आयुर्वेद के अनुसार आंवला खाने का सही समय सही तरीका | Amla Khane Ka Sahi Samay Sahi Tarika

आंवला खाने का सही समय amla khane ka sahi samay : आयुर्वेद के अनुसार किसी भी चीज का लाभ शरीर को तभी प्राप्त होता हैं जब उसे एक समय और सही तरीके से खाया जाए। कोई खाद्य पदार्थ कितना भी ज्यादा पोष्टिक व लाभकारी क्यों न हो उसे सदैव एक सही समय पर ही खाना चाहिए। यही बात आंवला पर भी लागू होती हैं। विटामिन व मिनरल से भरपूर आंवला को यदि सही समय पर खाया जाए तो सेहत के साथ-साथ यह त्वचा व बालों के लिए भी काफी ज्यादा लाभकारी साबित हो सकता हैं।

जैसा कि आप सब जानते ही होंगे कि आंवला एक औषधीय फल हैं इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन ए, विटामिन बी5, विटामिन बी6, फाइबर, आयरन व कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। खासकर आंवला विटामिन-c का एक मुख्य स्रोत हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि छोटे से दिखने वाले आंवला में संतरे के मुकाबले कई गुना ज्यादा विटामिन-c पाया जाता हैं।

आंवला खाने के फायदे (amla khane ke fayde) की बात करें तो इससे शरीर की इम्युनिटी बढ़ती हैं, पाचन शक्ति मजबूत होती हैं, मोटापा कम होता हैं, हड्डियां मजबूत रहती हैं, आंखों की रोशनी सही रहती हैं, स्किन ग्लोइंग, खूबसूरत व जवां नजर आती हैं और बाल लंबे, घने व मजबूत रहते हैं। साथ ही शरीर में मौजूद अवांछित पदार्थ शरीर में बाहर निकल जाते हैं।  

आंवला के इतने लाभ होने के बावजूद बहुत कम लोग इसके गुणों से परिचित हैं और जो लोग इसके गुणों के बारे में थोड़ा बहुत जानते भी हैं उन्हें आंवला खाने का सही समय (amla khane ka sahi time) और आंवला खाने का सही तरीका (amla khane ka sahi tarika) नहीं पता होता, जिस वजह से उन्हें आंवला के लाभ सही तरीके से प्राप्त नहीं हो पाते हैं।

आंवला कब खाना चाहिए यानी आंवला खाने का सही समय क्या हैं (amla khane ka sahi samay), आंवला में कौन-कौन से पोषक तत्व कितनी मात्रा में पाए जाते हैं और आंवला खाने के क्या फायदे (amla khane ke fayde) हैं, इन सब चीजों के बारे में हम इस आर्टिकल में आगे जानेंगे।

आंवला खाने का सही समय – Amla Khane Ka Sahi Time

amla

विटामिन्स व मिनरल्स से भरपूर आंवला एक सुपरफूड हैं, इसके गुणों का जितना वर्णन किया उतना कम हैं। इसका सेवन कई तरीकों से किया जा सकता हैं। आप आंवला को कच्चा खा सकते हैं, इसका जूस निकालकर पी सकते हैं, इसकी चटनी बना सकते हैं या फिर आंवला का मुरब्बा बनाकर खा सकते हैं।

आंवला एक मौसमी फल हैं जो साल में कुछ ही महीनें उपलब्ध रहता हैं। ऐसे में जब भी यह उपलब्ध हो आपको इसे कच्चा खाने की ही कोशिश करनी चाहिए। क्योंकि यह बहुत ज्यादा खट्टा होता हैं इसलिए आप इसमें थोड़ा काला नमक मिक्स करके भी खा सकते हैं। धीरे-धीरे आपको इसके स्वाद की आदत पड़ जाएगी।

आंवला आप दिन में किसी भी समय खा सकते हैं लेकिन बेहतर परिणाम के लिए इसे सुबह खाली पेट खाना चाहिए और यही आंवला खाने का सही समय (amla khane ka sahi time) होता हैं। आप सुबह खाली पेट एक या दो आंवला खा सकते हैं, इससे अधिक न खाएं तो बेहतर होगा। ज्यादा आंवला खाने से पेट से संबंधित कई प्रकार की समस्याएं उतपन्न हो सकती हैं।

आयुर्वेद के अनुसार आंवला कब खाना चाहिए – Amla Khane Ka Sahi Samay

आयुर्वेद के अनुसार भी आंवला खाने का सही समय (right time to eat amla) ‘सुबह का समय’ ही हैं। आयुर्वेद के अनुसार सुबह खाली पेट आंवला खाने से शरीर लंबे समय तक रोग मुक्त रहता हैं और साथ ही इससे त्वचा व बालों की सेहत भी अच्छी रहती हैं।

आंवला जूस पीने का सही समय – Amla Juice Peene Ka Sahi Samay

आंवला खाने का सही समय (amla khane ka sahi samay) जानने के बाद अब आंवला जूस पीने का भी सही समय जान लेते हैं। जैसा कि ऊपर हमनें बताया कि आंवला साल के कुछ महीने ही उपलब्ध रहता हैं, ऐसे में जब आंवला उपलब्ध नहीं रहता तो कुछ लोग इसके जूस का सेवन भी करते हैं।

आंवला जूस भी आपको सुबह खाली पेट ही पीना चाहिए। सुबह खाली पेट आंवला जूस पीने से मोटापा नियंत्रित रहता हैं, पाचन शक्ति मजबूत होती हैं, चेहरे का ग्लो बढ़ता हैं, बाल मजबूत रहते हैं और शरीर से अवांछित पदार्थ बाहर निकलते हैं जिससे शरीर की इम्युनिटी मजबूत रहती हैं।

यह भी पढ़े : पतंजलि आंवला जूस पीने के बेहतरीन फायदे और सेवन का तरीका

आंवला मुरब्बा कब खाना चाहिए – Amla Murabba Khane Ka Sahi Samay

आंवला मुरब्बा खाने का सही समय (amla murabba khane ka sahi samay) भी सुबह का समय ही हैं, आप सुबह खाली पेट या फिर नाश्ते में इसका सेवन कर सकते हैं। आंवला मुरब्बा पेट और पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए अच्छा माना जाता हैं, साथ ही यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने व शरीर में खून की कमी को पूरा करने में भी सहायक होता हैं।

आंवला खाने का सही तरीका – Amla Khane Ka Sahi Tarika

आंवला खाने का सबसे अच्छा तरीका (amla khane ka sahi tarika) हैं कि आप इसे कच्चा ही खाएं, कच्चा आंवला सबसे ज्यादा लाभकारी होता हैं। हालांकि यह बहुत ज्यादा खट्टा होता हैं जिस वजह से कुछ लोग इसे कच्चा खाना पसंद नहीं करते। लेकिन यदि आप आंवला को काटकर इसमें थोड़ा काला नमक मिलाकर खाएंगे तो इसका खटापन थोड़ा कम हो जाएगा।

इसके बाद दूसरा विकल्प हैं कि आप आंवला का जूस निकालकर पी सकते हैं। हालांकि इसके बाद इसमें मौजूद फाइबर की मात्रा थोड़ी कम हो जाती हैं लेकिन इसका सेवन करना आसान हो जाता हैं।

आंवला खाने का एक अन्य तरीका (amla khane ka sahi tarika) हैं कि आप इसकी चटनी बनाकर खा सकते हैं। आंवला की चटनी भोजन को जल्दी पचाने में भी सहायक होती हैं।

सुबह खाली पेट आंवला खाने के फायदे – Subah Khali Pet Amla Khane Ke Fayde

amla

रोज सुबह खाली पेट आंवला खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता हैं। सुबह खाली पेट आंवला खाने के फायदे (subah khali pet amla khane ke fayde) इस प्रकार है।

1. इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक

सुबह खाली पेट आंवला खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहती हैं। आंवला में अच्छी मात्रा में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो शरीर को सामान्य सर्दी, जुकाम, खांसी व बुखार से बचाने में मदद करते हैं। खासकर सर्दियों के मौसम में इन समस्याओं से बचने के लिए सुबह खाली पेट आंवला खाने के फायदे (subah khali pet amla khane ke fayde) बेहतरीन हैं।  

2. मोटापे पर नियंत्रण

सुबह खाली पेट आंवला खाने से मोटापा भी नियंत्रित रहता हैं। आंवला में मौजूद विटामिन व मिनरल्स मोटापे पर नियंत्रण करने में सहायक होते हैं साथ ही इससे पाचन तंत्र और मेटाबॉलिज्म भी सही से कार्य करते हैं जिससे शरीर स्वस्थ और फिट रहता हैं। मोटापा कम करने में विटामिन सी का भी एक अहम रोल होता हैं और आंवला विटामिन सी का सबसे अच्छा स्रोत हैं।

3. मजबूत पाचन शक्ति

पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए आंवला एक बेहतरीन फल हैं। सुबह खाली पेट आमला खाने से पाचन शक्ति मजबूत रहती हैं जिससे भोजन का पाचन सही से होता हैं और शरीर में खाया-पिया भी सही से लगता हैं। पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए आंवला जूस और आंवले का मुरब्बा भी काफी फायदेमंद होता हैं। आप सुबह इनका भी सेवन कर सकते हैं।   

4. पेट की समस्याओं में आराम

पेट से जुड़ी विभिन्न प्रकार की समस्याएं जैसे गैस, एसिडिटी, कब्ज व अपच के लिए भी सुबह खाली पेट आंवला खाने के फायदे (subah khali pet amla khane ke fayde) अच्छे हैं। पेट की बीमारियों के लिए आंवला को औषिधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता हैं। इसमें विटामिन व मिनरल के साथ-साथ फाइबर भी अच्छी मात्रा में पाया जाता हैं जो पाचन तंत्र को ठीक कर पेट को स्वस्थ रखने में मदद करता हैं।    

5. मेटाबॉलिज़्म के लिए फायदेमंद

सुबह आंवला खाने से शरीर का मेटाबॉलिज्म भी सही से कार्य करता हैं। मेटाबॉलिज्म का काम भोजन को ऊर्जा में बदलना होता हैं। मेटाबॉलिज्म तेज होने से शरीर में ऊर्जा बढ़ती हैं, भोजन का पाचन जल्दी होता हैं, मोटापा कम होता हैं और शरीर की इम्युनिटी मजबूत रहती हैं। 

6. बॉडी डिटॉक्स

गलत खानपान के कारण हमारे शरीर में बहुत से विषाक्त पदार्थ जमा होने लगते हैं जो सेहत के लिए बेहद हानिकारक होते हैं। इन विषाक्त पदार्थों के कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने लगती हैं और शरीर बीमारियों की चपेट में आने लगता हैं। साथ ही त्वचा और बालों पर भी इनका बुरा असर पड़ता हैं। इन विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने के लिए भी आंवले का सेवन फायदेमंद होता हैं। आंवला शरीर को डिटॉक्स करने का कार्य करता हैं।

7. ग्लोइंग स्किन

आंवला हमारी त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद होता हैं। इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं जो त्वचा को स्वस्थ रखने का कार्य करते हैं। इसके सेवन से कील-मुहासों की समस्या कम होती हैं, चेहरे का निखार बढ़ता हैं और त्वचा से जुड़ी अनेक प्रकार की समस्याएं दूर होती हैं। साथ ही आंवला खाने से स्किन जवां और खूबसूरत दिखती हैं।   

8. बालों के लिए लाभकारी

आंवला बालों के लिए किसी औषधि से कम नहीं हैं। यह बालों की ग्रोथ बढ़ाने और बालों को लंबा, घना व मजबूत बनाने में सहायक होता हैं। साथ ही इसके इस्तेमाल से बालों के उम्र से पहले सफेद होने का खतरा भी कम होता हैं। आंवला तेल भी बालों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता हैं, आप इसका उपयोग भी कर सकते हैं। देखा जाए तो आंवला बालों के लिए हेयर टॉनिक का काम करता हैं।

यह भी पढ़े : बालों के लिए एलोवेरा और नारियल तेल के फायदे

9. डायबिटीज नियंत्रित करने में सहायक

मधुमेह से पीड़ित व्यक्ति के लिए भी आंवला का सेवन फायदेमंद हो सकता हैं। यह मधुमेह को नियंत्रित करने में सहायक होता हैं। आंवला में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो रक्त प्रवाह में शुगर के अवशोषण को धीमा कर देता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ नहीं पाता है। इसके अलावा कई अध्ययनों से पता चलता है कि आंवले में कुछ ऐसे प्राकृतिक तत्व मौजूद होते हैं जो मधुमेह को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं।

10. आंखों की रोशनी

सुबह आंवला खाने के फायदे (subah amla khane ke fayde) आंखों की रोशनी के लिए भी अच्छे हैं। इसके नियमित सेवन से आंखों की रोशनी जल्दी कमजोर नहीं पड़ती साथ ही इससे आंखों में संक्रमण की समस्या से भी बचा जा सकता हैं। इसके लिए आप सुबह आंवला का सेवन किसी भी रूप में कर सकते हैं, आप आंवला कच्चा खा सकते हैं, आंवले का जूस पी सकते हैं या फिर आंवले का मुरब्बा खा सकते हैं। हर रूप में यह आंखों के लिए लाभकारी होता हैं। 

आंवला में पाए जाने वाले पोषक तत्व

आंवला में पाए जाने वाले कुछ मुख्य पोषक तत्व इस प्रकार हैं।

  • विटामिन सी
  • विटामिन ई
  • विटामिन ए
  • विटामिन बी6
  • फाइबर
  • कार्बोहाइड्रेट
  • पोटैश‍ियम
  • कैलशियम
  • मैग्‍नीशियम  
  • आयरन
  • एंटीऑक्सीडेंट्स

आंवला खाने के नुकसान – Amla Khane Ke Nuksan

आंवला खाने का सही समय और सुबह खाली पेट आंवला खाने के फायदे जानने के बाद अब इसके कुछ नुकसान भी जान लेते हैं। आंवला खाने के कुछ नुकसान इस प्रकार हैं।

  • अधिक मात्रा में आंवला का सेवन करने से पेट और पाचन से जुडी कई प्रकार की समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए इस सिमित मात्रा में भी इसका इस्तेमाल करना चाहिए। आप रोज एक या दो आंवला खा सकते हैं, इससे ज्यादा आंवला न खाएं।
  • लो ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे लोगों को इसके सेवन से बचना चाहिए।
  • इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर की सलाह के बाद ही आंवले का सेवन करना चाहिए।
  • अगर आप किसी प्रकार की कोई दवा ले रहे हैं तो भी आपको डॉक्टर की सलाह के बाद ही आंवला खाना चाहिए।   

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQs

Q. आंवला बहुत ज्यादा खट्टा होता है, जिस वजह से यह खाया नहीं जाता ऐसे में क्या करना चाहिए?

A. आंवला का खट्टापन दूर करने के लिए आंवला को काटकर इसके ऊपर थोड़ा काला नमक मिलाएं और फिर इसका सेवन करें। आंवला शुरुआत के कुछ दिन खट्टा लग सकता हैं, लेकिन धीरे-धीरे आपको इसके स्वाद की आदत हो जाएगी और फिर आप इसे आराम से खा पाएंगे। साथ ही आप आंवला जूस या आंवले के मुरब्बे का भी सेवन कर सकते हैं।

Q. आंवला खाने का सही समय क्या है? 

A. आंवले का सेवन सुबह खाली पेट करना सबसे ज्यादा लाभप्रद माना जाता हैं। सुबह खाली पेट आंवला खाने से यह पूरी बॉडी को डिटॉक्स करने और बॉडी से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता हैं। इसके अलावा आप दिन में किसी भी समय इसका सेवन कर सकते हैं। रात के समय आंवला खाने से बचना चाहिए।

Q. क्या आंवले का मुरब्बा भी आंवले की तरह लाभकारी होता है?

A. कच्चा आंवला खाना सबसे ज्यादा लाभकारी होता हैं, लेकिन जब यह उपलब्ध न हो तो आप इसकी जगह आंवले का मुरब्बा भी खा सकते हैं। इससे भी आपको काफी ज्यादा लाभ मिल सकता हैं।

Q. क्या आंवले का जूस पीना सही हैं ?

A. आंवले की तरह आंवला जूस पीना भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता हैं। आप सुबह खाली पेट इसका सेवन कर सकते हैं। आंवले का जूस आप घर पर बना सकते हैं या फिर बाजार से बना-बनाया भी खरीद सकते हैं।

निष्कर्ष – Conclusion

आंवला एक सुपरफूड हैं आपको इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। सेहत के साथ-साथ त्वचा व बालों के लिए भी यह काफी ज्यादा फायदेमंद होता हैं। इस लेख में हमने आंवला खाने का सही समय (amla khane ka sahi samay), आंवला खाने का सही तरीका (amla khane ka sahi tarika) और खाली पेट आंवला खाने के फायदे व नुकसान के बारे में जाना। 

उम्मीद हैं की आपको इजी लाइफ हिंदी का यह लेख पसंद आया होगा और आपको इससे कुछ अच्छी जानकारी प्राप्त हुई होगी। इस विषय में अगर आपके मन में कोई सवाल हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स पर पूछ सकते हैं, हम आपके सवालों का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे। साथ ही इस आर्टिकल को आप अन्य लोगों के साथ सोशल मीडिया पर भी शेयर कर सकते हैं। स्वस्थ रहें और अपनी सेहत का ख्याल रखें। 

आपके लिए कुछ खास आर्टिकल

Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या डॉक्टरी सलाह का विकल्प नहीं हो सकता। इजी लाइफ हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है, इस तरह के किसी भी उपचार, दवा, डाइट इतियादी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

Leave a Comment