गर्म पानी पीने के 15 जबरदस्त फायदे और नुकसान | Garam Pani Peene Ke Fayde or Nuksan

Garam pani peene ke fayde in hindi : पानी मानव शरीर के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता हैं मगर जब गर्म पानी या गुनगुने पानी पीने की बात होती हैं तो इसके फायदे और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं। शरीर के लिए गर्म पानी पीने के फायदे (garam pani peene ke fayde in hindi) जबरदस्त हैं और इनके बारे में हम आगे विस्तार से जानेंगे।

गर्म पानी भले ही स्वाद में चाय और कॉफी की तरह स्वादिष्ठ न होता हो मगर गर्म पानी के हेल्थ बेनिफिट्स आपको गर्म पानी पीने के लिए मजबूर कर देंगे। अगर आप सुबह शाम गर्म पानी पीने की अपनी आदत बना ले तो आप हज़ारों बीमारियों से दूर रह सकते हैं, इसके साथ साथ गर्म पानी फिट रहने और त्वचा में चमक लाने में भी बहुत लाभदायक होता है।   

गर्म पानी पीने के फायदे – Garam Pani Peene Ke Fayde in Hindi

Garam Pani Peene Ke Fayde in Hindi

1. वजन कम करने में सहायता करता है

गर्म पानी के फायदे (garam pani peene ke fayde) उन लोगों के लिए बहुत हैं जो अपना वजन कम करना चाहते हैं। पानी में शून्य कैलोरीज होती हैं और यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता हैं। गर्म पानी पीने से शरीर का तापमान बढ़ने लगता हैं जिससे पसीना आता हैं और शरीर से विषाक्त पदार्थ पसीने के जरिए बाहर निकलने लगते हैं। इसके साथ-साथ गर्म पानी पीने से शरीर में जमा सारे टॉक्सिन्स बाहर निकलने लगती हैं और आंतों में जमा गंदगी साफ होने लगती हैं। शरीर की गंदगी बाहर निकलने से खाना सही से पचने लगता हैं और वजन कम होने लगता हैं।  

यह भी पढ़े – पेट की चर्बी कम करने के लिए 10 आसान योगासन

2. पाचन शक्ति को मजबूत बनाता है 

गर्म पानी पीना हमारे पाचन तंत्र के लिए भी बहुत लाभदायक होता हैं। गर्म पानी पीने से (drinking hot water benefits in hindi) पाचन शक्ति मजबूत होती हैं। खाना खाने के एक घंटे बाद 2 गिलास गुनगुना पानी पीने से खाना अच्छी तरह पच जाता हैं।

इसके साथ-साथ गर्म पानी पीने से शरीर से विषैले पदार्थ भी बाहर निकल जाते हैं जिससे पाचन तंत्र मजबूत होता हैं। पाचन तंत्र मजबूत होने पर खाया पीया शरीर में लगने लगता हैं और पेट से जुड़ी परेशानियां भी दूर होने लगती हैं। 

अगर आपका वजन कम हैं तो भी आपको गर्म पानी का सेवन करना चाहिए क्योंकि इससे आपका पाचन तंत्र मजबूत होता हैं और खाया पीया आपके शरीर में लगने लगता हैं। इसके साथ – साथ अगर आपको भूख कम लगती हैं तो आप खाना खाने से आधे घंटे पहले एक गिलास गर्म पानी में आधा नींबू का रस और थोड़ा सा काला नमक मिक्स करके पिए इससे आपकी भूख बढ़ेगी।

3. बॉडी को डिटॉक्स करता है

शरीर को डिटॉक्स करने के लिए गर्म पानी बहुत फायदेमंद (drinking hot water benefits in hindi) होता हैं। गर्म पानी एक अच्छा डिटॉक्स वाटर हैं। शरीर को डिटॉक्स करने के लिए सुबह एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू का रस मिक्स करके पीना चाहिए। इससे शरीर में जमा सारी गंदगी बाहर निकल जाती हैं।

4. गर्म पानी पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है

गर्म पानी शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने का काम करता हैं। गर्म पानी पीने से बुरे वायरस और बैक्टीरिया शरीर में जल्दी से प्रवेश नहीं कर पाते हैं जिससे हमारा शरीर रोगों से दूर रहता हैं। अगर आपको भी बीमारियां बहुत जल्दी-जल्दी पकड़ती हैं तो समझ ले की आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हैं और आपको इसके उपर ध्यान देने की जरुरत हैं। 

5. आंतों की सफाई करता है

आजकल की जीवन शैली में बहुत से लोग फास्ट फूड और ऑयली फूड का बहुत ज्यादा सेवन करते हैं। ये खाद्य पदार्थ शरीर के लिए बिलकुल भी अच्छे नहीं होते हैं। हमारा शरीर इन्हे सही से नहीं पचा पाता हैं जिसके कारण इन खाद्य पदार्थों का कुछ हिस्सा आंतों में जमा होने लगता हैं और सड़ने लगता हैं परिणामस्वरूप आंते कमजोर होने लगती हैं।

गर्म पानी पीने (garam pani pine ke fayde) से आंतों में जमा कचरा और बासी भोजन मल-मूत्र के द्वारा बाहर निकल जाता हैं। इसलिए जो लोग बहुत ज्यादा फास्ट फूड, ऑयली फूड व मैदे से बनी चीजों का सेवन करते हैं उन्हें गर्म पानी जरूर पीना चाहिए। 

6. पेट की कब्ज में फायदेमंद

अगर आपको कब्ज की शिकायत रहती हैं और सुबह आपका पेट खुलकर साफ नहीं हो पता हैं तो गर्म पानी का सेवन आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं, इस स्थिति में आपको गर्म पानी जरूर पीना चाहिए। गर्म पानी पीने से पेट खुलकर साफ हो होता हैं और बॉडी में जमा सारी गंदगी बाहर निकल जाती हैं। 

7. सर्दी-जुकाम में गर्म पानी पीने के फायदे

सर्दी जुकाम और गले के दर्द में गर्म पानी पीने के फायदे (garm pani pine ke fayde) किसी दवा या औषधि से कम नहीं हैं। अगर आपको बहुत जल्दी सर्दी – जुकाम हो जाता हैं या गले में दर्द रहता हैं तो आपको दिन भर हल्का गुनगुना पानी ही पीना चाहिए।  

गुनगुना पानी पीने से शरीर से सारे वायरस और टॉक्सिन्स खत्म हो जाते हैं इसके साथ साथ गर्म पानी पीने से शरीर में गर्माहट भी बनी रहती हैं जिससे सर्दी – जुकाम और फ्लू में आराम मिलता हैं। गले के दर्द के लिए गर्म पानी में थोड़ी हल्दी मिक्स करके गरारे करने चाहिए इससे गले के दर्द में आराम मिलता हैं। 

8. त्वचा के लिए गर्म पानी पीने के फायदे

त्वचा संबंधी परेशानियां जैसे मुंहासे, फोड़े, फुंसी, खुजली, रूसी आदि के लिए भी गर्म पानी पीने के फायदे (garam pani peene ke fayde in hindi) बेहतरीन हैं। गलत खानपान के कारण शरीर में टॉक्सिन जमा हो जाते हैं जिसके कारण त्वचा संबंधी परेशानियां होने लगती हैं।

गर्म पानी पीने से यह टॉक्सिन्स शरीर से बाहर निकल जाते हैं जिसका फायदा हमारी स्किन को भी होता हैं। गर्म पानी पीने से चेहरे का ग्लो बढ़ता हैं। त्वचा को खूबसूरत बनाए रखने के लिए सुबह खाली पेट दो गिलास गर्म पानी जरूर पीएं। 

9. गर्म पानी पीने के फायदे बालों के लिए

बालों के लिए भी गर्म पानी फायदेमंद होता हैं। शरीर में जमा विषैले पदार्थों और पेट में गड़बड़ी के कारण बाल टूटने और झाड़ने लगते हैं, गर्म पानी पीने से विषैले पदार्थ शरीर से बाहर निकल जाते हैं जिसका फायदा हमारे बालों को भी मिलता हैं। बालों का ख्याल रखने के लिए सुबह और शाम दिन में दो बार गर्म पानी जरूर पीना चाहिए।

10. पीरियड्स में फायदेमंद

पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द को कम करने में भी गर्म पानी पीने फायदेमंद (drinking hot water benefits in hindi) होता हैं। गर्म पानी पीने से पेट की मांसपेशियों को आराम मिलता हैं जिसकी वजह से पेट में मरोड़ और ऐठन भी कम होती हैं। ध्यान दें की पीरियड्स के दौरान बहुत ज्यादा गर्म पानी न पिएं। 

11. शरीर में ऊर्जा बढ़ाये

गर्म पानी शरीर में ऊर्जा बढ़ाने का कार्य भी करता हैं। जिन लोगों का सवाल होता हैं की शरीर में ऊर्जा और स्टैमिना कैसे बढ़ाए, उनके लिए गर्म पानी किसी भी एनर्जी ड्रिंक से कम नहीं हैं। गर्म पानी पीने से आपके शरीर के सभी अंगों में खून दौड़ने लगता हैं जिससे शरीर में ऊर्जा बढ़ती हैं। जब कभी भी आपको थकान महसूस हो एक गिलास गुनगुना पानी पी ले।

यह भी पढ़े : बॉडी का स्टैमिना बढ़ाने का तरीका व घरेलू उपाय

12. ब्‍लड सर्कुलेशन सही रहता हैं

गर्म पानी के सेवन से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी सही रहता हैं। शरीर को सुचारू रूप से चलाने के लिए खून का संचार पूरे शरीर में सही से होना बहुत जरुरी होता हैं जिससे की शरीर के सभी अंगों तक खून पहुंच सके और गर्म पानी इसी में शरीर की मदद करता हैं। 

13. कोरोना वायरस से बचाव

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने भी कोरोना वायरस से बचाव के लिए सभी को गर्म पानी पीने की सलाह दी हैं। गर्म पानी पीने से वायरस जल्दी से शरीर में प्रवेश नहीं कर पाते हैं।

अगर आप नियमित गर्म पानी का सेवन करते हैं और गर्म पानी से गरारे करते हैं तो इससे कोरोना वायरस आपके शरीर में जल्दी से प्रवेश नहीं कर सकता हैं और आप कोरोना वायरस से दूर रहेंगे इसके साथ साथ कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क पहनना और समय समय पर हाथ धोना भी बहुत ज़रुरी हैं।

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने भी कोरोना वायरस से बचाव के लिए सभी को गर्म पानी पीने की सलाह (drinking hot water benefits in hindi) दी हैं। गर्म पानी पीने से वायरस जल्दी से शरीर में प्रवेश नहीं कर पाते हैं।

अगर आप नियमित गर्म पानी का सेवन करते हैं और गर्म पानी से गरारे करते हैं तो इससे कोरोना वायरस आपके शरीर में जल्दी से प्रवेश नहीं कर सकता हैं और आप कोरोना वायरस से दूर रहेंगे इसके साथ साथ कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क पहनना और समय समय पर हाथ धोना भी बहुत ज़रुरी हैं।

सुबह गर्म पानी पीने के फायदे – Subha garam pani pine ke fayde in hindi

आपने अक्सर लोगों को सुना होगा की सुबह गर्म पानी पीना चाहिए, इसके आपको बहुत फायदे होंगे । यह बात बिल्कुल सत्य हैं सुबह गर्म पानी पीने के फायदे (subha garam pani peene ke fayde) ज्यादा होते हैं। रात को 8-10 घंटे सोने के बाद सुबह शरीर को ऊर्जा की जरुरत होती हैं जो उसे गर्म पानी पीने से मिलती हैं। 

कुछ लोग सुबह सबसे पहले चाय पीते हैं जो बिलकुल गलत हैं और इससे शरीर को नुकसान होता हैं। सुबह चाय पीने के नुकसान आपको एक समय के बाद दिखने भी लगते हैं। पेट में गैस, कब्ज, अपच और एसिडिटी की समस्या का एक प्रमुख कारण सुबह खाली पेट चाय पीना हैं। अगर आप अपने स्वास्थ के प्रति थोड़े से भी जागरूक हैं तो सुबह चाय की जगह गर्म पानी पिया करें। 

गर्म पानी पीने के नुकसान – Garam pani peene ke nuksan in hindi

गर्म पानी पीने के नुकसान (garam pani peene ke nuksan) तभी हो सकते हैं जब आप बहुत ज्यादा गर्म पानी पिएंगे। बहुत ज्यादा गर्म पानी पीने से मुँह जल सकता हैं, सीने में जलन हो सकती हैं और पेट में भी परेशानी हो सकती हैं। ज्यादा गर्म पानी किडनी में भी परेशानी उत्पन्न कर सकता हैं। इसलिए गर्म पानी पीने से पहले पानी का तापमान एक बार जरूर चेक कर लें और उसके बाद ही गर्म पानी का सेवन करें। 

इसके साथ-साथ अगर शरीर में कोई गंभीर चोट लगी हैं या कोई सर्जरी हो रखी हैं तो अपने डॉक्टर की सलाह पर ही गर्म पानी का सेवन करना चाहिए। 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQ

Q. सुबह कितना गर्म पानी पीना चाहिए?

Ans. सुबह आपको दो गिलास गुनगुना पानी जरूर पीना चाहिए।

Q. क्या गर्म पानी पीने से वजन कम होता है?

Ans. वजन कम करने के लिए अच्छी डाइट और एक्सरसाइज ज्यादा जरूरी होती है। यदि आप इनके साथ गर्म पानी का सेवन करते हैं तो आपको जरूर लाभ मिल सकता है।  

Q. क्या गर्म पानी पीने से नुकसान होता है? 

Ans. गर्म पानी पीने से नुकसान तभी हो सकता है जब आप बहुत ज्यादा गर्म पानी पीते है। हमेशा हल्का गुनगुना पानी ही पीना चाहिए।

सारांश – Conclusion

गर्म पानी पीने के फायदे (garam pani pine ke fayde) जितने भी गिनाए जाए उतने कम हैं। आजकल की जीवन शैली को देखते हुए गर्म पानी का सेवन और भी ज्यादा महत्वपर्ण हो जाता हैं। गर्म पानी शरीर की लगभग सभी परेशानियों में फायदेमंद होता हैं, चाहे वह पेट से जुड़ी परेशानी हो, त्वचा से जुड़ी परेशानी हो या फिर बालों से जुडी हुई परेशानी हो। 

उम्मीद हैं की आपको हमारा यह पोस्ट गर्म पानी के फायदे (drinking hot water benefits in hindi) और गर्म पानी पीने के नुकसान (garam pani peene ke nuksan) पसंद आया होगा और गर्म पानी के फायदे जानकर आप भी आज से ही गर्म पानी पीना शुरू कर देंगे। 

यह आर्टिकल भी जरूर पढ़े

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

Leave a Comment