बालों में प्याज लगाने का तरीका, फायदे और नुकसान| Onion Oil For Hair Growth in Hindi

 बालों में प्याज लगाने के फायदे और नुकसान : ज्यादातर लोगों को लगता है की प्याज का उपयोग केवल खाना बनाने या सलाद के रूप में ही किया जाता है, लेकिन प्याज के उपयोग इससे बढ़कर हैं। खासकर बालों के लिए प्याज काफी उपयोगी माना जाता है। यदि सही तरिके से और कुछ सावधानियां बरत कर बालों में प्याज का रस लगाया जाए तो यह बालों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करके बालों को स्वस्थ, चमकदार और मजबूत बनाने में मदद कर सकता है।

प्याज में एंटीऑक्सीडेंट्स, सल्फर और अंथोसियानिन्स जैसे तत्व मौजूद होते हैं जो हेयर फॉल, हेयर लॉस, दो मुंहे बाल, स्कैल्प इंफेक्शन व डैंड्रफ की समस्या को दूर करने और हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। साथ ही लंबे समय तक बालों को काला बनाए रखने के लिए भी प्याज का रस काफी उपयोगी होता है। लेकिन इसके लिए आपको इसका उपयोग सही तरीके से करना होगा। नहीं तो बालों में प्याज लगाने के नुकसान भी बहुत सारे हैं।

कुछ लोग इधर-उधर से आधी अधूरी जानकारी लेकर गलत विधि से बालों पर प्याज का उपयोग करते हैं जिससे उन्हें फायदे की जगह नुकसान झेलने पड़ते हैं। यही वजह है की इस लेख में हम बालों में प्याज लगाने का तरीका और बालों में प्याज लगाने के फायदे और नुकसान के बारे में विस्तार से बता रहे हैं, इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।

बालों में प्याज लगाने के फायदे और नुकसान

onion oil for hair in hindi

यदि आपके भी बाल झड़ रहे हैं, बाल रूखे हैं या सिर में किसी तरह का कोई फंगल इन्फेक्शन या डैंड्रफ की समस्या है तो आप भी बालों के लिए प्याज का उपयोग कर सकते हैं। दरअसल, प्याज में प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल गुण व कई प्रकार के विटामिन व मिनरल्स होते हैं जो बालों को पोषण प्रदान करने व स्कैल्प को हेल्दी रखने में मदद करते हैं जिससे बालों से जुड़ी इन सभी समस्यायों में लाभ मिलता है और बाल स्वस्थ व सुंदर रहते हैं।

लेकिन बालों पर प्याज का उपयोग बड़ी ही सावधानी के साथ करना चाहिए, बालों में प्याज लगाने के नुकसान भी हो सकते हैं। पैच टेस्ट करने के बाद ही इसका उपयोग करें, क्योंकी कई लोगों को यह सूट नहीं करता है जिस वजह से उन्हें सिर में खुजली या अन्य समस्याओं को सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा इसे कभी भी डायरेक्ट स्कैल्प पर लगाने से भी बचना चाहिए, प्याज के रस को किसी तेल या किसी अन्य पदार्थ के साथ मिक्स करके भी बालों पर लगाना चाहिए।

इस तरह बालों में प्याज लगाने के फायदे और नुकसान दोनों हो सकते हैं, इसलिए आपको इसका उपयोग करने से पहले इसकी सही विधि व सावधानियों के बारे में जरूर पता होना चाहिए। बालों में प्याज लगाने का तरीका जानने से पहले एक बार बालों में प्याज लगाने के फायदे विस्तार से जान लेते हैं।

बालों में प्याज लगाने के फायदे – Onion Benefits For Hair in Hindi

  • प्याज सल्फर का एक अच्छा स्रोत है जो बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह बालों को झड़ने से रोकने व उन्हें जड़ों से मजबूत बनाने में मदद करता है।
  • साथ ही सल्फर हेयर ग्रोथ के लिए भी अच्छा माना जाता है। यह बालों को तेजी से लंबा व मजबूत करने में मदद कर सकता है।
  • प्याज में एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं जो स्कैल्प को इंफेक्शन से बचाने में मदद करते हैं। बालों की अच्छी सेहत के लिए स्कैल्प का स्वस्थ रहना बेहद जरूरी होता है।
  • डैंड्रफ की समस्या के लिए भी प्याज का रस बेहद लाभकारी होता है, नारियल तेल या अन्य किसी तेल के साथ प्याज का रस मिक्स करके बालों में लगने से डैंड्रफ से काफी हद तक राहत मिलती है।
  • साथ ही प्याज के रस में कुछ ऐसे प्राकृतिक तत्व भी मौजूद होते हैं जो बालों को लंबे समय तक सफेद होने से बचाने में मदद कर सकते हैं। 
  • प्याज के इस्तेमाल से सिर की ओर ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा रहता है, जिससे बालों की सेहत में सुधार होता है और बाल स्वस्थ, मजबूत व चमकदार रहते हैं।
  • जो लोग दोमुंहे बालों की समस्या से परेशान रहते हैं, उनके लिए भी प्याज का रस काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके इस्तेमाल से इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

बालों में प्याज लगाने का तरीका – Onion Juice For Hair Growth in Hindi

प्याज का रस सिधे बालों पर नहीं लगाना चाहिए, बालों में प्याज का रस लगाने का सही तरीका है की आप इसे किसी अन्य ऑयल या पदार्थ के साथ मिक्स करके बालों में लगाएं। बालों में सीधे तोर पर प्याज का रस लगाने से स्कैल्प से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है और कई लोगों को यह सूट भी नहीं करता। बालों में प्याज लगाने का सही तरीका विस्तार से नीचे बताया गया है।

1. प्याज का रस और नारियल तेल

बालों के लिए प्याज का रस और नारियल तेल बेहद लाभकारी होता है। इन दोनों के मिश्रण से हेयर फॉल, रूखे बाल, स्कैल्प में खाज-खुजली व डैंड्रफ आदि की समस्या दूर होती है और बाल मजबूत, चमकदार व लंबे-घने रहते हैं। इस तरह बालों के लिए प्याज का रस और नारियल तेल के फायदे किसी चमत्कार से कम नहीं हैं, इसके उपयोग का तरीका नीचे बताया गया है।

सामग्री

  • एक चम्मच प्याज का रस 
  • दो चम्मच नारियल का तेल

उपयोग का तरीका

  • प्याज को ग्राइंड करके इसमें से रस अलग कर लें।
  • एक कटोरी में प्याज का रस और नारियल तेल को आपस में अच्छे से मिक्स कर लें। 
  • इसे अपनी उंगलियों की मदद से अपने स्कैल्प पर लगाए। 
  • कुछ देर सिर की अच्छे से मालिश करें। 
  • 30-50 मिनट इसे सिर पर लगा रहने दें। 
  • अंत में माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें। 
  • हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।  

3. प्याज का रस और अरंडी का तेल

बालों को लंबा और घना बनाने के लिए अरंडी का तेल बेहद गुणकारी माना जाता है। इसके उपयोग से बाल लंबे, घने व मजबूत होते हैं, हेयर ग्रोथ के लिए इसे बेस्ट हेयर ऑयल में से एक माना जाता है। ऐसे में जब अरंडी के तेल के साथ प्याज का रस मिक्स करके बालों में लगया जाता है तो इसके गुण और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं। अरंडी तेल और प्याज का मिश्रण बालों से जुड़ी कई प्रकार की समस्याओं को दूर कर सकता है। आइये इसके उपयोग का तरीका जान लेते हैं।

सामग्री

  • एक चम्मच अरंडी का तेल 
  • एक चम्मच प्याज का रस 
  • आधा चम्मच नारियल तेल 

उपयोग का तरीका

  • अरंडी का तेल. प्याज का रस और नारियल तेल आपस में मिक्स कर लें। 
  • अब  तेल को अपने स्कैल्प पर लगाए। 
  • थोड़ी देर सिर की मालिश करें। 
  • 30-60 मिनट इसे बालों पर लगा छोड़ दें। 
  • माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें। 
  • हफ्ते में 2 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 

नोट : अरंडी का तेल बहुत ज्यादा गाढ़ा होता है इसलिए इसमें नारियल का तेल मिक्स किया जाता है। जिससे यह बालों में आसानी से लग सके, साथ ही नारियल के तेल से इसके गुण भी बढ़ जाते हैं।

4. प्याज का रस और अंडा

बालों के लिए प्रोटीन बेहद जरूरी होता है। प्रोटीन बालों को मजबूत, लंबा, घना और काला करने में मदद करता हैं। अंडा प्रोटीन के स्रोत में से एक हैं, जो बालों को पोषण देने का काम करता है। अंडा और प्याज के तेल (onion oil benefits for hair in hindi) का मिश्रण बालों को मजबूत और घना करने का काम करता है। साथ ही इससे स्कैल्प भी स्वस्थ रहता है और बालों की चमक व शाइन भी बढ़ती है।

सामग्री

  • एक चम्मच प्याज का रस
  • एक अंडा
  • एक शॉवर कैप

उपयोग का तरीका

  • एक कटोरी में अंडे को अच्छी तरह फेंट लें। 
  • अब इसमें प्याज का रस अच्छे से मिक्स करें।
  • इस मिश्रण को अपने स्कैल्प और बालों में अच्छी तरह लगा लें। 
  • शॉवर कैप पहन लें, जिससे आपके कपड़े गंदे न हो। 
  • इस हेयर मास्क को  30-50 मिनट बालों में लगा रहने दें। 
  • इसके बाद किसी अच्छे शैम्पू से बाल धो लें। 
  • इस मिश्रण का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार जरूर करें।

प्याज की तरह एलोवेरा भी बालों की हेल्थ के लिए बेहद गुणकारी होता है, इसे बालों से जुड़ी लगभग सभी समस्याओं के लिए लाभप्रद माना जाता है। ऐसे में एलोवेरा तेल में प्याज का रस मिक्स करके बालों में लगाने से इसके गुण व लाभ और भी ज्यादा निखर कर सामने आते हैं। एलोवेरा और प्याज के मिश्रण से बालों का झड़ना काफी हद तक कम हो जाता है, स्कैल्प स्वस्थ रहता है और बालों की रुकी हुई ग्रोथ भी बढ़ने लगती है।

सामग्री

  • एक चम्मच एलोवेरा जेल  
  • एक चम्मच प्याज का रस 
  • एक चम्मच नारियल तेल 

उपयोग की विधि

  • सबसे पहले ताजे एलोवेरा के पत्ते से जेल निकाल लें।  
  • इसमें प्याज का रस और नारियल तेल मिलाए।
  • तीनों को आपस में अच्छे से मिक्स करें। 
  • अब इस मिश्रण को अपने स्कैल्प और बालों में लगा लें। 
  • कुछ देर स्कैल्प की मालिश करें। 
  • एक घंटे इस मिश्रण को सिर पर लगा रहने दें। 
  • माइल्ड शैम्पू से सिर धो लें। 
  • वीक में 2 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।  

6. प्याज का रस, नारियल तेल और विटामिन E

विटामिन E बालों के रूखेपन को दूर करने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके साथ साथ विटामिन E बालों को पोषण देने का काम करता है, यह बालों को झड़ने, टूटने और दो मुंहे होने से बचाता है। प्याज के रस के साथ विटामिन E का इस्तेमाल भी बहुत फायदेमंद होता है। आइये जानते हैं की इसका इस्तेमाल कैसे करें।

सामग्री

  • एक विटामिन E कैप्सूल
  • एक चम्मच प्याज का रस 
  • एक चम्मच नारियल तेल 

उपयोग की विधि

  • एक कटोरी में विटामिन E कैप्सूल का जेल निकाल लें। 
  • इसमें प्याज का रस और नारियल तेल मिक्स कर लें। 
  • अब इस मिश्रण को अपने स्कैल्प और बालों पर लगाए, सर्कुलर मोशन में मालिश करें। 
  • एक 40-60 मिनट इसे बालों पर लगा रहने दें। 
  • शैम्पू से बाल धो लें। 
  • हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।  

7. प्याज का रस और बादाम तेल

बादाम का तेल विटामिन ई का एक अच्छा स्रोत होता है साथ ही इसमें प्रोटीन व अन्य विटामिन व मिनरल्स भी मौजूद होते हैं जो बालों की सेहत के लिए गुणकारी माने जाते हैं। प्याज व बादाम तेल का मिश्रण बालों की खुई हुई चमक व रौनक को लौटने में मदद कर सकता है, यह बालों को पोषण देकर उनके जड़ों से मजबूत बनाता है और साथ ही बालों की चमक को भी बढ़ाता है। रूखे, कमजोर व बेजान बालों के लिए यह काफी फायदेमंद हो सकता है।

सामग्री

  • एक चम्मच बादाम रोगन तेल   
  • एक चम्मच प्याज का रस

उपयोग का तरीका

  • बादाम तेल में प्याज का रस अच्छे से मिक्स कर लें। 
  • अब इसे अपने स्कैल्प पर लगाए और थोड़ी देर मालिश करें। 
  • इसे 40-60 मिनट सिर पर लगा रहने दें। 
  • अंत में किसी अच्छे माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें। 
  • हफ्ते में 2-3 दिन इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

 8. प्याज का रस और शहद

बालों की अच्छी सेहत के लिए प्याज का उपयोग शहद के साथ भी किया जा सकता है। शहद बालों के लिए कंडीशनर का काम करता है, यह रूखे बालों को चमकदार बनाता है और उन्हें पोषण प्रदान करके झड़ने व टूटने से बचाने में मदद करता है। प्याज के रस के साथ शहद का इस्तेमाल इस तरह कर सकते हैं।  

सामग्री

  • एक चम्मच शहद   
  • दो चम्मच प्याज का रस 

उपयोग करने की विधि

  • एक कटोरी में प्याज के रस में शहद मिक्स कर लें। 
  • इसके बाद इन दोनों को अच्छे से आपस में मिला लें। 
  • अब इस मिश्रण को अपने बालों में लगा लें।
  • सर्कुलर मोशन में सिर की मालिश करें।
  • इसे 30-40 मिनट बालों में ही लगा रहने दें। 
  • उसके बाद माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें। 
  • हफ्ते में एक बार इसका इस्तेमाल करें। 

9. प्याज का रस और नींबू

प्याज और नींबू का रस भी बालों के लिए काफी ज्यादा उपयोगी होता है। इसके उपयोग से स्कैल्प से जुडी समस्याएं दूर होती है और बाल स्वस्थ रहते हैं। साथ ही डैंड्रफ के लिए भी यह एक बेस्ट होम रेमेडी है। आइये इसके उपयोग का तरीका जान लेते हैं।

सामग्री

  • आधा चम्मच नींबू का रस   
  • दो चम्मच प्याज का रस 

उपयोग करने का तरीका

  • एक कटोरी में नींबू के रस के साथ प्याज का रस मिक्स कर लें। 
  • इसे अपने बालों की जड़ो तक अच्छे से लगा लें। 
  • अब थोड़ी देर सिर की मालिश करें। 
  • इसे कुछ देर बालों में ही लगा रहने दें। 
  • उसके बाद माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें। 
  • इसे आप हफ्ते में एक बार इस्तेमाल कर सकते हैं। 

10. प्याज का रस, अरंडी का तेल, विटामिन E जेल और नारियल तेल

प्याज, अरंडी का तेल, विटामिन E जेल और नारियल तेल का मिश्रण बालों की सभी प्रकार की परेशानियों के लिए अच्छा होता हैं। आप इसका इस्तेमाल भी कर सकते हैं। 

सामग्री

  • एक चम्मच प्याज का रस
  • एक विटामिन E कैप्सूल का जेल 
  • आधा चम्मच नारियल तेल 
  • आधा चम्मच अरंडी का तेल 

उपयोग करने का तरीका

  • इन सभी चीजों को आपस में मिक्स कर लें। 
  • इस मिश्रण को अपने बालों में अच्छी तरह लगा लें। 
  • अब कुछ देर सर्कुलर मोशन में सिर की मालिश करें। 
  • 40-60 मिनट इसे सिर पर ही लगे रहने दें। 
  • अंत में शैम्पू से बाल धो लें। 
  • हफ्ते में दो बार इसका उपयोग कर सकते हैं।  

नोट : ऊपर हमने आपको जितनी भी चीजें बताई हैं आप अपनी सुविधा के अनुसार इनमे से किसी का भी उपयोग कर सकते हैं, आपको यह सभी नुस्खे एक साथ इस्तेमाल नहीं करने हैं। साथ ही एक बार इनका पैच टेस्ट भी जरूर कर लें।

बालों में प्याज लगाने के नुकसान – Onion Side Effects For Hair in Hindi

बालों में प्याज लगाने के फायदे तो अब आप अच्छी तरह जान ही गए होंगे। लेकिन हर चीज के दो पहलू होते हैं यदि बालों के लिए प्याज के रस के फायदे हैं तो इसके कुछ नुकसान भी हैं, जिनके विषय में भी आपको जरूर पता होना चाहिए। कुछ लोगों को इसके उपयोग से नकारात्मक परिणाम भी मिल सकते हैं। बालों में प्याज लगाने के नुकसान इस प्रकार हैं।

  • बालों में प्याज का रस लगाने से सिर में खुजली या जलन की समस्या हो सकती है।
  • बहुत से लोगों को प्याज का रस सूट नहीं करता, इसके उपयोग से त्वचा में ऐलर्जी हो सकती है।
  • प्याज का रस कभी भी सीधे तौर पर बालों पर न लगाएं, इससे स्कैल्प डैमेज हो सकता है। इसे अन्य किसी चीज के साथ डिल्यूट करके ही बालों पर लगाना चाहिए।
  • बालों में प्याज का रस लगाने से प्याज की तेज गंध महसूस होती है जो बिल्कुल भी अच्छी नहीं होती। बाल धोने के बाद भी कुछ समय तक इसकी स्मेल बनी रहती है।
  • बालों पर प्याज का रस लगाकर इसे पूरी रात के लिए लगा न छोड़े। इसकी स्मेल से अपनी नींद प्रभावित हो सकती है, जो स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है।
  • इसके आलावा बालों डेली प्याज का रस न लगाएं। वीक में 2-3 बार ही इसका उपयोग करें।

निष्कर्ष – Summery

इस लेख में हमने बालों में प्याज लगाने के फायदे और नुकसान के बारे में जाना। यदि सावधानी से सही विधि से इसका उपयोग किया जाए तो आपको इसके बेहतरीन लाभ मिल सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे की बालों की हेल्थ के लिए डाइट भी बेहद जरूरी होती है, बिना डाइट पर ध्यान दिए बालों को किसी भी उपाय से स्वस्थ नहीं रखा जा सकता इसलिए अपनी डाइट पर भी पूरा ध्यान दें।

उम्मीद है की आपको बालों में प्याज लगाने का तरीका, फायदे और नुकसान से संबंधित यह जानकारी पसंद आई होगी। यदि आपके मन में कोई सवाल हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। साथ ही इसी तरह की जानकारियों के लिए आप इजी लाइफ हिंदी के अन्य आर्टिकल भी पढ़ सकते हैं।

Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या डॉक्टरी सलाह का विकल्प नहीं हो सकता। इजी लाइफ हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है, इस तरह के किसी भी उपचार, दवा, डाइट इतियादी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Tags : प्याज का रस और नारियल तेल, बालों में प्याज लगाने के नुकसान, बालों में प्याज लगाने के फायदे और नुकसान, प्याज से बाल बढ़ाने का तरीका, बालों में प्याज लगाने का तरीका, प्याज का तेल लगाने के फायदे

 

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

Leave a Comment