esylifehindi.com
गर्मियों में जगह-जगह मिलने वाला गन्ने का रस न सिर्फ गर्मी से राहत देने का कार्य करता है, बल्कि यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है।
शरीर की गर्मी दूर करने के लिए दही का सेवन सबसे अच्छा माना जाता है। इसकी तासीर ठंडी होती है और इससे पेट भी स्वस्थ रहता है।
गन्ने के रस में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट्स मौजूद होते हैं, जो शरीर के लिए ईंधन का कार्य करते हैं। इसके सेवन से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है और मूड भी फ्रेश रहता है।
गन्ने का रस पीलिया बीमारी के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है, यूनानी चिकित्सा में इसे पीलिया के इलाज के लिए दवा के समान माना गया हैं।
गन्ने का रस पेट और पाचन से जुड़ी परेशानियों के लिए भी लाभदायक होता है, इसके सेवन से पेट की गैस, एसिडिटी व कब्ज में आराम मिलता है और पाचन मजबूत होता है।
गन्ने के जूस में कई प्रकार के विटामिन, मिनरल्स व एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते है जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और शरीर बीमारियों से दूर रहता है।
गन्ने के जूस में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को कम करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से चेहरे पर चमक बढ़ती है और कील, मुंहासे व झाइयों की समस्या कम होती है।
गन्ने से रस की तासीर ठंडी होती है, इसलिए सर्दी, खांसी व जुकाम में इसका सेवन करने से बचना चाहिए। सर्दियों में भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
गन्ने के रस में बहुत ज्यादा शुगर होती है जिस वजह से मोटापा, हाई कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज के रोगियों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
गन्ने का रस दिन के समय पी सकते हैं, रात के समय इसके सेवन से बचना चाहिए। साथ ही एक सिमित मात्रा में ही इसका सेवन करें, इसके अधिक सेवन से शरीर को नुकसान हो सकता हैं।