बेल का जूस पीने के फायदे और इसे बनाने की विधि | Bel Ka Juice Peene Ke Fayde

Bel ka juice peene ke fayde : बेल का फल हेल्थ के लिए काफी उपयोगी और लाभकारी होता हैं और आयुर्वेद में भी बेल के फल के फायदे का उल्लेख मिलता हैं। कई शारीरिक परेशानियों और बिमारियों में बेल का जूस पीने के फायदे (bel ke juice ke fayde) अध्भुत हैं। खासकर गर्मियों के मौसम में बेल का जूस पीना फायदेमंद होता हैं, यह शरीर को अंदर से ठंडा रखने और पेट की परेशानियों को दूर करने में मदद करता हैं।

बेल का शरबत या जूस के इतने फायदे होने के बावजूद बहुत कम लोग इसके बारे में जानते हैं। इजी लाइफ हिंदी के इस आर्टिकल में आज बेल के फायदे के विषय बात करेंगे और जानेंगे की बेल का जूस कैसे बनता हैं (bel sharbat recipe) और बेल का जूस पीने के फायदे (bel ka juice benefits in hindi) क्या हैं।

बेल क्या है – What is Bael in Hindi

बेल एक फल हैं, कई लोग इसे “बिल्व” या “बेलपत्थर” के नाम से भी जानते हैं, जो  दिखने में ऊपर से हरा और अंदर से पीला होता हैं। यह काफी सख्त होता हैं जो आसानी से नहीं टूटता, इसे तोड़ने में बड़ा परिश्रम करना पड़ता हैं।

हिन्दू धर्म में बेल का बड़ा ही महत्व हैं, बेल के पत्ते और फल का इस्तेमाल भगवन शिव की पूजा में किया जाता हैं। जबकि इसके फल का इस्तेमाल शरबत (bel ka sharbat) या जूस (bel ka juice) बनाने के लिए भी किया जाता हैं। 

बेल के फल की एक खासियत यह भी हैं की यह जल्दी खराब नहीं होता हैं, इसे आप लंबे समय तक स्टोर करके रख सकते हैं। आयुर्वेद में भी बेल का बड़ा ही महत्व हैं, कई औषिधियों के निर्माण में इसका इस्तेमाल किया जाता हैं। बेल की खेती की बात करें तो भारत के अलावा दक्षिण एशिया के देशों में भी इसके पेड़ पाए जाते हैं।

बेल का जूस कैसे बनता है – Bel Ka Juice Kaise Banta Hain

bel ka juice peene ke fayde

बेल का शरबत (bael ka sharbat) आप घर पर ही आसानी से बना सकते हैं, इसे बनाने में इस्तेमाल होने वाला जरूरी सामान आपको अपने किचन में ही मिल जाएगा। चलिए आगे जानते हैं की बेल का जूस (सरबत) कैसे बनता हैं (bel sharbat recipe)। 

बेल का जूस (शरबत) बनाने की सामग्री (4 गिलास के लिए)

  • एक बेल का फल 
  • 4 से 5 गिलास पानी 
  • एक कप बर्फ 
  • चार चम्मच चीनी
  • काला नमक (स्वादानुसार)
  • सफेद नमक (स्वादानुसार)
  • एक चम्मच भूना जीरा (ऑप्शनल)
  • एक चुटकी दालचीनी (ऑप्शनल)

बेल का जूस (शरबत) बनाने की विधि :  

  • सबसे पहले बेल के फल को तोड़े, इसे तोड़ने में थोड़ी मेहनत लग सकती हैं। 
  • इसे तोड़ने के बाद इसके अंदर के गूदे को चम्मच या चाकू की मदद से निकाल लें। 
  • उसके बाद एक बर्तन में पानी ले और उसमे यह बेल का गूदा मिक्स कर दें। 
  • अब अपने हाथों को अच्छी तरह साबुन से धो लें और उसके बाद बेल के गूदे को अपने हाथों से अच्छी तरह पानी में मसले।
  • इसके बीजों को बाहर निकाल लें, और गूदे को अच्छी तरह पानी में निचोड़ दें, जिससे गूदे का पूरा रस पानी में मिल जाएं। 
  • निचोड़े हुए गूदे को एक किनारे कर दे, इसका अब कोई इस्तेमाल नहीं हैं। 
  • अब इस जूस को अच्छी तरह से छान लें।
  • उसके बाद इसमें बर्फ, चीनी, काला नमक और जीरा मिक्स करें।
  • बेल का शरबत (bel ka juice) बनकर तैयार हैं, इसे ताजा ही पिएं।

नोट : अगर आप अपने स्वास्थ्य के प्रति बहुत ज्यादा जागरूक हैं तो बेल के सरबत में चीनी को स्किप कर सकते हैं। या आप चीनी की जगह धागे वाली मिश्री का इस्तेमाल कर सकते हैं। (चीनी के नुकसान

बेल का जूस पीने के फायदे – Bel Sharbat Benefits in Hindi

1. पेट की परेशानियों में फायदेमंद हैं बेल का जूस 

बेल का शरबत (bael ka sharbat) पीने से पेट को आराम और ठंडक मिलता हैं। इसे पीने से पेट की विभिन्न परेशानियां जैसे पेट की गैस, कब्ज, अपच और एसिडिटी दूर होती हैं। अगर पेट की परेशानियों के लिए बेल का जूस (bael ka juice) पी रहे हैं तो इसमें थोड़ा काला नमक जरूर मिक्स करें।  

2. बेल का जूस पीने से कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता हैं 

बेल का जूस पीने (bel ka juice peene ke fayde) से शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल नियंत्रित रहता हैं। इसमें कुछ ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को नियंत्रित करने का कार्य करते हैं। कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए आप बेल के जूस में चीनी का इस्तेमाल न करें तो बेहतर होगा।

3. शरीर की गर्मी को दूर करने में मदद करता हैं

गर्मियों के मौसम में शरीर में गर्मी का स्तर बहुत ज्यादा बढ़ जाता हैं, जिसके कारण शरीर को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। बेल का जूस पीने का फायदा (bel ka juice peene ke fayde) यह भी हैं की यह शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद करता हैं। गर्मी से बचने के लिए बेल एक सबसे बेहतरीन फल हैं, इसलिए गर्मियों में इसका इस्तेमाल ज्यादा किया जाता हैं। 

4. बेल का रस मोटापे को नियंत्रित करता हैं

मोटापा कम कैसे करें यह सवाल आजकल बहुत से लोगों के मन में चल रहा होता हैं। वैसे तो मोटापा कम करने के लिए लिए एक्सरसाइज और डाइट सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होती हैं, इसके साथ ही कुछ छोटी छोटी चीजें भी मोटापे पर नियंत्रण करने में मदद कर सकती हैं और बेल का जूस उनमे से एक हैं।

बेल के जूस में फाइबर और विटामिन सी अच्छी मात्रा में होता हैं जिससे मेटाबॉलिस्म बूस्ट होता हैं और वजन नियंत्रित रहता हैं। वजन कम करने के लिए बेल के जूस में चीनी का इस्तेमाल न करें।

5. दस्त और डायरिया जैसी बीमारियों से बचाव करता हैं

बेल शरबत पीने के  फायदे (bel ka juice benefits in hindi) पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे दस्त और डायरिया के लिए भी बेहतरीन हैं। बेल शरबत पीने से भोजन का पाचन अच्छे से होता हैं और पाचन अच्छा होने से बार बार दस्त और डायरिया जैसी बीमारियों से छुटकारा मिलता हैं।  

6. बेल का जूस बॉडी को डिटॉक्स करता हैं

बेल का जूस (शरबत) बॉडी से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर बॉडी को डिटॉक्स करने में भी मददगार होता हैं। गलत खानपान और प्रदुषण के कारण हमारे शरीर में बहुत से विषैले पदार्थ अपनी जगह बना लेते हैं, यह विषैले पदार्थ इम्युनिटी को कमजोर करने और शरीर में कई समस्याओं को उत्पन्न करने का कार्य करते हैं। बेल का शरबत पीने से ये विषैले पदार्थ बॉडी से बाहर निकल जाते हैं। 

यह भी पढ़ें : बॉडी डिटॉक्स वाटर क्या हैं और इन्हे घर पर कैसे बनाये 

7. शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार 

इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आजकल लोग तरह तरह की दवाइयों व टेबलेट का सहारा ले रहे हैं, जो ठीक नहीं हैं। इम्युनिटी बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका हैं फूड (अच्छा खानपान),  योग और एक्सरसाइज। हमारे आसपास खाने पीने की बहुत सी ऐसी चीजे हैं जो शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार हैं, हमे ज्यादा से ज्यादा इनका सेवन करना चाहिए। 

 इम्युनिटी बढ़ाने के लिए इन्ही फूड में बेल भी एक हैं। पोषक तत्वों और ओषिधि गुणों से भरपूर बेल शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता हैं और शरीर को रोगों से बचाने का कार्य करता हैं। 

यह भी पढ़ें : इम्युनिटी कैसे बढ़ाये, इम्युनिटी बढ़ाने के जबरदस्त तरीके  

8. बेल का शरबत मुंह के छालों के लिए लाभकारी हैं 

मुंह के छालों से अक्सर कई लोग परेशान रहते हैं, जिसकी वजह से खाने पीने में भी काफी परेशानी होती हैं। मुंह के छालों की एक बड़ी वजह पेट की गर्मी होती हैं, पेट में गर्मी बढ़ने और पेट सही से साफ न होने के कारण मुंह या जीभ में छाले होने लगते हैं। 

बेल का जूस मुंह के छालों के लिए एक रामबाण दवा (bel ka juice peene ke fayde) हैं, यह पेट की गर्मी को दूर करने का सबसे अच्छा उपाय हैं। बेल का जूस पीने से पेट को ठंडक और आराम मिलता हैं, साथ ही पेट अच्छी तरह से साफ होता हैं।

बेल के जूस के अन्य फायदे – Benefits of Bael Juice (Sharbat) in Hindi

1. ह्रदय रोगों के लिए बेल का जूस लाभकारी होता हैं। 

2. बेल का जूस पीने से सीने में जलन की परेशानी दूर होती हैं। 

3. अगर आप चेहरे का ग्लो कैसे बढ़ाये के बारे में सोच रहे हैं तो बेल का जूस आपको अवश्य पीना चाहिए, इसे पीने से चेहरे की चमक और खूबसूरती बढ़ती हैं।

4. गर्मी के कारण नाक से खून आने की समस्या में भी बेल का जूस फायदेमंद (bel juice ke fayde) होता हैं। 

5. गर्मियों के मौसम में बेल का रस पीने से लू नहीं लगती। 

6. यह बॉडी में पानी की कमी को दूर करके, बॉडी को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता हैं। 

7. बेल का जूस पीने के फायदे (bel ka juice benefits in hindi) डायबिटीज के मरीजों के लिए भी काफी अच्छे होते हैं, यह डायबिटीज को कण्ट्रोल करने में मदद करता हैं, इसमें चीनी का इस्तेमाल न करें। 

8. शरीर में खून साफ करने के लिए भी आप बेल का जूस पी सकते हैं।

बेल का जूस (शरबत) कब पीना चाहिए – बेल का जूस (शरबत) पीने का सही समय

बेल के शरबत के फायदे (bel ka sharbat benefits) जानने के बाद अब आपके मन में एक सवाल और होगा की बेल का जूस (शरबत) कब पिएं या बेल का जूस (शरबत) कब पीना चाहिए। 

आपको बता दें, बेल का शरबत आप दिन में एक बार किसी भी समय पी सकते हैं, ध्यान रहे की भोजन के तुरंत बाद बेल का शरबत न पिएं। बेल का जूस आप सुबह नाश्ते में भी ले सकते हैं और गर्मियों में इसे चाय व कॉफी से रिप्लेस कर सकते हैं।  

निष्कर्ष – Conclusion

गर्मी से बचने के लिए हमारे देश में ज्यादातर लोग कोल्डड्रिंक्स व सोडा का इस्तेमाल करते हैं। कोल्डड्रिंक्स व सोडा स्वाद में तो अच्छे होते हैं मगर हेल्थ के लिए बहुत ज्यादा नुकसानदायक भी होते हैं। गर्मी से बचने के लिए आपको इन कोल्ड्रिंक्स की जगह बेल का जूस (bel ka juice) पीना चाहिए, बेल ड्रिंक पीने में स्वादिष्ट तो होता ही हैं साथ ही शरीर के लिए भी इसके अनेकों लाभ हैं। 

 इस आर्टिकल में हमने आपको बेल के जूस के फायदे (bel ka juice peene ke fayde) के विषय में बताया, उम्मीद हैं की आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी। इस आर्टिकल को आप अपने फेसबुक पेज व व्हाट्सप्प पर भी शेयर कर सकते हैं और हमारे साथ हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी जुड़ सकते हैं, जहाँ हम सेहत से जुड़ी  ऐसी ही जानकारियां शेयर करते रहते हैं। 

आपके लिए कुछ उपयोगी पोस्ट –

Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या डॉक्टरी सलाह का विकल्प नहीं हो सकता। इजी लाइफ हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है, इस तरह के किसी भी उपचार, दवा, डाइट इतियादी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

Leave a Comment