ब्रेस्ट कम करने के लिए 10 योगासन और टिप्स | Breast Size Kam Karne Ke Liye Yoga

ब्रेस्ट कम करने के योगा टिप्स : योग हर मर्ज की दवा है। योग की मदद से आप कई प्रकार की शारीरिक व मानसिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है। काफी महिलाओं का सवाल होता है की क्या योग से ब्रेस्ट साइज कम किया जा सकता है। इसका जवाब है, बिल्कुल किया जा सकता है। अच्छी डाइट के साथ नियमित योगासन का अभ्यास करके आप ब्रेस्ट के आसपास जमा फैट को कम करके ब्रेस्ट को सही शेप प्रदान कर सकते हैं।

ब्रेस्ट साइज बढ़ने का एक मुख्य कारण मोटापा है। मोटापे के कारण महिलाओं के ब्रेस्ट के आसपास फैट जमा होने लगता है, जिस वजह से ब्रेस्ट भारी हो जाते हैं। इसलिए मोटापे पर काबू करके आप ब्रेस्ट के आकार को कम कर सकती हैं। बहुत से ऐसे योगासन (breast size kam karne ke liye yoga) हैं जो ब्रेस्ट कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं। ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए योगा के साथ-साथ डाइट भी महत्वपूर्ण होती है।

इसलिए इस आर्टिकल में हम आपको ब्रेस्ट कम करने के योगा टिप्स (breast kam karne ka yoga) बता रहे हैं। नीचे हम आपको 10 ऐसे योगासन के बारे में जानेंगे तो तेजी से ब्रेस्ट के आसपास जमे फैट को कम करने में आपकी मदद करेंगे। साथ ही ब्रेस्ट कम करने के कुछ टिप्स भी जानेंगे।

ब्रेस्ट साइज बढ़ने का कारण

breast size kam karne ke liye yoga

ब्रेस्ट का साइज बढ़ने का मुख्य कारण मोटापा है। मोटापे के कारण चेस्ट पर फैट जमा होने लगता है जिस कारण स्तनों का आकर बढ़ने लगता है। ऐसे में जब आप वेट लॉस करेंगे तो ब्रेस्ट का आकार अपने आप ही कम होने लगेगा। गर्भावस्था के दौरान भी स्तनों का आकार बढ़ सकता है, गर्भावस्था के दौरान हॉर्मोन में हो रहे बदलाव के कारण कई महिलाओं का ब्रेस्ट साइज बढ़ने लगता है।

जबकि ब्रेस्ट में गांठ होना, दवाइयों का अधिक सेवन करना, बढ़ती उम्र, गलत खानपान, कम शारीरिक गतिविधि व सही ब्रा का इस्तेमाल न करने से भी ब्रेस्ट का आकार बढ़ सकता है। जबकि इसके अनुवांशिक कारण भी हो सकते हैं। ऐसे में एक्सरसाइज व योग के द्वारा ब्रेस्ट को सही शेप में लाया जा सकता है।

ब्रेस्ट कम करने के लिए योगासन – Breast Size Kam Karne Ke Liye Yoga

योग की मदद से आप मोटापे पर नितंत्रण पा सकते हैं और चेस्ट में जमा अतिरिक्त फैट को कम करके ब्रेस्ट साइज को सही आकार में ला सकते हैं। ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए योगासन इस प्रकार हैं।

1. ताड़ासन (Mountain Pose)

tadasana yoga pose

ब्रेस्ट साइज कम करने के योग (breast kam karne ka yoga) में ताड़ासन सबसे सरल आसन है, इसके अभ्यास से आप पेट और सीने के आसपास की अतिरिक्त चर्बी कम करके ब्रेस्ट को सही शेप में लाया जा सकता है। ताड़ासन खड़े होकर किया जाने वाला एक आसन है। इस आसन में हाथों को ऊपर करके पर्वत की तरह सीधा व स्थिर खड़ा होना होना होता है।

इसके अभ्यास से शरीर के सभी अंगों में खिंचाव पड़ता है, रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है, वजन कम होता है और बॉडी शेप में सुधार आता है। बेगिनर्स के लिए यह एक बेहतरीन आसन है।

2. अर्धचन्द्रासन (Half Moon Pose)

अर्धचंद्रासन भी ब्रेस्ट साइज कम करने के योग (yoga for reduce breast size in hindi) में काफी सहायक है। अर्धचंद्रासन में शरीर का आकार आधे चंद्र मां की तरह दिखाई देता है, यह एक तरह से चंद्रासन योग का आसान वेरिएशन है। इस आसन के अभ्यास से छाती के मसल्स पर खिंचाव पड़ता है जिस वजह से यह स्तनों को सही आकार प्रदान करने में सक्षम हैं।

साथ ही पेट, कमर व कूल्हों की चर्बी कम करने, बॉडी बैलेंस को सुधारने व शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में भी इस आसन का अभ्यास काफी फायदेमंद होता हैं। इस आसन का अभ्यास थोड़ा मुश्किल हैं इसलिए बेहतर होगा कि आप किसी योग विशेषज्ञ की देख-रेख में ही इसका अभ्यास करें।

3. धनुरासन (Bow Pose)

dhanurasana yoga pose

बॉडी से अतिरिक्त फैट या मोटापा कम करने के योगासन में धनुरासन सबसे उपयोगी आसनों में से एक है। इस आसन के दौरान शरीर का आकार धनुष की तरह दिखाई देता है, जिस वजह से इसे यह नाम दिया गया है। धनुरासन सीने की मसल्स में खिंचाव पैदा करता है जिस वजह से सीने की मसल्स मजबूत होती है और ब्रेस्ट के शेप में सुधार होता हैं।

जिन महिलाओं को ढीले ब्रेस्ट की शिकायत रहती है उनके लिए भी यह एक बेहतरीन आसन हैं। इसके साथ ही पेट, जांघ, कमर व कूल्हों की चर्बी कम करने के लिए भी धनुरासन के फायदे बेहद शानदार हैं।

4. भुजंगासन (Cobra Pose)

ब्रेस्ट कम करने के योगा टिप्स की आगे बात करें तो भुजंगासन भी काफी प्रभावी होता है। इस आसन में शरीर का आकार सर्प (कोबरा) की तरह दिखाई पड़ता है जिस वजह से इसे यह नाम दिया गया है।

छाती के मसल्स स्ट्रेच करने के लिए यह सबसे उपयोगी योगासनों में से एक है, इसके अभ्यास से ब्रेस्ट फैट कम किया जा सकता हैं। साथ ही रीढ़ व कमर को मजबूत बनाने, लोअर बैली फैट कम करने, तनाव दूर करने व पेट की विभिन्न समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भी भुजंगासन के फायदे अच्छे हैं।

5. उष्ट्रासन (Camel Pose)

ustrasana yoga pose

बॉडी फैट कम करने के योगासन की बात हो रही हो और उसमें उष्ट्रासन का जिक्र न आए ऐसा नहीं हो सकता। उष्ट्रासन बैठकर किया जाने वाला एक योगासन हैं इसमें शरीर का आकार ऊंट की तरह दिखाई देता हैं, जिस वजह से इसका यह नाम रखा गया हैं। पेट, कमर व छाती का फैट कम करने के लिए उष्ट्रासन योग का अभ्यास काफी फायदेमंद हो सकता हैं।

इसके अभ्यास से छाती की मसल्स पर सबसे ज्यादा खिंचाव पड़ता हैं जिस वजह से छाती पर जमा एक्स्ट्रा फैट को कम किया जा सकता हैं।इसलिए ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए योग (breast size kam karne ke yoga) में इसे जरूर शामिल करें।

6. सेतु बंधासन (Bridge Pose)

setubandhasana yoga pose

स्तनों का साइज बढ़ना या स्तनों का ढीलापन जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए सेतु बंधसान का अभ्यास भी काफी फायदेमंद हो सकता है। इस आसन में शरीर की मुद्रा सेतु या बांध की तरह होती हैं और इसके अभ्यास से छाती के आसपास की मसल्स पर सबसे ज्यादा खिंचाव पड़ता है।

इस आसन के नियमित अभ्यास से स्तन साइज बढ़ना या स्तनों का लटकना जैसी समस्याओं को दूर किया जा सकता हैं। साथ ही पेट की चर्बी कम करने, कमर व रीढ़ की हड्डी मजबूत करने, जांघों को मजबूत बनाने व पेट की समश्याओं से छुटकारा पाने के लिए भी सेतुबंधासन काफी फायदेमंद होता है।

7. चक्रासन (Wheel Pose)

chakrasana  yoga pose

ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए योगासन (breast size kam karne ke liye yoga) में अगला आसन चक्रासन हैं। इस आसन को करते समय शरीर का आकार गोल यानी चक्र के समान होता हैं जिस कारण इसे यह नाम दिया गया हैं। चक्रासन एक ऐसा आसन हैं जिसके अभ्यास से शरीर के लगभग प्रतेक अंग को कोई न कोई लाभ जरूर प्राप्त होता हैं।

ब्रेस्ट फैट कम करने के लिए भी चक्रासन काफी उपयोगी हैं और इसके अभ्यास से ब्रेस्ट और ब्रेस्ट के आसपास की सभी मसल्स पर खिंचाव उतपन्न होता हैं जिस वजह से ब्रेस्ट का साइज कम होता हैं और ब्रेस्ट सही शेप में आने लगते हैं।बेगिनर्स के लिए चक्रासन का अभ्यास थोड़ा मुश्किल हो सकता हैं इसलिए बेहतर होगा कि आप किसी योग विशेषज्ञ की देख-रेख में ही इसका अभ्यास करें।

8. वीरभद्रासन-1 (Warrior Pose)

virabhadrasana yoga

वीरभद्रासन-1 बॉडी पोस्चर व बॉडी बैलेंस सुधारने के लिए एक बेहतरीन योगासन हैं। इसका अभ्यास खड़े होकर किया जाता हैं और इसके अभ्यास से सीने की मसल्स अच्छी तरह से स्ट्रेच होती हैं। ब्रेस्ट की मांसपेशियों को सुडौल बनाने के लिए यह एक अच्छा आसन हैं। साथ ही इस आसन के अभ्यास से बॉडी पोस्चर में सुधार होता हैं, पैर मजबूत होते हैं, वजन कम होता हैं और शरीर का संतुलन सुधारने के लिए भी यह एक अच्छी एक्सरसाइज हैं। स्तन साइज कम करने के लिए योग में इसका अभ्यास लाभप्रद हो सकता हैं।

9. सूर्यनमस्कार (Surya Namaskara)

surya namaskara yoga

शरीर के किसी भी हिस्से की चर्बी कम करनी हो, सूर्यनमस्कार का अभ्यास जरूर करना चाहिए। सूर्यनमस्कार में 12 आसन शामिल हैं जिनके अभ्यास से आप शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बना सकते हैं। इसके अभ्यास से खासतौर पर सीने, पेट, कमर, जांघ व कूल्हों की मांसपेसियों को सुडौल बनाया जा सकता हैं। ब्रेस्ट कम करने के योगा टिप्स (yoga for reduce breast size in hindi) में सूर्यनमस्कार का अभ्यास भी अवश्य करें।

सूर्यनमस्कार योग में शामिल 12 आसन इस प्रकार हैं।

  • प्रणामासन
  • हस्तउत्तनासन
  • पादहस्तासन
  • अश्व संचालनासन
  • दंडासन
  • अष्टांग नमस्कार
  • भुजंगासन
  • अधोमुख शवासन
  • अश्व संचालनासन
  • पादहस्तासन
  • हस्तउत्तानासन
  • प्रणामासन

10. शीर्षासन (Headstand Pose)

शीर्षासन सभी आसनों का राजा होता हैं। इस आसन में सिर नीचे जमीन पर और पैर ऊपर की ओर होते हैं। इस आसन के अभ्यास से शरीर में ब्लड फ्लो बढ़ता हैं जिस कारण शरीर के सभी अंग सुचारू रूप से अपना कार्य करने में सक्षम होते हैं। बॉडी फैट कम करने के लिए भी शीर्षासन का अभ्यास फायदेमंद माना जाता है।

इस तरह ब्रेस्ट को सही शेप प्रदान करने के लिए आप इसका अभ्यास कर सकते हैं। ध्यान रहे कि शीर्षासन का अभ्यास कठिन हैं, इसलिए बेहतर होगा कि शुरुआत में दीवार का सहारा लेकर इसका अभ्यास करें। साथ ही ध्यान रहे कि शीर्षासन का अभ्यास सभी आसनों के अभ्यास के बाद अंत मे करना चाहिए और इसके बाद बालासन व शवासन का अभ्यास भी जरूर करना चाहिए।

11. शवासन (Corpse Pose)

सभी योगासनों के अभ्यास के बाद अंत में शवासन का अभ्यास भी जरूर करना चाहिए। शवासन करने से शरीर की थकान दूर होती हैं और मन को शांति प्राप्त होती हैं। आप जिस भी शारीरिक समस्या या बीमारी के लिए योग करें, अंत मे शवासन का अभ्यास करना न भूलें।

ब्रेस्ट साइज कम करने में योग कैसे सहायक हैं ?

ब्रेस्ट साइज के बढ़ने का एक मुख्य कारण मोटापा और शरीर में फैट बढ़ना हैं। ऐसे में मोटापा और बॉडी फैट कम करने के लिए योग सबसे ज्यादा कारगर माना हैं। यह बात कई शोधों में भी सिद्ध हो चुकी हैं कि योग की मदद से बॉडी फैट को आसानी से कम किया जा सकता हैं। साथ ही आपको यह भी जानना चाहिए कि शरीर के एक खास हिस्से पर जमा फैट कम करने के लिए पूरी बॉडी का फैट कम करना पड़ता हैं।

इस तरह अगर आप ब्रेस्ट का फैट कम करना चाहती हैं तो फिर आपको अपनी पूरी बॉडी का फैट कम करना होगा और इसके लिए योग से बढ़िया कोई दूसरा ऑप्शन नहीं हैं। योग के साथ-साथ आपको अपनी डाइट पर भी पूरा ध्यान देना होगा। साथ ही योग से तनाव दूर होता हैं, चेस्ट की मसल्स स्ट्रेच होती हैं, चेस्ट पर दबाव पड़ता हैं, ब्लड फ्लो बढ़ता हैं और शरीर में ऊर्जा का विकास होता हैं। ये सभी चीजें ब्रेस्ट फैट कम करने में सहायक होती हैं।

ब्रेस्ट कम करने के योगा टिप्स – Breast Size Kam Karne Ke Yoga Tips

  • गर्भवती महिलाओं को इन योगासन का अभ्यास नहीं करना चाहिए।
  • गंभीर कमर दर्द, सीने में दर्द या पेट दर्द की समस्या से जूझ रही महिलाओं को भी इन आसनों का अभ्यास नहीं करना चाहिए।
  • अगर ब्रेस्ट में दर्द या गांठ की समस्या हो तो सबसे पहले डॉक्टर से इसे चेक कराये।
  • रक्तचाप, किडनी, दिल या किसी भी तरह की गंभीर शारीरिक समस्या में इन योगासनों के अभ्यास से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।
  • अगर किसी योगासन को करते समय किसी प्रकार की कोई परेशानी महसूस हो तो तुरंत उस आसन से बाहर आ जाए, शरीर के साथ किसी प्रकार की कोई जोर जबरदस्ती न करें।
  • अगर कोई आसन मुश्किल लग रहा हो तो उसका अभ्यास न करें।
  • इन योगासनों को करने का सही तरीका जानने के लिए आप यूट्यूब वीडियो का सहारा भी ले सकते हैं।
  • ब्रेस्ट कम करने के लिए योग जितना महत्वपूर्ण हैं उतना ही महत्वपूर्ण डाइट भी हैं। इसलिए एक सही पोस्टिक डाइट लें और फैट बढ़ाने वाली चीजों से दूर रहे।

ब्रेस्ट कम करने के लिए इन बातों का भी ध्यान रखें

  • ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए अपने भोजन में प्रोटीन की मात्रा बढाये। इसके लिए आप अंडे का सफेद भाग, मछली, अंकुरित अनाज, पीनट बटर, अंकुरित अनाज, ओट्स, नट्स व सीड्स का सेवन कर सकते हैं।
  • अपने दिन की शुरूआत दो गिलास गुनगुना पानी पीकर करें और दिनभर खूब पानी पिएं।
  • सही साइज और अच्छी क्वालिटी की ब्रा का इस्तेमाल करें।
  • ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए योग (breast size kam karne ke liye yoga) के साथ-साथ आप कार्डियो व एरोबिक एक्सरसाइज भी कर सकते हैं।
  • अगर आप ब्रेस्ट साइज कम करना चाहती हैं तो फिर आपको अधिक वसायुक्त भोजन, फास्ट फूड, ऑयली फूड, चीनी व मैदे से बनी चीजें और पैक्ड फ़ूड से बिल्कुल दूर रहना चाहिए।
  • ग्रीन टी, ब्लैक कॉफी, जीरा पानी, डिटॉक्स ड्रिंक, नारियल पानी व फलों के रस का सेवन कर सकती हैं और चाय, कॉफी, कोल्ड्रिंक्स व पैक्ड जूस से दूर रहना होगा।
  • ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए जीवनशैली में सुधार भी जरूरी हैं, इसके लिए समय पर सोए, पूरी नींद लें, तनाव व चिंता से दूर रहे, अच्छा भोजन करें, समय पर भोजन करें और खुश रहने की कोशिश करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQs

ब्रेस्ट कम करने के लिए सबसे अच्छा योगासन कोन सा है?

ब्रेस्ट कम करने के लिए ताड़ासन, भुजंगासन, उष्ट्रासन, चक्रासन, सेतु बंधासन व धनुरासन जैसे आसन काफी लाभप्रद होते हैं।

ब्रेस्ट बढ़ने के क्या कारण हैं?

ब्रेस्ट बढ़ने का एक मुख्य कारण मोटापा होता है, इसलिए एक्सरसाइज व योगाभ्यास की मदद से आप ब्रेस्ट को सही शेप में ला सकते हैं।

क्या ब्रेस्ट कम करने के लिए क्रीम उपयोगी होती है?

ब्रेस्ट कम करने के लिए किसी भी प्रकार की क्रीम का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, इसके कई साइड इफेक्ट्स होते हैं। आप अच्छी डाइट, एक्सरसाइज व योग की मदद से आसानी से स्तनों का साइज कम कर सकती हैं।

निष्कर्ष – Conclusion

ब्रेस्ट साइज कम करना कोई ज्यादा मुश्किल काम नहीं हैं ऊपर बताए गए योगासनों के नियमित अभ्यास से आप ब्रेस्ट साइज कम करके ब्रेस्ट को सही शेप में ला सकते हैं। लेकिन ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए योग के साथ-साथ आपको अपने खानपान का भी ख्याल रखना होगा और अपनी जीवन शैली में भी थोड़ा सुधार करना होगा।

आशा है कि आपको इजी लाइफ हिंदी का यह लेख ब्रेस्ट कम करने के योगा टिप्स (breast size kam karne ke liye yoga) पसंद आया होगा। हेल्थ, ब्यूटी, योग व लाइफ स्टाइल से जुड़ी इसी तरह की जानकारियों के लिए आप हमारे अन्य आर्टिकल भी पढ़ सकते हैं। साथ ही अगर आपके मन मे कोई सवाल हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स पर पूछ सकते हैं।

Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या डॉक्टरी सलाह का विकल्प नहीं हो सकता। इजी लाइफ हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है, इस तरह के किसी भी उपचार, दवा, डाइट इतियादी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Tags : breast size kam karne ke yoga, breast kam karne ka yoga, breast size kam karne ke liye yoga, yoga for reduce breast size in hindi, breast size kam karne ke liye exercise, ब्रेस्ट कम करने के योगा टिप्स

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

Leave a Comment