by Beepak bhatt
www.easylifehindi.com
खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए कुछ लोग अक्सर दो फूड्स को एक साथ मिलाकर खाना पसंद करते हैं, लेकिन ऐसा करना कभी-कभार स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
आयुर्वेद के अनुसार कई ऐसे फूड्स हैं, जिन्हे एक साथ मिलाकर कभी नहीं खाना चाहिए, आइए जानते हैं की ये फूड्स कौन-से हैं।
दूध अपने आप में एक संपूर्ण आहार है, इसके साथ कभी भी अंडा, मांस व मछली जैसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
आयुर्वेद के अनुसार दूध के साथ कभी भी केला नहीं खाना चाहिए, इससे पेट से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं।
दूध और खट्टे फल जैसे अंगूर, आम, संतरा आदि भी एक साथ नहीं खाने चाहिए, साथ ही दूध के साथ नमकीन चीजें भी नहीं खानी चाहिए।
दूध और खट्टे फल जैसे अंगूर, आम, संतरा आदि भी एक साथ नहीं खाने चाहिए, साथ ही दूध के साथ नमकीन चीजें भी नहीं खानी चाहिए।
कुछ लोग भोजन के साथ केला व आम जैसे फलों का सेवन करते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से बिल्कुल भी ठीक नहीं है।
मीट और आलू को कभी भी एक साथ पकाकर नहीं खाना चाहिए, इससे पाचन से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
आयुर्वेद के अनुसार घी और शहद को भी कभी एक साथ नहीं खाना चाहिए, इन दोनों का मिश्रण जहर के समान माना गया है।