Kayam churna ke fayde : जब भी पेट में कुछ गड़बड़ महसूस होती है या पेट खुलकर साफ नहीं होता तो लोगों द्वारा अक्सर कायम चूर्ण लेने की सलाह दी जाती है। कायम चूर्ण का उपयोग वर्षो में होता आ रहा है और पेट की समस्याओं के लिए इसे रामबाण माना जाता है। इस लेख में हम कायम चूर्ण के फायदे, कायम चूर्ण के नुकसान और कायम चूर्ण लेने का तरीका जानेंगे। साथ ही किन लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए और इससे जुड़ी कुछ सावधानियों के बारे में भी आपको जानकारी देंगे।
गलत खानपान के कारण पेट में गैस, एसिडिटी, अपच व कब्ज की समस्या आम है। इन सभी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में कायम चूर्ण का उपयोग (kayam churna use in hindi) काफी फायदेमंद होता है। यह न सिर्फ पेट को स्वस्थ रखने में मदद करता है बल्कि पाचन क्रिया को भी मजबूत बनाता है। साथ ही इसके कई अन्य फायदे हैं जिनके विषय में हम आर्टिकल में आगे जानेंगे।
कायम चूर्ण क्या है – Kayam Churna in Hindi

कायम चूर्ण (kayam churna) एक आयुर्वेदिक औषधि है जिसे कई सारी जड़ी बूटियों व मसालों से बनाया जाता है। मूल रूप से इसमें सनाय की पत्ती, हरितकी, मुलेठी, काला नमक व अजवाइन शामिल होता है। इसमें मौजूद ये सभी घटक पेट की समस्याओं को दूर करने और पाचन क्रिया को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
कायम चूर्ण आप घर पर भी बना सकते हैं और इसे बाजार में बना बनाया भी खरीद सकते हैं। बाजार में यह पाउडर व कैप्सूल दोनों ही रूप में उपलब्ध है। आप अपनी सुविधानुसार किसी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, ज्यादातर लोग कायम चूर्ण पाउडर लेना ही पसंद करते हैं। आगे हम कायम चूर्ण के फायदे (kayam churna benefits in hindi) के बारे में जानेंगे।
कायम चूर्ण के फायदे – Kayan Churna Ke Fayde in Hindi

1. कब्ज के लिए कायम चूर्ण के फायदे
पेट की पुरानी से पुरानी कब्ज के लिए कायम चूर्ण के फायदे (kayam churna ke fayde) अच्छे है, इसे कब्ज की रामबाण दवा माना जाता है। कायम चूर्ण में सनाय की पत्ती, हरीतकी, काला नमक व अजवाइन आदि जैसी जड़ी बूटियों व मसालों का इस्तेमाल किया जाता है, जो पेट की कब्ज दूर करने में सहायक होते हैं। कायम चूर्ण खाने से पेट खुलकर साफ होता है और आंतों में जमा सारी गंदगी बाहर निकल जाती है।
2. पेट की गैस से राहत दिलाए
पेट की गैस बनाना एक आम समस्या है, बुर्जगों के साथ-साथ यह समस्या अब बच्चों व नोजवानों में भी देखने को मिल रही है। इसका एक बड़ा कारण आजकल का खानपान और बदलती जीवन-शैली है। ऐसे में पेट की गैस से बचने के लिए भी कायम चूर्ण का उपयोग (kayam churna use in hindi) काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। ध्यान रहे की इसका इस्तेमाल सीमित मात्रा में ही करना चाहिए, ऐसा न हो की गैस बनने पर आप दिनभर इसका सेवन करते रहें।
3. पेट के अल्सर के लिए कायम चूर्ण के लाभ
अनियमित खानपान, फास्ट फूड्स का अधिक सेवन व बहुत ज्यादा तीखा भोजन करने से पेट के अंदर घाव व छाले होने लगते हैं, जिसे पेट के अल्सर कहा जाता है। पेट में दर्द, जलन व उल्टी इसके प्रमुख लक्षण हैं। कायम चूर्ण पेट के अल्सर के लिए लाभदायक होता है, इसमें मौजूद जड़ी बूटियों पेट को राहत देने और पेट के अल्सर को ठीक करने में मददगार होती हैं। लेकिन इसके सेवन से पहले आपको डॉक्टर की सलाह भी जरूर लेनी चाहिए।
4. पाचन शक्ति बढ़ाए
कायम चूर्ण के फायदे (kayam churna ke fayde) पाचन के लिए भी अच्छे हैं। इसके सेवन से भोजन का पाचन अच्छे से होता है और पाचन अंगों में भी ज्यादा जोर नहीं पड़ता। इसमें मौजूद घटक पाचन शक्ति को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। स्वस्थ व फिट शरीर पाने के लिए पाचन शक्ति का मजबूत होना बेहद अहम होता है। यदि पाचन शक्ति कमजोर हुई तो आप कितना भी अच्छा और पौष्टिक भोजन क्यों न कर लें, उसका शरीर को सही से लाभ नहीं मिल पाता है।
5. खट्टी डकार व उल्टी के लिए
कई बार गलत खानपान या पेट सही से साफ न होने के कारण खट्टी डकार की समस्या बढ़ जाती है या उल्टी आने जैसा अनुभव होता है। इस स्थिति में भी कायम चूर्ण का उपयोग (kayam churna uses in hindi) फायदेमंद होता है। कायम चूर्ण भोजन को सही से पचाने, पेट पूरी तरह साफ करने व शरीर में जमा गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे खट्टी डकार व उल्टी की समस्या में काफी आराम मिलता है।
6. मोटापा नितंत्रित करे
मोटापे पर नियंत्रण पाने के लिए भी कायम चूर्ण के फायदे (kayam churna benefits in hindi) अच्छे हैं। इसके उपयोग से पाचन शक्ति मजबूत होती है, खाना अच्छे से हजम होता है, पेट अच्छी तरह तरह साफ होता है व पेट में हलकापन महसूस होता है। इन सभी कारणों से मोटापा भी नियंत्रित रहता है। मोटापा कम करने के लिए खानपान व एक्सरसाइज सबसे ज्यादा जरूरी होती है, इसलिए इसका भी ध्यान रखें।
7. मुंह के छालों के लिए फायदेमंद
मुंह के छाले या माउथ अल्सर एक आम समस्या है जो बहुत ज्यादा पीड़ादायक भी होती है। मुंह के छालों की एक बड़ी वजह पेट संबंधी परेशानियां होती हैं। पेट सही से साफ न होना, पेट में गर्मी बढ़ना व पेट में बहुत ज्यादा एसिड बनना मुंह के छालों की एक बड़ी वजह है। कायम चूर्ण के इस्तेमाल से पेट की ये सभी समस्याएं दूर होती है, जिससे मुंह के छालों में भी आराम मिलता है।
8. पेट दर्द में आराम दिलाए
पेट दर्द के लिए भी कायम चूर्ण के फायदे (kayam churna ke fayde) अच्छे हैं। पेट दर्द की एक बड़ी वजह भोजन सही से न पचना या पेट सही से साफ न होना है। कायम चूर्ण के सेवन से यह दोनों ही समस्याएं दूर होती हैं, साथ ही इसमें मौजूद आयुर्वेदिक घटक पेट को आराम देने और पेट को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
कायम चूर्ण खाने के अन्य फायदे – Kayam Churna Benefits in Hindi
- कायम चूर्ण का सेवन सिरदर्द में भी लाभकारी होता है।
- छाती में जलन की समस्या में कायम चूर्ण फायदेमंद होता है।
- यह त्वचा रोगों के लिए भी लाभप्रद होता है।
- शरीर मे ऊर्जा बढ़ाने में मददगार होता है।
कायम चूर्ण के मुख्य घटक – Kayam Churna Ingredients in hindi
सनाय की पत्ती | Senna Leaves |
काला नमक | Black Salt |
निशोथ | Nishoth |
हरितकी | Haritaki |
अजवाइन | Ajavain |
मुलेठी | Jeshthamadh |
कायम चूर्ण का उपयोग – Kayam Churna Uses in Hindi
निम्न बीमारियों में कायम चूर्ण का उपयोग किया जाता है।
- पेट कब्ज
- पेट की गैस
- एसिडिटी
- अपच
- पेट में जलन
- पेट दर्द
- बवासीर
- पेट का अल्सर
- सीने में जलन
- खट्टी डकार
- उल्टी
- कमजोर पचंत तंत्र
- कमजोर मेटाबॉलिज़्म
- आंखों में जलन
- त्वचा रोग
कायम चूर्ण लेने का तरीका – How To Take Kayam Churna in Hindi
- कायम चूर्ण का सेवन रात को भोजन करने के 40-50 मिनट बाद करना चाहिए।
- आधा या एक चम्मच कायम चूर्ण (kayam churna hindi) को एक गिलास गुनगुने पानी के साथ लेना होता है।
- इसे लेने से पहले एक बार डॉक्टर से परामर्श भी अवश्य लें।
कायम चूर्ण के नुकसान – Kayam Churna Side Effects Hindi
कायम चूर्ण खाने के फायदे अध्भुत हैं, इसमें कोई शक नहीं हैं। लेकिन आपको इसके लगातार सेवन से बचना चाहिए और अधिक मात्रा में भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए। कायम चूर्ण के अधिक सेवन से पेट में कई तरह की परेशानियां (kayam churna side effects hindi) उतपन्न हो सकती हैं, साथ ही यह पाचन को भी कमजोर कर सकता है।
- पेट की गंभीर समस्याओं में इसके इस्तेमाल से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए।
- गर्भवती महिलाओं को kayam churna का सेवन करने से बचना चाहिए।
- छोटे बच्चों को भी इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
- बेवजह इसका सेवन न करें, जब वाकई में इसकी जरूरत हो तभी इसका सेवन करना चाहिए।
रखरखाव और सुरक्षा – Storage Instructions
- बच्चों से दूर रखें।
- सामान्य तापमान में रखें।
- सूरज की किरणों से बचा के रखें।
- बोतल का ढकन टाइट करके रखें।
कायम चूर्ण की कीमत – Kayam Churna Price in Hindi
- 100 ग्राम कायम चूर्ण का मूल्य 90-95 रुपए हैं।
- यह आपको किसी भी केमिस्ट शॉप में आसानी से मिल जाएगा।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQ
Q. कायम चूर्ण कब लेना चाहिए?
Ans. कायम चूर्ण को भोजन के 40-50 मिनट बाद लेना चाहिए। बेहतर परिणाम के लिए इसे हमेशा गुनगुने पानी के साथ ही लें।
Q. क्या आप कायम चूर्ण रोज ले सकते हैं?
Ans. इसे रोज लेने से बचना चाहिए, जब लगे की पेट में कुछ गड़बड़ है या पेट खुलकर साफ नहीं हो रहा तभी इसका सेवन करना चाहिए। बेवजह इसका सेवन न करें तो बेहतर होगा।
Q. क्या 5 साल के बच्चे को कायम चूर्ण दे सकते हैं?
Ans. जी नही, बच्चों को इससे दूर ही रखें तो बेहतर होगा। यदि बच्चे के पेट में किसी तरह की कोई परेशानी है तो इसे डॉक्टर को दिखाएं।
Q. क्या सुबह खाली पेट कायम चूर्ण ले सकते हैं?
Ans. सुबह खाली पेट कायम चूर्ण का सेवन नहीं करना चाहिए। इसे हमेशा भोजन के बाद ही लेना चाहिए।
Q. कायम चूर्ण को किससे बनाया जाता है?
Ans. कायम चूर्ण को काला नमक, सनाय की पत्ती, हरितकी, अजवाइन व मुलेठी जैसे घटकों से बनाया जाता है।
निष्कर्ष – Conclusion
पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए कायम चूर्ण का उपयोग (kayam churna uses in hindi) फायदेमंद हो सकता है, खासकर पेट की कब्ज व पेट गैस से राहत दिलाने में यह काफी मददगार होता है। लेकिन इसका सेवन हमेशा सही तरीके से ही करना चाहिए और इसके अधिक सेवन से बचना चाहिए। इसके अलावा यदि आप पूरी तरह से स्वस्थ हैं और पेट में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है तो इसकी आपको कोई जरूरत नहीं है।
उम्मीद है की कायम चूर्ण के फायदे (kayam churna ke fayde) से संबंधित यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। यदि आपके मन में कोई सवाल है तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं, हमे आपके सवालों का जवाब देने में खुशी होगी। साथ ही इसी तरह की जानकारियों के लिए आप इजी लाइफ हिंदी के अन्य आर्टिकल भी पढ़ सकते हैं।
- पतंजलि आंवला जूस के फायदे और उपयगो का सही तरीका
- पतंजलि सेब का सिरका के 10 फायदे
- हिमालय आयुर स्लिम कैप्सूल के फायदे और नुकसान
- अर्जुनारिष्ट के फायदे, उपयोग और नुकसान
- दिव्य मुक्ता वटी के फायदे, उपयोग और नुकसान
- दिव्य यौवनामृत वटी के फायदे और नुकसान
Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या डॉक्टरी सलाह का विकल्प नहीं हो सकता। इजी लाइफ हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है, इस तरह के किसी भी उपचार, दवा, डाइट इतियादी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Hello everyone I am Sagar rajpoot from Uttar Pradesh i am very happy to use this product