ताड़ासन योग करने का सही तरीका, 10 फायदे व सावधानियां | Tadasana Benefits in Hindi

Tadasana benefits in hindi | योग की शुरूआत करने वाले लोगों के लिए ताड़ासन एक बेहतरीन योगासन हैं और इसके अनेकों लाभ हैं। ताड़ासन (tadasana in hindi) के अभ्यास से रीढ़ की हड्डी मजबूत होती हैं, साथ ही शरीर के पूरे अंगों में खिंचाव होता हैं जिससे शरीर के ये अंग लचीले बनते हैं जिसका लाभ आपको अन्य योगासन के अभ्यास में मिलता हैं। कठिन योगासन (tadasana yoga in hindi) के अभ्यास के लिए शरीर का लचीला होना जरूरी होता हैं।

ताड़ासन के अभ्यास से पेट की चर्बी कम होना, बॉडी शेप में सुधार आना, तनाव कम होना जैसे अनेकों लाभ भी प्राप्त होते हैं। लेकिन इसके लिए ताड़ासन (tadasana in hindi) का अभ्यास सही तरीके से करना भी आवश्यक होता हैं। गलत तरीके से किया गया योगाभ्यास शरीर को नुकसान पहुंचा सकता हैं। साथ ही ताड़ासन के फायदे (tadasana benefits in hindi) प्राप्त करने के लिए सही खानपान भी जरूरी हैं।

इजी लाइफ हिंदी के इस लेख में हम ताड़ासन योग क्या हैं (tadasana in hindi), ताड़ासन योग करने के फायदे (tadasana ke fayde), ताड़ासन कैसे करें व ताड़ासन योग में सावधानियों के बारे में बता रहे हैं। साथ ही ताड़ासन योग से जुड़े कुछ आम सवालों के जवाब के बारे में भी जनेंगे।

ताड़ासन योग क्या हैं | Tadasana in Hindi

ताड़ासन (tadasana in hindi) खड़े होकर किया जाने वाला एक योगासन हैं। यह संस्कृत भाषा के दो सब्द “ताड़” और “आसन” से मिलकर बना हैं। इसमें ताड़ का अर्थ “पर्वत” से हैं। इस आसन में पर्वत के समान सीधा और स्थिर खड़ा होना होता हैं जिस कारण इसे यह नाम दिया गया हैं। इंग्लिश में इसे माउंटेन पोज (mountain pose in hindi) भी कहा जाता हैं। ताड़ासन की गिनती योग के कुछ आसान योगासनों में होती हैं इसका अभ्यास किसी भी उम्र के लोग आसानी से कर सकते हैं। शरीर के लिए ताड़ासन के फायदे जानने के लिए आगे पढ़ें।

ताड़ासन के लाभ | Tadasana ke Fayde | Tadasana Benefits in Hindi

शरीर के लिए ताड़ासन योग के कई लाभ हैं। इसके नियमित अभ्यास से शरीर स्वस्थ व फिट रहता हैं और बॉडी का लचीलापन बढ़ता हैं। बॉडी को स्ट्रेच करने के लिए भी ताड़ासन एक बेहतरीन योगासन हैं। ताड़ासन के फायदे (tadasana ke fayde) इस प्रकार हैं।

1. लंबाई बढ़ाने के लिए उपयोगी

शरीर की लंबाई बढ़ाने के लिए वैसे तो खानपान सबसे ज्यादा जरूरी होता हैं साथ ही शरीर की हाइट जेनेटिक पर भी निर्भर होती हैं। लेकिन बॉडी स्ट्रेचिंग का भी शरीर की लंबाई पर थोड़ा-बहुत प्रभाव पड़ता हैं। जानकारों की मुताबिक ताड़ासन योग (tadasana in hindi) बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए एक बेहतरीन एक्सरसाइज हैं, इसके अभ्यास से पूरी बॉडी स्ट्रेच होती हैं जिससे हाइट बढ़ने की संभावना होती हैं।

2. शरीर लचीला बनता हैं

ताड़ासन योग का सबसे बड़ा लाभ (tadasana ke labh) हैं की इसके नियमित अभ्यास से शरीर लचीला होता हैं। इसके अभ्यास से शरीर के सभी अंगों पर खिंचाव पड़ता हैं जिससे यह अंग लचीले बनते हैं। शरीर के लचीले होने से आप योग के अन्य आसन आसानी से कर पाएंगे। योगासन के अभ्यास के लिए शरीर का लचीला होना बेहद जरूरी होता हैं।

3. बॉडी पोस्चर अच्छा होता हैं

ताड़ासन के फायदे (tadasana benefits in hindi) की आगे बात करें, तो इसके नियमित अभ्यास से बॉडी पोस्चर में भी सुधार होता हैं। इस आसन के अभ्यास के दौरान रीढ़ की हड्डी एकदम सीधी होती हैं, साथ ही पेट, जांघ, कूल्हे और कंधों पर खिंचाव पड़ता हैं। इन्ही सब कारणों से बॉडी पोस्चर में सुधार होता हैं। बॉडी पोस्चर में रीढ़ की हड्डी की सबसे बड़ी भूमिका होती हैं और ताड़ासन रीढ़ की हड्डी के लिए एक बेहतरीन एक्सरसाइज हैं।    

5. पीठ दर्द के लिए ताड़ासन के फायदे

रीढ़ की हड्डी मजबूत बनाने के साथ-साथ ताड़ासन के फायदे (tadasana benefits in hindi) कमर दर्द के लिए भी अच्छे हैं। जो लोग 8-10 घंटे एक जगह बैठकर कार्य करते हैं उनको अक्सर  कमर दर्द की शिकायत रहती हैं। ऐसे में अगर नियमित सुबह उठकर ताड़ासन का अभ्यास किया जाए तो कमर दर्द की शिकायत दूर हो सकती हैं और कमर और रीढ़ की हड्डी मजबूत रह सकती हैं। कमर की जकड़न को दूर करने के लिए यह एक अच्छा योगासन हैं। 

यह भी पढ़े : कमर और पीठ दर्द के लिए 11 जबरदस्त योगासन

6. पेट की चर्बी कम करने के लिए ताड़ासन के फायदे  

ताड़ासन योग (tadasana in hindi) के अभ्यास के दौरान आप कमर के बाद सबसे ज्यादा खिंचाव पेट की मसल्स पर पाएंगे। पेट पर खिंचाव पढ़ने के कारण इससे पेट की अतिरिक्त चर्बी कम होती हैं और बॉडी फिट नजर आती हैं। साथ ही ध्यान रहे की पेट की चर्बी कम करने के लिए सही डाइट लेना सबसे जरूरी होता हैं साथ ही इसके लिए आप पेट कम करने के योगासन का भी निरंतर अभ्यास करते रहें। इस तरह आप अपने बढ़ते पेट की चर्बी से छुटकारा पा सकते हैं और अपने आप को फिट रख सकते हैं।

7. पाचन के लिए उपयोगी

ताड़ासन के लाभ (tadasana ke fayde) पाचन संबंधी परेशानियों के लिए भी बेहद अच्छे है। इस आसन के अभ्यास से पाचन शक्ति मजबूत होती हैं और भोजन का पाचन अच्छे से होता हैं। साथ ही इसके अभ्यास से पेट भी खुलकर साफ होता हैं और पेट में जमा सारी गंदगी बाहर निकल जाती हैं, जिससे भी पाचन क्रिया में सुधार होता हैं। पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए योगासन में ताड़ासन सबसे प्रमुख हैं।

8. तनाव दूर करने के लिए ताड़ासन के लाभ

मानसिक रोगों के लिए भी ताड़ासन के लाभ (benefits of tadasana in hindi) बेहद अच्छे हैं। इसके अभ्यास से दिमाग की और रक्त प्रभाव बढ़ता हैं जिससे दिमाग के सभी अंग सही से कार्य करते हैं, मन शांत रहता हैं, तनाव दूर होता हैं, मन में चल रहे बुरे ख्याल दूर होते हैं और एकाग्रता बढ़ती हैं। मानसिक रोगों के लिए योग सबसे ज्यादा उपयोगी माना जाता हैं, योग के जरिए आप शारीरिक और मानसिक रूप से अपने आप को फिट रख सकते हैं।

9. पैर और बाजुएं मजबूत होती हैं

ताड़ासन योग (tadasana yoga in hindi) वैसे तो पूरे शरीर के सभी अंगों के लिए लाभदायक होता हैं। लेकिन इसके अभ्यास से शरीर के कुछ खास अंगों को ज्यादा लाभ मिलता हैं। खासकर इसके अभ्यास से घुटने, जांघ, टखने और भुजाओं को मजबूती मिलती हैं। ताड़ासन करते समय इन अंगों पर सबसे ज्यादा खिंचाव होता हैं, जिस कारण यह अंग मजबूत होते हैं। 

ताड़ासन के अन्य लाभ | Tadasana ke Labh

  • ताड़ासन योग से रक्त संचार में सुधार होता है।
  • ताड़ासन के अभ्यास से साइड और कूल्हों की चर्बी भी कम हो सकती हैं।
  • इसके अभ्यास से एकाग्रता बढ़ती हैं  
  • शारीरिक संतुलन बढ़ाने के लिए ताड़ासन एक बेहतरीन योग हैं।
  • इसके अभ्यास से शरीर की थकान दूर होती हैं और शरीर में ऊर्जा बढ़ती हैं।
  • ताड़ासन (tadasana in hindi) के अभ्यास से सायटिका में भी आराम मिलता हैं।

ताड़ासन कैसे करें | Tadasana Steps In Hindi | Ho To Do Tadasana Yoga In Hindi

tadasana yoga steps and benefits in hindi

ताड़ासन के लाभ (tadasana ke fayde) प्राप्त करने के लिए ताड़ासन का सही तरीके से अभ्यास भी जरूरी हैं। ताड़ासन की गिनिती कुछ आसान योगासनों में होती हैं, बावजूद इसके कुछ लोग गलत तरीके से इसका अभ्यास करते हैं। ताड़ासन कैसे करें, इसे हम निचे दिए गए कुछ बिंदुओं द्वारा स्टेप टू स्टेप (tadasana steps in hindi) समझेंगे।

  • ताड़ासन योग करने के लिए सबसे पहले किसी खुली जगह का चुनाव करें।
  • उसके बाद योगा मैट बिछाकर आराम से सीधा खड़े हो जाए।
  • दोनों एड़ियां आपस में मिली हुई और कमर एकदम सीधा होनी चाहिए।
  • दोनों हाथों को बगल में सीधा रखें।
  • अब थोड़ी देर इस स्थिति में रहें और सांसों को स्थिर करें।
  • शरीर का पूरा वजन दोनों पैरों में समान होना चाहिए।
  • उसके बाद अपने दोनों हाथों को ऊपर उठाए और दोनों हाथों की उंगलियों को आपस में फंसा लें।
  • धीरे-धीरे सांस लेते हुए शरीर को ऊपर की ओर खींचने का प्रयास करें, पैरों की एड़ियां भी ऊपर उठा लें।
  • अब तन के खड़े हो जाए और कुछ देर इस स्थिति में ही रहें, इस बीच सांस लेते रहें।
  • अंत में धीरे-धीरे इस आसन से बाहर आ जाएं। 

बिगिनर्स के लिए ताड़ासन करने का तरीका | Tadasana Steps For Beginner’s in Hindi

पहली बार ताड़ासन योग (tadasana in hindi) का अभ्यास करने वाले लोगों के लिए ताड़ासन करने का आसान तरीका इस प्रकार हैं।

  • शुरूआत में शरीर को ज्यादा खींचने का प्रयास न करें।
  • पैरों को आपस में चिपकाने की जगह दोनों पैरों के बीच थोड़ा गैप रख सकते हैं।
  • शुरूआत में एडियों को भी ऊपर उठाने की कोशिश न करें।
  • जोर जबरदस्ती से इस आसन का अभ्यास ने करें।  

ताड़ासन योग में सावधानियां | Precautions For Tadasana in Hindi

  • भोजन के तुरंत बाद ताड़ासन का अभ्यास न करें।
  • ताड़ासन करते समय शरीर एकदम सीधा और स्थिर होना चाहिए।
  • पूरा ध्यान शरीर के खिंचाव पर होना चाहिए।
  • तेज घुटनों के दर्द में ताड़ासन का अभ्यास न करें।
  • गर्भवती महिलाओं को इस आसन का अभ्यास नहीं करना चाहिए।
  • कम या ज्यादा रक्तचाप की समस्या में इस आसन का अभ्यास न करें।

ताड़ासन करने का सही समय

ताड़ासन (tadasana yoga in hindi) व किसी भी योगासन के अभ्यास के लिए सुबह का समय सबसे अच्छा माना जाता हैं। सुबह किसी खुली जगह पर इस आसन का अभ्यास करें, इसके साथ ही अगर किसी कारण आप सुबह इसका अभ्यास न कर पाएं तो फिर आप शाम के समय भी इसका अभ्यास कर सकते हैं। एक बात का ध्यान रहे की भोजन के तुरंत बाद ताड़ासन योग का अभ्यास न करें। भोजन के 4-5 घंटे बाद ही इसका अभ्यास करें। 

निष्कर्ष

इस लेख के माध्यम से हमने ताड़ासन योग (tadasana in hindi) के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी आप तक पहुंचाने की कोशिश की हैं। उम्मीद हैं की आपको इजी लाइफ हिंदी का यह लेख ताड़ासन के फायदे (tadasana benefits in hindi) पसंद आया होगा। अब आप भी ताड़ासन योग का अभ्यास करें और अपने आप को फिट व स्वस्थ बनाए रखें। अगर ताड़ासन योग की विषय में आपका कोई सवाल हो तो आप निचे कमेंट बॉक्स पर पूछ सकते हैं और इस लेख को सोशल मीडिया पेज पर भी शेयर कर सकते हैं, जिससे दूसरे लोगों तक भी यह जानकारी पहुंच सके। स्वस्थ रहे और अपनी सेहत का ख्याल रखें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q. ताड़ासन योग से पहले कौन से आसन करने चाहिए ?

Ans. ताड़ासन योग से पहले आप उत्तानासन का अभ्यास कर सकते हैं।

Q. क्या ताड़ासन योग के अभ्यास से मोटापा कम होता हैं ?

Ans. ताड़ासन योग के अभ्यास से पेट पर भी खिंचाव होता हैं जिससे पेट की चर्बी कम होने लगती हैं। लेकिन एक बात का हमेशा ध्यान रखें की पेट की चर्बी कम करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण डाइट हैं। अगर आपकी डाइट ही सही नहीं हैं तो फिर किसी भी योगासन का आपको कोई लाभ नहीं मिलने वाला। 

Q. क्या पतले लोग भी ताड़ासन योग का अभ्यास कर सकते हैं ?

Ans. जी हाँ, पतले लोग भी ताड़ासन का अभ्यास कर सकते हैं। इसके अभ्यास से शरीर स्वस्थ और लचीला बनता हैं साथ ही पाचन शक्ति भी बढ़ती हैं और लंबाई बढ़ाने के लिए भी यह एक आसन हैं, इसलिए सभी को इसका अभ्यास करना चाहिए।

Q. क्या रात के समय ताड़ासन का अभ्यास कर सकते हैं ?

Ans. ताड़ासन का अभ्यास सुबह या फिर शाम के समय कर सकते हैं। रात को इसके अभ्यास से बचना चाहिए।

आपके लिए कुछ उपयोगी पोस्ट

Post Tags : tadasana benefits in hindi, tadasana ke fayde, tadasana ke labh, tadasana in hindi, tadasana yoga in hindi, tadasana kaise kare, benefits of tadasana in hindi

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

Leave a Comment