मोटा होने का 100% असरदार तरीका व घरेलू उपाय | Mota Hone Ka Tarika

mota hone ka tarika : लड़के हो या फिर लड़कियां ज्यादा दुबला-पतला और कमजोर शरीर किसी को पसंद नहीं होता। हर किसी को हष्ट-पुष्ट और सुडौल शरीर की चाह होती है। लेकिन कई कारणों से कुछ लोगों का शरीर बहुत ज्यादा कमजोर और दुबला होता है, खाना सही से शरीर में नहीं लगता, गाल पिचके होते हैं और शरीर के अंग भी सही से विकसित नहीं होते। ऐसे लोग अक्सर मोटा होने का तरीका ढूँढ़ते रहते हैं।

मोटापे की तरह ज्यादा दुबलापन भी स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता। दुबलेपन से शरीर में कई तरह की बीमारियां और परेशानियां होने लगती हैं। साथ ही दुबला और पतला शरीर पर्सनल्टी के हिसाब से भी अच्छा नहीं होता और दुबले शरीर में कपडे भी अच्छे नहीं लगते हैं। यह परेशानी लड़के और लड़कियां दोनों की ही हैं, दुबले पतले लोगों के मन में हमेशा ही एक सवाल चल रहा होता है, मोटा कैसे हो (mota hone ka tarika) और मोटा होने के लिए क्या करें।

कुछ लोग ऐसे भी हैं जो मोटा होने की दवा (mota hone ki dawa) या मोटा होने का पाउडर इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। मोटे होने की दवा का असर कुछ समय तक हो सकता है,  लेकिन इससे आपको कोई परमानेंट उपचार नहीं मिल सकता।

ऐसा भी देखा गया हैं की दवाई छोड़ने के बाद दोबारा से वजन कम होने लगता है, इसके साथ ही इन दवाइयों के कई सारे साइड इफेक्ट्स भी होते हैं। इसलिए आपको नेचुरल तरीके से ही वजन बढ़ाना चाहिए। नेचुरल तरीके से बढ़ाया गया वजन कभी कम नहीं होगा। वजन बढ़ाने या मोटा होने का तरीका (mota hone ka tarika) जानने के लिए आर्टिकल को आगे पढ़े।

वजन न बढ़ने का कारण – Wajan Na Badhne Ke Karan

Wajan Na Badhne Ke Karan

मोटे होने के तरीके (mota hone ka tarika) जानने से पहले यह जानना जरूरी हैं कि आखिर वे कौन से कारण हैं जिनकी वजह से आपका वजन नहीं बढ़ता। कुछ लोग खाते पीते भी अच्छा हैं, लेकिन फिर भी उनका वजन नहीं बढ़ता। वजन न बढ़ने के कारण इस प्रकार हैं।

1.  दुबलेपन का कारण हैं कमजोर पाचन तंत्र

पाचन तंत्र की कमजोरी वजन न बढ़ने के कारण में सबसे पहले आता हैं। कमजोर पाचन तंत्र के कारण आप जो कुछ भी खाते हैं वह शरीर में न लगकर मल के रास्ते बाहर निकल जाता हैं।

पाचन तंत्र का मुख्य कार्य भोजन के पाचक रसों को शरीर के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचाना होता हैं, लेकिन कमजोर पाचन तंत्र के कारण यह भोजन का पाचन सही से नहीं कर पाता हैं जिसके कारण भोजन के पाचक रस शरीर मे न लगकर मल के रास्ते बाहर निकल जाते हैं।

2. शरीर में पोषक तत्वों की कमी

शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण भी शरीर का वजन नहीं बढ़ पाता हैं। हमारे शरीर को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और वसा की आवश्यकता होती हैं। इसके साथ ही विटामिन और मिनरल भी शरीर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

कुछ लोग रोज एक जैसा भोजन करते हैं और उनके भोजन में पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व भी मौजूद नहीं होते हैं जिसके कारण उनका वजन नहीं बढ़ पाता हैं।

3. वजन न बढ़ने का कारण हैं भूख न लगना

भूख न लगना भी दुबलेपन का कारण (dublepan ke karan) में से एक हैं। कुछ लोगों को बहुत कम भूख लगती हैं या फिर वे बहुत कम खाना खा पाते हैं, जिसके कारण उनके शरीर को पर्याप्त कैलोरी नहीं मिल पाती हैं और उनका वजन नहीं बढ़ पाता हैं। वजन बढ़ाने के लिए शरीर को अधिक कैलोरी की आवश्यकता होती हैं।

4. पेट की परेशानियां

पेट से जुड़ी बीमारियों के कारण भी वजन न बढ़ने की परेशानी हो सकती हैं। पेट की बीमारियों का सीधा असर पाचन तंत्र पर पड़ता हैं जिसके कारण खाया पिया शरीर पर नहीं लग पाता और शरीर कमजोर पड़ने लगता हैं। इसके साथ ही पेट के अल्सर के कारण भी शरीर का वजन नहीं बढ़ पाता हैं और शरीर कमजोर होने लगता हैं।

5. ज्यादा तनाव लेना

ज्यादा तनाव और चिंता भी वजन न बढ़ने का कारण हैं, तनाव और चिंता शरीर के लिए अच्छा नहीं हैं और यह कई शारीरिक और मानसिक बीमारियों का कारण होता हैं। ज्यादा तनाव लेने से भूख भी कम लगती हैं, साथ ही खाने में रुचि भी खत्म हो जाती हैं। तनाव दूर करने के लिए आप योग और ध्यान का सहारा ले सकते हैं।  

6. दुबलेपन का कारण हैं गलत जीवन शैली 

अगर आप भी मोटा होने का तरीका (mota hone ka tarika in hindi) ढूंढ रहे हैं तो आपको सबसे पहले अपनी जीवन शैली में बदलाव करने होंगे। भोजन समय पर न करना, ज्यादा मात्रा में फास्ट फूड्स का सेवन करना, एक्सरसाइज न करना, पूरी नींद न लेना, रोज एक ही तरह का भोजन करना व भोजन के बीच ज्यादा गैप होना आदि भी वजन न बढ़ने के कारण हो सकते हैं।

7. वजन न बढ़ने का कारण हैं लीवर की परेशानी

लीवर की परेशानी की वजह से भी शरीर मे कमजोरी आने लगती हैं और वजन तेजी से कम होने लगता हैं। लीवर को हमेशा स्वस्थ रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियों का सेवन करें। स्मोकिंग, शराब का ज्यादा सेवन, फास्ट फूड्स का सेवन आदि से लीवर कमजोर होता हैं।

8. वजन न बढ़ने के कुछ अन्य कारण

इसके साथ ही वजन न बढ़ने के कुछ अन्य कारण भी हो सकते हैं। इनमे से कुछ कारण इस प्रकार हैं।  

  • हार्मोन संबंधी विकार
  • छोटी आंत में परेशानी
  • थायराइड संबंधी परेशानी 
  • पेट में अल्सर की परेशानी 

वजन बढ़ाने व मोटा होने का तरीका – Mota Hone Ka Tarika

mota hone ka tarika

1. पाचन तंत्र को मजबूत बनाये

वजन बढ़ाने और मोटा होने के लिए (mota hone ke liye) पाचन तंत्र का मजबूत होना बहुत जरूरी हैं। अगर आपका पाचन तंत्र ही कमजोर हैं तो वजन बढ़ाने के तरीके और वजन बढ़ाने के घरेलू उपाय किसी भी काम के नहीं हैं। आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ लोग बहुत ज्यादा खाते पीते हैं लेकिन फिर भी उनका शरीर दुबला और पतला होता हैं, ऐसा कमजोर पाचन शक्ति के कारण ही होता हैं।

पाचन तंत्र कमजोर होने पर शरीर में खाया पिया सही से नहीं लग पाता हैं, जिसके कारण शरीर मोटा नहीं होता। अगर आपका पाचन तंत्र मजबूत हैं तो आप कुछ भी खा लें वे आपके शरीर में लगेगा। अब सवाल आता हैं कि पाचन तंत्र को मजबूत कैसे किया जाए।

पाचन तंत्र को मजबूत करने के टिप्स इस प्रकार हैं

  • दिनभर खूब पानी पिएं, पाचन शक्ति मजबूत करने के लिये शरीर का हाइड्रेट रहना बहुत जरूरी हैं। इसके साथ ही अपने सुबह की शुरुआत दो गिलास गुनगुना पानी पीकर करें।
  • पाचन शक्ति को मजबूत बनाने के लिए पाचन क्रिया पर बहुत ज्यादा दबाव न डाले, इसके लिए ऐसा भोजन करें जो आसानी से पच जाए। बहुत ज्यादा भारी भोजन करने से बचें।
  • एक बारी में बहुत ज्यादा भोजन करने से भी पाचन क्रिया पर दबाव पड़ता हैं, इसलिए भोजन टुकड़ों में करें। एक दिन में दो बार भोजन करने की जगह दिन में 4 से 5 बार थोड़ा थोड़ा भोजन करें।
  • भोजन हमेशा चबा चबाकर खाना चाहिए। आप भोजन को जितना ज्यादा चबाएंगे, भोजन को पचने में उतनी ही आसानी होगी और पाचन तंत्र पर ज्यादा दबाव भी नहीं पड़ेगा।
  • पाचन तंत्र मजबूत करने के लिए प्रोबायोटिक दही का सेवन जरूर करें।
  • भोजन हमेशा एक निश्चित समय पर ही करें। सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन, शाम का नाश्ता और रात का भोजन एक निश्चित समय पर ही करें।
  • अगर आप किसी तरह का कोई नशा या शराब का सेवन करते हैं तो इसका सेवन बंद कर दें।
  • पाचन शक्ति मजबूत करने के लिए नियमित एक्सरसाइज करें, इसके साथ ही योग और प्राणायाम की मदद से भी पाचन शक्ति को मजबूत बनाया जा सकता हैं।
  • पाचन शक्ति मजबूत करने के लिए ज्यादा तनाव न लें।

 

2. मोटा होने के लिए पौष्टिक भोजन करें

बहुत से लोगों का सवाल होता हैं कि मोटा होने के लिए क्या खाएं (mota hone ke liye kya khaye) या वजन बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए। इसका जवाब हैं कि किसी एक चीज के सेवन से आपका वजन नहीं बढ़ने वाला, वजन बढ़ाने के लिए आपको संतुलित भोजन करने की आवश्यकता होगी। 

संतुलित भोजन का अर्थ हैं एक ऐसा भोजन जिसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट व वसा जैसे पोषक तत्व शामिल हो। वजन बढ़ाने के लिए आपको अपने भोजन में 30% प्रोटीन, 40% कार्बोहाइड्रेट और 30% वसा शामिल करनी चाहिए। इसके साथ ही अपने भोजन में बदलाव करते रहे डेली एक जैसा भोजन न करें। 

mota kaise ho

प्रोटीनप्रोटीन शारीरिक विकास और मांसपेशियों के विकास में सहायक होता हैं। प्रोटीन के स्रोत की बात करें तो इसमें अंडा, मांस, मछली, अंकुरित अनाज, पनीर, दूध, दही, दाल, सोयाबीन, बादाम आदि शामिल हैं।

वसा – वसा शरीर को क्रियाशील बनाने और हेल्दी रखने में सहायक होती हैं, यह शरीर को दैनिक कार्यों के लिए शक्ति प्रदान करती हैं। सूखे मेवे, जैतून का तेल, दूध, पनीर आदि में वसा होती हैं। ध्यान दे कि वसा का ज्यादा सेवन भी शरीर के लिए हानिकारक हो सकता हैं। 

कार्बोहाइड्रेट कार्बोहाइड्रेट हमारे शरीर के लिए ईंधन का कार्य करते हैं, कार्बोहाइड्रेट से हमें किसी भी कार्य को करने की शक्ति मिलती हैं, कार्बोहाइड्रेट शरीर में ऊर्जा का मुख्य स्रोत होते हैं। केला, अनाज, शकरकंद, ब्राउन ब्रेड, गेहूं के आटे की रोटी, भूरे चावल, दाल आदि कार्बोहाइड्रेट के अच्छे स्रोत हैं। 

3. मोटा होने के लिए एक्सरसाइज

mota hone ke liye exercise

पाचन शक्ति मजबूत करने और एक अच्छी डाइट लेने के बाद मोटा होने के उपाय (mota hone ka upay) में अगली चीज हैं एक्सरसाइज। एक्सरसाइज हमारी पूरी हेल्थ के लिए अच्छी होती हैं और शरीर को स्वस्थ रखने का काम करती हैं। एक्सरसाइज करने से शरीर की इम्युनिटी बढ़ती हैं जिससे शरीर रोगों से सुरक्षित रहता हैं। अगर आपको मोटा होना हैं और अपना वजन बढ़ाना हैं तो आपको एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। 

कुछ लोगों का मानना होता हैं की एक्सरसाइज से उनका वजन और गिरने लग जाएगा या एक्सरसाइज से केवल वजन घटाया जाता हैं। यह एक बिल्कुल ही गलत धारणा हैं, एक्सरसाइज करने से आपकी मसल्स पर दबाव पड़ता हैं जिससे वे ग्रो होती हैं। 

साथ ही एक्सरसाइज करने से पाचन तंत्र मजबूत होता हैं जिससे खाया पिया शरीर में अच्छे से लगने लगता हैं और एक्सरसाइज करने से शरीर विभिन्न रोगों से भी दूर रहता हैं। यह सभी चीजें वजन बढ़ाने और मोटा होने के लिए (mota hone ka upay) फायदेमंद होती हैं। 

अगर आप मोटा होना चाहते हैं या अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं तो एक्सरसाइज जरूर करें। एक्सरसाइज करने के लिए जिम जाना भी जरूरी नहीं हैं, आप घर पर ही कुछ सामान लेकर एक्सरसाइज करना शुरू कर सकते हैं।

यूट्यूब पर आपको बहुत सी ऐसी वीडियो देखने को मिल जाएंगी जिनसे आप एक्सरसाइज करना सिख सकते हैं। लड़कों के साथ साथ लड़कियों को भी एक्सरसाइज करनी चाहिए, इस आर्टिकल में मोटा होने के तरीके (mota hone ka tarika) लड़के और लड़कियों दोनों के लिए एक सामान हैं। 

यह भी पढ़े – घर पर बॉडी कैसे बनाये

4. मोटा होने के लिए योग 

mota hone ke liye yoga

एक्सरसाइज के साथ साथ योग के बारे में भी बहुत से लोगों के मन में गलत धारणाएं हैं और उनका मानना होता हैं की योग से केवल वजन घटाया जा सकता हैं।

जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं हैं, योग के फायदे जितने वजन घटाने के लिए हैं उतने ही फायदे वजन बढ़ाने के लिए भी हैं। योग की मदद से आप अपना वजन कैसे बढ़ा सकते हैं या मोटा कैसे हो सकते हैं (mota kaise ho)। वजन बढ़ाने में योग कैसे फायदेमंद हैं इसे हम कुछ बिंदुओं द्वारा समझेंगे।

  • नियमित योग करने से पाचन शक्ति मजबूत होती हैं, पाचन शक्ति के मजबूत होने से शरीर के खाया पिया अच्छे से लगने लगता हैं और शरीर का वजन बढ़ने लगता हैं।
  • नियमित योग करने से भूख भी खुल कर लगती हैं, वजन बढ़ाने के लिए भूख का लगना बहुत जरूरी होता हैं।
  • योग करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती हैं, जिससे शरीर विभन्न प्रकार की बीमारियों से दूर रहता हैं, जो मोटा होने के लिए जरूरी हैं। 
  • योग करने से पेट और पेट से जुड़ी सभी समस्याएं दूर होती हैं, वजन बढ़ाने के लिए पेट का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी होता हैं।
  • योग करने से तनाव और चिंता दूर होती हैं, वजन बढ़ाने के लिए तनाव और चिंता का दूर होना आवश्यक हैं।
  • योग करने से मांसपेशियां ग्रो (grow) होती हैं।   

यह भी पढ़े – वजन बढ़ाने के लिए 10 बेहतरीन योगासन

5. लाइफस्टाइल में सुधार करें

खाने पीने के ऊपर ध्यान देने, एक्सरसाइज और योग करने के बाद एक व्यवस्थित जीवन शैली भी वेट बढ़ाने के लिए (mota kaise ho) आवश्यक हैं। मोटा होने और फिट रहने के लिए आपको अपनी जीवन शैली में थोड़ा बदलाव करना पड़ेगा।

समय से उठना, समय से एक्सरसाइज करना, समय से भोजन करना और समय से सोना यह सभी चीजें वजन बढ़ाने और स्वस्थ रहने में आपकी मदद कर सकती हैं। वजन बढ़ाने के लिए आपको इन छोटी छोटी चीजों पर भी ध्यान देने की आवश्यकता हैं।

मोटा होने के लिए क्या खाएं – Mota Hone Ke Liye Kya Khaye

diet chart plan

कुछ लोगों का सवाल रहता हैं की मोटा होने के लिए क्या करें या मोटा होने के लिए क्या खाएं (mota hone ke liye kya khaye), इसका जवाब आपको इस आर्टिकल में आगे मिलेगा। भोजन मोटा होने और वजन बढ़ाने के लिए सबसे ज्यादा जरुरी हैं, आप मोटे होने के सभी उपाय और तरीके आजमा लें बिना भोजन के आप मोटे नहीं हो सकते।

कुछ आहार ऐसे हैं जो शरीर का वजन बढ़ाने के काफी मदद करते हैं और इनके सेवन से आप मोटे हो सकते हैं। आगे जानते हैं मोटा होने के लिए क्या क्या खाएं।

1. मोटा होने के लिए खाएं केला

मोटा होने का सबसे अच्छा उपाय (mota hone ka upay) हैं केला खाएं। केला कार्बोहायड्रेट का अच्छा स्रोत होता हैं और इसमें कैलोरी भी अच्छी मात्रा में होती हैं। रोज केला खाने से आपका वजन जरूर बढ़ेगा। वजन बढ़ाने के लिए आपको एक दिन में 3 -4 केले जरूर खाने चाहिए।

अगर आप एक्सरसाइज करते हैं तो इससे ज्यादा केले भी खा सकते हैं। केला शरीर में एनर्जी का अच्छा सोर्स होता हैं जो एक्सरसाइज करने में भी आपकी मदद करता हैं और आपको जल्दी थकने नहीं देता, इसलिए एक्सरसाइज से कुछ देर पहले केला जरूर खाएं। 

यह भी पढ़े : केला क खाने का सही समय और सही तरीका

2. वजन बढ़ाने के लिए खाएं अंडा

अंडे में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता हैं और साथ ही इसमें फैट और अन्य पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। मसल्स बनाने में अंडा आपकी मदद कर सकता हैं इसलिए एक्सरसाइज के बाद अंडा जरूर खाएं। एक दिन में आप 3-4 अंडे खा सकते हैं, दो अंडे सुबह और दो अंडे एक्सरसाइज के बाद। कुछ लोग कच्चा अंडा खाते हैं जो सही नहीं हैं, अंडे हमेशा उबालकर ही खाएं। 

3. मोटा होने के लिए दूध

मोटा होने के लिए (mota hone ka tarika) दूध पीना भी फायदेमंद होता हैं। दूध में प्रोटीन और कैल्शियम के अलावा कई पोषक तत्व होते हैं जो वजन बढ़ाने में मदद करते हैं। दूध आप सुबह और रात को सोने से पहले पी सकते हैं साथ ही दूध में चीनी का उपयोग न करके धागे वाली मिश्री का उपयोग करना चाहिए। चीनी का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता हैं। 

यह भी पढ़े : दूध पीने का सही टाइम और फायदे

4. मोटा होने के लिए दही खानी चाहिए

जिन लोगों को दूध पसंद नहीं हैं या जिन्हें दूध नहीं पच पाता हैं, उन्हें वजन बढ़ाने के लिए दही का सेवन करना चाहिए। दही में मौजद अच्छे वैक्टीरिया शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं साथ ही दही के सेवन से पाचन शक्ति मजबूत होती हैं। 

दही में अच्छी मात्रा में प्रोटीन भी पाया जाता हैं, जो मांसपेशियों के विकास में सहायक होता हैं। दही में भी चीनी का उपयोग न करें, चीनी की जगह काला नमक या दागे वाली मिश्री का इस्तेमाल करें। 

5. वजन बढ़ाने के लिए बादाम

प्रोटीन, फैट और फाइबर से भरपूर बादाम भी वजन बढ़ाने और मोटा होने में आपकी मदद कर सकते हैं, इसलिए बादाम हो भी अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। बादाम खाने का सही तरीका हैं की आप रात को 4-6 बादाम पानी में भिगोकर रख दें और अगली सुबह इनका सेवन करें।

बादाम की तासीर गर्म होती हैं इसलिए मोटा होने का उपाय (mota hone ka upay) में इसका ज्यादा सेवन न करें, बादाम का ज्यादा सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता हैं। 

6. मोटा होने के लिए चिकन

अगर आप मांसहारी हैं और मांस खा सकते हैं तो आपके लिए चिकन एक अच्छा ऑप्शन हैं। चिकन में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता हैं, जो वजन बढ़ाने के लिए आवश्यक होता हैं। 100 ग्राम चिकन में लगभग 20g के आसपास प्रोटीन पाया जाता हैं, जो प्रोटीन का एक अच्छा नंबर हैं। चिकन से ज्यादा मात्रा में प्रोटीन मिले इसके लिए आप चिकन को उबालकर भी खा सकते हैं।  

7. वजन बढ़ाने में सहायक है मछली

चिकन की ही तरह मछली में भी भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता हैं। प्रोटीन के साथ साथ मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड भी पाया जाता हैं जो शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने, आंखों की रौशनी तेज करने, बालों को मजबूत करने और स्किन का ग्लो बढ़ाने के लिए फायदेमंद होता हैं।

देखा जाए तो प्रोटीन सभी मांसाहारी भोजन में अच्छी मात्रा में पाया जाता हैं। मोटे होने के टिप्स (mote hone ke tips) में प्रोटीन का भरपूर सेवन फायदेमंद होता हैं।   

8. अंकुरित अनाज (Sprouts)

मोटा होने के उपाय (mota hone ka upay) में अंकुरित अनाज भी अहम हैं। जो लोग मीट या मछली नहीं खा सकते उनके लिए अंकुरित अनाज प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स हैं, साथ ही इसमें फाइबर और कई अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं।

स्प्राउट्स बनाने के लिए रात को मूंग दाल, सोयाबीन दाल, काला चना आदि को पानी मे भिगोकर रख दें और अगले दिन जब यह अच्छी तरह फूल जाए तब इन्हें एक साफ कपड़े में बांदकर रख दें, कुछ समय बाद इन दलों में अंकुर आने लगेंगे तब इनका सेवन करें। 

9. शकरकंद का सेवन करें

वेट बढ़ाने के लिए (mota hone ka tarika) मीठा आलू यानी शकरकंद को भी अपनी डाइट में जरूर शामिल करें, इसमें काम्प्लेक्स कार्बोहायड्रेट होता हैं जो वजन बढ़ाने में सहायक होता हैं।

शकरकंद ज्यादातर सर्दियों में मौसम में उपलब्ध होता हैं, गर्मियों में आप इसकी जगह आलू उबालकर खा सकते हैं। उबले आलू दही के साथ खाने से भी तेजी से वजन बढ़ता हैं। 

10. फल और सब्जियां खाएं

वजन बढ़ाने (mota kaise ho) के लिए आपको मौसमी फल और सब्जियां भी खानी चाहिए। फल और सब्जियों में विटामिन, मिनरल और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता हैं।

वजन बढ़ाने के लिए प्रोटीन, कार्बोहायड्रेट और वसा के साथ साथ विटामिन और फाइबर भी शरीर के लिए आवश्यक होते हैं। साथ ही विटामिन बालों को मजबूत बनाने और स्किन को हेल्दी रखने में भी मदद करते हैं। कोशिश करें की रोज एक कोई सा भी फल अवश्य खाएं।

मोटा होने के लिए घरेलू उपाय – Mota Ke Gharelu Nuskhe

chana khane ka sahi samay

नीचे हम आपको मोटा होने के लिए घरेलू उपाय (mota hone ke liye gharelu nuskhe) बता रहे हैं आप इनका इस्तेमाल भी अवश्य करें। घरेलू नुस्खे भी वजन बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

1. मोटा होने का घरेलू उपाय – केला और पीनट बटर शेक

मोटा होने के लिए घरेलू उपाय (mota hone ke gharelu upay) में बनाना पीनट बटर शेक लाभकारी होता हैं। बनाना पीनट बटर शेक बनाने के लिए आपको एक गिलास दूध, एक चम्मच पीनट बटर, दो केले, चार बादाम और एक चम्मच शहद की जरूरत होगी।

इन सब को मिक्स करके जूसर की मदद से शेक बना लें और इसका सेवन करें। इस शेक का इस्तेमाल आप सुबह के नाश्ते या  एक्सरसाइज करने के बाद कर सकते हैं। इस शेक में हाई कैलोरी हैं जो तेजी से वजन बढ़ाने में आपकी साहयता करेंगी।

यह भी पढ़े : पीनट बटर के फायदे और इसे घर पर बनाने का तरीका

2. मोटा होने का नुस्खा – मैंगो शेक

गर्मियों के मौसम में जब आम उपलब्ध होते हैं तब आप मैंगो शेक पी सकते हैं। मैंगो शेक में कार्बोहायड्रेट, प्रोटीन और विटामिन ए पाया जाता हैं जो मोटा होने (mota hone ka tarika) में आपकी मदद करते हैं। मैंगो शेक बनाने के लिए एक गिलास दूध के साथ एक बड़ा आम और कुछ ड्राई फ्रूट्स मिक्स करें और इसका शेक बनाये।

गर्मियों में रोज सुबह एक गिलास मैंगो शेक पीने से आपका वजन तेजी से बढ़ने लगेगा और शरीर में एनर्जी और स्टैमिना का विस्तार होगा। मोटे होने के घरेलू नुस्खे (mota hone ke gharelu upay) में मैंगो शेक (Mango Shake) का इस्तेमाल जरूर करें। 

3.  मुनक्का वजन बढ़ाने में सहायक

मोटा होने के लिए घरेलू उपाय (mota hone ke gharelu nuskhe) में मुनक्का भी बहुत प्रभावशाली होते हैं और बहुत कम लोगों को इसके गुणों के बारे में जानकारी होती हैं।

20-25 ग्राम मुनक्का रात को पानी में भिगोकर रख दे और अगले दिन एक गिलास दूध में इन्हें अच्छे से उबाल लें उसके बाद यह दूध पिए और मुनक्का चबा चबाकर खाएं। मुनक्का आयरन का अच्छा स्रोत हैं, यह शरीर में खून की कमी नहीं होने देता और वजन बढ़ाने में मदद करता हैं। 

4. मोटे होने के घरेलू उपाय – साबूदाना खीर

साबूदाना खीर खाने से भी वजन तेजी से बढ़ता हैं। प्रोटीन और कैल्सियम से भरपूर साबूदाना खीर हड्डियों को मजबूत बनाने और मसल्स बनाने में सहायक होती हैं। साबूदाना खीर का सेवन आप रोज सुबह नाश्ते में कर सकते हैं।

साबूदाना खीर बनाते समय एक बात का ध्यान रखें की इसमें चीनी का इस्तेमाल न करें, चीनी की जगह इसमें धागे वाली मिश्री का इस्तेमाल करें साथ ही इसमें कुछ ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल भी जरूर करें। 

5. मोटा होने के घरेलू नुस्खे में करें अश्वगंधा का इस्तेमाल

मोटा होने के तरीके (mota hone ka tarika) में अश्वगंधा कारगर होता हैं। अश्वगंधा एक आयुर्वेदिक औषधि (mote hone ki dawa) है जिसके अनेकों फायदे हैं और यह वजन बढ़ाने में भी बहुत सहायक होती हैं।

बहुत से लोगों को अश्वगंधा का इस्तेमाल करना नहीं आता और वे गलत तरीके से इसका इस्तेमाल करते हैं, जिसके कारण उन्हें अश्वगंधा के पूरी लाभ नहीं मिल पाते हैं। मोटा होने के लिए रात को सोने से कुछ देर पहले एक ग्लास दूध में आधा चम्मच अश्वगंधा पाउडर मिक्स करें और इसका सेवन करें। 

6.  अंजीर खाने से बढ़ता है वजन

वजन बढ़ाने के लिए (mota hone ke liye) सूखे अंजीर भी बहुत लाभकारी होते हैं। रात को 4-5 अंजीर पानी में भिगो के रख दें और अगले दिन इनका सेवन करें। आप चाहे तो दूध के साथ भी अंजीर का सेवन कर सकते हैं।

अंजीर में अधिक मात्रा में कैलोरी पाई जाती हैं साथ ही इसमें विटामिन और मिनरल भी भरपूर मात्रा में होते हैं जो वजन बढ़ाने में मदद करते हैं।  

7. बादाम, दूध और खजूर

बादाम दूध और खजूर का सेवन भी वजन बढ़ाने और मोटा होने के लिए (mota hone ka tarika) बहुत फायदेमंद होता हैं। रात को बादाम और खजूर को भिगोकर रख दें और अगली सुबह इन्हें कूटकर दूध के साथ अच्छी तरह उबाल लें और फिर इसका सेवन करें।

आप चाहे तो इसमें किशमिश और अंजीर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह मोटे होने और वजन बढ़ाने का सबसे पुराने और असरदार तरीकों में से एक हैं।

यह भी पढ़े – वजन बढ़ाने या मोटा होने के लिए डाइट चार्ट

मोटा होने की दवा – Mota Hone Ki Dawa

कुछ लोग जल्दी वजन बढ़ने के लिए मोटा होने की दवा का इस्तेमाल भी करते है। मोटा होने के लिए कुछ लोग तरह-तरह के कैप्सूल, चूर्ण और सप्लीमेंट्स का सहारा लेते हैं। हमारे विचार से आपको इन सब चीजों से दूर ही रहना चाहिए और नेचुरल तरीके से ही वजन बढ़ाना चाहिए। नेचुरल तरीके से बढ़ाया गया वजन कभी नुकसानदायक नहीं हो सकता। मोटा होने की दवा के इस्तेमाल से शरीर में कई साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं।

आप वजन बढ़ाने और मोटा होने के लिए कुछ आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स का जरूर इस्तेमाल कर सकते हैं। मोटा होने के लिए आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स के विषय में जनने के लिए आप इजी लाइफ हिंदी का यह आर्टिकल भी पढ़ सकते हैं – मोटा होने और वजन बढ़ाने की आयुर्वेदिक दवाई

मोटा होने के टिप्स – Mota Hone Ke Tips in Hindi

निचे हम आपको मोटा होने के टिप्स (mota hone ke tips ) बता रहे हैं आप इनका ध्यान भी जरूर रखें। 

  • सुबह का नाश्ता जरूर करें, मोटे होने के लिए (mota hone ka tarike) आपको सुबह का नाश्ता कभी भी मिस नहीं करना और सुबह हेल्दी नाश्ता जरूर करना हैं।
  • अगर समय मिले तो दोपहर में थोड़ी देर जरूर सोए, वजन बढ़ाने और सेहत बनाने के लिए आपके शरीर को नींद की ज्यादा जरूरत होगी, आपका शरीर नींद में ही ग्रो करता हैं इसलिए दिन में 45-60 मिनट जरूर सोये। 
  • डिमोटिवेट न हो, नेचुरल तरीके से वजन बढ़ाने (mota hone ke tarike) में थोड़ा समय लग सकता हैं इसलिए मोटे होने की डाइट,मोटे होने की एक्सरसाइज और मोटे होने के घरेलू उपाय बीच में ही न छोड़ दें, निरंतर कोशिश करते रहें।
  • कुछ लोग टीवी में या अखबार में मोटे होने वाली दवा का विज्ञापन देखकर दवा का सेवन करते हैं, जो की बिल्कुल भी उचित नहीं हैं। डॉक्टर की सलाह के बगैर कभी भी वेट गेन दवा का इस्तेमाल न करें (mota hone ke tips)। 
  • अपना एक डेली का डाइट चार्ट बनाये और उसके अनुसार ही भोजन करें।
  • वजन बढ़ाने और मोटा होने के लिए (mota hone ke tips) पोष्टिक भोजन ही करें, कई बार देखा गया हैं कि कुछ लोग वजन बढ़ाने के लिए जमकर फास्ट फूड का सेवन करते हैं, जो सही नहीं हैं। जंक फूड से केवल आपके पेट की चर्बी बढ़ेगी इसके साथ ही जंक फूड से पाचन तंत्र भी कमजोर पड़ता हैं।
  • वजन बढ़ाने के लिए जितना हो सके घर का बना खाना ही खाएं, अगर कभी फास्ट फूड खाने का मन भी करें तो इन्हें घर मे ही बना के खाएं।

वजन बढ़ाना क्यों हैं जरूरी 

  • वजन बढ़ाना कई मायनों में आवश्यक होता हैं। कम वजन के कारण कई लोगों का आत्मविश्वास कम होने लगता हैं।
  • दुबले पतले इंसान पर बीमारियों का खतरा ज्यादा होता हैं, कमजोर शरीर पर वायरस जल्दी हमला करते हैं।
  • दुबलापन कई बार लोगों के बीच मजाक का विषय बन जाता हैं, लोग पतले आदमी का मजाक बना देते हैं।
  • शरीर की कमजोरी के कारण शरीर मे आलस भी बढ़ने लगता हैं और पतले इंसान का किसी काम में जल्दी मन नहीं लगता।
  • कई लोग दुबलेपन के कारण बहुत ज्यादा तनाव लेने लगते हैं।
  • कम वजन वाले व्यक्ति की पर्सनाल्टी भी अच्छी नहीं लगती और कमजोर शरीर पर कपड़ें भी अच्छे नहीं लगते।
  • कई बार कम वजन के कारण लड़कियों और लड़कों की शादी में भी बाधा पड़ती हैं। 
  • मोटा होना (mote hone ke tarike) कोई बहुत ज्यादा मुश्किल काम नहीं हैं। कुछ बातों का ध्यान रखकर और अपने खान पान में थोड़ा बदलाव करके आप आसानी से घर पर ही अपना वजन बढ़ा सकते हैं।

नेचुरल तरीके से मोटा होने में थोड़ा समय लग सकता हैं, 10 दिन में मोटा नहीं हो सकते। इसलिए हौसला न हारे और निरन्तर प्रयास करते रहे।

सारांश – Conclusion

ऊपर बताए गए मोटे होने के उपाय (mota hone ka upay), मोटा होने के लिए क्या खाएं और मोटा होने के तरीके (mota hone ka tarika) अगर काम न करें तो कोई जोर-जबरदस्ती न करें, कभी कभी वजन न बढ़ने का कारण आनुवंशिक भी हो सकता हैं, इसलिए डॉक्टर की सलाह लें। साथ ही अगर आप किसी रोग से पीड़ित हैं तो वजन बढ़ाने के लिए डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

इस पोस्ट में हमने मोटा होने का तरीका (mota hone ka tarika in hindi), मोटा होने का उपाय (mota hone ke upay in hindi), मोटा होने के टिप्स और मोटा होने के लिए घरेलू उपाय (mota hone ke gharelu upay) के बारे में संक्षेप में जाना। 

उम्मीद हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा और मोटे होने के लिए क्या करें के विषय में आपके मन मे जितने भी सवाल रहे होंगे उनके आपको जवाब मिल गए होंगे।

आपके लिए कुछ अन्य जरूरी आर्टिकल

Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या डॉक्टरी सलाह का विकल्प नहीं हो सकता। इजी लाइफ हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है, इस तरह के किसी भी उपचार, दवा, डाइट इतियादी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें, किसी भी नुकसान के लिए इजी लाइफ हिंदी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

1 thought on “मोटा होने का 100% असरदार तरीका व घरेलू उपाय | Mota Hone Ka Tarika”

Leave a Comment