पतंजलि गिलोय जूस के 11 फायदे, उपयोग और नुकसान | Patanjali Giloy Juice Ke Fayde Nuksan

Patanjali giloy juice ke fayde : पतंजलि गिलोय जूस के फायदे स्वास्थ्य के लिए बेहद अच्छे है, इसके उपयोग से मोटापा, मधुमेह, पाचन, लिवर, हृदय और त्वचा से जुड़ी बहुत सी समस्याओं को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाने में मदद करता है। इस आर्टिकल में हम पतंजलि गिलोय जूस के फायदे (patanjali giloy juice benefits in hindi), नुकसान, सेवन का तरीका और इससे जुड़ी कुछ सावधानियों के बारे में जानेंगे।

पतंजलि गिलोय जूस – Patanjali Giloy Juice in Hindi

patanjali giloy juice

गिलोय एक प्रकार की बेल है जो आमतौर पर जंगली इलाकों में पाई जाती है । गिलोय की पहचान इसके पत्ते से की जा सकती है, गिलोय का पत्ता गाढ़े हरे रंग का होता होता है जो काफी हद तक पान के पत्ते के समान दिखाई देता है। गिलोय की बेल आप अपने घर के आसपास या फिर घर पर भी लगा सकते हैं, यह किसी भी जगह आसानी से विकसित हो जाती है।

आयुर्वेद में गिलोय को अमृत के समान माना गया है यही कारण है की इसे “अमृता” के नाम से भी जाना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार गिलोय हर मर्ज की दवा है, यही कारण है की इसका उपयोग बहुत से आयुर्वेदिक दवाओं में किया जाता है। आप गिलोय का उपयोग कई तरीकों से कर सकते हैं, गिलोय का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं, गिलोय सत्व ले सकते हैं या फिर गिलोय जूस का सेवन कर सकते हैं। हर रूप में यह लाभकारी होता है।

यदि आप जूस के रूप में गिलोय का सेवन करना चाहते हैं तो पतंजलि गिलोय जूस आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। यह 500ml की बोतल में आता है जिसका आप एक महीने तक इस्तेमाल कर सकते हैं, बोतल का ढक्कन खोलने के बाद 30 दिन तक इसका उपयोग किया जा सकता है। पतंजलि गिलोय जूस के फायदे (patanjali giloy juice ke fayde) और पतंजलि गिलोय जूस पीने का तरीका जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें।

पतंजलि गिलोय जूस के फायदे – Giloy Juice Patanjali Benefits in Hindi

Giloy Juice Patanjali Benefits in Hindi

1. डायबिटीज के लिए उपयोगी

डायबिटीज के मरीजों के लिए पतंजलि गिलोय जूस के फायदे (patanjali giloy juice benefits in hindi) काफी अच्छे हो सकते हैं। दरअसल, गिलोय में एंटी-डायबिटिक गुण पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा गिलोय में मौजूद एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक प्रभाव भी ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मददगार होते हैं। हालाकिं, डायबिटीज के रोगियों को इसका सेवन अपने डॉक्टर की सलाह से ही करना चाहिए।

2. वजन घटाने में मददगार

पतंजलि गिलोय जूस की मदद से वजन को भी नियंत्रित किया जा सकता है। इसके नियमित सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, पाचन क्रिया में सुधार होता है, शरीर में ऊर्जा बढ़ती है और बॉडी में मौजूद टॉक्सिन्स की सफाई होती है, इन सब के कारण वजन को नियंत्रित करने में काफी मदद मिलती है। यदि अच्छी डाइट और एक्सरसाइज के साथ इसका सेवन किया जाए तो जल्दी से वजन कम करने में यह आपकी काफी मदद कर सकता है।

यह भी पढ़े : पतंजलि दिव्य मेदोहर वटी के फायदे और उपयोग

3. प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए

कमजोर इम्युनिटी के कारण शरीर जल्दी बीमारियों की चपेट में आता है या शरीर में हमेशा बीमारियों का खतरा बना रहता है। इस समस्या से बचने के लिए भी पतंजलि गिलोय जूस का उपयोग फायदेमंद होता है। गिलोय में प्रतिरोधक शमता को मजबूत बनाने के गुण मौजूद होते हैं और साथ ही यह बैक्टीरिया व इंफेक्शन को भी दूर करने में मदद करता है, जिससे शरीर बीमारियों से बचा रहता है। अपने देखा होगा की, कोविड महामारी के समय इम्युनिटी बढ़ाने के लिए डॉक्टरों द्वारा भी गिलोय के सेवन की सलाह दी जा रही थी।

4. पाचन को मजबूत बनाए

पतंजलि गिलोय जूस के फायदे (patanjali giloy juice ke fayde) पाचन के लिए भी अच्छे हैं। पाचन संबंधी समस्याओं में इसका उपयोग काफी फायदेमंद होता है, आयुर्वेद में भी गिलोय को पाचन के लिए बेहद गुणकारी बताया गया है। इसके सेवन से अपच, डायरिया व दस्त जैसे पाचन संबंधी रोगों को दूर करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे की पाचन संबंधी समस्याओं में चिकित्सक की सलाह से ही इसका सेवन किया जाना चाहिए।

5. बुखार में आराम दिलाए

गिलोय में बुखार को ठीक करने के गुण भी मौजूद होते हैं, इसके इस्तेमाल से पुराने से पुराने बुखार में भी आराम मिल सकता है। दरअसल, इसमें मौजूद एंटीपायरेटिक गुण बुखार को ठीक करके शरीर के तापमान को सामान्य करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से मलेरिया व डेंगू के कारण होने वाले बुखार में भी राहत मिलती है।

6. एनीमिया के लिए पतंजलि गिलोय जूस

एनीमिया एक प्रकार का रक्त विकार है, इसमें लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या कम हो जाती है। यह समस्या ज्यादातर महिलाओं में देखने को मिलती है जिस वजह से शरीर में कमजोरी, दुबलापन, दर्द व चक्कर आने की समस्या का खतरा बढ़ जाता है। एनीमिया की समस्या से बचने के लिए गिलोय का जूस काफी फायदेमंद होता है, यह लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने में मदद करता है।

7. बॉडी को डिटॉक्स करे

खराब खानपान, धूल-मिट्टी व प्रदूषण की वजह से हमारे शरीर में बहुत से जहरीले पदार्थ यानी टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं जो बीमारियों को बढ़ावा देने का काम करते हैं। इन टॉक्सिन्स से मुक्ति पाने के लिए भी पतंजलि गिलोय जूस के फायदे (patanjali giloy juice ke fayde) अच्छे हैं, इसके सेवन से बॉडी में मौजूद टॉक्सिन्स व विषैले पदार्थ दूर होते हैं और शरीर रोगों से दूर रहता है। एक तरह से यह शरीर की अंदरूनी सफाई करने का काम करता है।

8. गठिया के लिए उपयोगी

गिलोय जूस का सेवन गठिया रोग के लिए भी काफी उपयोगी होता है। दरअसल, गिलोय में एंटी-आर्थराइटिक गुण होते हैं जो गठिया से आराम दिलाने में मदद करता है। खासतौर पर यह जोड़ो के दर्द के लिए काफी फायदेमंद होता है। साथ ही इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं जो जोड़ो की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। हालांकि, इसका सेवन डॉक्टर की सलाह से ही करना चाहिए।

9. लिवर को स्वस्थ रखने में सहायक

गिलोय जूस लिवर के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है। यह लिवर को डिटॉक्स करता है। इसके सेवन से लिवर में मौजूद सभी तरह के विषाक्त पदार्थ या टॉक्सिन्स की सफाई होती है, जिससे लिवर की कार्यक्षमता में सुधार होता है और लिवर से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

10. त्वचा के लिए पतंजलि गिलोय जूस के फायदे

पतंजलि गिलोय जूस पीने के फायदे (giloy juice patanjali benefits in hindi) की आगे बात करें तो त्वचा के लिए भी काफी अच्छा होता है। इसके सेवन से त्वचा की चमक बढ़ती है और त्वचा में कील-मुंहासों का खतरा कम होता है। साथ ही गिलोय में एंटी-एजिंग गुण भी मौजूद होते हैं जो त्वचा पर बढ़ती उम्र के प्रभावों को धीमा करने में मदद करते हैं। इस तरह स्वस्थ, जवां और चमकदार त्वचा पाने के लिए गिलोय जूस का सेवन किया जा सकता है।

11. तनाव दूर करने में सहायक

गिलोय जूस तनाव को भी कम करने में मदद करता है। दरअसल, गिलोय में तनाव कम करने के नेचुरल गुण मौजूद होते हैं जो न सिर्फ तनाव को कम करने में मदद करते हैं, बल्कि मूड में भी सुधार करता है। साथ ही यह मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है। इस तरह तनाव चिंता और डिप्रेशन को कम करने के लिए गिलोय जूस का सेवन किया जा सकता है।

पतंजलि गिलोय जूस पीने का तरीका – How To Use Patanjali Giloy Juice in Hindi

पतंजलि गिलोय जूस (patanjali giloy juice) सेहत के लिए कितना गुणकारी होता है, यह तो हम जान चुके हैं। लेकिन यदि इसका सही तरीके से सेवन न किया जाए तो आप इसके लाभों से वंचित भी रह सकते हैं। नीचे पतंजलि गिलोय जूस पीने का सही तरीका बताया गया है।

  • इस्तेमाल करने से पहले एक बार गिलोय जूस की बोतल को अच्छी तरह हिला लें।
  • उसके बाद एक चम्मच में 15-30ml पतंजलि गिलोय जूस ले।
  • लगभग एक गिलास पानी में इसे अच्छी तरह मिक्स करें।
  • उसके बाद एक जगह बैठकर आराम से इसका सेवन करें।
  • इसका सेवन सुबह या शाम खाली पेट करना चाहिए।

पतंजलि गिलोय जूस के नुकसान – Patanjali Giloy Juice Side Effects in Hindi

पतंजलि गिलोय जूस (patanjali giloy juice) का कोई गंभीर नुकसान या साइड इफेक्ट्स नहीं है, लेकिन आपको इसका सेवन डॉक्टर की सलाह से ही करना चाहिए। साथ ही कुछ मामलों में या शारीरिक समस्याओं में इसके सेवन से बचना चाहिए, जिनके बारे में नीचे बताया गया है।

  • लो ब्लड प्रेशर के मरीजों को गिलोय जूस के सेवन से बचना चाहिए।
  • लो ब्लड शुगर के मरीजों को भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
  • इसके अलावा गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
  • जो लोग पहले से किसी रोग से पीड़ित हैं या फिर किसी तरह की दवा का सेवन कर रहे हैं, उन्हें इसके इस्तेमाल से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
  • साथ ही अधिक मात्रा में भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए, इसके अधिक सेवन से शरीर को कई प्रकार के नुकसान झेलने पड़ सकते हैं।

पतंजलि गिलोय जूस से जुड़ी सावधानियां

  • इसका इस्तेमाल करने से पहले इसमें लिखे दिशा-निर्देशों को अवश्य पढ़ लें।
  • पतंजलि गिलोय जूस का उपयोग करने से पहले, बोतल को अच्छी तरह जरूर हिलाएं।
  • इसे खरीदते समय, एक्सपायरी डेट जरूर चेक कर लें।
  • पतंजलि गिलोय जूस का ढक्कन खोलने के बाद इसे 30 दिन के अंदर-अंदर ही खत्म कर लेना चाहिए।
  • छोटे बच्चों की पहुँच से दूर रखें।
  • सूरज के सीधे प्रकाश से इसे दूर रखें।
  • इसका सेवन हमेशा खाली पेट ही करें।
  • इसके सेवन के बाद कम से कम 30 मिनट तक कुछ न खाएं।

पतंजलि गिलोय जूस की कीमत – Patanjali Giloy Juice Price in Hindi

पतंजलि गिलोय जूस की कीमत अधिक नहीं है, 500ml पतंजलि गिलोय जूस का प्राइज 100 रुपए के आसपास है। आप इसे अपने आसपास की किसी भी पतंजलि स्टोर से खरीद सकते हैं। साथ ही यह ऑनलाइन भी उपलब्ध है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल  – FAQ

Q. क्या गिलोय जूस बुखार में ले सकते हैं ?

Ans. गिलोय बुखार की रामबाण दवा है, बुखार में आप गिलोय जूस या फिर गिलोय का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं, इससे बुखार में काफी आराम मिलेगा।

Q. पतंजलि गिलोय जूस का सेवन कैसे करें?

Ans. सुबह खाली पेट 15-30ml पतंजलि गिलोय जूस को एक गिलास पानी में मिक्स करके ले सकते हैं। इसे लेने के बाद कम से कम 30 मिनट तक कुछ न खाएं।

Q. क्या पतंजलि गिलोय जूस किसे नहीं पीना चाहिए?

Ans. गर्भवती महिला, स्तनपान कराने वाली महिला, लो ब्लड प्रेशर व लो ब्लड शुगर के मरीजों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। साथ ही जो लोग किसी पहले से किसी प्रकार की दवा का सेवन कर रहे हैं, उन्हें डॉक्टर की सलाह से ही इसका सेवन करना चाहिए।

Q. क्या रात को गिलोय जूस पी सकते हैं?

Ans. रात के समय इसका सेवन नहीं करना चाहिए। अच्छे परिणाम के लिए इसे हमेशा सुबह खाली पेट लिया जाना चाहिए।

Q. गिलोय जूस कब तक पीना चाहिए?

Ans. जी इस विषय में यदि आप डॉक्टर की सलाह लेंगे तो ज्यादा अच्छा होगा। सामान्यतः एक से दो महीने तक इसका नियमित सेवन किया जा सकता है।

निष्कर्ष – Conclusion

गिलोय को स्वास्थ के लिए अमृत समान माना गया है, आपको किसी न किसी रूप में गिलोय का सेवन जरूर करना चाहिए। फिर चाहे आप गिलोय का काढ़ा बनाकर पिएं, गिलोय सत्व का इस्तेमाल करें या फिर गिलोय का जूस पिएं, हर रूप में इसके एक समान लाभ हैं।

इस लेख में हमने पतंजलि गिलोय जूस के फायदे, नुकसान और पतंजलि गिलोय जूस पीने का तरीका जाना, उम्मीद है की आपको यह लेख पसंद आया होगा। यदि आपके मन में कोई सवाल हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं, हमें आपके सवालों का जवाब देने में खुशी होगी। साथ ही इसी तरह की जानकारियों के लिए आप इजी लाइफ हिंदी के अन्य आर्टिकल भी पढ़ सकते हैं

Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या डॉक्टरी सलाह का विकल्प नहीं हो सकता। इजी लाइफ हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है, इस तरह के किसी भी उपचार, दवा, डाइट इतियादी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें, किसी भी नुकसान के लिए इजी लाइफ हिंदी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

Leave a Comment