ग्रीन टी पीने का सही समय और सही तरीका | Green Tea Peene Ka Sahi Samay

Green tea peene ka sahi samay : जब भी फिट और स्वस्थ रहने की बात आती हैं, ग्रीन का नाम सबसे पहले लिया जाता हैं। अपने औषधि गुणों के कारण मशहूर ग्रीन टी पाचन शक्ति मजबूत करने, मेटाबॉलिस्म बूस्ट करने, बॉडी से टॉक्सिन्स निकालने, लिवर को हेल्दी रखने और वजन कम करने में लाभप्रद होती हैं।

लेकिन ग्रीन टी के यह लाभ आपको तभी प्राप्त हो सकते हैं, जब आप ग्रीन टी का सेवन सही समय (green tea peene ka sahi samay) और सही तरीके से कर रहे हो। गलत समय पर ग्रीन टी का सेवन शरीर को लाभ की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता हैं। गलत समय पर ग्रीन टी पीने से पाचन और पेट से जुड़ी समस्याएं उतपन्न हो सकती हैं।

इजी लाइफ हिंदी के इस आर्टिकल में हम आपको ग्रीन टी पीने का सही समय (right time to take green tea in hindi), ग्रीन टी पीने का तरीका (green tea peene ka tarika) ग्रीन टी पीने के लाभ और ग्रीन टी से जुड़ी कुछ उपयोगी जानकारी बता रहे हैं। साथ ही ग्रीन टी पीने के नुकसान (green tea peene ke nuksan)के बारे में भी जनेंगे।

ग्रीन टी क्या है – What is Green Tea in Hindi

green tea peene ka sahi samay or tarika

ग्रीन टी पीने का सही समय क्या हैं (right time to take green tea in hindi), इस सवाल का जवाब जानने से पहले एक बार जान लेते हैं कि आखिर ग्रीन टी होती क्या हैं और यह किस चीज से बनाई जाती हैं।

ग्रीन टी एक प्रकार की चाय की पत्ति हैं, जो कैमेलिया साइनेन्सिस नामक पौधे की पत्तियों से बनाई जाती हैं। ग्रीन टी बनाने में दूध और चीनी का इस्तेमाल नहीं किया जाता हैं, जबकि स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें शहद या नींबू का इस्तेमाल किया जा सकता हैं। इसका स्वाद थोड़ा कड़वा जरूर होता हैं, लेकिन स्वास्थ्य के लिए इसके फायदे बेमिसाल हैं।

ग्रीन टी मार्किट में कई रूपों में उपलब्ध हैं। यह टी बैग, पाउडर, बीन्स व पत्तों के रूप में इस्तेमाल की जाती हैं। ग्रीन टी बैग का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता हैं और यह आसानी से उपलब्ध भी हो जाता हैं।

ग्रीन टी बनाने की विधि – Green Tea Banane ki Vidhi

ग्रीन टी को आम चाय से थोड़ा अलग तरीके से बनाया जाता हैं। एक हेल्दी ग्रीन टी बनाने की विधि (green tea banane ki vidhi) इस प्रकार हैं।

ग्रीन टी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • एक कप पानी
  • एक ग्रीन टी बैग
  • आधा चम्मच शहद (ऑप्शनल)
  • नींबू का रस (ऑप्शनल)

ग्रीन टी बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक बर्तन में पानी गर्म करने के लिए रख दें
  • इसे अच्छी तरह उबलने दें और जब पानी उबल जाए तब गैस बंद कर दें
  • उबले पानी को एक कप में डालें
  • उसके बाद इसमें ग्रीन टी बैग को डीप करें
  • डीप करने के बाद इसका कलर बदल जाएगा
  • फिर उसमें शहद मिलाएं और आराम से बैठकर इसका स्वाद लें

नोट : आप चाहे तो इसमें 4 से 6 बूंद नींबू का रस भी मिक्स कर सकते हैं। लेमन एंड हनी ग्रीन टी वेट लॉस में काफी मददगार होती हैं।

ग्रीन टी पीने का सही समय – Green Tea Peene Ka Sahi Samay

ग्रीन टी के फायदे प्राप्त करने के लिए ग्रीन टी का सेवन सही समय (right time to take green tea in hindi) पर करना बेहद जरूरी होता हैं। आगे जानते हैं कि ग्रीन टी कब पिए (green tea kab piye) और कब न पिए

green tea peene ke fayde or nuksan

ग्रीन टी कब पिए – Green Tea Kab Piye

ग्रीन टी का सेवन आप इस तरह कर सकते हैं।

1. सुबह नाश्ते के बाद – Right Time To Take Green Tea in Hindi

अजीवन स्वस्थ और फिट रहने के लिए सुबह का नाश्ता बेहद महत्वपूर्ण होता हैं। सुबह शरीर को एक हेल्दी नाश्ते की जरूरत होती हैं, जिससे शरीर को दिनभर कार्य करने की एनर्जी मिल सके। सुबह हेल्दी नाश्ता करने के 30 से 45 मिनट बाद आप ग्रीन टी पी सकते हैं। यह ग्रीन टी पीने का सही टाइम हैं (green tea peene ka sahi samay), इससे शरीर को दिनभर कार्य करने की एनर्जी मिलती हैं। ग्रीन टी में कैफीन नामक तत्व पाया जाता हैं, जो शरीर को एक्टिव रखने में हेल्प करता हैं।

2. दिन के भोजन से पहले या बाद – Green Tea Peene Ka Sahi Time

अगर आपका भी यह सवाल रहता हैं ग्रीन टी कब पिए (green tea kab piye) या ग्रीन टी पीने का सही टाइम (green tea peene ka sahi time) क्या हैं, तो आपको बता दें की ग्रीन टी का सेवन दिन के भोजन से एक घंटे पहले या भोजन के एक से दो घंटे बाद भी किया जा सकता हैं। दिन के भोजन से पहले ग्रीन टी पीने से भूख खुलकर लगती हैं और भोजन के बाद ग्रीन टी पीने से भोजन अच्छे से पच जाता हैं।

दिन के भोजन के बाद ग्रीन टी पीने से भोजन जल्दी पचता है। साथ ही पेट में गैस, एसिडिटी, जलन व अपच जैसी समस्याएं भी नहीं होती। ध्यान रहे की ग्रीन टी के ये फायदे आपको तभी प्राप्त होंगे जब आप घर का बना पौष्टिक खाना खाएंगे।

नोट : बेहतर होगा कि आप ग्रीन टी का सेवन एक बार ही करें। ग्रीन टी या तो भोजन करने से पहले पिए या भोजन करने के बाद। ज्यादा ग्रीन टी का सेवन भी स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता।

3. एक्सरसाइज से पहले – Green Tea peene ka Time

ग्रीन टी एक पॉवरफुल प्री-वर्कआउट ड्रिंक भी हैं, आप एक्सरसाइज से 30 मिनट पहले ग्रीन टी पी सकते हैं (green tea peene ka sahi samay)। एक्सरसाइज से पहले ग्रीन टी पीने से शरीर में एनर्जी का स्तर बढ़ता, एक्सरसाइज में मन लगा रहता हैं और एक्सरसाइज के दौरान शरीर जल्दी थकता नहीं हैं।

ऐसा ग्रीन टी में मौजूद कैफीन की वजह से होता हैं। मार्किट में मिलने वाले प्री-वर्कआउट सप्लीमेंट में भी मुख्य इंग्रीडिएंट कैफीन ही होता हैं। अगर आप सुबह एक्सरसाइज करते हैं तो पहले कुछ खा लें और उसके बाद ग्रीन टी पिएं, ग्रीन टी कभी भी सुबह खाली पेट न पिएं।

4. भारी मील के बाद – Green Tea Peene Ka Sahi Time in Hindi

कई बार लोग शादी, पार्टी या दावत में बहुत ज्यादा फास्ट फूड व ऑयली फूड खा लेते हैं। जिस वजह से उनका पेट बहुत ज्यादा भारी हो जाता हैं। ऐसी स्थिति में ग्रीन टी का सेवन लाभकारी हो सकता हैं। भारी भोजन के बाद ग्रीन टी पीने से पेट को आराम मिलता हैं और भोजन भी जल्दी पचता हैं। साथ ही ध्यान रहे की भोजन के एक से डेढ़ घंटे बाद ही ग्रीन टी का सेवन करें, भोजन के तुरंत बाद भी ग्रीन टी पीने से बचें।

5. शारीरिक थकान व तनाव महसूस होने पर – Green Tea Peene Ka Sahi Samay

ग्रीन टी पीने का सही समय (green tea peene ka sahi samay) की आगे बात करें, तो दिन के समय जब भी आपको थकान महसूस हो या तनाव के कारण सिर भारी होने लगे, तब आप ग्रीन टी पी सकते हैं। ग्रीन टी शारीरिक थकान दूर करने और मूड सही करने में लाभप्रद होती हैं। साथ ही यह कार्य क्षमता बढ़ाने में भी सहायक होती हैं। ग्रीन टी पीने के बाद आप अपना कार्य घंटों तक एकाग्र होकर कर सकते हैं, ऐसा इसमें मौजूद कैफीन के कारण होता हैं।

ग्रीन टी कब नहीं पीना चाहिए – Green Tea Kab Nahi Peena Chahiye

ग्रीन टी कब पिए (green tea kab piye) के बाद अब आगे जानते हैं की ग्रीन टी कब नहीं पीना चाहिए। कई बार गलत समय पर ग्रीन टी पीने से कई शारिरिक समश्याएं हो सकती हैं।

1. सुबह खाली पेट – Green Tea Peene Kab Nahi Peena Chahiye

एक्सपर्ट की अनुसार सुबह खाली पेट ग्रीन टी नहीं पीनी चाहिए। सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीने से पेट में गैस बनने की समस्या हो सकती हैं, साथ ही इससे पाचन संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं। सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीने से लिवर को भी क्षति पहुंच सकती हैं। ग्रीन टी में कैफीन होता हैं और कैफीन कभी भी खाली पेट लेने की सलाह नहीं दी जाती हैं। इसलिए बेहतर होगा की आप ग्रीन टी का सेवन खाली पेट न करें, खाने के कुछ देर बाद ही ग्रीन टी पिएं।

2. रात के समय – Green Tea Kab Na Piye

ग्रीन टी का सेवन रात के समय भी नहीं करना चाहिए (green tea peene ka galat samay)। रात के समय ग्रीन टी पीने से अनिद्रा यानी नींद न आने की समस्या हो सकती हैं। एक्सपर्ट के अनुसार  कैफीन युक्त किसी भी खाद्य पदार्थ का सेवन रात के समय नहीं करना चाहिए। कोशिश करें कि सोने से 4-5 घंटे पहले ग्रीन टी न पिएं। अगर आप रात 10 बजे सोने जाते हैं, तो शाम 5 बजे के बाद ग्रीन टी का सेवन न करें।

ग्रीन टी पीने का तरीका – Green Tea Peene Ka Tarika

ग्रीन टी पीने का तरीका भी अवश्य जान लें, जिससे आप ग्रीन टी के लाभ (green tea peene ke labh) प्राप्त कर सके।

1. ग्रीन टी पीने का तरीका (green tea peene ka tarika), चाय पीने के तरीके जैसा ही हैं। इसे आराम से बैठकर शिप-शिप करके पिएं, ग्रीन टी पीने में किसी प्रकार की कोई जल्दबाजी न करें।

2. ग्रीन टी का सेवन गरम और ठंडा दोनों रूपों में किया जा सकता हैं, लेकिन गर्म ग्रीन टी ज्यादा लाभदायक होती हैं। एक्सपर्ट द्वारा भी गर्म ग्रीन टी पीने की सलाह दी जाती हैं।

3. एक दिन में 3 कप से ज्यादा ग्रीन टी भी नहीं पीनी चाहिए। ग्रीन टी में कैफीन मौजूद होता हैं और कैफीन का ज्यादा इस्तेमाल सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता हैं।

4. ग्रीन टी के बेनिफिट्स प्राप्त करने के लिए इसमें चीनी और दूध का इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें। दरअसल ग्रीन टी का इस्तेमाल ज्यादातर फिट और स्वस्थ रहने के मोटिव से किया जाता हैं, लेकिन चीनी का इस्तेमाल स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता हैं। सेहत के लिए चीनी नुकसानदेह होती हैं, इसलिए ग्रीन टी में इसका इस्तेमाल न करें। (चीनी के नुकसान और 5 विक्लप)

5. ग्रीन टी का स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें शहद व नींबू के रस का इस्तेमाल किया जा सकता हैं। साथ ही आपको बाजार में भी लेमन और हनी फ्लेवर में भी ग्रीन टी मिल जाएगी।

ग्रीन टी पीने के लाभ – Green Tea Peene Ke Nuksan

ग्रीन टी पीने का सही समय (green tea pine ka sahi samay) और ग्रीन टी पीने का तरीका (green tea peene ka tarika) जानने के बाद अब ग्रीन टी पीने के लाभ के विषय में भी जान लेते हैं।

1. अगर एक्सरसाइज व एक सही डाइट के साथ ग्रीन टी का सेवन किया जाए, तो यह पेट व मोटापा कम करने में काफी सहायक हो सकती हैं। ग्रीन टी एक पॉवरफुल फैट बर्नर हैं, जो पेट कम करने में सहायक होती हैं।

2. ग्रीन टी पीने के लाभ (green tea peene ke labh) मधुमेह यानी डायबिटीज के लिए भी बेहतरीन हैं। इसके सेवन से टाइप 2 डायबिटीज का खतरा काफी हद तक कम होता हैं।

3. ग्रीन टी बॉडी डिटॉक्स का काम करती हैं, यह शरीर से वैशेले पदार्थों को बाहर निकालती हैं, जिससे शरीर स्वस्थ रहता हैं और शरीर की इम्युनिटी बढ़ती हैं।

4. ग्रीन टी शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी सहायक होती हैं और इस कारण हृदय भी स्वस्थ रहता हैं।

5. ग्रीन टी पीने के लाभ (green tea peene ke labh) त्वचा के लिए भी अच्छे हैं, इसके सेवन से चेहरे पर ग्लो आता हैं और चेहरे की रौनक बढ़ती बढ़ती हैं।

6. ग्रीन टी पीने से शरीर मे एनर्जी का इजाफा होता हैं। साथ ही यह शरीर की थकावट दूर करने में भी सहायक होती हैं।

7. पेट और पाचन से जुड़ीं समश्याओं के लिए भी ग्रीन टी पीना फायदेमंद होता हैं। पेट की गैस, एसिडिटी, अपच, जलन और खट्टी डकार में ग्रीन टी का सेवन लाभकारी होता हैं।

ग्रीन टी पीने के नुकसान – Green Tea Peene Ke Nuksan

1. ग्रीन टी के अधिक सेवन से पेट दर्द व गैस की समस्या हो सकती हैं।

2. सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीने से लिवर संबंधी समश्याएं हो सकती हैं।

3. रात में ग्रीन टी पीने से अनिद्रा यानी नींद न आने की समस्या हो सकती हैं।

4. गर्भावस्था में ग्रीन टी का सेवन डॉक्टर की सलाह के बाद ही करें।

5. गर्मियों में ज्यादा ग्रीन टी पीने से चेहरे पर पिम्पल्स की समस्या भी हो सकती हैं।

6. कुछ लोगों में ग्रीन टी पीने से त्वचा संबंधी रोग भी देखने को मिले हैं।

नोट : ग्रीन टी के नुकसान से बचने के लिए ग्रीन टी का सेवन सही समय (green tea peene ka sahi samay) पर ही करें और एक दिन में 2 या 3 कप से ज्यादा ग्रीन टी न पिएं। साथ ही किसी अच्छे ब्रांड की ही ग्रीन टी पिये।

इंडिया में कुछ अच्छे ग्रीन टी ब्रांड – Best Green Tea Brand in India

बाजार में कई प्रकार की और कई कंपनियों की ग्रीन टी मौजूद हैं। ऐसे में कई लोग दुविधा में पड़ जाते हैं कि किस ब्रांड की ग्रीन टी पिये। नीचे हम आपको ग्रीन टी के कुछ अच्छे ब्रांड बता रहे हैं, आप इनमें से किसी भी कंपनी का ग्रीन टी इस्तेमाल कर सकते हैं।

1. टेटली ग्रीन टी

tetely green tea

टेटली ग्रीन टी एक जाना माना ब्रांड हैं और इसका सेवन विश्व के कई देशों में किया जाता हैं। यह पत्ती के रूप में आती हैं, जो लोग ग्रीन टी बैग का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, उनके लिए टेटली ग्रीन टी सबसे अच्छा ऑप्शन हैं।

इसके गुण

  • बॉडी को हाइड्रेटेड रखती हैं
  • मूड फ्रेश करती हैं और बॉडी को रिलैक्स करती हैं
  • बॉडी डिटॉक्स का काम करती हैं
  • इसमें एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं

2. लिप्टन ग्रीन टी

lipton green tea

लिप्टन ग्रीन टी, ग्रीन टी का एक फेमस ब्रांड हैं। भारत में ज्यादातर लोग लिप्टन की ग्रीन टी का ही इस्तेमाल करते हैं। जो लोग ग्रीन टी बैग का इस्तेमाल करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेस्ट ऑप्शन हैं।

इसके गुण

  • मेटाबॉलिस्म बूस्ट करती हैं
  • जीरो कैलोरी हैं जो वेट लॉस के लिए अच्छा हैं
  • पेट की चर्बी कम करने में मदद करती हैं
  • बॉडी डिटॉक्स का काम करती हैं
  • स्किन का ग्लो बढ़ाने में हेल्पफुल हैं
  • हार्ट को हेल्दी रखती हैं

3. गिरनार डिटॉक्स ग्रीन टी देसी काहवा

girnar green tea

गिरनार डिटॉक्स ग्रीन टी देसी काहवा भी एक अच्छा ब्रांड हैं। इसमें हरी चाय, काली मिर्च, अदरक, तुलसी, हींग, लौंग, इलायची, दालचीनी, जायफल, काला नमक, साइट्रिक एसिड जैसी चीजें मिली हुई हैं, इसलिए इसे देशी काहवा का नाम दिया गया हैं।

इसके गुण

  • बॉडी डिटॉक्स करती हैं
  • सर्दी-खांसी, जुकाम में फायदेमंद हैं
  • पेट फूलने की समस्या से निजात दिलाती हैं
  • मूड को रिफ्रेश करती हैं
  • हार्ट को हेल्दी रखती हैं

4. आर्गेनिक इंडिया ग्रीन टी

organic india green tea

आर्गेनिक इंडिया ग्रीन टी में तुलसी, अदरक और नींबू शामिल होता हैं, जो हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। यह भी टी बैग्स के रूप में उपलब्ध हैं।

इसके गुण

  • मूड रिफ्रेश करती हैं
  • स्टैमिना बढाती हैं
  • इम्युनिटी बढाती हैं
  • पाचन को अच्छा रखती हैं
  • मेटाबॉलिस्म बूस्ट करती हैं
  • बॉडी को रिलैक्स करती हैं

5. टाइफू ग्रीन टी

typhoo green tea

टाइफू ग्रीन टी भी एक अच्छा ब्रांड हैं। कंपनी का दवा हैं की इस ग्रीन टी में कोई भी आर्टिफीसियल चीज, कलर व फ्लेवर का इस्तेमाल नहीं किया गया हैं, यह पूरी तरह से नेचुरल हैं, जो बहुत अच्छी बात हैं।

इसके गुण

  • पूरी तरह से नेचुरल हैं
  • एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर हैं
  • इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक हैं
  • मूड को फ्रेश करने में सहायक होती हैं

अक्सर पूछ जाने वाले सवाल – FAQ

क्या ग्रीन टी में चीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं ?

जी नहीं, ग्रीन टी के लाभ प्राप्त करने के लिए इसमें चीनी का इस्तेमाल न करें। चीनी स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी लाभकारी नहीं होती हैं। चीनी की जगह आप इसमें शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ग्रीन टी का स्वाद बहुत ज्यादा खराब है इसके कैसे पिए ?

यह सच हैं कि ग्रीन टी का स्वाद दूध, चायपत्ती व चीनी से बनी चाय जितना अच्छा नहीं होता। लेकिन जैसे-जैसे आप ग्रीन टी का सेवन करते जाएंगे, आप इसके स्वाद का भी आदि हो जाएंगे। साथ ही ग्रीन टी का स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें शहद का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

ग्रीन टी बैग का इस्तेमाल ज्यादा अच्छा रहता हैं या ग्रीन टी पाउडर ?

ग्रीन टी बैग और ग्रीन टी पाउडर दोनों ही अच्छे हैं, दोनों के गुण लगभग एक समान ही हैं। आप अपनी सुविधानुसार दोनों में से किसी का भी सेवन कर सकते हैं। समय की बचत के लिए ग्रीन टी बैग का इस्तेमाल करना ज्यादा लाभकारी होता हैं।

क्या शाम के नाश्ते के साथ ग्रीन टी पी सकते हैं ?

ग्रीन टी पीने का सही समय में आप शाम के नाश्ते में भी ग्रीन टी पी सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि एक दिन में 2 या तीन कप से ज्यादा ग्रीन टी न पिएं। शाम को ग्रीन टी पीने से पूरे दिन की थकान दूर होती हैं और दिमाग भी फ्रेश हो जाता हैं।

क्या ग्रीन टी पीने से वजन कम होता है ?

वजन आपका एक्सरसाइज करने और कैलोरी बर्न करने से ही कम हो सकता हैं। केवल ग्रीन टी पीने से आप पतले हो जाएंगे, इस मिथ में न रहें। एक सही डाइट और एक्सरसाइज के साथ ग्रीन टी का सेवन किया जाए तो ही यह वेट लॉस में इफेक्टिव हो सकती हैं।

क्या पतले लोग ग्रीन टी पी सकते हैं ?

जी पतले लोग भी ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं। ग्रीन टी पीने से पाचन शक्ति मजबूत होती हैं और शरीर से टॉक्सिन्स भी बाहर निकलते हैं, जिससे वजन बढ़ाने में आपको मदद मिल सकती हैं। लेकिन साथ ही ध्यान रहे, एक दिन में दो कप से ज्यादा ग्रीन टी न पिएं।

निष्कर्ष – Conclusion

इस आर्टिकल में हमने ग्रीन टी पीने का सही समय(green tea peene ka sahi samay), ग्रीन टी बनाने की विधि, ग्रीन टी पीने का तरीका (green tea peene ka tarika) और ग्रीन टि पीने के फायदे व नुकसान के विषय में जाना। उम्मीद हैं की आपको इजी लाइफ हिंदी का यह आर्टिकल पसंद आया होगा और आपको इससे कुछ अच्छी जानकारी मिली होगी।

अगर फिर भी ग्रीन टी के विषय में आपके मन में कोई सवाल हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स पर पूछ सकते हैं। साथ ही इस आर्टिकल को अपने सोशल मीडिया पेज पर भी शेयर कर सकते हैं।

आपके लिए कुछ जरूरी आर्टिकल

Post Tags : green tea peene ka sahi samay, green tea kab piye, green tea peene ka tarika, green tea peene ke labh, right time to take green tea in hindi

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

Leave a Comment