पिंपल के दाग हटाने के लिए 15 घरेलू उपाय | Pimples Ke Daag Kaise Hataye

पिंपल के दाग हटाने के घरेलू उपाय Pimples ke daag kaise hataye : पिंपल के बाद चेहरे पर होने वाले दाग-धब्बों को हाइपरपिगमेंटेशन कहा जाता है और यह पिंपल्स से भी ज्यादा बुरे होते हैं। इनके कारण चेहरे की खूबसूरती व आकर्षण कम होने लगता है और अच्छा खासा चेहरा बदसूरत दिखने लगता है।

जब भी किसी की नज़र चेहरे पर पड़ती है तो उसे सबसे पहले ये दाग-धब्बे ही नजर आते हैं, ऐसे में लोग पिंपल के दाग हटाने के लिए तरह-तरह के उपाय सुझाते हैं। लेकिन इनसे छुटकारा पाना इतना भी आसान नहीं होता। इन्हें हटाने में काफी समय लगता हैं और लोग इसके लिए महंगी क्रीम व सर्जरी तक का सहारा भी लेते हैं।

लेकिन इन सब में काफी खर्चा होता है और इससे चेहरे पर साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। ऐसे में सवाल आता हैं कि एक सुरक्षित तरीके से पिंपल के दाग कैसे हटाये (pimples ke daag kaise hataye)। जिसमें ज्यादा खर्चा भी न हो और स्किन को ज्यादा नुकसान भी न पहुंचे।

चेहरे के इन जिद्दी दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए हम दादी-नानी के घरेलू नुस्खों का सहारा लेंगे। पिंपल के दाग हटाने के लिए घरेलू उपाय (pimple ke daag kaise mitaye gharelu upay) सबसे अच्छा और सुरक्षित तरीका हैं। साथ ही इसमें ज्यादा खर्चा भी नहीं होता और इनके इस्तेमाल से स्किन को कई अन्य लाभ भी प्राप्त होते हैं।

यह भी पढ़े – त्वचा के लिए डाबर गुलाब जल के फायदे और उपयोग का सही तरीका

पिंपल के दाग कैसे हटाए – Pimples Ke Daag Kaise Hataye

pimples ke dag kaise hataye gharelu upay hindi

चेहरे पर पिंपल्स होना एक आम बात हैं। हार्मोनल बदलाव, ऑयली स्किन, ब्यूटी प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल, शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स, धूल-मिट्टी व प्रदुषण के कारण चेहरे पर पिंपल्स हो सकते हैं। ज्यादातर मामलों में स्किन की थोड़ी बहुत देखभाल करने से पिंपल कुछ समय बाद ठीक हो जाते हैं, लेकिन जाते-जाते इनमें से कुछ पिंपल चेहरे पर अपनी निशानी छोड़ जाते हैं।

पिंपल के दाग को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए अगर समय रहते इन पर ध्यान नहीं दिया गया, तो भविष्य में इन्हें हटाना और भी ज्यादा मुश्किल हो सकता हैं और ऐसा भी हो सकता हैं की यह उम्र भर के लिए चेहरे पर अपनी जगह बना लें।

पिंपल के दाग कैसे हटाए (pimples ke daag kaise hataye) के बारे में जानने से पहले आपको यह भी जानना चाहिए की आखिर इसकी मुख्य वजह क्या हैं और आखिर क्यों पिंपल जाते-जाते चेहरे पर दाग छोड़ जाते हैं।

पिंपल ठीक होने के बाद उस जगह पर निकने वाले काले दाग-धब्बों को हाइपरपिगमेंटेशन कहा जाता हैं। इसकी एक मुख्य वजह मेलानिन का अधिक उत्पादन हैं, मेलेनिन वह पिगमेंट है जो स्किन व बालों को रंग प्रदान करता हैं। इसके अधिक उत्पादन से स्किन पर दाग-धब्बे व पैच बन सकते हैं।

साथ ही हमारी कुछ छोटी-छोटी गलतियों पिंपल्स के कारण होने वाले दाग-धब्बों को बढ़ावा मिलता हैं। ऐसी ही कुछ गलतियां इस प्रकार हैं।

  1. पिंपल ठीक होने के तुरंत बाद तेज धूप में बाहर निकलना।
  2. पिंपल को हाथों से छेड़ना, उसके अंदर से जबरदस्ती पस निकालना।
  3. स्किन की साफ-सफाई पर ध्यान न देना।
  4. बहुत ज्यादा केमिकलयुक्त प्रोड्क्टस का इस्तेमाल करना।

पिंपल के दाग हटाने के घरेलू उपाय – Pimple Ke Daag Kaise Mitaye Gharelu Upay

अब तक आप समझ चुके होंगे कि पिंपल्स के बाद चेहरे पर दाग-धब्बे क्यों हो जाते हैं, अब इनसे छुटकारा पाने के बारे में जानते हैं। पिंपल के दाग हटाने के घरेलू उपाय इस प्रकार हैं।

1. नींबू और शहद फेस मास्क हटाये पिंपल के दाग

lemon juice uses hindi

सामग्री

  • एक चम्मच नींबू का रस
  • एक चम्मच शहद

उपयोग की विधि

  • सबसे पहले नींबू को बीच से आधा काटकर एक छोटी कटोरी में उसका रस निकाल लें।
  • उसके बाद इसमें शहद मिलाएं और दोनों को आपस में अच्छी तरह मिक्स कर लें।
  • अब इस फेस मास्क को अपने चेहरे पर लगाएं।
  • 10-15 मिनट इसे लगा रहने दें और उसके बाद पानी से चेहरा धो लें।
  • हफ्ते में इसी तरह दो-तीन बार इस फेस मास्क का उपयोग करें।

कैसे काम करता हैं

पिंपल के दाग हटाने के घरेलू उपाय (pimple ke daag kaise mitaye gharelu upay) में नींबू काफी ज्यादा फायदेमंद होता हैं। नींबू विटामिन-C का अच्छा स्रोत हैं और विटामिन-सी दाग-धब्बे दूर करने में बेहद लाभकारी माना जाता हैं।

यह काफी हद तक मेलेनिन के उत्पादन को कम करने में मदद करता हैं और स्किन  की अच्छी तरह सफाई करने में भी सहायक होता हैं। बहुत से ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी नींबू का इस्तेमाल किया जाता हैं।

इसके साथ ही शहद भी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता हैं और दाग-धब्बों को कम करने में काफी मदद करता हैं। इस तरह इस फेस मास्क के इस्तेमाल से चेहरा साफ, सुंदर, मुलायम व चमकदार दिखाई देता हैं।

यह पढ़े – बिना मेकअप सुंदर दिखने के लिए आज से ही करें काम

2. पिंपल के दाग हटाने का घरेलू उपाय हैं एलोवेरा

aloe-vera-gel

सामग्री

उपयोग की विधि

  • सबसे पहले एलोवेरा के पत्ते को बीच से काटकर उसका ताजा जेल निकाल लें।
  • उसके बाद उसमें विटामिन-ई कैप्सूल का तेल मिक्स करें।
  • दोनों को आपस में अच्छी तरह मिलाकर एक पेस्ट बना लें।
  • अब इस पेस्ट को अपनी उंगलियों की मदद से पूरे चेहरे पर लगाएं।
  • उसके बाद उंगलियों से धीरे-धीरे चेहरे की मालिश करें, कुछ देर बाद आपकी स्किन इसे सोक लेगी।
  • कम से कम 15-20 मिनट इसे चेहरे पर लगा छोड़ दें और फिर पानी से चेहरा धो लें।
  • हफ्ते में 3-4 दिन इसका उपयोग कर सकते हैं।

कैसे काम करता हैं

पिंपल के दाग कैसे हटाये घरेलू उपाय (pimple ke daag kaise mitaye gharelu upay) में एलोवेरा भी काफी लाभकारी होता हैं। इसके उपयोग से चेहरे के दाग-धब्बे दूर होते हैं और साथ ही चेहरे की चमक और खूबसूरती भी बढ़ती हैं।

दाग-धब्बे व झाइयां कम करने में यह काफी ज्यादा सहायक होता हैं। अगर आपके पास ताजा एलोवेरा मौजूद न हो तो आप बाजार में मिलने वाले किसी अच्छी कंपनी के एलोवेरा जेल का उपयोग भी कर सकते हैं।

यह पढ़े – पतंजली एलोवेरा जेल के फायदे, उपयोग और नुकसान

3. पिंपल के दाग हटाने के लिए छाछ है उपयोगी

सामग्री

  • छाछ (buttermilk)
  • रुई (cotton ball)

उपयोग की विधि

  • एक छोटी कटोरी में थोड़ी छाछ लें।
  • कॉटन बॉल की मदद से इसे अपने चेहरे पर लगाएं।
  • चेहरे की अच्छी तरह सफाई करें।
  • लगभग 20-25 मिनट इसे चेहरे पर लगा छोड़ दें।
  • उसके बाद ताजे पानी से चेहरा धो लें।

कैसे काम करता हैं

कुछ लोगों को यह थोड़ा अटपटा लग सकता हैं कि छाछ कैसे चेहरे के दाग-धब्बों के लिए फायदेमंद हो सकती हैं, लेकिन जिन लोगों ने इसका उपयोग रखा होगा वो उसके लाभ अवश्य जानते होंगे।

दरअसल छाछ में लैक्टिक एसिड पाया जाता हैं जो चेहरे से डेड स्किन को दूर करने और दाग-धब्बों को कम करने में सहायक होता हैं। साथ ही यह स्किन के PH को मेन्टेन रखने में भी मदद करता हैं।

ध्यान रहे कि स्किन के लिए कभी भी बाजार में मिलने वाली पैकेट बंद छाछ का उपयोग न करें। इसके लिए घर पर बनी छाछ का ही उपयोग करें।

4. संतरे के छिलके का पाउडर

orange peels

सामग्री

  • एक चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर
  • गुलाब जल

उपयोग की विधि

  • संतरे के छिलके में आवश्यकतानुसार गुलाब जल मिक्स करके एक पेस्ट बना लें।
  • यह पेस्ट न तो ज्यादा पतला होना चाहिए और न हीं ज्यादा गढ़ा।
  • अब उस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
  • लगभग 20-25 मिनट इसे लगा रहने दें।
  • उसके बाद ताजे पानी से चेहरा अच्छी तरह साफ कर लें।
  • इसका उपयोग इसी तरह वीक में दो बार कर सकते हैं।

कैसे काम करता हैं

संतरा विटामिन-C का एक मुख्य स्रोत हैं और यह पिंपल्स के कारण होने वाले दाग-धब्बो से छुटकारा दिलाने में आपकी काफी मदद कर सकता हैं।

संतरे में कुछ ऐसे कंपाउंड पाए जाते हैं जो मेलेनिन के उत्पादन को कम कर सकते हैं और चेहरे का ग्लो बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। पिंपल के दाग हटाने के घरेलू उपाय में संतरे के छिलके का उपयोग बेहद फायदेमंद साबित हो सकता हैं।

5. पिंपल के दाग हटाने में सहायक हैं जोजोबा ऑयल

jojoba oil for skin in hindi

सामग्री 

  • जोजोबा ऑयल 
  • कॉटन बॉल 

उपयोग की विधि 

  • कॉटन बॉल की मदद से जोजोबा ऑयल को पिंपल वाली जगह पर लगाए। 
  • इसे 20-25 मिनट चेहरे पर लगा छोड़ दें। 
  • उसके बाद पानी से चेहरा धो लें। 
  • आप चाहे तो इससे पूरे चेहरे की मालिश भी कर सकते हैं। 

कैसे काम करता हैं 

जोजोबा ऑयल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरिअल व हीलिंग गुण मौजूद होते हैं जो पिंपल और पिंपल के कारण होने वाले दाग-धब्बे दूर करने में सहायक होते हैं। साथ ही यह नेचुरल मॉइस्चराइजर के रूप में भी कार्य करता हैं और इसके इस्तेमाल से स्किन हाइड्रेटेड रहती हैं। 

6. पिंपल के दाग हटाने के तरीके में हल्दी का इस्तेमाल करें 

haldi turmeric antioxident skin immunity

सामग्री

  • एक चम्मच हल्दी पाउडर
  • गुलाब जल (आवश्यकतानुसार)

उपयोग की विधि 

  • एक कटोरी में हल्दी पाउडर और गुलाब जल को मिला लें। 
  • इन दोनों सामग्री को आपस में अच्छी तरह मिक्स करके एक पेस्ट बना लें। 
  • ध्यान रहे की या पेस्ट बहुत ज्यादा पतला न हो। 
  • अब इसे अपने चेहरे पर लगाए। 
  • 20-30 मिनट इसे चेहरे पर लगा रहने दें। 
  • उसके बाद किसी नेचुरल फेस वॉश से चेहरा धो लें। 

कैसे काम करता हैं 

स्वास्थ्य के साथ-साथ हल्दी स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद होती हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी व एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो पिंपल और पिंपल के बाद होने वाले दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाने में काफी मददगार होती हैं।

साथ ही हल्दी से स्किन का रंग भी साफ होता हैं और स्किन लंबे समय तक जवां रहती हैं। जिन लोगों का सवाल रहता हैं की पिंपल के दाग कैसे हटाए (pimple ke daag kaise hataye) उनके लिए हल्दी काफी ज्यादा लाभकारी हो सकती हैं। 

7. पिंपल के दाग हटाने का घरेलू उपाय हैं टमाटर

सामग्री 

  • आधा टमाटर 

उपयोग का तरीका 

  • टमाटर को काटकर इसका हल्का गाढ़ा पेस्ट बना लें। 
  • अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 
  • सर्कुलेशन मोशन में उँगलियों से धीरे-धीरे चेहरे की मसाज करें।
  • कुछ देर इसे चेहरे पर लगा छोड़ दें। 
  • अंत में पानी से इसे अच्छी तरह साफ कर लें। 
  • इसका उपयोग आप हफ्ते में 2-3 बार कर सकते हैं। 

कैसे काम करता हैं 

टमाटर विटामिन-C का एक अच्छा स्रोत हैं और इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं। इसके इस्तेमाल से पिंपल के दाग-धब्बे दूर हो सकते हैं और चेहरे पर नेचुरल ग्लो भी बढ़ सकता हैं। साथ ही धूप से जली त्वचा को ठीक करने में भी टमाटर काफी ज्यादा सहायक होता हैं। 

8. अरंडी तेल, विटामिन-E ऑयल और एलोवेरा जेल  

सामग्री 

  • आधा चम्मच अरंडी का तेल 
  • एक चम्मच एलोवेरा जेल 
  • एक विटामिन-E कैप्सूल 

उपयोग की विधि 

  • सबसे पहले एक बाउल में तीनों चीजों को मिला लें। 
  • इन्हें आपस में अच्छी तरह मिक्स करके एक पेस्ट बना लें। 
  • अब इस पेस्ट को अपनी उंगलियों की मदद से पूरे चेहरे पर लगाए। 
  • उंगलियों से धीरे-धीरे चेहरे की मालिश करें। 
  • 20-30 मिनट इसे चेहरे पर लगा रहने दें। 
  • उसके बाद किसी अच्छे हल्के फेस वॉश से चेहरा धो लें। 
  • इसका उपयोग इसी तरह हफ्ते में 2 बार तक कर सकते हैं। 

कैसे काम करता हैं 

अरंडी तेल, विटामिन-E ऑयल और एलोवेरा जेल तीनों ही स्किन के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। यह मिश्रण चेहरे के दाग-धब्बे, चेहरा का कालापन व झाइयों को दूर करने में काफी सहायक होता हैं।

साथ ही इससे चेहरे का रूखापन दूर होता हैं और चेहरे पर चमक भी बढ़ती हैं। पिंपल के दाग हटाने के घरेलू उपाय (pimples ke daag hatane ke gharelu upay) में इस पेस्ट का इस्तेमाल काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता हैं।

9. बेकिंग सोडा पिंपल के दाग हटाने में सहायक

baking soda uses hindi

सामग्री 

  • एक छोटा चम्मच बेकिंग सोडा 
  • पानी   

उपयोग की विधि 

  • बेकिंग सोडा में थोड़ा सा पानी मिलाकर इसका मिश्रण तैयार कर लें। 
  • अब इस मिश्रण को चेहरे के दाग-धब्बों के ऊपर लगाए। 
  • 5-10 मिनट के लिए इसे लगा छोड़ दें। 
  • उसके बाद पानी से चेहरा धो लें।
  • इसका उपयोग करने के बाद एक अच्छे ऑयल फ्री मॉइस्चराइजर का उपयोग जरूर करें। 
  • आप चाहे तो इसका उपयोग पूरे चेहरे पर भी कर सकते हैं, लेकिन इससे पहले इसका पैच टेस्ट जरूर कर लें।  

कैसे काम करता हैं 

पिंपल के दाग कैसे हटाए (Pimple ke daag kaise hataye) के लिए बेकिंग सोडा का यह मिश्रण काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता हैं। यह पेस्ट स्किन के लिए एक्सफोलिएटिंग का कार्य करता हैं। यह स्किन में मौजूद डेड स्किन को दूर करने और चेहरे की अच्छी तरह सफाई करने में मदद करता हैं।

इसके इस्तेमाल से पिंपल और पिंपल के कारण होने वाले दाग-धब्बे दूर होते हैं, स्किन स्वस्थ रहती हैं और चेहरे पर निखार बढ़ता हैं।  

10. पिंपल के दाग हटाने के लिए पपीते का उपयोग करें

सामग्री

  • एक कटोरी पका पपीता
  • दो चम्मच गुलाब जल

उपयोग की विधि

  • सबसे पहले पपीते को ग्राइंड कर लें।
  • अब उसमें गुलाब जल मिक्स करके इसका पेस्ट तैयार कर लें।
  • इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर लगाए, अगर पेस्ट बच जाए तो इसे गर्दन पर भी लगा सकते हैं।
  • 15-20 मिनट इसे चेहरे पर लगा रहने दें।
  • उसके बाद ताजे पानी से चेहरा धो लें।
  • हफ्ते में 2 बार इसका उपयोग कर सकते हैं।

कैसे काम करता हैं

पपीता सेहत के साथ-साथ स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता हैं। पिंपल के दाग हटाने के लिए आप ऊपर बताए गए तरीके से पपीते का उपयोग कर सकते हैं। पपीता डार्क स्पॉट्स को कम करने के साथ-साथ डेड स्किन को साफ करने, चेहरे की चमक बढ़ाने, झाइयों को कम करने और फाइन लाइन्स को कम करने में भी सहायक होता हैं। 

11.  पिंपल के दाग-धब्बे हटाने में सहायक हैं बादाम रोगन तेल

badam rogal tel

सामग्री 

  • बादाम रोगन तेल

उपयोग की विधि

  • रात को सोने से पहले, बादाम रोगन तेल को उंगलियों की मदद से चेहरे पर लगाये।
  • फिर इससे चेहरे की अच्छी तरह मसाज करें।
  • 4-5 मिनट मसाज करने के बाद इसे पूरी रात चेहरे पर ही लगा छोड़ दें।
  • अगले दिन साफ पानी से चेहरा धो लें।

कैसे काम करता हैं

पिंपल के दाग हटाने के घरेलू उपाय (pimple ke daag kaise mitaye gharelu upay) में बादाम तेल भी शामिल हैं। बादाम रोगन तेल की मदद से आप चेहरे से दाग-धब्बे आसानी से हटा सकते हैं और चेहरे की खूबसूरती को भी बढ़ा सकते हैं। इसमें विटामिन-E, विटामिन-A, ओमेगा-3 फैटी एसिड के साथ-साथ कई मिनरल्स पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।

यह भी पढ़े – बादाम रोगन तेल के फायदे, उपयोग और नुकसान

12. आलू के रस का उपयोग करें

सामग्री

  • कच्चे आलू का रस
  • कॉटन बॉल

उपयोग की विधि

  • सबसे पहले आलू को अच्छी तरह धोकर इसे ऊपर से छील लें।
  • फिर इसे ग्राइंड करके इसका रस निकाल लें।
  • इसके रस को कॉटन बॉल की मदद से पिंपल की वजह से हुए दाग-धब्बों के ऊपर लगाए।
  • कुछ देर लगे रहने के बाद, चेहरा पानी से धो लें।

कैसे काम करता हैं

पिंपल के दाग कैसे हटाये (pimples ke daag kaise hataye) के लिए आलू का रस भी काफी अच्छा होता हैं। आलू के रस को स्किन के लिए बेहद गुणकारी माना जाता हैं। इसमें मौजूद प्राकृतिक गुण चेहरे से दाग-धब्बे व झाइयां हटाने और चेहरे का ग्लो बढ़ाने में मददगार होते हैं।

13. चेहरे के दाग हटाने के लिए कच्चे दूध का इस्तेमाल

bina makeup glowing skin

सामग्री 

  • कच्चा दूध
  • कॉटन बॉल

उपयोग की विधि

  • सबसे पहले एक छोटी कटोरी में कच्चा दूध लें।
  • उसके बाद कॉटन बॉल की मदद से इसे चेहरे पर लगाये।
  • इससे अपने चेहरे को साफ करने की कोशिश करें।
  • बीच-बीच में कॉटन बॉल चेंज करते रहें।
  • कुछ देर लगे रहने के बाद चेहरा पानी से धो लें।

कैसे काम करता हैं

कच्चा दूध एक नेचुरल फेस क्लीनजर होता हैं, यह चेहरे में मौजूद गंदगी साफ करने और स्किन को स्वच्छ रखने का काम करता हैं। चेहरे के दाग-धब्बों से जल्दी छुटकारा पाने के लिए आप इसे फेस क्लीनजर के रूप में अपने स्किन केअर रूटीन में शामिल कर सकते हैं। पिंपल के दाग हटाने में यह आपकी काफी मदद कर सकता हैं।

14. शहद का उपयोग करें

honey for skin, dark spots, glowing skin and immunity

सामग्री

  • एक चम्मच शहद

उपयोग की विधि

  • सबसे पहले अपने चेहरे को गुनगुने पानी से अच्छी तरह धो लें।
  • अब शहद की एक पतली परत को अपने पूरे चेहरे पर लगा लें।
  • 15-20 मिनट इसे चेहरे पर ही लगा रहने दें।
  • उसके बाद पानी से चेहरा धो लें।

कैसे काम करता हैं

पिंपल के दाग हटाने के घरेलू नुस्खे में शहद बेहद कारगर होता हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी व एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जिससे दाग-धब्बे कम होते हैं और स्किन में नेचुरल ग्लो बढ़ता हैं। बहुत सारे ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी शहद का इस्तेमाल किया जाता हैं। इस तरह चेहरे से दाग-धब्बे व झाइयां हटाने के लिए आप शहद का उपयोग भी कर सकते हैं।

15. विटामिन-ई कैप्सूल से पिंपल के दाग कैसे हटाए

सामग्री 

  • एक विटामिन-E कैप्सूल 

उपयोग की विधि 

  • विटामिन-E कैप्सूल को काटकर उसके अंदर का ऑयल निकाल लें। 
  • इस ऑयल से अपने पूरे चेहरे की मालिश करें। 
  • 2-3 मिनट मालिश करने के बाद इसे कुछ देर चेहरे पर ही लगा रहने दें। 
  • उसके बाद किसी अच्छे फेस वॉश से चेहरा धो लें।
  • आप चाहे तो इसे पूरी रात भी चेहरे पर लगा छोड़ सकते हैं। 
  • एक दिन छोड़कर अगले दिन इसका उपयोग कर सकते हैं। 

कैसे काम करता हैं   

विटामिन-E कैप्सूल के अंदर मौजूद ऑयल या जेल स्किन और बालों के लिए बेहद लाभकारी होता हैं। इसमें अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो चेहरे के पिंपल्स, दाग-धब्बे, डार्क सर्कल्स और रिंकल्स को कम करने में सहायक होते हैं। साथ ही यह स्किन को हाइड्रेटेड रखने में भी सहायक होता हैं।

पिंपल के दाग हटाने के लिए घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करने से पहले इन बातों का भी ध्यान रखें

  • अगर आपको ऊपर बताये गए नुस्खों में शामिल किसी सामग्री से एलर्जी हैं तो फिर उस नुस्खे का उपयोग न करें। 
  • अगर आप किसी नुस्खे को पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं तो उससे पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें। 
  • अपनी स्किन टाइप के हिसाब से ही इनका उपयोग करें।  
  • अगर किसी रेमेडी से आपको किसी प्रकार की कोई प्रॉब्लम हो तो उसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें। 
  • अगर चेहरे पर बहुत ज्यादा पिंपल और दाग-धब्बे हैं तो इनका उपयोग करने से पहले त्वचा विशेषज्ञ की राय अवश्य लें।
  • अगर घरेलू उपायों से भी आपको कोई लाभ प्राप्त न हो तो फिर इसे किसी अच्छे त्वचा विशेषज्ञ से दिखाएं।

पिंपल के दाग-धब्बों से बचने के कुछ उपाय

  • धूप से चेहरे को बचा के रखें। 
  • धूप में निकलने से पहले किसी अच्छी कंपनी के सनस्क्रीन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • अगर आपको सनस्क्रीन सूट नहीं करती तो, थोड़ी मात्रा में नारियल तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
  • पिंपल होने पर उन्हें हाथों से न छेड़े। 
  • अगर मेकअप का इस्तेमाल करते हैं तो सोने से पहले मेकअप जरूर साफ कर लें। 
  • रात को सोने से पहले चेहरा जरूर धोना हैं। 
  • बहुत ज्यादा ब्यूटी प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बचें, सिमित मात्रा में अच्छी कंपनी के कम केमिकल वाले प्रोडक्ट्स ही इस्तेमाल करें।
  • पौष्टिक भोजन करें और दिनभर खूब पानी पिएं। 

निष्कर्ष – Conclusion

इस लेखे में हमने पिंपल के दाग हटाने के घरेलू उपाय (pimple ke daag kaise mitaye gharelu upay) के बारे में जाना। उम्मीद हैं की इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको पिंपल के दाग कैसे हटाए (pimples ke daag kaise hataye) का जवाब मिल गया होगा।

अगर आपके मन में कोई सवाल हो तो आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं, हम आपके सवालों का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे। साथ ही आप इस आर्टिकल को अन्य लोगों के साथ भी शेयर कर सकते हैं।

आपके लिए कुछ खास आर्टिकल

Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या डॉक्टरी सलाह का विकल्प नहीं हो सकता। इजी लाइफ हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है, इस तरह के किसी भी उपचार, दवा, डाइट इतियादी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

Leave a Comment