सफेद पेठा को व्हाइट पंपकिन, एश गार्ड, वैक्स गार्ड, सफेद कद्दू आदि के नाम से भी जाना जाता है।
यह स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है, कई शारीरिक समस्याओं के इलाज में इसका उपयोग किया जाता है।
जहाँ ज्यादातर लोग सफेद पेठे की सब्जी बनाकर खाते हैं, वहीं कई लोगों द्वारा इसके जूस का भी सेवन किया जाता है।
गर्मी के मौसम में सफेद पेठे का जूस पीने के फायदे बेहद शानदार है, आइये इसके बारे में जानते हैं।
इसमें फाइबर, विटामिन सी, विटामिन ए, आयरन, कैल्शियम, जिंक आदि जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
सफेद पेठे का जूस गर्मी से राहत दिलाने में मददगार होता है, यह शरीर को अंदर से ठंडा रखता है।
इसके सेवन से शरीर में मौजूद जहरीले पदार्थों से मुक्ति मिलती है, यह बॉडी को डिटॉक्स करने का काम करता है।
वजन कम करने के लिए भी सफेद पेठा जूस लाभकारी होता है, यह शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद करता है।
यह पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए भी बेहद लाभकारी होता है। गैस, एसिडिटी, अपच व कब्ज में राहत दिलाने में मदद करता है।