बनाना शेक पीने के 5 भयंकर नुकसान | Banana Shake Peene ke Nuksan

बनाना शेक पीने के नुकसान Banana Shake Peene ke Nuksan | बनाना शेक पीना बहुत से लोगों को पसंद है, लेकिन क्या आप जानते हैं की बनाना शेक पीना सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। आयुर्वेद के अनुसार केला और दूध को कभी भी एक साथ नहीं खाना चाहिए, जबकि बनाना शेक (banana shake) में केला और दूध दोनों का इस्तेमाल किया जाता है। केला और दूध साथ में खाने से पाचन संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है और शरीर को इसके गंभीर परिणाम झेलने पड़ सकते हैं। 

केला और दूध दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। केले में फाइबर, आयरन, पौटेशियम व विटामिन सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जबकि दूध कैल्शियम व प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है। अगर इन्हें अलग-अलग समय पर खाया जाए तो ये निश्चित रूप से हेल्थ के लिए लाभकारी हो सकते हैं। लेकिन जब बनाना शेक (banana shake) के रूप में केला और दूध का एक साथ सेवन किया जाता है, तो इससे शरीर में कई प्रकार की परेशानियां उतपन्न हो सकती है। बनाना शेक पीने के नुकसान (banana shake peene ke nuksan) के बारे में नीचे बताया गया है।

बनाना शेक पीने के नुकसान – Banana Shake Peene ke Nuksan 

अगर गर्मियों में मौसम में आप यह सोचकर रोज बनाना शेक पीते है की इससे आपकी हेल्थ बनेगी और रोग शरीर से दूर भागेंगे, तो फिर आप गलत भी हो सकते हैं। बनाना शेक पीने के फायदे के साथ-साथ इसके कुछ नुकसान भी हैं, जिनके बारे में भी आपको जरूर जानकारी होनी चाहिए। बनाना शेक पीने की नुकसान (banana shake peene ke nuksan) इस प्रकार है। 

1. मोटापा बढ़ता है 

बनाना शेक (banana shake) में बहुत ज्यादा कैलोरीज होती है, इसके अधिक सेवन से मोटापे का खतरा बढ़ सकता है। केला और दूध दोनों ही हाई कैलोरी फूड है ऐसे में जब दोनों को साथ में लिया जाता है तो यह शरीर में फैट बढ़ाने का कार्य करते हैं, अगर आप बढ़ते वजन से परेशान है और वजन कम करने के बारे में सोच रहे हैं, तो फिर आपको बनाना शेक को अवॉयड ही करना चाहिए।

यह भी पढ़ें : वजन कम करने के लिए 15 बेस्ट घरेलू ड्रिंक्स

2. पाचन संबंधी समस्याएं 

banana shake

बनाना शेक पीने के नुकसान (banana shake peene ke nuksan) पाचन तंत्र के लिए भी है। हाई कैलोरी होने की वजह से यह पेट को बहुत ज्यादा भारी कर देता है जिस वजह से पाचन तंत्र को इसे पचाने में बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। साथ ही केले में कुछ अम्लीय पदार्थ भी मौजूद होते हैं, जिस वजह से दूध के साथ इसका मेल नहीं बन पाता जिस कारण इसके सेवन से डाइजेशन संबंधी परेशानियां बढ़ सकती है। 

हर फल में अम्लीय पदार्थ मौजूद होते हैं, इसलिए आयुर्वेद कभी भी दूध को किसी भी फल के साथ लेने की सलाह नहीं देता है, जिसमें केला भी शामिल है। बनाना शेक पीने से पेट में गैस, एसिडिटी, अपच व कब्ज की समस्या बढ़ सकती है।  

3. हाई कॉलेस्ट्रॉल का खतरा 

बनाना शेक (banana shake) के अधिक सेवन से कॉलेस्ट्रॉल का स्तर भी बढ़ सकता है। इसमें अधिक फैट होने के कारण यह कॉलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देने का कार्य करता है, जो स्वास्थ्य के लिहाज से सही नहीं हैं। हाई कॉलेस्ट्रॉल के कारण दिल की बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है, जिसमे हार्ट अटैक व स्ट्रोक भी शामिल है। इस तरह बनाना शेक हार्ट डिजीज को भी बढ़ावा देता है। 

4. सर्दी-जुकाम का खतरा 

बनाना शेक पीने के नुकसान (banana shake peene ke nuksan) की आगे बात करें तो इससे सर्दी, जुकाम, खांसी और छाती में बलगम जमने जैसी समस्या भी बढ़ सकती है, यह साइनस को बढ़ावा देने का कार्य करता है। केले के तासीर ठंडी होती है, जिस वजह से कई लोगों को इससे सर्दी-जुकाम जैसी समस्या हो सकती है।   

5. स्किन एलर्जी 

बनाना शेक का सेवन हेल्थ के साथ-साथ त्वचा के लिए भी हानिकारक होता है, कई लोगों में इसके सेवन से खाज,खुजली व त्वचा में चकते बनना जैसी समस्या भी देखी गई है। स्किन एलर्जी से परेशान लोगों को इसके सेवन से दूर ही रहना चाहिए।  

आयुर्वेद क्या कहता है – According To Ayurveda

आयुर्वेद में केला और दूध को विरूद्ध आहार माना गया है। विरुद्ध आहार वो होते हैं जो अकेले तो बहुत गुणकारी व स्वास्थ्य वर्धक होते हैं, लेकिन जब इन्हें किसी अन्य पदार्थ के साथ मिलाकर खाया जाता है तो वह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बन जाते हैं। केला और दूध में विरूद्ध आहार की श्रेणी में आते हैं। आयुर्वेद के अनुसार केला और दूध को कभी भी साथ में नहीं खाना चाहिए। इन्हें साथ में लेने से शरीर में कई तरह की परेशानियां बढ़ सकती है। 

यह भी पढ़ें : जानिए, आयुर्वेद के अनुसार केला खाने का सही समय क्या है

क्या करना चाहिए – Solution

केला और दूध दोनों ही हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद हैं। आयुर्वेद में भी दोनों के गुणों का एक खास व्याख्यान मिलता है। सेहत बनाने के लिए केला और दूध को सबसे ज्यादा गुणकारी माना जाता है। लेकिन इनके लाभ प्राप्त करने के लिए दोनों को एक साथ नहीं खाना चाहिए, अलग-अलग समय पर आप इनका सेवन कर सकते हैं। केला और दूध के सेवन में कम से कम 40-50 मिनट का अंतर रखना चाहिए। 

देखा गया है की ज्यादातर लोग वजन बढ़ाने के लिए बनाना शेक (banana shake) या केला-दूध साथ में खाना पसंद करते हैं। कुछ लोगों को इसका अच्छा रिजल्ट भी मिलता है, जबकि कुछ लोगों को इससे पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर आपको इससे किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है तो फिर आपको इसका सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप चाहे तो दूध की जगह दही के साथ केले का सेवन कर सकते हैं। केला और दही वजन बढ़ाने में सहायक होता है।   

यह भी पढ़ें : सेहत बनाने का 100% असरदार तरीका, दवा और घरेलू उपाय

दही से बनान शेक बनाने का तरीका

वजन बढ़ाने के लिए आप दूध की जगह बनाना शेक (banana shake) बनाने में दही का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। दही व केले का कॉम्बिनेशन वेट गेन के लिए बेस्ट माना जाता है। आइये जानते हैं कि वेट गेन के लिए दही व केले की मदद से बनाना स्मूदी कैसे बना सकते हैं।

सामग्री

  • दो केले
  • आधा कप दही
  • एक चम्मच पीनट बटर
  • एक चम्मच खरबूजे के बीज
  • 4 बादाम
  • थोड़े किशमिश

बनाने का तरीका

किशमिश को छोड़कर सभी सामग्रियों को मिक्सर में चलाकर इसका शेक बना लें और फिर किशमिश को इसके ऊपर से ऐड करें। फिर आराम से बैठकर इसका आनंद लें। आप एक्सरसाइज करने से एक घंटे पहले या एक्सरसाइज करने के बाद इसका सेवन कर सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQ

Q. क्या बनाना शेक पीना हेल्थ के लिए सही है?

A. बनाना शेक में केला और दूध का इस्तेमाल किया जाता है, आयुर्वेद के अनुसार केला और दूध विरुद्ध आहार है, इनका सेवन एक साथ नहीं करना चाहिए। इसके सेवन से पाचन संबंधी परेशानियां बढ़ा सकती हैं।

Q. क्या बनाना शेक से मोटापा बढ़ता है?

A. बनाना शेक में हाई कैलोरीज़ होती है, जिस वजह से यह मोटापा बढ़ा सकता है। मोटापे से पीड़ित लोगों को इसके सेवन से बचना चाहिए। 

Q. क्या वजन बढ़ाने के लिए बनाना शेक पी सकते हैं?

A. अगर आपको बनाना शेक सूट होता है और इसके सेवन से आपके शरीर को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होती, तो फिर वजन बढ़ाने के लिए आप इसका सेवन कर सकते हैं। वेट गेन के लिए बनाना शेक बेस्ट माना जाता है। साथ ही आप चाहे तो वेट बढ़ाने के लिए दही व केला का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

Q. बनाना शेक या मैंगो शेक हेल्थ के लिए क्या बेस्ट है?

A. अगर आयुर्वेद के नजरिए से देखा जाए तो हेल्थ के लिए न तो बनाना शेक अच्छा है और न ही मैंगो शेक। इसकी वजह है कि दोनों को बनाने में दूध का उपयोग किया जाता है और आयुर्वेद कहता है कि दूध को किसी भी तरह के फल के साथ नहीं खाना चाहिए।

निष्कर्ष – Conclusion 

आयुर्वेद की माने तो केला और दूध से बना बनाना शेक (banana shake) सेहत के लिए ठीक नहीं है। केला-दूध विरुद्ध आहार है, इसके सेवन से शरीर को नुकसान झेलना पड़ सकता है। उम्मीद है कि आपको बनाना शेक पीने के नुकसान (banana shake peene ke nuksan) के विषय में हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर आपके मन में कोई सवाल हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं, हम आपके सवालों का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।

हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी इसी तरह की जानकारियों के लिए आप Easy Life Hindi के अन्य आर्टिकल भी पढ़ सकते हैं। साथ ही इस आर्टिकल को अन्य लोगों के साथ शेयर भी कर सकते हैं।

आपके लिए कुछ खास आर्टिकल

Post Tags : banana shake peene ke nuksan, banana shake side effects in hindi, banana shake ke nuksan, बनाना शेक पीने के नुकसान, बनाना शेक के नुकसान

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

Leave a Comment