स्‍ट्रॉबेरी (Strawberry) खाने के फायदे

www.easylifehindi.com

लाल रंग की स्ट्रॉबेरी जितना दिखने में खूबसूरत और खाने में स्वादिष्ट होती है, उतना ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है।

इसका खट्टा-मीठा स्वाद बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी खूब भाता है। जबकि  इसके अंदर कई सारे विटामिन, मिनरल्स व  एंटीऑक्सीडेंट भी मौजूद होते हैं।

स्ट्रॉबेरी दिल के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होती है, इसमें पाए जाने  वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

स्ट्रॉबेरी दांतों के लिए भी काफी फायदेमंद होती है, यह दांतों का पीलापन  दूर करके दांतों को नेचुरल तरीके से बिना नुकसान पहुंचाए सफेद बनाने में  मदद करता है।

स्ट्रॉबेरी में कैंसर प्रिवेंटिव गुण भी पाया जाता है, जिस वजह से इसका  सेवन कैंसर से बचाव में काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

स्ट्रॉबेरी में मैग्नीशियम मौजूद होता है जो हड्डियों को मजबूती प्रदान  करने में मदद करता है।

पुरषों की सेक्सुअल हेल्थ के लिए भी स्ट्रॉबेरी को अच्छा माना जाता है।  इसमें अफ्रोडीसीएक नामक तत्व पाया जाता है जो कामोत्तेजना को बढ़ाने में मदद  करता है।

स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। विटामिन सी  शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है, जिससे शरीर को रोगों से लड़ने की  शक्ति मिलती है।

स्ट्रॉबेरी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण  मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होते हैं। साथ ही यह तनाव दूर  करने में भी मदद करता है।

 स्ट्रॉबेरी में मौजूद फाइबर व विटामिन सी वजन कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

त्वचा व बालों के लिए भी स्ट्रॉबेरी खाना फायदेमंद होता है। साथ ही यह आंखों की रोशनी के लिए भी एक अच्छा फूड माना जाता है।

हालांकि स्ट्रॉबेरी का सेवन एक सिमित मात्रा में ही करना चाहिए, इसके अधिक सेवन से शरीर को नुकसान भी हो सकते हैं।

तरबूज खाने के  बेहतरीन फायदे

Arrow