Dabur Honey Ke Fayde | डाबर हनी के फायदे, सेवन का तरीका और नुकसान

Dabur honey ke fayde : वर्तमान समय में ज्यादातर बीमारियों का एक मुख्य कारण चीनी है। चीनी का इस्तेमाल लगभग हर घर मे किया जाता है, ऐसे में जब भी लोगों को चीनी न खाने की सलाह दी जाती है तो उनका सबसे पहले एक ही सवाल होता है, चीनी की जगह क्या खाएं। शहद, चीनी का सबसे अच्छा विकल्प है। एक ओर जहाँ शहद भोजन में मिठास घोलने का काम करता है, वहीं दूसरी ओर हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

लेकिन शहद का इस्तेमाल करने से पहले इसकी गुणवत्ता को लेकर लोग अक्सर चिंतित रहते हैं। शहद एक ऐसी चीज है जिसे घर पर तैयार नहीं किया जा सकता, ज्यादातर लोगों को बाजार में मिलने वाले शहद पर ही निर्भर रहना पड़ता है। बाजार में आपको कई कंपनियों के शहद मिल जाएंगे, जिसमें सबसे प्रमुख डाबर हनी (dabur honey) है।

डाबर हनी (शहद) – Dabur Honey in Hindi

डाबर भारत की एक प्रशिद्ध कंपनी है जो अपने आयुर्वेदिक उत्पादों के लिए जानी जाती है। आपने भी कभी न कभी इस कंपनी के उत्पाद अवश्य इस्तेमाल किये होंगे। डाबर हनी (dabur honey), डाबर कंपनी का एक प्रसिद्ध उत्पाद है, भारत में कई घरों में इसका इस्तेमाल किया जाता है। कंपनी का दावा है कि उनका यह उत्पाद 100% प्योर है और इसमें किसी प्रकार का कोई भी हानिकारक तत्व शामिल नहीं है।

डाबर का शहद पूरी तरह से नेचुरल है जिस वजह से भारत के ज्यादातर लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। डाबर हनी के फायदे (dabur honey ke fayde) की बात करें तो यह शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने, मोटापे को नियंत्रित करने और सर्दी-जुकाम व खांसी से राहत दिलाने में मदद करता है। साथ ही इसका इस्तेमाल चीनी के विकल्प के रूप में भी किया जाता है। फिटनेस से जुड़े लोग चीनी की जगह शहद या गुड़ का इस्तेमाल करना ज्यादा पसंद करते हैं।

डाबर हनी के फायदे – Dabur Honey Ke Fayde in Hindi

Dabur Honey Ke Fayde

आयुर्वेद में शहद को अमृत के समान माना गया है, इसका इस्तेमाल कई प्रकार की बीमारियों में किया जाता है। आपने देखा भी होगा कि जब भी आपको सर्दी, खांसी, जुकाम होती होगी तो अक्सर घर के बुजुर्ग लोगों द्वारा शहद खाने की सलाह दी जाती है और शहद के सेवन से सर्दी, खांसी, जुकाम में तुरंत आराम भी मिल जाता है। शहद इसी प्रकार कई चीजों में काम आता है। आगे जानते हैं डाबर हनी के फायदे (dabur honey ke fayde) क्या हैं और इसका सेवन किस प्रकार करना चाहिए।

1. मोटापे के लिए डाबर हनी के फायदे

यदि आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और वजन कम करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए डाबर हनी काफी फायदेमंद हो सकता है, इसे आपको अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। आप चीनी की जगह ओट्स, दलिया, पीनट बटर व ब्राउन ब्रेड, ग्रीन टी या हर्बल टी व नींबू पानी आदि के साथ इसका उपयोग कर सकते हैं। साथ ही आप सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू का रस और एक चम्मच डाबर हनी को मिक्स करके भी पी सकते हैं, इससे भी वजन कम करने में काफी मदद मिलती है।

2. सर्दी-जुकाम व खांसी के लिए उपयोगी

सर्दी-जुकाम व खांसी के लिए डाबर हनी काफी उपयोगी होता है। दरअसल, शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते है जो वायरल संक्रमण को रोकने में मदद करते हैं जिससे खांसी-जुकाम में काफी आराम मिलता है। सूखी खांसी से परेशान लोगों के लिए डाबर हनी के फायदे (dabur honey benefits in hindi) किसी दवा से कम नहीं है। साथ ही इसके सेवन से छाती में जमा बलगम भी पतला होकर बाहर निकल जाता है। खांसी में अदरक के रस या काली मिर्च के साथ शहद का उपयोग काफी लाभकारी माना जाता है।  

3. इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्युनिटी बढ़ाने के लिए भी डाबर हनी के फायदे (dabur honey ke fayde) काफी अच्छे हैं। दरअसल, शहद में कई प्रकार की ऐसी प्रॉपर्टीज पाई जाती है जो प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने और शरीर को बीमारियों से बचाने में मददगार होती हैं। आज के दौर में इम्युनिटी का मजूबत रहता बेहद जरूरी है, जिसमे शहद आपकी काफी मदद कर सकता है, इसलिए इसे आपको अपनी डाइट में किसी न किसी रूप में जरूर शामिल करना चाहिए।

4. त्वचा के लिए Dabur Honey के फायदे

डाबर हनी का उपयोग (dabur honey uses in hindi) त्वचा पर भी किया जा सकता है। आप इसका इस्तेमाल फेस पैक या फेस स्क्रब के रूप में कर सकते हैं। रूखी त्वचा के लिए इसका इस्तेमाल काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। साथ ही इसमें एंटी-एजिंग गुण भी पाए जाते हैं जो त्वचा पर बढ़ती उम्र के प्रभावों को धीमा करने में मदद करते हैं। साथ ही शहद का उपयोग पिंपल्स, पिगमेंटेशन, डार्क सर्कल्स व फाइन लाइन को कम करने के लिए भी किया जा सकता है।

5. चीनी का विक्लप

शरीर को स्वस्थ व फिट रखने के लिए एक्सपर्ट द्वारा चीनी का कम सेवन करने की सलाह दी जाती है। ऐसा माना जाता है की चीनी के अधिक सेवन से मोटापा, डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल व दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ता है। ऐसे में जब ही चीनी के विकल्प की बात आती है तो सबसे पहले शहद का नाम आता है, यह चीनी की तरह नुकसानदायक नहीं होता। चीनी की जगह बहुत सी चीजों में आप डाबर हनी का उपयोग करके खुद को फिट और स्वस्थ रख सकते हैं। लेकिन इसका इस्तेमाल भी एक सिमित मात्रा में ही करना चाहिए।

6. विषाक्त पदार्थों को दूर करे

डाबर हनी का इस्तेमाल (dabur honey uss in hindi) आप बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए भी कर सकते हैं। सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच डाबर हनी मिक्स करके पीने से शरीर में जमा टॉक्सिन्स यानी विषाक्त पदार्थ दूर होते हैं। जिससे शरीर रोगों से दूर रहता है, पाचन शक्ति मजबूत होती है, मेटाबॉलिस्म सही से कार्य करता है, लिवर स्वस्थ रहता है और त्वचा से जुड़ी समस्याओं में भी काफी लाभ मिलता है।

7. गले के दर्द के लिए उपयोगी

कई बार मौसम में बदलाव के कारण गले में दर्द होने लगता है, गले के इस दर्द को दूर करने के लिए भी डाबर हनी के फायदे (dabur honey ke fayde) अच्छे हैं। शहद में मौजद एंटीबैक्टीरियल गुण गले के दर्द में तुरंत आराम देने का कार्य करते हैं। गले के दर्द के लिए शहद का इस्तेमाल अदरक के रस के साथ करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। आप आधा चम्मच शहद में आधा चम्मच अदरक का रस मिक्स करके इसका सेवन कर सकते हैं।    

8. पेट के लिए फायदेमंद

डाबर हनी का लाभ (dabur honey ke labh) उन लोगों के लिए भी बेहद अच्छे हैं जो पेट की परेशानियों से जूझ रहे हैं। शहद के सेवन से पेट की कब्ज, गैस, एसिडिटी व पेट की जलन में आराम मिलता हैं और पेट स्वस्थ रहता हैं। पेट की कब्ज के लिए डाबर हनी का इस्तेमाल दूध के साथ करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता हैं। रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुने दूध में एक चम्मच हनी मिक्स करके पीने से कब्ज में राहत मिलती है।

डाबर हनी का उपयोग कैसे करें – Dabur Honey Uses in Hindi

  • डाबर हनी को एक गिलास हल्के गुनगुने पानी में मिक्स करके ले सकते हैं।
  • दूध में चीनी की जगह इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे शरीर को ताकत और एनर्जी मिलती है।
  • ओट्स व दलिया में चीनी की जगह डाबर हनी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • ग्रीन टी, हर्बल टी या ब्लैक टी में भी डाबर हनी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • नींबू पानी, जीरा पानी, दालचीनी पानी व सौंफ के पानी में शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • अदरक के रस के साथ शहद का सेवन कर सकते हैं, यह खांसी के लिए काफी उपयोगी होता है।
  • काली मिर्च के साथ डाबर होने के सेवन से भी सर्दी-जुकाम व खांसी में आराम मिलता है।

Note : डाबर हनी या किसी भी शहद को कभी भी पकाना या उबालना नहीं चाहिए। साथ ही बहुत ज्यादा गर्म चीज में भी इसका इस्तेमाल न करें।

डाबर हनी के नुकसान – Dabur Honey Side Effects in Hindi

डाबर हनी का किसी तरह का कोई गंभीर नुकसान या साइड इफेक्ट्स (dabur honey side effects) नहीं हैं। लेकिन इसका इस्तेमाल करते समय आपको कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए, जिनके बारे में नीचे बताया गया है।

  • डाबर हनी का सेवन एक सिमित मात्रा में ही करना चाहिए, इसके ज्यादा सेवन से पेट व त्वचा संबंधी समस्याओं का खतरा होता है।
  • डायबिटीज के रोगी डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करें।
  • गर्भावस्था व स्तनपान के दौरान भी डॉक्टर की सलाह से ही इसका सेवन करें और डॉक्टर द्वारा बताई गयी मात्रा में ही सेवन करें।
  • छोटे बच्चों को इसके सेवन से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए।
  • गर्मी के मौसम में इसका कम ही इस्तेमाल करना चाहिए।

डाबर हनी से जुड़ी सावधानियां

डाबर हनी (dabur honey) को कभी भी चुल्हे या गैस पर गर्म नहीं करना चाहिए, साथ ही इसके किसी भी चीज के साथ पकाना नहीं चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार, शहद को कभी गर्म करके, पकाकर या उबालकर नहीं खाना चाहिए। इसलिए आप जिस भी चीज में शहद का इस्तेमाल करें इसे उनके साथ गर्म न करें, खौलती हुई चीज में इसका इस्तेमाल न करें। दूध, चाय या किसी अन्य चीज में इसका उपयोग ऊपर से ही करना चाहिए, इसे साथ में पकाना नहीं चाहिए।

डाबर हनी की कीमत – Dabur Honey Price in Hindi

डाबर हनी (dabur honey) कांच की खूबसूरत बोतल में आता है। इसकी एक किलो ग्राम वाली बोतल की कीमत लगभग 450 रुपए के आसपास है। लेकिन यदि आप इसे ऑनलाइन amazon से खरीदते हैं तो आपको इस पर अच्छा खासा डिस्काउंट मिल जाएगा। amazon पर इसकी कीमत चेक करें

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQ

Q. क्या डाबर हनी खाने से वजन कम होता है?

Ans. वजन कम करने के लिए डाइट और एक्सरसाइज सबसे ज्यादा जरूरी होती हैं। एक अच्छी डाइट व एक्सरसाइज के साथ अगर डाबर हनी का इस्तेमाल किया जाए तो फिर वजन कम करने में आपको मदद थोड़ी बहुत मदद मिल सकती है।

Q. क्या डाबर हनी को दूध के साथ मिक्स करके ले सकते हैं?

Ans. डाबर हनी को आप गुनगुने दूध में मिक्स करके ले सकते हैं। ध्यान रहे की आपको इसे दूध के साथ उबालना नहीं हैं, दूध उबलने के बाद जब हल्का गुनगुना हो जाए तब आपको इसे ऊपर से दूध में मिलाना है।

Q. डाबर हनी कब खाना चाहिए?

Ans. डाबर हनी का सेवन आप सुबह, दिन या रात किसी भी समय कर सकते हैं। लेकिन एक सिमित मात्रा में ही इसका सेवन करें।

Q. सुबह खाली पेट शहद खाने से क्या होता है?

Ans. सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ इसका सेवन करने से मोटापा कम होता है, बॉडी डिटॉक्स होती है और इम्युनिटी बूस्ट होती है।

Q. क्या डायबिटीज के रोगी डाबर हनी का सेवन कर सकते हैं ?

Ans. डायबिटीज के रोगी डाबर हनी का सेवन डॉक्टर की सलाह के बाद ही करें तो बेहतर होगा।

सारांश – Conclusion     

इस लेख में हमने डाबर हनी के फायदे (dabur honey ke fayde), इसके उपयोग का तरीका और इससे जुड़ी सावधानियों के बारे में जाना। उम्मीद है की आपको यह लेख पसंद आया होगा। यदि आपके मन में कोई सवाल हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं, हमें आपके सवालों का जवाब देने में खुशी होगी। साथ ही इसी तरह की जानकारियों के लिए आप इजी लाइफ हिंदी के और भी आर्टिकल पढ़ सकते हैं।

आपके लिए कुछ खास आर्टिकल

Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या डॉक्टरी सलाह का विकल्प नहीं हो सकता। इजी लाइफ हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है, इस तरह के किसी भी उपचार, दवा, डाइट इतियादी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें, किसी भी नुकसान के लिए इजी लाइफ हिंदी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

Leave a Comment