर्टिकल में हम जानेंगे की विटामिन-ई क्या हैं, सबसे अच्छे विटामिन-ई फूड्स कौन-से हैं (vitamin e foods in hindi), शरीर को कितनी मात्रा में विटामिन-ई की जरूरत होती हैं, यह शरीर के लिए क्यों जरूरी होता हैं और विटामिन-ई के नुकसान क्या हो सकते हैं। 

विटामिन-ई क्या है – What is Vitamin E in Hindi

विटामिन ई (vitamin-e ) एक प्रकार का वसा में घुलनशील विटामिन हैं इसमें पॉवरफुल एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। यह स्किन व बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता हैं। साथ ही हार्ट और लिवर को स्वस्थ रखने और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी यह काफी ज्यादा सहायक होता हैं। जबकि आवश्यकता पड़ने पर शरीर इसे स्टोर करके भी रख सकता हैं।

आपके आसपास या घर में मौजूद कई प्रकार के खाद्य पदार्थों में विटामिन ई (vitamin-e) अच्छी मात्रा में पाया जाता हैं, जबकि कुछ लोग इसे सप्लीमेंट के रूप में भी लेते हैं। लेकिन सप्लीमेंट के मुकाबले फूड्स से विटामिन-ई लेना ज्यादा अच्छा होता हैं। विटामिन-ई सप्लीमेंट का इस्तेमाल केवल डॉक्टर की सलाह के बाद ही करना चाहिए। विटामिन-ई फूड लिस्ट (vitamin e foods list in hindi) जानने के लिए आगे पढ़े।

यह भी पढ़े – स्किन के लिए एविऑन-400 कैप्सूल के फायदे व नुकसान

विटामिन-ई फूड लिस्ट – Vitamin E Foods List in Hindi 

Vitamin E Foods List in Hindi 

1. बादाम (Almond)

विटामिन ई फूड्स (vitamin e foods in hindi) की बात आते ही बादाम का नाम सबसे पहले लिया जाता हैं। बादाम में फाइबर और प्रोटीन के अलावा विटामिन ई भी अच्छी मात्रा में पाया जाता हैं जो हमारे स्किन व बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता हैं। बादाम के अलावा बादाम तेल और बादाम से बनाये जाने वाले आलमंड बटर में भी विटामिन ई अच्छी मात्रा में पाया जाता हैं। 

2. एवोकाडो (Avocado)

avocado vitamin e foods in hindi

एवोकाडो एक प्रकार का फल हैं जो काफी हद तक नाशपाती की तरह दिखाई देता हैं। यह एक विदेशी फल हैं लेकिन स्वास्थ्य के लिए इसके लाभ इतने बेहतरीन हैं की भारत में भी इसकी डिमांड तेजी से बढ़ रही हैं। बहुत से फल मार्किट में आपको यह मिल जाएगा। एवोकाडो को विटामिन ई (vitamin e) का एक अच्छा सोर्स माना जाता हैं। स्किन, बाल व हार्ट के साथ-साथ मोटापा कम करने में भी यह काफी मददगार होता हैं।

3. सूरजमुखी के बीज (Sunflower Seeds)

विटामिन ई फूड्स लिस्ट (vitamin e foods list in hindi) में सूरजमुखी के बीज भी शामिल हैं। वैसे तो ज्यादातर बीज विटामिन ई का अच्छा सोर्स होते हैं लेकिन इनमें सूरजमुखी के बीज में सबसे अधिक मात्रा में विटामिन ई पाया जाता हैं। भारत में इसकी अच्छी-खासी खेती की जाती हैं जिस वजह से यह आसानी से हर जगह उपलब्ध रहता हैं। 

4. सूरजमुखी का तेल (Sunflower Oil)

सूरजमुखी के बीज की तरह सूरजमुखी के तेल में भी अच्छी मात्रा में विटामिन ई (vitamin e) पाया जाता हैं। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर को रोगों से दूर रखने में मदद करते हैं साथ ही ह्रदय के स्वास्थ्य के लिए भी सूरजमुखी का तेल बेहद लाभकारी होता हैं। इसका इस्तेमाल स्किन पर भी किया जा सकता हैं।  

यह भी पढ़े : चावल खाने का सही समय और सही तरीका जरूर जान लें।

5. मूंगफली (Peanut)

विटामिन ई फूड लिस्ट (vitamin e foods in hindi) में अगला नाम मूंगफली हैं। बहुत कम लोग जानते हैं की सस्ते दामों पर मिलने वाली मूंगफली में कई स्वास्थ्य वर्धक गुण मौजद होते हैं। मूंगफली में प्रोटीन और हेल्दी फैट के साथ-साथ अच्छी मात्रा में विटामिन ई भी पाया जाता हैं। एक उचित मात्रा में इसका सेवन करने से हार्ट हेल्दी रहता हैं, मांसपेशियां मजबूत रहती हैं, त्वचा की चमक बढ़ती हैं और बाल भी मजबूत रहते हैं।   

6. पीनट बटर (Peanut Butter)

peanut butter

मूंगफली से बनाये जाने वाला पीनट बटर (peanut butter) भी विटामिन ई का एक अच्छा सोर्स हैं। साथ ही खाने में भी यह काफी स्वादिष्ठ होता हैं। जो लोग रोज मूंगफली नहीं खा सकते वो इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मूंगफली के सभी गुण मौजूद होते हैं। पीनट बटर को आप ब्रेड में लगाकर खा सकते हैं, स्मूथी में मिक्स कर सकते हैं या फिर आप इसे डायरेक्ट भी खा सकते हैं।   

7. पालक (Spinach)

पालक के स्वास्थ्य लाभ किसी से छिपे नहीं हैं इसमें कई प्रकार के विटामिन व मिनरल्स पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद फायदेमंद होते हैं। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्वों में विटामिन ई भी शामिल हैं। लेकिन अगर आप पालक से विटामिन ई प्राप्त करना चाहते हैं तो इसे पालक पनीर या साग के रूप में न खाकर हल्का उबालकर खाएं तो बेहतर होगा। साथ ही पालक की ताजी पत्तियों को सलाद में भी शामिल कर सकते हैं।

8. कीवी फल (Kiwi Fruits)

विटामिन ई फूड लिस्ट (vitamin e foods list in hindi) में कीवी भी शामिल हैं। कीवी एक स्वास्थ्य वर्धक फल हैं इसमें विटामिन ई के साथ-साथ विटामिन-सी, पोटैशियम व फाइबर भी अच्छी मात्रा में पाया जाता हैं। साथ ही यह एंटीऑक्सीडें से भरपूर होता हैं जो फ्री रेडिकल्स को खत्म करने में सहायक होता हैं। ह्रदय व लिवर को स्वस्थ रखने, इम्युनिटी बढ़ाने, शरीर में सूजन कम करने और स्किन व बालों के स्वस्थ के लिए यह बेहद फायदेमंद होता हैं। 

9. गेहूं के बीज का तेल (Wheat Germ Oil)

गेहूं के बीज से बने तेल में भी अच्छी मात्रा में विटामिन ई (vitamin e) पाया जाता हैं। जो लोग इसके बारे में ज्यादा नहीं जानते उन्हें बता दें कि गेहूं के दानों के भीतरी हिस्से से इसे निकाला जाता हैं जो हमारी सेहत, स्किन व बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। विटामिन ई के साथ-साथ इसमें कई अन्य विटामिन व मिनरल भी पाए जाते हैं। सलाद में ड्रेसिंग के रूप में इसका इस्तेमाल किया जा सकता हैं।

10. आम (Mango)

सबसे अच्छे विटामिन ई फूड लिस्ट (vitamin e foods in hindi) में फलों का राजा आम भी शामिल हैं। यह साल में कुछ ही महीने उपलब्ध रहता हैं, ऐसे में जब भी आम का सीजन हो आपको इसका सेवन जरूर करना चाहिए। आम में विटामिन ई के साथ-साथ विटामिन ए और विटामिन सी भी अच्छी मात्रा में पाया जाता हैं। यह पेट की समश्याओं को दूर करने, दिल को स्वस्थ रखने, पाचन को बेहतर बनाने, त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने, बालों को मजबूत बनाने व आंखों से जुड़ी परेशानियों के लिए बेहद फायदेमंद होता हैं।

11. चुकंदर के पत्ते (Beet greens)

ज्यादातर लोगों को चुकंदर के स्वास्थ्य लाभ के बारे में ही पता होता हैं, कम ही लोग इसके पत्तों के गुण के बारे में जानते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि चुकंदर के पत्ते भी सेहत के लिए बेहद लाभकारी होते हैं और इनमें अच्छी मात्रा में विटामिन ई मौजूद होता हैं। आप चुकंदर के पत्तों को उबालकर खा सकते हैं, या फिर इसे पालक के साथ भी पका सकते हैं। अगली बार से जब भी आप चुकंदर खाएं तो उसके पत्तों को कचरे में न फेंके, उनका इस्तेमाल करें।

12. कद्दू के बीज (Pumpkin Seeds)

कद्दू की गिनती स्वास्थ्य के लिए गुणकारी सब्जियों में होती हैं और इससे कई प्रकार के स्वादिष्ठ पकवान बनाये जाते हैं। लेकिन यदि आप कद्दू का उपयोग करने के बाद इसके बीजों को कचरे में फेंक देते हैं, तो आप बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं। कद्दू के साथ-साथ इसके बीज भी काफी गुणकारी होते हैं और इनमें विटामिन ई व विटामिन सी के साथ-साथ थोड़ी बहुत मात्रा में प्रोटीन भी पाया जाता हैं।

हृदय को स्वस्थ रखने, हड्डियों को मजबूत बनाने और स्किन व बालों की सेहत के लिए यह बेहद फायदेमंद होते हैं। इसलिए आगे से कद्दू के बीजों का कचरे में फेंकने की गलती न करें। इनका उपयोग आप मीठे पकवानों में कर सकते हैं, साथ ही बनाना शेक या मैंगो शेक जैसी स्मूथी में भी आप इनका इस्तेमाल कर सकते हैं।

13. ब्रोकली (Broccoli)

broccoli vitamin e foods

विटामिन ई फूड लिस्ट इन हिंदी में (vitamin e foods list in hindi) अगला नाम ब्रोकली हैं। ब्रोकली काफी हद तक फूल गोभी की तरह दिखाई देती हैं लेकिन इसका स्वाद फूल गोभी से बिल्कुल अलग होता हैं। ब्रोकली के फायदों की एक लंबी लिस्ट हैं इसलिए फिटनेस से जुड़े लोगों की डाइट में आपको यह जरूर देखने को मिलेगी। हृदय व लिवर को स्वस्थ रखने, मोटापा कम करने, हड्डियों व मांसपेसियों को मजबूत बनाने, पाचन शक्ति को मजबूत बनाने व डायबिटीज को कंट्रोल करने में ब्रोकली काफी ज्यादा सहायक होती हैं।

14. बेरीज (Berries)

अलग-अलग तरह की बेरीज जैसे ब्लैकबेरी, क्रैनबेरी व रास्पबेरी में भी विटामिन ई (vitamin e) मौजूद होता हैं। कोलेस्ट्रॉल कम करने, दिल को स्वस्थ रखने, फेफड़ों को स्वस्थ रखने, पाचन तंत्र को मजबूत बनाने व चेहरे की चमक बढ़ाने में इनका महत्वपूर्ण योगदान होता हैं।

15. अखरोट (Walnut)

अखरोट भी विटामिन ई का एक अच्छा स्रोत (vitamin e source in hindi) हैं। दिल और दिमाग के स्वास्थ्य के लिए यह बेहद फायदेमंद होता हैं, साथ ही कैंसर जैसी भयानक बीमारी के खतरे को कम करने में भी यह काफी सहायक होता हैं। इसके सेवन से चेहरे का ग्लो बढ़ता हैं और बाल भी मजबूत रहते हैं। बच्चों के मस्तिष्क के विकास के लिए अखरोट को उनकी डाइट में अवश्य शामिल करें।

16. हेजलनट (Hazelnut)

विटामिन ई (vitamin e) के लिए आप हेजलनट का सेवन भी कर सकते हैं। इसमें विटामिन ई के साथ-साथ प्रोटीन, कैल्शियम व फाइबर जिसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने, दिल को स्वस्थ रखने व चेहरे की चमक बढ़ाने में यह सहायक होता हैं। इसे आप भूनकर खा सकते हैं या फिर स्मूदी में इसका उपयोग कर सकते हैं। 

17. टमाटर (Tomato)

टमाटर किसी भी व्यंजन का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ हमारी सेहत और त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होता हैं। इसमें विटामिन ई और विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाया जाता हैं। टमाटर का इस्तेमाल आप सब्जी में कर सकते हैं, सलाद में इसे शामिल कर सकते हैं, टमाटर का सूप बनाकर पी सकते हैं और इसे अपने चेहरे पर भी लगा सकते हैं। चेहरे के दाग-धब्बे, पिगमेंटेशन और सनटैन दूर करने में यह काफी सहायक होता हैं। 

18. जैतून (Olive)

olive oil vitamin e foods hindi

जैतून और जैतून के तेल में भी अच्छी मात्रा में विटामिन ई (vitamin e) मौजूद होता हैं जो हमारी सेहत, त्वचा व बालों के लिए फायदेमंद हो सकता हैं। जैतून के तेल का उपयोग आप कई तरीकों से कर सकते हैं। इसमें खाना बना सकते हैं, सलाद में ड्रेसिंग के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं, त्वचा पर मालिश कर सकते हैं और बालों पर भी इससे मसाज कर सकते हैं। जबकि जैतून के फल का आप अचार बना सकते हैं।     

19. पाइन नट (Pine Nuts)

पाइन नट भी विटामिन ई फूड लिस्ट इन हिंदी (vitamin e foods list in hindi) में शामिल हैं, यह एक तरह नट हैं जिसे भारत में कुछ लोग चिलगोजा के नाम से भी जानते हैं। विटामिन ई के साथ-साथ इसमें फाइबर और प्रोटीन भी अच्छी मात्रा में पाया  हैं। इम्युनिटी बढ़ाने, कोलेस्ट्रॉल कम करने, शारीरिक कमजोरी दूर करने व सेक्शुअल हेल्थ के लिए यह काफी अच्छा माना जाता हैं।  

20. हरे पत्तेदार सब्जियां 

हरे पत्तेदार सब्जियां स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं। इनमे बहुत से विटामिन व मिनरल्स पाए जाते हैं जिसमें विटामिन ई (vitamin e foods in hindi) भी शामिल हैं। एक बात का ध्यान रहे की हरे पत्तेदार सब्जियों को कभी भी बहुत ज्यादा पकाकर या उबालकर नहीं खाना चाहिए इससे इनमे मौजूद बहुत से विटामिन व मिनरल्स नष्ट हो सकते हैं, इन्हें हमेशा हल्का उबालकर ही खाएं।

शरीर को विटामिन ई की कितनी जरुरत होती हैं ? 

विटामिन ई फूड्स (vitamin e source in hindi) के बारे में जानने के बाद अब यह भी जान लेते हैं की शरीर को एक दिन में कितनी मात्रा में विटामिन ई की आवशयकता होती हैं। उम्र के आधार पर विटामिन ई की डेली जरूरत को नीचे चार्ट के माध्यम से दर्शाया गया हैं। 

बर्थ से लेकर 6 महीने तक4mg
7–12 महीने तक5mg
1 से 3 साल तक6mg
4 से 8 साल तक7mg
9–13 साल तक11mg
14-18 साल तक15mg
वयस्क15mg

आपके स्वास्थ्य के अनुसार आपको विटामिन ई की जरुरत ऊपर बताए गए चार्ट के मुकाबले कम या ज्यादा भी हो सकती हैं इसलिए बेहतर होगा की इस विषय में आप एक बार अपने डॉक्टर की राय भी अवश्य लें।

विटामिन ई के फायदे –  Vitamin E Benefits in Hindi

1. त्वचा के लिए विटामिन ई बेहद फायदेमंद होती हैं इसमें एंटी एजिंग गुण होते हैं जो बढ़ती उम्र के असर को कम करने में सहायक होते हैं। साथ ही चेहरे का ग्लो बढ़ाने व झुर्रियां कम करने में भी विटामिन ई काफी ज्यादा सहायक होती हैं। हेल्दी स्किन पाने के लिए आप विटामिन ई ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

2. बालों के विकास में भी विटामिन ई का एक अहम योगदान होता हैं। एक सही मात्रा में विटामिन ई का सेवन करने से बाल लंबे, घने व मजबूत रहते हैं और बालों का झड़ना भी कम होता हैं। 

3. शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए भी विटामिन ई के फायदे बेहद अच्छे हैं। इससे शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती हैं और शरीर स्वस्थ और फिट रहता हैं। 

4. मोटापा कम करने में भी विटामिन ई का एक अहम योगदान होता हैं। साथ ही शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी यह काफी ज्यादा सहायक होता हैं। 

5. लिवर और हार्ट की सेहत के लिए भी विटामिन ई काफीफायदेमंद होती हैं।

6. मानसिक रोगों के लिए विटामिन ई का सेवन अच्छा माना जाता हैं। 

विटामिन ई के नुकसान –  Vitamin E Side Effects in Hindi 

विटामिन ई का शरीर को स्वस्थ रखने में एक अहम योगदान होता हैं। जहाँ कम मात्रा में इसका सेवन करने से स्किन, बाल और सेहत से जुड़ी कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, वही इसे अधिक मात्रा में लेने से भी स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता हैं। इसे अधिक मात्रा में लेने से रक्त पतला हो सकता हैं और कई प्रकार की शारीरिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसलिए हमेशा एक उचित मात्रा में भी इसका सेवन करना चाहिए।  

विटामिन ई सप्लीमेंट कब लेना चाहिए?

जब आपके पास विटामिन ई युक्त इतने फूड्स हैं तो फिर आपको सप्लीमेंट्स की जरूरत नहीं होनी चाहिए। विटामिन ई की दैनिक जरूरत को आप आसानी से ऊपर बताए गए फूड्स (vitamin e foods in hindi) से पूरा कर सकते हैं। सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल आपको केवल डॉक्टर की सलाह के बाद ही करना चाहिए। साथ ही ऊपर बताए गए फूड्स से आपको विटामिन ई के साथ-साथ कई अन्य पोषक तत्व भी प्राप्त होंगे।

निष्कर्ष – Conclusion

विटामिन ई (vitamin e) हमारी सेहत, स्किन व बालों के लिए एक अहम पोषक तत्व हैं इसलिए इसे कभी भी नजरअंदाज न करें, किसी न किसी फूड के रूप में इसका सेवन अवश्य करें। उम्मीद हैं कि आपको विटामिन ई फूड्स लिस्ट (vitamin e foods list in hindi) इन हिंदी से संबंधित हमारा यह लेख पसंद आया होगा और आपको इससे कुछ महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई होगी। इसी तरह की जानकारियों के लिए आप इजी लाइफ हिंदी के अन्य आर्टिकल भी पढ़ सकते हैं।

आपके लिए कुछ जरूरी आर्टिकल

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

Leave a Comment