esylifehindi.com
आम फलों का राजा है और इसमें मौजूद विटामिन व मिनरल्स सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। लेकिन कुछ लोग आम, दूध और आइसक्रीम से बने mango shake पीना पसंद करते हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।
आयुर्वेद के अनुसार, किसी भी फल को दूध के साथ मिक्स करके नहीं खाना चाहिए, इससे शरीर को गंभीर नुकसान झेलने पड़ सकते हैं और इस लिस्ट में मैंगो शेक भी शामिल है।
गर्मी में ज्यादा मैंगो शेक पीने से त्वचा संबंधी रोग बढ़ सकते हैं, इससे शरीर में छोटे-छोटे दाने निकलना और चेहरे पर पिंपल्स की समस्या उतपन्न हो सकती है।
मैंगो शेक भले ही पीने में ठंडा लगता हो लेकिन इसके सेवन से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है, इस कारण भी चेहरे पर कील-मुंहासों की समस्या बढ़ सकती है।
मैंगो शेक के अधिक सेवन से पेट दर्द, पेट में भारीपन और उल्टी-दस्त की समस्या भी हो सकती है। साथ ही यह पाचन संबंधी समस्याएं भी बढ़ा सकता है।
मैंगो शेक में बहुत ज्यादा कैलोरीज होती है, जिससे मोटापे का खतरा बढ़ जाता है, अगर आप मोटापा कम करना चाहते हैं तो फिर इसका सेवन न करें।
इसके अधिक सेवन से डायबिटीज का खतरा भी बढ़ सकता है, प्री-डायबिटिक रोगियों को इसका सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।
आम को जल्दी पकाने के लिए इसमें बहुत से केमिकल का इस्तेमाल भी किया जाता है, जिससे इसके सेवन से शरीर में कई प्रकार की समस्याएं बढ़ सकती है।
मैंगो शेक की जगह आप आम खाना स्वास्थ्य के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है, साथ ही आपका अगर कभी मैंगो शेक पीने का मन भी करे तो आप इसे अपने घर पर ही बनाकर पिए, इसमें आइसक्रीम व चीनी की जगह ड्राई फ्रूट्स और सीड्स का इस्तेमाल करें।