डांस करने (नाचने) के 15 अद्धभुत फायदे | Dance Karne Ke Fayde

Dance karne ke fayde : शादी, पार्टी, त्योहार या किसी खास अवसर पर आपने कभी न कभी डांस अवश्य किया होगा। डांस करना किसी का पैशन है, किसी का प्रोफेशन है, तो किसी का खुशी जाहिर करने का तरीका। लेकिन क्या आप जानते हैं, डांस एक एक्सरसाइज भी है। डांस करने से शरीर फिट रहता है और इससे तनाव भी दूर होता है।

नाचने के फायदे (nachne ke fayde) उन लोगों के लिए भी अच्छे हैं जो तेजी से अपना बॉडी फैट कम करना चाहते हैं। डांस एक प्रकार की कार्डियो एक्सरसाइज हैं जो रनिंग करने जितनी ही फायदेमंद हैं। डांस करने पर अधिक मात्रा में कैलोरी खर्च होती हैं और वजन तेजी से कम होने लगता हैं। साथ ही दिल के स्वास्थ्य व मांसपेसियों के लिए भी डांस करना लाभप्रद होता हैं।

फिट व स्वस्थ रहने के लिए डांस के स्टेप आना जरूरी नहीं हैं, आप अपनी मनपसंद का म्यूजिक लगाकर कैसा भी डांस कर सकते हैं। आप किसी भी प्रकार का डांस कर सकते हैं, जो भी आपको पसंद हो। डांस करने के फायदे (dance karne ke fayde in hindi) प्राप्त करने के लिए रोज 20-30 मिनट डांस करना शुरू कर दें, आपको किसी अन्य एक्सरसाइज की जरूरत नहीं पड़ेगी।

डांस करने के फायदे (नाचने के फायदे) – Dance Karne Ke Fayde

dace karne ke fayde

डांस करना या नाचना एक प्रकार का फूल बॉडी वर्कआउट हैं, सिर से लेकर पांव तक कि मांसपेसियों के लिए डांस करना लाभदायक होता हैं। डांस करने या नाचने के पूरे फायदे (dance karne ke fayde in hindi) जानने के लिए आगे पढ़ें।

1. डांस करने से मोटापा कम होता है

मोटापा कम करने के लिए डांस एक बेहतरीन विकल्प हैं। डांस करने के फायदे नार्मल गति से वॉक करने जितने हैं, दोनों गतिविधियों में लगभग एक समान कैलोरी बर्न होती हैं।

कोविड-19 का सबसे ज्यादा असर फिटनेस की दुनियां पर पड़ा हैं, लोग अब घर में रहकर ही फिट रहने के तरीके तलास रहे हैं, जिसमें डांस एक अच्छा विकल्प हैं। डांस में एक अच्छी बात यह भी हैं कि इसमें किसी प्रकार का कोई खर्चा नहीं हैं, आपको बस म्यूजिक की जरूरत होगी जिसके लिए टीवी की आवाज़ से भी काम चल सकता हैं।

आप अपनी पसंद का म्यूजिक चलाये और खुलकर नाचें। आपको जितना भी, जैसा भी डांस आता हैं वैसा करें और शरीर से पसीना निकालने की कोशिश करें। कम से कम 20-30 मिनट डांस रोज करने की कोशिश करें। एक महीने में आपको इसका असर दिखने लगेगा।

अगर आप वजन कम करने के साथ-साथ, डांस सीखना भी चाहते हैं तो इसके लिए आप यूट्यूब वीडियो का सहारा ले सकते हैं या फिर डांस क्लासेस भी जॉइन कर सकते हैं।

2. डांस करने से तनाव दूर होता हैं

nachne (dance) ke fayde

डांस करने के फायदे (dance benefits in hindi) उन लोगों के लिए भी अच्छे हैं जो ज्यादा तनाव लेते हैं। डांस तनाव दूर करने का एक अच्छा विकल्प हैं। डांस करते समय चेहरे पर एक प्यारी सी हंसी रहती हैं और मन में किसी प्रकार का कोई नकरात्मक विचार नहीं आता। साथ ही डांस करने से दिमाग भी एक्टिव रहता हैं और दिमाग की नसें बेहतर काम करती हैं।

आपने देखा भी होगा कि डांस करने के बाद मन को एक शांति सी मिलती हैं और चेहरे पर भी मुस्कान आती हैं। तनाव दूर करने के लिए Music+Dance एक तगड़ा कॉम्बिनेशन हैं।

3. नाचने से हृदय स्वस्थ रहता है

healthy heart

गलत खानापान व आधुनिक जीवन शैली का बुरा प्रभाव हृदय स्वास्थ्य पर भी पड़ता हैं। दिल की बीमारियां पहले जहाँ केवल बुजुर्ग लोगों में देखने को मिलती थी, वही आज के समय में नोजवान भी इससे पीड़ित हैं।दिल के स्वास्थ्य के लिए कार्डियो एक्सरसाइज सबसे बेस्ट मानी जाती हैं।

कार्डियो एक्सरसाइज दिल के स्वास्थ्य के लिए सबसे ज्यादा उपयोगी होती हैं और यह बात की कई अध्ययनों में भी साबित हो चुकी हैं। ऐसे में जब कोविड-19 के कारण शारिरिक गतिविधियां कम हो गयी हैं, कार्डियो के लिए आप डांस का सहारा ले सकते हैं।

4. मांसपेशियां व हड्डियां मजबूत होती है

डांस करने से हड्डियां व मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं। डांस करने पर हड्डियों व मांसपेसियों पर सबसे ज्यादा दबाव पड़ता हैं जिस कारण ये मजबूत रहते हैं। जब आप डांस करना शुरू करेंगे तब हो सकता हैं कुछ दिन आपकी मांसपेशियां दर्द करें।

आपको इस दर्द से बिल्कुल भी घबराना नहीं हैं। यह सामान्य दर्द होता हैं जो कुछ दिनों में अपने आप ही ठीक होने लगता हैं। साथ ही हड्डियों व मांसपेसियों को मजबूत बनाने के लिए अपने भोजन में कैल्शियम व प्रोटीन की मात्रा भी अवश्य बढ़ाये।

5. डांस करने से शरीर का स्टैमिना बढ़ता है

डांस करने का एक फायदा (dance karne ke fayde) यह भी हैं कि इससे शरीर का स्टैमिना बढ़ता हैं। शरीर का स्टैमिना अच्छा होने का मतलब हैं कि आप बिना थके किसी काम को ज्यादा देर तक कर सकते हैं। साथ ही स्टैमिना सेक्सुअल हेल्थ के लिए भी बेहद अहम माना जाता हैं। स्टैमिना बढ़ने से कार्य क्षमता में सुधार होता हैं, एनर्जी बढ़ती हैं, आलस दूर होता हैं और काम में मन लगा रहता हैं।

यह भी पढ़े : स्टैमिना बढ़ाने के तरीके और घरेलू उपाय

6. नींद अच्छी आती है

sleep

कुछ लोगों की शिकायत रहती हैं कि उन्हें रात को जल्दी नींद नहीं आती हैं। नींद न आने का एक बड़ा कारण शारिरिक मेहनत या एक्सरसाइज न करना हैं। कई अध्ययन में यह बात सामने भी आई हैं कि जो लोग ज्यादा शारिरिक मेहनत या एक्सरसाइज करते हैं उन्हें उन लोगों के मुकाबले ज्यादा अच्छी नींद आती हैं जिनकी शारिरिक गतिविधि कम होती हैं।

डांस करने से (dance benefits in hindi)पूरे शरीर पर दबाव पड़ता हैं जिससे शरीर थकता हैं, जिस कारण नींद भी अच्छी आती हैं। शरीर को थकाने का यह मतलब भी नहीं हैं कि आप ओवर डांस या एक्सरसाइज करने लग जाये। हर चीज को एक लिमिट में ही करने की कोशिश करें।

7. चेहरे का निखार बढ़ता है

डांस करने के फायदे (nachne ke fayde) त्वचा के लिए भी अच्छे हैं। डांस करने से बॉडी फैट कम होता हैं, ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता हैं और शरीर से पसीना आता हैं, इसका सकारात्मक असर चेहरे पर भी दिखाई देता हैं। इससे चेहरे का ग्लो बढ़ता हैं, कील-मुँहासों की समस्या दूर होती हैं, चेहरे की झुर्रियां गायब होती हैं और स्किन जवां और खूबसूरत दिखने लगती हैं।

8. शरीर का लचीलापन बढ़ता है

dance benefits in hindi

डांस करने का एक अन्य लाभ (dance karne ke fayde) यह भी है कि इससे शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी यानी लचीलापन बढ़ता हैं। अगर आपको झुकने, बैठने या खड़े होने में किसी प्रकार की कोई समस्या होती हैं, तो डांस करने से आपकी यह सभी समश्याएं दूर हो सकती हैं। डांस शरीर की जकड़न दूर करके शरीर को लचीला बनाता हैं, जो फिटनेस के लिहाज से बेहद लाभकारी होता हैं।

9. रक्त संचार सही रहता हैं

डांस करने से रक्त संचार में भी सुधार होता हैं। रक्त संचार सही रहने से बालों का झड़ना कम होता हैं, स्किन हेल्दी रहती हैं, दिमाग स्वस्थ रहता हैं, पाचन तंत्र बेहतर तरीके से अपना कार्य करता हैं, फेफड़ें सही से कार्य करते हैं व हार्ट भी हेल्दी रहता हैं।

10. पेट से जुड़ी समश्याएं दूर होती हैं

डांस करने के फायदे (dance karne ke fayde in hindi) की आगे बात करें तो इससे पेट से जुड़ी विभिन्न समश्याओं जैसे गैस, कब्ज, एसिडिटी व अपच से राहत मिलती हैं। कम शारिरिक गतिविधि व गलत खानपान पेट की इन समश्याओं के दो मुख्य कारण हैं, इन दोनों चिजों पर ध्यान देकर आप पेट की समश्याओं से निजात पा सकते हैं।

11. शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम होती हैं

dance ke fayde

अगर आप अपने बढ़ते पेट से परेशान और तेजी से पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं तो फिर आपको डांस अवश्य करना चाहिए। डांस करने से न सिर्फ पेट बल्कि कमर, साइड व जांघो की अतिरिक्त चर्बी को भी कम किया जा सकता हैं। डांस एक बेस्ट फैट बर्निंग एक्सरसाइज हैं जो बॉडी का एक्स्ट्रा फैट कम करके बॉडी को एक अच्छी शेप में लाता हैं। आपने देखा भी होगा, ज्यादातर डांसर की बॉडी शेप में होती हैं।

यह भी पढ़े : पेट (मोटापा) कम कैसे करें, पूर्ण जानकारी

12. दिमाग के लिए फायदेमंद

डांस के फायदे (nachne ke fayde) दिमाग के लिये भी अच्छे है। डांस करने से सिर की ओर ब्लड फ्लो तेज होता हैं जिससे दिमाग की नसें बेहतर ढंग से कार्य करती हैं। साथ ही डांस करने से तनाव भी दूर होता हैं जिसका लाभ भी दिमाग को मिलता हैं। दिमाग के लिए वे सभी चीजें अच्छी होती हैं जिन्हें करने से मन को खुसी और शान्ति मिले।

13. शरीर के अंदरूनी अंगों के लिए फायदेमंद

डांस करने के फायदे (dance benefits in hindi) केवल हड्डियों व मांसपेसियों को ही प्राप्त नहीं होते, डांस के लाभ शरीर के अंदरूनी अंगों को भी प्राप्त होते हैं। डांस करने से लिवर, हार्ट, पाचन तंत्र व मेटाबॉलिस्म सुचारू रूप से अपना कार्य करते हैं।

14. खुद पर भरोसा बढ़ता हैं

डांस एक ऐसी क्रिया हैं जो आत्मविश्वास बढ़ाने और शर्म व झिजक दूर करने में भी सहायक होती हैं। कुछ लोगों में हुनर तो भरपूर होता हैं लेकिन उनमे आत्मविश्वास की कमी होती हैं, साथ ही कुछ लोग समाज में जल्दी घुल-मिल भी नहीं पाते और लोगों से मिलने में झिझकते हैं। डांस आत्मविश्वास को बढ़ाता हैं और शर्म और झिजक को दूर करने में मदद करता हैं। आपने देखा भी होगा की जो लोग डांस करते हैं वे काफी आत्मविश्वाशी होते हैं और किसी काम को करने में झिझकते नहीं हैं।

15. विषैले तत्वों से निजात मिलता हैं

डांस करने से पसीना ज्यादा आता हैं और पसीने के जरिए विषैले पदार्थ बॉडी से बाहर निकलते हैं। दरअसल, गलत खान-पान के कारण हमारे शरीर में बहुत से विषैले पदार्थ जमा होने लगते हैं, जो शरीर की इम्युनिटी को प्रभावित करते हैं साथ ही त्वचा को भी नुकसान पहुंचाते हैं। इन विषैले पदाथों को शरीर से बाहर निकालना बेहद जरूरी होता हैं, जिसमें वर्कआउट काफी मदद करता हैं।

डांस के प्रकार – Dance Workout in Hindi

डांस करने के फायदे के विषय में इतना कुछ जानने के बाद अब यह भी जान लेते हैं की डांस कितने प्रकार का होता हैं।

1. जुम्बा (Zumba)

वजन कम करने, पेट की चर्बी कम करने और फिट रहने के लिए जुम्बा डांस के फायदे बेहतरीन हैं। जुम्बा ज्यादातर लोग फिट रहने के मकसद से ही करते हैं, साथ ही कई लोगों का शोक भी होता हैं। सभी उम्र के लोग जुम्बा डांस कर सकते हैं।

2. बेली डांस (Belly Dance)

फिगर मेन्टेन रखने के लिए बेली डांस सबसे ज्यादा फायदेमंद होता हैं। बेली डांस में ज्यादातर पेट, कूल्हे, कमर व कंधों का इस्तेमाल होता हैं। बेली डांस थोड़ा कठिन हैं इसे सिखने में आपको थोड़ा समय लग सकता हैं।

3. कथक (Kathak)

कथक उत्तर भारत का शास्त्रिय डांस हैं। यह महिलाओं का प्रिय डांस हैं, इसमें पैरों पर भरी घुंघरू पहनकर डांस किया जाता हैं। कथक डांस में अधिक मात्रा में कैलोरी बर्न होती हैं, शरीर के बैलेंस में सुधार होता हैं, हड्डियां व मासपेशियां मजबूत होती हैं और तनाव दूर होता हैं।

4. हिप-हॉप (Hip-Hop)

हिप-हॉप डांस नौजवानों के बीच काफी ज्यादा प्रचलित हैं। हिप-हॉप में तेज गति से डांस किया जाता हैं। बॉडी फिट रखने, बॉडी बैलेंस सुधारने व शरीर का स्टैमिना बढ़ाने में हिप-हॉप फायदेमंद होता हैं।

नोट : अगर आप डांस केवल फिट व स्वस्थ रहने के मकसद से करना चाहते हैं, तो फिर आप किसी भी प्रकार का डांस कर सकते हैं, जैसा भी आपको आता है। अगर आपको डांस नहीं आता तो बस अपने हाथ, पैर, कमर, कंधे और कूल्हों को हिलाने की कोशिश करें।


डांस करते समय किन बातों का ध्यान रखें

  • शरीर में किसी प्रकार की चोट, घुटनों का दर्द, कमर दर्द व सर दर्द में डांस करने की कोशिश न करें।
  • डांस करने से पहले थोड़ा स्ट्रेचिंग भी अवश्य कर लें।
  • डांस के साथ साथ अपने भोजन पर भी ध्यान दें, केवल डांस करने से ही आपको पूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्राप्त नहीं हो जाएंगे।
  • डांस दिल से करने की कोशिश करें साथ ही रोज अलग अलग तरह का डांस करें।
  • अगर घर में छोटे बच्चे हैं तो उन्हें भी अपने साथ डांस कराए, डांस बच्चों के लिए भी एक अच्छी एक्सरसाइज हैं।
  • भोजन के तुरंत बाद डांस न करें।
  • डांस करने के तुरंत बाद ठंडा पानी न पिएं। पसीना सूख जाने के बाद ही पानी पिएं।

निष्कर्ष – Conclusion

डांस एक ऐसी एक्सरसाइज हैं जिसे लोग हसी-खुसी कर सकते हैं, जहाँ दूसरी एक्सरसाइज में बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ती हैं वहीं डांस एक आसान मगर काफी प्रभावशाली एक्सरसाइज हैं। शरीर को फिट और स्वस्थ रखने के लिए किसी न किसी प्रकार की एक्टिविटी की आवश्यकता होती हैं, जिसमे डांस एक सरल विकल्प हैं। लेकिन एक बात का हमेशा ध्यान रखें की एक्सरसाइज के साथ-साथ डाइट भी सेहत के लिए बेहद जरूरी होती हैं। डांस करने के फायदे (dance karne ke fayde) शरीर को तभी प्राप्त हो सकते हैं जब आप एक अच्छी डाइट ले रहे हों।

इजी लाइफ हिंदी के इस आर्टिकल में हमने डांस के फायदे (nachne ke fayde) के विषय में जाना। उम्मीद हैं की आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा और इसे पढ़ने के बाद अब आपके मन में भी डांस करने का ख्याल अवश्य आ रहा होगा, तो देर न करें अपनी फिटनेस जर्नी को आगे बढ़ाये और आज से ही डांस करना शुरू करें। साथ ही अपने अनुभव भी हमारे साथ अवश्य साझा करें।

आपके लिए कुछ जरूरी आर्टिकल –

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

Leave a Comment