www.esylifehindi.com
by Deepak Bhatt
एनीमिया की कमी
किशमिश आयरन का एक बेहतरीन स्रोत है, जो शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण करने और एनीमिया की कमी दूर करने में मदद करता है।
कैल्शियम
किशमिश कैल्शियम का एक अच्छा स्रोत है। 100 ग्राम किशमिश में लगभग 50 mg कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों व दांतों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
हार्ट के लिए फायदेमंद
किशमिश में पाए जाने वाले विटामिन व मिनरल्स हार्ट के लिए भी बेहद लाभकारी होते हैं, इसके सेवन से दिल से संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है।
कब्ज में राहत
किशमिश में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पेट की कब्ज में राहत पहुँचाने का कार्य करता है। साथ ही इसके सेवन से गैस व एसिडिटी में भी लाभ मिलता है।
बॉडी डीटॉक्स
सुबह खाली पेट भिगोए हुए किशमिश का पानी पीने और इसका सेवन करने से बॉडी के अंदर मौजूद विषाक्त पदार्थों दूर होते हैं और शरीर की अंदरूनी सफाई होती है।
कमजोरी दूर करें
किशमिश को दूध के साथ उबालकर खाने से शरीर में ताकत व ऊर्जा बढ़ती है और शारीरिक कमजोरी दूर होती है। साथ ही इससे वजन बढ़ाने में भी मदद मिलती है।
चमकती त्वचा
नियमित किशमिश का सेवन करने से खून की सफाई होती है, जिससे चेहरे पर कील-मुंहासों की समस्या कम होती है और चेहरे पर निखार बढ़ता है।
इम्युनिटी बढ़ाये
किशमिश में कई प्रकार के विटामिन व मिनरल्स पाए जाते है जो शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं, इसके सेवन से शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति प्राप्त होती है।
पाचन शक्ति
कमजोर पाचन शक्ति से परेशान लोगों के लिए भी किशमिश का सेवन फायदेमंद हो सकता है, इसमें मौजूस फाइबर, विटामिन व मिनरल्स पाचन शक्ति को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
खाने का सही तरीका
20-25 ग्राम किशमिश को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें और अगली सुबह इसका सेवन करें, आप चाहे तो दूध के साथ भी इसका सेवन कर सकते हैं।