हिमालय नीम फेस वाश के फायदे और नुकसान | Himalaya Neem Face Wash Ke Fayde Nuksan

Himalaya neem face wash ke fayde : हिमालय नीम फेस वाश एक हर्बल उत्पाद है जो त्वचा की गहराई से सफाई करता है। यह त्वचा में मौजूद गंदगी, डेड स्किन व एक्स्ट्रा आयल को साफ करके त्वचा को साफ, चमकदार और खूबसूरत बनाने में मदद करता है। साथ ही चेहरे पर कील-मुहासों के खतरे को कम करने के लिए भी हिमालय नीम फेस वाश के फायदे (himalaya face wash ke fayde) अच्छे हैं। यह काफी सस्ता है और लड़के व लड़कियां दोनों इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

हिमालय प्यूरिफाइंग नीम फेस वाश (himalaya neem face wash) में नीम और हल्दी के गुण मौजूद होते हैं। नीम को त्वचा के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है इसमें एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज पाई जाती है जो कील-मुंहासों को रोकने और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। जबकि हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल व एंटीसेप्टिक गुण मौजूद होते हैं जो त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

हर्बल गुणों से भरपूर यह फेस वाश न सिर्फ त्वचा को गहराई से साफ करता है बल्कि उसे पोषण भी प्रदान करता है। लेकिन इसमें कुछ खामियां भी हैं। इस आर्टिकल में हम हिमालय नीम फेस वाश के फायदे (himalaya neem face wash ke fayde), इसके उपयोग का तरीका और इसकी कुछ खामियों के बारे में डिटेल में जानेंगे।

हिमालय नीम फेस वाश – Himalaya Neem Face Wash in Hindi

himalaya neem face wash

हिमालय कंपनी एक विश्वसनीय ब्रांड है, घर-घर इसके उत्पाद इस्तेमाल किए जाते हैं। सबसे अच्छी बात हैं की इस कंपनी के प्रोडक्ट पूरी तरह से हानिकारक केमिकल फ्री होते हैं और साथ ही यह काफी किफायती भी होते हैं। हिमालय नीम फेस वाश इस कंपनी के फेमस प्रोडक्ट्स में से एक है, भारत में कई लोग इसका उपयोग करते हैं।

हिमालय नीम फेस वाश (himalaya neem face wash) एक साबुन-मुक्त फॉर्मूलेशन है जो धूल-मिट्टी, पसीना व प्रदूषण के कारण त्वचा में मौजूद गंदगी व अतिरिक्त ऑयल को अच्छी तरह साफ करता है। साथ ही यह पिंपल्स, डार्क स्पॉट्स व सन बर्न को ठीक करने में भी मदद करता है। सभी स्किन टाइप्स के लिए यह उपयोगी है, महिला-पुरूष दोनों ही इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

हिमालय नीम फेस के फायदे –  Himalaya Neem Face Wash Ke Fayde

himalaya neem face wash benefits in hindi

1. त्वचा को गहराई से साफ करता है

हिमालय नीम फेस वाश (himalaya neem face wash) धूल-मिट्ठी, प्रदूषण व पसीने के कारण त्वचा में जमा गंदगी को अच्छी तरह साफ करता है जिससे चेहरा साफ व चमकदार नजर आता है। यदि आपको धूल-मिट्टी या प्रदूषण का अधिक सामना करना पड़ता है तो आप दिन में दो बार सुबह-शाम इससे चेहरे की सफाई कर सकते हैं।

2. कील-मुंहासों की रोकथाम

नीम में मौजूद एंटीबैक्टीरियल व एंटीफंगल गुण कील-मुहासों की रोकथाम में काफी मददगार होते हैं। इसके इस्तेमाल से कील-मुहांसों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। लेकिन त्वचा पर पहले से मौजूद मुहासों को कम करने में यह कितना कारगर है, यह कहा नहीं जा सकता। अगर आपकी त्वचा ऐसी है जिस पर कील-मुहासें जल्दी निकल आते हैं तो फिर हिमालय नीम फेस वाश आपके लिए काफी फायदेमंद (himalaya neem face wash ke fayde) साबित हो सकता हैं।  

3. त्वचा में नमि बनाये रखना

clear and clean skin

हिमालय नीम फेस वाश के फायदे (himalaya face wash ke fayde) की आगे बात करें तो यह त्वचा को रूखा नहीं होने देता। दूसरे केमिकल युक्त फेस वाश त्वचा की गहराई से सफाई तो करते हैं, लेकिन साथ ही त्वचा से नमि को भी छीन लेते हैं, जिससे त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। लेकिन हिमालय नीम फेस वाश के साथ ऐसा नहीं है यह त्वचा की अच्छी तरह सफाई करने के साथ-साथ इसमें नमि को भी बनाये रखता है, जिससे त्वचा में रूखापन नहीं आता।

4. त्वचा का निखार बढ़ाए

हिमालय नीम फेस त्वचा का निखार बढ़ाने में भी काफी सहायक होता है। यह कील-मुंहासे, डार्क स्पॉट्स, टैनिंग आदि की समस्या को कम करके चेहरे को साफ, सुंदर और चमकदार बनाने में मदद करता है। स्वस्थ और निखरी त्वचा के लिए इसका इस्तेमाल काफी उपयोगी होता है। एक बात का जरूर ध्यान रखें की यह चेहरे के रंग को गोरा नहीं करता और न ही इसका दावा करता है।

5. ऑयली स्किन के लिए हिमालय फेस वाश के फायदे 

good for oily skin

ऑयली स्किन के लिए भी हिमालय नीम फेस वाश के फायदे (himalaya neem face wash benefits in hindi) अच्छे हैं। यह त्वचा की गहराई से सफाई करके त्वचा में मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल को अच्छी तरह साफ करता होता है। गर्मियों में ऑयली स्किन की समस्या सबसे ज्यादा देखने को मिलती है ऐसे में इस फेस वाश के इस्तेमाल से आप ऑयली स्किन की समस्या से बच सकते हैं।

हिमालय नीम फेस वाश की खूबियां – Himalaya Neem Face Wash Benefits in Hindi

  • हिमालय नीम फेस वाश एक पॉकेट फ्रेंडली प्रोडक्ट है, इसका प्राइस ज्यादा नहीं है।
  • यह आसानी से हर जगह उपलब्ध हो जाता है।
  • यह अलग-अलग साइज में आता है आप अपनी आवश्यकतानुसार इसे ले सकते हैं।
  • इसकी पैकेजिंग भी काफी अच्छी है।
  • साबुन मुक्त फार्मूला से निर्मित उत्पाद है।
  • स्त्री-पुरूष दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं।

हिमालय नीम फेस वाश के घटक – Himalaya Neem Face Wash Ingredients in Hindi 

पानीAqua
नीमNeem
हल्दीTurmeric
ग्लिसरीनGlycerine
कोकामीडोप्रोपाइल बीटाइनCocamidopropyl betaine
फेनोक्सीथेनॉलPhenoxyethanol
मिथाइलक्लोरोइसोथियाज़ोलिनोनMethylchloroisothiazolinone
मेथिलिसोथियाज़ोलिनोनMethylisothiazolinone
साइट्रिक एसिडCitric Acid
अमोनियम लॉरिल सल्फेटAmmonium lauryl sulfate
सोडियम हाइड्रॉक्साइडSodium Hydroxide
फेनोक्सीथेनॉलPhenoxyethanol
खुशबूFragrance

हिमालय नीम फेस वाश चेहरे पर कैसे लगाएं – How To Use Himalaya Neem Face Wash in Hindi

  • सबसे पहले चेहरे को पानी से हल्का गिला कर लें।
  • उसके बाद अपनी हथेली में थोड़ी मात्रा में हिमालय प्यूरिफाइंग नीम फेस वाश लें।
  • इसे दोनों हाथों से रगड़कर झाग बना लें।
  • फिर इससे सर्कुलर मोशन में चेहरे की मालिश करें।
  • आंखों को बचा के रखें और फिर पानी से चेहरा धो लें।
  • इसी तरह दिन में 2 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

हिमालय नीम फेस वाश के नुकसान – Himalaya Neem Face Wash Side Effects Hindi

हिमालय नीम फेस वाश के फायदे (himalaya neem face wash ke fayde in hindi) जानने के बाद इसके कुछ नुकसान भी जान लेते हैं। सभी की स्किन अलग-अलग होती हैं जिस वजह से हो सकता है की कुछ लोगों की स्किन के लिए यह इतना उपयोगी न हो। साथ ही इसके कुछ अन्य नुकसान इस प्रकार है।

  • 100% हर्बल उत्पाद नहीं है, कुछ प्रीसरवेटिव का इस्तेमाल भी किया गया है।
  • ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल करने से त्वचा रूखी हो जाती है।
  • फेस वाश करने के बाद चेहरे को मॉइस्चराइज करने की जरूरत पड़ सकती हैं।
  • बहुत ज्यादा रूखी त्वचा के लिए इतना उपयोगी नहीं है।
  • चेहरे पर पहले से मौजूद मुंहासों को कम करने में इतना उपयोगी नहीं है।

हिमालय नीम फेस वाश की कीमत

हिमालय नीम फेस वाश आपको आपके आस-पास किसी भी लोकल शॉप या केमिस्ट शॉप में आसानी से मिल जाएगा। साथ ही आप इसे ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। amazon पर आपको यह काफी किफायती दाम पर मिल जाएगा।

himalaya neem face wash, 50mlcheck prize here
Himalaya Neem Face Wash, 100mlcheck prize here
Himalaya Neem Face Wash, 150mlcheck prize here
Himalaya Neem Face Wash, 200mlcheck prize here

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQ

Q. क्या लड़के हिमालय नीम फेस वाश का इस्तेमाल कर सकते हैं ?

A. जी हाँ, लड़के भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। यह लड़के व लड़कियां दोनों की स्किन के लिए उपयोगी है।

Q. क्या हिमालय नीम फेस वाश से चेहरे को नुकसान होता है ?

A. जी नहीं, इससे त्वचा पर कोई नुकसान नहीं होता। लेकिन सेंसेटिव स्किन वालों के लिए यह इतना उपयोगी नहीं है।

Q. Himalaya Neem Face Wash से दिन में कितनी बार चेहरा धोना चाहिए ?

A. सुबह-शाम दिन में 2 बार आप इसका उपयोग कर सकते हैं। इससे ज्यादा इसका उपयोग न करें तो बेहतर होगा।

Q. मेरी स्किन थोड़ी ऑयली है, क्या में इसका उपयोग कर सकती हूँ ?

A. जी हाँ, आप इसका उपयोग कर सकते हैं। ऑयली स्किन के लिए भी यह काफी कारगर फेस वाश है। आप दिन में दो बार इसका उपयोग कर सकते हैं।

Q. हिमालय नीम फेस वाश लगाने के बाद क्या करें?

Ans. Himalaya Neem Face Wash से चेहरा धोने के बाद आप मॉइश्चराइजर का उपयोग कर सकते हैं, इससे चेहरे पर रूखापन महसूस नहीं होगा। रात को आप नाईट क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

निष्कर्ष – Conclusion

आपको हिमालय नीम फेस वाश (himalaya neem face wash) का उपयोग करना चाहिए या नहीं यह पूरी तरह से आपके ऊपर निर्भर करता है, यदि आप कम बजट पर अच्छा हर्बल फेस वाश तलाश रहे हैं तो यह आपके लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। उम्मीद है की हिमालय नीम फेस वाश के फायदे और नुकसान (himalaya neem face ke fayde nuksan) से संबंधित यह जानकारी आपको पसंद आई होगी।

यदि आपके मन में कोई सवाल हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं, हम आपके सवालों का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे। साथ ही इसी तरह की जानकारी के लिए आप इजी लाइफ हिंदी के अन्य आर्टिकल भी पढ़ सकते हैं।

Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या डॉक्टरी सलाह का विकल्प नहीं हो सकता। इजी लाइफ हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है, इस तरह के किसी भी उपचार, दवा, डाइट इतियादी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

2 thoughts on “हिमालय नीम फेस वाश के फायदे और नुकसान | Himalaya Neem Face Wash Ke Fayde Nuksan”

Leave a Comment