बिना एक्सरसाइज वजन कम करने का जबरदस्त तरीका

by Beepak bhatt

09-04-2022

अगर आप अपने बढ़ते वजन से दुखी हैं और एक्सरसाइज के लिए समय नहीं निकाल पा  रहे हैं, तो चिंता न करें आप बिना एक्सरसाइज करें घर बैठे भी वजन कम कर  सकते हैं।

वैसे वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज बहुत जरूरी होती है, एक्सरसाइज करने से एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न होती है और वजन तेजी से कम होता है।

लेकिन आप इंटरमिटेंट फास्टिंग की मदद से भी वजन कम कर सकते हैं और इसके लिए आपको एक्सरसाइज करने की भी जरूरत नहीं होगी।

इंटरमिटेंट फास्टिंग एक तरह का डाइट पैटर्न है, इसमें फास्टिंग करने और भोजन करने का एक समय पहले से निर्धारित होता है।

इंटरमिटेंट फास्टिंग कई तरह से हो सकती है, लेकिन वजन कम करने के लिए 16/8 फास्टिंग सबसे बेहतर मानी जाती है।

इसमें दिन के 16 घंटे फास्टिंग करनी होती है और शेष बचे 8 घंटों के अंतराल में हेल्दी डाइट ले सकते हैं।

मान ले की आपने श्याम 7 बजे भोजन किया हैं, तो श्याम 7 बजे से लेकर अगले  दिन सुबह 11 बजे तक फास्टिंग पीरियड होगा, जिसमें आपको कुछ भी नहीं  खाना है।

दोपहर के 11 बजे से लेकर श्याम के 7 बजे तक ईटिंग पीरियड होगा, इस दौरान आप भोजन कर सकते है।

ध्यान रहे की ईटिंग पीरियड के दौरान आप घर का बना हुआ हेल्दी भोजन ही करें।  जबकि फास्टिंग पीरियड में पानी के अलावा कुछ भी नहीं लेना है।

इंटरमिटेंट फास्टिंग करने से पाचन शक्ति मजबूत होती है, मेटाबोलिज्म फास्ट होता है, एक्सट्रा कैलोरी खाने से बचते हैं और बॉडी अंदर से साफ होती है। 

 इन सब वजहों से मोटापा धीरे-धीरे कम होने लगता है और बॉडी सही शेप में आने लगती है।

इंटरमिटेंट फास्टिंग के विषय में डेटल में पढ़े -

Arrow