Body Kaise Banaye : आज के मॉडर्न युग में बॉडी बनाना हर नौजवान का सपना होता है। हर कोई चाहता है की उसका शरीर अच्छा और आकर्षक दिखे , इसके लिए कुछ लोग जिम में कड़ी मेहनत भी करते हैं। लेकिन बॉडी बनाना इतना भी आसान नहीं है, इसके लिए जिम जाना ही काफी नहीं होता। जिम में एक्सरसाइज करने के अलावा भी कई चीजों के ऊपर ध्यान देने की जरुरत होती है। अगर आप जानना चाहते हैं की बॉडी कैसे बनाएं और बॉडी बनाने का तरीका (body banane ka tarika) क्या है तो इस आर्टिकल को अंत तक ध्यान से पढ़े।
ऐसा नहीं है की बॉडी बनाने के लिए जिम जाना जरुरी है, आप घर पर भी एक्सरसाइज करके अच्छी बॉडी बना सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको अच्छी डाइट लेनी होगी और अपनी लाइफ स्टाइल में भी सुधार करना होगा। शरीर बनाने के लिए डाइट सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होती है, आप कितनी भी एक्सरसाइज कर लें जब तक आप बॉडी को सही नुट्रिशन नहीं देंगे तक तक आपकी मसल्स ग्रो नहीं कर सकती।
इसलिए यदि आप अच्छी बॉडी बनाना चाहते हैं तो आपको दो चीजों पर सबसे ज्यादा ध्यान देना होगा ये दो चीजें एक्सरसाइज और डाइट हैं। अगर आप एक बिगिनर है और आपको नहीं पता की बॉडी कैसे बनाते हैं (body kaise banaye) तो चिंता न करें इस आर्टिकल में हम बॉडी बनाने का तरीका (body banane ka tarika), बॉडी बनाने के उपाय, डाइट और एक्सरसाइज के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।
बॉडी कैसे बनाएं – Body Kaise Banaye in Hindi

बॉडी या शरीर कैसे बनाएं के इस आर्टिकल में हम सबसे पहले बॉडी बनाने की डाइट के बारे में जानेंगे। लोग अक्सर बॉडी को मजबूत बनाने के लिए जिम में एक्सरसाइज करना तो पसंद करते हैं, लेकिन उन्हें डाइट के विषय में ज्यादा जानकारी नहीं होगी। इसलिए हम सबसे पहले इसी चीज के बारे में जानेंगे।
बॉडी बनाने के लिए प्रोटीन का सेवन करें
प्रोटीन मसल्स बनाने में सबसे ज्यादा सहायक होता है। यह मसल्स को ग्रो करने और शरीर में ऊर्जा व स्टैमिना बढ़ाने का कार्य करता है। एक्सरसाइज करने के बाद जब मसल्स टूटती है तो प्रोटीन ही इन टूटी हुई मसल्स को रिपेयर करने का काम करता है, जिससे मसल्स तेजी से ग्रो होती हैं। अगर आप एक अच्छी बॉडी बनाना चाहते हैं तो आपके भोजन में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन जरूर होना चाहिए।

प्रोटीन ज्यादातर मांसाहारी और दूध से बनी चीजों में पाया जाता है, साथ ही दाल और सूखे मेवे भी प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं। इसके अलावा बहुत से लोग प्रोटीन की पूर्ति के लिए प्रोटीन सप्लीमेंट का इस्तेमाल भी करते हैं, लेकिन शुरूआत में आपको इनसे दूर ही रहना चाहिए , खाद्य पदार्थों से ही प्रोटीन लेने की कोशिश करें।
यह भी पढ़ें – भारत में प्रोटीन के 25 सबसे अच्छे स्रोत
एक दिन में कितना प्रोटीन लेना चाहिए?
सामान्य व्यक्ति को एक किलोग्राम बॉडी वेट पर एक ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता होती है, लेकिन बॉडी बनाने के लिए (body kaise banaye) प्रोटीन की ज्यादा जरूरत होती है। अच्छी बॉडी और मसल्स बनाने के लिए आपको एक किलोग्राम बॉडी वेट पर 1.5 ग्राम प्रोटीन लेना चाहिए। इस हिसाब से यदि आपका वजन 60kg है तो आपको एक दिन में 90 ग्राम प्रोटीन लेना चाहिए।
बॉडी बनाने के लिए कार्बोहायड्रेट को डाइट में शामिल करें

अगर आप दुबले पतले हैं तो प्रोटीन के साथ-साथ आपको कार्बोहाइड्रेट की भी आवश्यकता होगी। कार्बोहाइड्रेट शरीर के लिए ईंधन का काम करते हैं, शरीर को कार्य को करने की एनर्जी कार्बोहाइड्रेट से ही प्राप्त होती है। कार्बोहाइड्रेट की एक अच्छी बात है कि ये आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं, प्रोटीन की तरह आपको इनके लिए ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा।
सेहत बनाने के लिए केवल अच्छे कार्बोहाइड्रेट को ही भोजन में शामिल करें, बुरे या सिंपल कार्बोहायड्रेट से दूर रहें। सिंपल कार्बोहाइड्रेट जैसे चीनी, मैदा व फास्ट फूड केवल मोटापा बढ़ाने का काम करते हैं इसलिए आपको इनका सेवन नहीं करना है।
आप केवल अच्छे यानी कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट जैसे आनाज से बनी चीजें, भूरे चावल, आटे की रोटी, मुल्टीग्रेन ब्रेड, केला, सकरकंद, दाल व सब्जियों आदि का ही इस्तेमाल करें। आटे की रोटी व किसी भी अनाज से बनी रोटी कार्बोहाइड्रेट का एक अच्छा स्रोत है और यह आसानी से उपलब्ध भी हो जाती है।
अभी बहुत कुछ बाकी है, बॉडी कैसे बनाएं (body kaise banaye hindi) के बारे में जानें के लिए पढ़ना जारी रखें !
वसा (फैट्स) को अनदेखा न करें

बॉडी बनाने के लिए वसायुक्त भोजन भी जरुरी होता है। वसा यानी फैट्स भी प्रोटीन और कार्बोहायड्रेट की तरह एक अहम पोषक तत्व है। इसमें प्रोटीन और कार्बोहायड्रेट की तुलना में ज्यादा कैलोरी होती है। 1 ग्राम वसा में लगभग 9 कैलोरी होती है जबकि 1 ग्राम प्रोटीन और कार्बोहायड्रेट में लगभग 4 कैलोरी होती है।
वसा शरीर में एनर्जी को स्टोर करने का कार्य करती है। बॉडी बनांने के लिए शरीर में एनर्जी का होना बहुत जरूरी होता है। एनर्जी से ही आप अच्छी एक्सरसाइज कर पाने में समर्थ होंगे, जिससे आपका शरीर बनेगा। साथ ही वसा शरीर को मोटा और तगड़ा बनाने में भी मदद करती है।
वसा के स्रोत की बात करें तो बादाम, अखरोट, पीनट बटर, अंजीर, सूरजमुखी के बीज, मछली, जैतून का तेल, नारियल का तेल, एवोकाडो आदि में प्रचुर मात्रा में वसा पाई जाती है। साथ ही ध्यान दें की आपको ज्यादा मात्रा में भी वसा का सेवन नहीं करना है। बॉडी बनाने का तरीका (body banane ka tarika) है की सभी चीजों को संतुलित मात्रा में लें।
फाइबर को डाइट में जरूर शामिल करें
प्रोटीन, कार्बोहायड्रेट और वसा को पचाने के लिए भोजन में फाइबर का होना भी बेहद जरूरी है। फाइबर की कमी से प्रोटीन और वसायुक्त भोजन को पचाने में परेशानी हो सकती है, इसलिए अपनी डाइट में फाइबर को अनदेखा न करें। फाइबर भोजन को पचाने, पाचन को मजबूत बनाने और पेट की समस्याओं में फायदेमंद होता है।
फाइबर के लिए आप ज्यादा से ज्यादा सलाद, हरी सब्जियां, फल, दाल और अनाज से बनी चीजों का सेवन करें। साथ ही भोजन को अच्छे से पचाने के लिए दिनभर खूब पानी पिएं।
यह भी पढ़े – फाइबर के 25 बेहतरीन स्रोत
बॉडी बनाने के लिए माइक्रो न्यूट्रिएंट भी है आवश्यक
प्रोटीन, कार्बोहायड्रेट और फैट मैक्रो न्यूट्रिएंट्स होते हैं जिनकी शरीर को ज्यादा आवश्यकता होती हैं। इसके साथ माइक्रो न्यूट्रिएंट भी शरीर के विकास के लिए आवश्यक होते हैं, माइक्रो न्यूट्रिएंट में विटामिन, कैल्शियम और बहुत से मिनरल शामिल होते हैं। माइक्रो न्यूट्रिएंट की कभी भी अनदेखी न करें और इन्हे अपने भोजन में जरूर शामिल करें।
बॉडी बनाने के लिए क्या खाएं – Body Banane Ke Liye Kya Khaye

बहुत से लोगों का सवाल होता है की बॉडी बनाने के लिए क्या खाएं (body banane ke liye kya khaye) या बॉडी बनाने के लिए क्या खाना चाहिए। अक्सर लोगों को समझ नहीं आता की एक अच्छी बॉडी बनाने के लिए ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में क्या खाना चाहिए।
शरीर बनाने के लिए ब्रेकफास्ट में क्या खाएं
सुबह का नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन होता है। रात को 8 से 10 घंटे भूखे रहने के बाद सुबह शरीर को पौष्टिक भोजन की आवश्यकता होती है। बॉडी बनाने के लिए सुबह के नाश्ते में प्रोटीन और कार्बोहायड्रेट से भरपूर फूड्स होने चाहिए, जिससे शरीर को दिनभर कार्य करने की ऊर्जा मिल सके।
मसल्स बनाने के लिए सुबह के नाश्ते के लिए ओट्स अच्छा ऑप्शन है। ओट्स में प्रोटीन, फाइबर और कार्बोहायड्रेट मौजूद होते हैं, साथ ही फैट्स के लिए आप इसमें कुछ सूखे मेवे मिक्स कर सकते हैं। यह मेरा भी पसंदीदा ब्रेकफास्ट है। में ओट्स में हनी, बादाम, किशनिश, तिल, अलसी बीज व केला या सेब को मिक्स करना पसंद करता हूँ।
इसके साथ ही सुबह के नाश्ते में आप अपनी सुविधानुसार इन चीजों को भी शामिल कर सकते हैं।
- अंडा भुर्जी, दो ब्राउन ब्रेड या रोटी के साथ
- एक कटोरी दलिया, ड्राई फ्रूट के साथ
- एक गिलास केले का शेक इसमें भी ड्राई फ्रूट्स मिक्स कर सकते हैं
- प्रोटीन शेक, दो ब्राउन ब्रेड के साथ
- स्प्राउट्स (अंकुरित अनाज)
नाश्ते और दिन के भोजन के बीच आप कोई सा भी एक फल खा सकते हैं या फलों का ताजा जूस ले सकते हैं। आप चाहे तो इस बीच सलाद भी खा सकते हैं।
लंच में इन चीजों को शामिल करें
बॉडी बनाने के लिए दिन के भोजन में आप एक कटोरी दाल, हरी सब्जी, रोटी या चावल (जो आपको पसंद हो) और सलाद ले सकते हैं। साथ ही प्रोटीन के लिए अंडे का सफेद भाग या मछली भी शामिल कर सकते हैं। दिन का भोजन रोज एक ही समय पर करें, भोजन करने के समय से कभी कोई समझौता न करें।
एक्सरसाइज से पहले क्या खाएं
एक्सरसाइज से 40-50 मिनट पहले दो उबले आलू एक कटोरी दही के साथ मिक्स खरके खाएं। एक्सरसाइज से पहले शरीर को कार्बोहायड्रेट की ज्यादा आवश्यकता होती हैं, जो आपको उबले आलू से मिलेगा।
अगर आप उबला आलू नहीं खाना चाहते तो आप दो केले खा सकते हैं। साथ ही एक्सरसाइज से कुछ देर पहले एक कप ब्लैक कॉफी भी जरूर पिएं, इससे आप जिम में जल्दी थकेंगे नहीं। एक्सरसाइज से पहले किसी भी प्रकार का भारी भोजन न करें।
बॉडी बनाने के लिए एक्सरसाइज के बाद क्या खाएं
बॉडी बनाने के लिए (body banane ke liye kya khaye) एक्सरसाइज के बाद आपको प्रोटीन डाइट लेनी चाहिए। एक्सरसाइज करने से जो मसल्स टूटी हैं उन्हें रिपेयर करने के लिए शरीर को प्रोटीन की आवश्यकता होती है।
एक्सरसाइज के बाद शरीर को कम से कम 20 से 25 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती हैं, जिसके लिए आप अंडे, अंकुरित अनाज, पनीर, मछली या चिकन खा सकते हैं। आप चाहे तो प्रोटीन पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
रात के भोजन (Dinner) में क्या खाएं
बॉडी बनाने के लिए रात के भोजन में एक कटोरी दाल, हरी सब्जी और रोटी होनी चाहिए, सही ही भोजन में सलाद भी अवश्य शामिल करें। रात को बहुत अधिक भोजन करने से बचें जितनी भूख हो उतना ही खाएं। और रात के भोजन के कुछ देर बाद सोने से पहले एक गिलास दूध जरूर पिएं।
बॉडी बनाने की एक्सरसाइज – Body Banane Ki Exercise

बॉडी बनाने की डाइट के बारे में जानने के बाद अब एक्सरसाइज के बारे में भी जान लेते हैं। सबसे पहले आपको बता दें की यदि आप बॉडी बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको जिम ज्वाइन करना जरूरी नहीं है, आप घर पर ही जिम का सामान लाकर एक्सरसाइज कर सकते हैं।
1. पुश-अप (Push-up)
बॉडी बनाने के तरीके (body banane ka tarika) में पुश-अप एक बेहतरीन एक्सरसाइज हैं। अगर आपको एक्सरसाइज के विषय में ज्यादा जानकारी नहीं हैं या आपने इससे पहले कभी एक्सरसाइज नहीं की हैं तो, पुश-अप आपके लिए एक बेहतरीन एक्सरसाइज हो सकती हैं।
पुश-अप छाती और कंधो को चौड़ा करने, बाजुओं को मजबूत बनाने और पेट की चर्बी कम करने के लिए एक बेहतरीन एक्सरसाइज हैं। पुश-अप (Push-up) के आपको 3 सेट लगाने हैं और एक सेट में कम से कम 10 पुश-अप जरूर लगाएं। अगर आप एक सेट में इससे ज्यादा पुश-अप लगा सकते हैं तो बहुत अच्छी बात हैं।
अगर आप शुरुआती दौर में हैं तो आपके लिए एक सेट में 10 से 12 पुश-अप काफी हैं। धीरे धीरे आपकी क्षमता बढ़ती जाएगी और आप जल्दी ही एक सेट में 20 से 25 पुश-अप भी आसानी से लगाने लग जाएंगे।
2. बाइसेप्स बनाने की एक्सरसाइज
बॉडी बनाने की एक्सरसाइज (body banane ki exercise) में बाइसेप्स एक्सरसाइज सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होती हैं और ज्यादातर लोगों को बड़े बाइसेप्स ही अच्छे लगते हैं। बाइसेप्स के लिए सबसे बेहतरीन एक्सरसाइज इस प्रकार हैं।
- बाइसेप्स डंबल कर्ल
- स्टेंडिंग बार्बेल कर्ल
- इंक्लाइन बाइसेप कर्ल
- प्रिचर कर्ल
- हेमर डंबल कर्ल
- रिवर्स कर्ल
3. चेस्ट बनाने की एक्सरसाइज
चौड़ी और मजबूत छाती हर किसी का सपना होती हैं। अगर बाइसेप्स बड़े और छाती चौड़ी हो तो आप कुछ भी पहन लें आपके उपर सब अच्छा लगेगा और आपकी पर्सनल्टी भी अलग ही दिखेगी। चेस्ट के लिए कुछ बेस्ट एक्सरसाइज (body banane ki exercise) इस प्रकार हैं, जिनकी मदद से आप अपनी चेस्ट को चौड़ा कर सकते हैं।
- पुशअप
- बार्बेल बेंच प्रेस
- डिक्लाइन बार्बेल प्रेस
- डंबल प्रेस
- चेस्ट डिप्स
- डंबल पुलओवर
4. शोल्डर की एक्सरसाइज
शोल्डर भी बॉडी का एक अहम हिस्सा हैं और इसकी एक्सरसाइज करना भी आवश्यक हैं। अगर शोल्डर चौड़े और मजबूत हो तो आपकी पर्सनल्टी दूसरों से अलग दिखाई देती हैं। शोल्डर के लिए बेस्ट एक्सरसाइज (body banane ki exercise) इस प्रकार हैं।
- मिलिट्री प्रेस
- बारबेल प्रेस
- सीटेट ओवरहेड डंबल प्रेस
- लेटरल रेजेज
- अर्नाल्ड प्रेस
- फ्रंट डंबल रेज
5. लेग एक्सरसाइज
बॉडी बनाने के तरीके (Body banane ka tarika) में कुछ लोग एक बहुत बड़ी गलती यह करते हैं की वे लेग (पैरों) की एक्सरसाइज नहीं करते। लेग की मसल्स हमारी बॉडी में सबसे बड़ी मसल्स होती हैं इसलिए इसका अभ्यास करना भी बहुत जरूरी होता है। आपकी ओवरआल बॉडी तभी ग्रो कर पाएगी जब आपकी लेग मसल्स मजबूत होगी। लेग के लिए कुछ एक्सरसाइज (body banane ki exercise in hindi) इस प्रकार हैं।
- स्क्वाट्स
- लंजेस
- वाकिंग लंजेस
- लेग प्रेस
- बॉक्स जम्प्स
- काफ रेजेज
बॉडी बनाने का तरीका और टिप्स – Body Banane Ka Tarika

1. पाचन तंत्र को मजबूत बनाए
बॉडी बनाने के लिए (body kaise banaye) पाचन तंत्र का मजबूत होना बहुत आवश्यक हैं, अगर पाचन शक्ति मजबूत नहीं होगी, तो खाया पिया शरीर में नहीं लगेगा और एक अच्छी सेहत और बॉडी नहीं बन पाएगी। जबकि अगर पाचन तंत्र मजबूत होगा तो जो कुछ भी आप खाएंगे वो आपके शरीर में लगने लगेगा और आपकी सेहत और बॉडी बनने लगेगी। पाचन शक्ति को मजबूत बनाने के कुछ उपाय इस प्रकार हैं।
- भोजन हमेशा चबा चबाकर खाएं, इससे भोजन का पाचन आसानी से होता हैं।
- भोजन के बीच में ज्यादा पानी न पिएं, भोजन के तुरंत बाद भी पानी न पिएं।
- नियमित एक्सरसाइज करें, योग करें और अपने आपको फिट रखें।
- शराब, बीड़ी, सिगरेट और गुटका व तंबाकू का सेवन बिल्कुल भी न करें।
- भोजन हमेशा समय पर करें और बहुत ज्यादा भारी भोजन करने से बचें।
- तनाव से दूर रहें और रात को अच्छी नींद लें।
2. फास्ट फूड के सेवन से बचें
बॉडी बनाने के उपाय (body banane ke upay) में आपको फास्ट फूड जैसे पिज़्जा, बर्गर, सैंडविच, केके, मोमोस, चाऊमीन आदि और ऑयली फूड जैसे पकोड़े, परांठे, छोले भटूरे, समोसे आदि से दूर रहना हैं।
इन सभी चीजों में कोई भी पोषक तत्व नहीं पाया जाता हैं ये केवल पेट को मोटा करने का काम करते हैं, साथ ही इनके सेवन से पाचन शक्ति भी कमजोर पड़ने लगती हैं। बॉडी बनाने के लिए आपको केवल पोष्टिक चीजें ही खानी हैं।
3. शराब और धूम्रपान से दूर रहें
अगर आप एक अच्छी बॉडी बनाने की सोच रहे हैं तो आपको सबसे पहले शराब और धूम्रपान को छोड़ना होगा। यह दोनों ही चीजें शरीर के लिए बहुत ज्यादा हानिकारक हैं और यह पाचन तंत्र को भी क्षति पहुंचाने का कार्य करते हैं। साथ ही ये सब आपको आपके लक्ष्य से भटका भी सकते हैं।
4. बॉडी बनाने के लिए दिनभर खूब पानी पिएं
बॉडी बनाने के उपाय में हम आपको दिनभर खूब पानी पीने की सलाह भी देंगे। पानी पीने से बॉडी हाइड्रेट रहती हैं और मसल्स को रिपेयर और ग्रो करने के लिए भी पानी बहुत आवश्यक होता हैं।
साथ ही भोजन को सही ढंग से पचाने और पाचन शक्ति को मजबूत बनाने के लिए भी खूब पानी पीना लाभकारी होता हैं। एक अच्छी बॉडी बनाने के लिए आपको एक दिन में कम से कम 3 से 4 लीटर पानी अवश्य पीना चाहिए।
5. चिंता और तनाव से दूर रहें
बहुत से लोगों का सवाल होता हैं कि बॉडी बनाने के लिए (body banane ka tarika) हम सब कुछ करते हैं, एक अच्छी प्रोटीन डाइट लेते हैं, अच्छी एक्सरसाइज करते हैं, खूब पानी पीते हैं और कोई भी नशा नहीं करते हैं। बावजूद इसके हमारी बॉडी नहीं बन पा रही हैं। ऐसी स्थिति में बॉडी न बन पाने का कारण ज्यादा तनाव और चिंता होती हैं। तनाव और चिंता अंदर ही अंदर शरीर को खोखला बना देते हैं।
बॉडी कैसे बनाये (body kaise banaye) का सबसे अहम रूल हैं तनाव और चिंता से मुक्ति। जब तक आप यह नहीं करते तब तक आप कुछ भी खा ले और कोई सी भी एक्सरसाइज कर लें आपकी बॉडी नहीं बन सकती हैं। तनाव से दूर रहने का एक सबसे अच्छा तरीका हैं योग और ध्यान, आप योग के माध्यम से तनाव को आसानी से दूर कर सकते हैं।
6. डिमोटिवेट न हो
बडी बनाने में थोड़ा समय लग सकता हैं, 10 या 15 दिन में बॉडी नहीं बनती। इसलिए निरंतर प्रयास करते रहे और कभी भी डिमोटिवेट न हो। कुछ लोग बॉडी बनाने के उपाय (body banane ke upay in hindi) कुछ दिन फॉलो करने के बाद यह कहकर बीच में ही छोड़ देते हैं की इससे कोई फायदा नहीं होता। जबकि ऐसा नहीं है, आपको थोड़ा सब्र जरूर रखना चाहिए।
बॉडी बनाने के घरेलू उपाय – Body Banane Ke Upay

1. बॉडी बनाने के लिए घर पर बनाए प्रोटीन शेक
घर में नेचुरल चीजों से तैयार किया गया प्रोटीन शेक बॉडी बनाने के घरेलू उपाय में सबसे बेहतरीन हैं। आप कुछ चीजों की साहयता से घर पर ही प्रोटीन शेक तैयार कर सकते हैं।
प्रोटीन शेक बनाने की सामग्री :
- 2 केले
- एक गिलास दूध
- 10 बादाम
- एक चम्मच पीनट बटर
- दो चम्मच ओट्स
- 1/4 चम्मच अलसी बीज के पाउडर
- आधा चम्मच सूरजमुखी के बीज
- थोड़े किसमिश या मुनक्का
- एक चमच शहद
प्रोटीन शेक बनाने की विधि :
- शहद को छोड़कर सभी चीजों को दूध के साथ मिक्स करके मिक्सर या जूसर में अच्छी तरह ग्राइंड करके शेक बना लें
- उसके बाद इसमें शहद मिक्स करें
- आपका होममेड प्रोटीन शेक बनकर तैयार हैं, आप इसे एक्सरसाइज के बाद या सुबह नाश्ते के साथ ले सकते हैं
- बॉडी बनाने के साथ साथ यह प्रोटीन शेक शरीर में एनर्जी और स्टैमिना बढ़ाने में भी फायदेमंद हैं।
2. बॉडी बनाने का घरेलू उपाय है मुनक्का
बॉडी बनाने के लिए (body banane ke liye) मुनक्का भी काफी लाभकारी होता हैं। रात को 20 से 25 ग्राम मुनक्का को पानी में भिगोकर रख दें। सुबह सबसे पहले इसका पानी पिएं और मुनक्का को एक गिलास दूध से साथ अच्छी तरह उबाल लें।
उबलने के बाद जब दूध थोड़ा ठंडा हो जाए तब एक जगह बैठकर आराम से यह दूध पिएं और मुनक्का चबा चबाकर खाएं। बॉडी बनाने के साथ साथ मुनक्का शरीर में अनीमिया की कमी को भी पूरा करते हैं और शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने में भी मदद करते हैं।
3. स्प्राउट्स को डाइट में शामिल करें
स्प्राउट्स यानि अंकुरित अनाज भी बॉडी बनाने में काफी लाभकारी होते हैं। स्प्राउट्स बनाने के लिए रात को कुछ दालों को पानी में भिगोकर रख दें और अगले दिन जब यह फूल जाए तब इन्हे एक साफ कपडे में बंदकर रख दें, कुछ समय बाद इनमें अंकुर निकलने लग जाएंगे और उसके बाद आप इसका सेवन करें।
स्प्राउट्स प्रोटीन, फैट्स और फाइबर का अच्छा स्रोत हैं जो बॉडी बनाने में आपकी मदद करते हैं। बॉडी कैसे बनाये (body kaise banaye in hindi) के लिए अपनी डाइट में इन्हें जरूर शामिल करें।
4. उबले आलू और दही
बॉडी बनाने के घरेलू उपाय में दही और उबले आलू का सेवन भी लाभकारी होता हैं और यह शरीर को एनर्जी देने का कार्य भी करता हैं। अगर आप एक्सरसाइज करते हैं तो एक्सरसाइज से 40 से 50 मिनट पहले दो उबले आलू को एक कटोरी दही के साथ मिक्स करके खाएं। यह आपके लिए एक अच्छी प्री-वर्कआउट मील का काम करेगी और आपके शरीर को एक्सरसाइज करने के लिए एनर्जी प्रदान करेगी।
5. बॉडी बनाने के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स
डेयरी प्रोडक्ट्स यानी दूध से बनी चीजें जैसे पनीर, दही, छाछ, घी, लस्सी आदि भी बॉडी बनाने के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इनमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता हैं। खासकर जो लोग शाकाहारी हैं उन्हें दूध और दूध से बनी चीजों का सेवन अवश्य करना चाहिए। बॉडी बनाने के साथ-साथ शरीर मे एनर्जी और स्टैमिना बढ़ाने और कैल्शियम की कमी को दूर करने में भी डेयरी प्रोडक्ट्स बहुत फ़ायदेमंद होते हैं।
6. बॉडी बनाने का उपाय है अश्वगंधा
अश्वगंदा एक आयुर्वेदिक हर्ब हैं, जिसके हज़ारों फायदे हैं। इम्युनिटी बढ़ाने, शरीर की कमजोरी दूर करने, वजन बढ़ाने, पाचन तंत्र मजबूत बनाने और शरीर में एनर्जी और स्टैमिना बढ़ाने के लिए यह एक बेहतरीन आयुर्वदिक प्रोडक्ट हैं। बहुत से बॉडी बिल्डर या जिम जाने वाले लोग भी अश्वगंदा का सेवन करते हैं। अश्वगंदा बॉडी बनाने की दवा से कम नहीं हैं मगर इसका इस्तेमाल करने से पहले आपको एक बार डॉक्टर की सलाह भी अवश्य लेनी चाहिए।
बॉडी बनाने के लिए इन चीजों से दूर रहे
- चीनी और चीनी से बने खाद्य पदार्थ जैसे केक, कैंडी, कोल्ड ड्रिंक, जलेबी आदि का सेवन न करें।
- बाजार के पैकेट बंद खाद्य पदार्थों जैसे चिप्स, बिस्कुट, ब्रेड, कुरकुरे आदि का सेवन नहीं करना हैं।
- बहुत ज्यादा तेलीय चीजें जैसे पकोड़े, छोले भठूरे, समोसे, परांठे आदि का सेवन नहीं करना हैं।
- मैदा और मैदे से बनी चीजों का सेवन नहीं करना हैं।
- खाना खाने के बाद एक ही जगह पर बैठे न रहें।
- एक बार में ही बहुत ज्यादा भोजन न करें, जिससे की आपका पेट भारी हो जाए।
- सुबह का नाश्ता ज़रूर करें, इसे स्किप न करें।
बॉडी बनाने के लिए दवा या सप्लीमेंट लेने चाहिए?
बाजार में कई ऐसे सप्लीमेंट आते हैं जो बॉडी बनाने में आपकी मदद कर सकते हैं। खासकर प्रोटीन, प्री-वर्कआउट, BCAA, क्रिएटिन व मल्टीविटामिन जैसे सप्लीमेंट बॉडी बनाने में काफी मददगार होते हैं। लेकिन इन सब का इस्तेमाल आपको एक समय के बाद ही करना चाहिए, शुरूआत के 6-12 महीनें आप केवल नार्मल डाइट के साथ ही एक्सरसाइज करें तो बेहतर होगा। साथ ही सप्लीमेंट्स का सेवन आपको फिटनेस कोच या डायटीशियन की सलाह से ही लेने चाहिए।
15 दिन में बॉडी कैसे बनाएं – 15 Din Me Body Kaise Banaye
15 दिन में बॉडी बिल्कुल भी नहीं बन सकती, बॉडी बनाना इतना भी आसान काम नहीं है। इसलिए अपने दिमाग से यह निकाल दें की 15 या 30 दिन में अच्छी बॉडी बन सकती है। बॉडी बनाने के लिए आपको 6-7 महीनें कड़ी मेहनत करनी होगी और अच्छी डाइट लेनी होगी। आप जितनी ज्यादा मेहनत करेंगे और जितनी अच्छी डाइट लेंगे आपको उतनी ही जल्दी अच्छा रिजल्ट मिलेगा।
अच्छी बॉडी बनाने में कितना टाइम लगेगा?
नेचुरल तरीके से बॉडी बनाने में कुछ समय जरूर लग सकता है। बॉडी बनाने में कितना समय लगेगा, यह इस बात पर भी निर्भर करता है की आप कैसी डाइट लेते हैं और कितनी मेहनत से एक्सरसाइज करते हैं। आप जितनी अच्छी डाइट लेंगे और अच्छी एक्सरसाइज करेंगे, उतनी ही जल्दी आपको रिजल्ट मिलेगा।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQ
Q. बॉडी बनाने के लिए क्या खाना चाहिए?
A. बॉडी बनाने के लिए आपके भोजन में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहायड्रेट और वसा होनी चाहिए। ये तीनों पोषक तत्व बॉडी बनाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होते हैं।
Q. बॉडी बनाने के लिए क्या करना चाहिए?
A. बॉडी बनाने के लिए आपको पौष्टिक आहार लेना चाहिए, एक्सरसाइज करनी चाहिए, तनाव से दूर रहना चाहिए और उपर बताये गए बॉडी कैसे बनाये टिप्स फॉलो करने चाहिए।
Q. क्या घर पर भी एक्सरसाइज करके बॉडी बना सकते हैं?
A. जी हाँ, आप घर पर भी एक्सरसाइज करके एक अच्छी बॉडी बना सकते हैं।
Q. बॉडी बनाने के लिए कौन सी दवाई का सेवन करना चाहिए?
A. बॉडी बनाने के लिए आपको किसी भी प्रकार की कोई दवा नहीं लेनी चाहिए। हाँ डॉक्टर की राय पर अश्वगंधा, शतावरी चूर्ण व च्यवनप्रास जैसी कुछ आयुर्वेदिक हर्ब्स ले सकते हैं। बॉडी बनाने के लिए घर का बना खाना ही खाएं और नेचुरल तरीके से ही बॉडी बनाएं।
निष्कर्ष – Conclusion
एक अच्छी बॉडी मेहनत की निसानी होती है, बिना मेहनत के एक अच्छी बॉडी नहीं बन सकती। बॉडी बनाने के लिए इतनी मेहनत करो की आपकी बॉडी ही आपकी पहचान बन जाएं और दूसरे लोग आपसे प्रेरित हों। उम्मीद हैं की आपको हमारा यह आर्टिकल बॉडी कैसे बनाएं (body kaise banaye) व बॉडी बनाने का तरीका (body banane ka tarika) पसंद आया होगा और आपने इससे कुछ सीखा होगा। अब आप भी इन तरीकों का इस्तेमाल करके एक अच्छी बॉडी बना सकते हैं।
आपके लिए कुछ उपयोगी पोस्ट –
- वजन बढ़ाने और मोटा होने के लिए क्या खाएं
- मोटा होने का तरीका | मोटा होने का घरेलू उपाय
- पिचके गालों को मोटा करने का तरीका और उपाय
- शरीर में स्टैमिना कैसे बढ़ाये क्या खाएं
इस आर्टिकल को शेयर करें
Mera शरीर बहुत दुबला पतला है tips Bataye
ji iske liye aap hamara yah article pad sakte hain
दुबलापन कैसे दूर करें
Love you bro, aapka article padhkar mujhe kafi motivation mila mai puri tarah se disappoint ho chuka tha। Ab hame yakin hai ki yah article follow karke ham achhi body bna sakte hai
Thank you 👍
your most welcome.
Sir kya hasthmethun karne se body nhi banti hai?
Masturbation ka Effect padta hai.
Sar main bahut bada badla hun Tum Holi banani hai kaise banaen bataiye