www.easylifehindi.com
by Deepak Bhatt
फलों का राजा आम खाने में स्वादिष्ट तो होता ही है, साथ में हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है।
आम (mango) दिल के स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है, यह दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करता है।
आम में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पेट की कब्ज से राहत दिलाने में मदद करता है।
आम विटामिन-A का एक बेस्ट सोर्स है, जो आंखों की रोशनी के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
आम में विटामिन-C भी अच्छी मात्रा में मौजूद होती है, जो त्वचा संबंधी रोगों को दूर करने में मदद करती है।
आम बालों के लिए भी अच्छा होता है। यह बालों को मजबूत और लंबा व घना बनाने में मदद करता है।
आप खाने से पाचन संबंधी रोग दूर होते हैं और पाचन शक्ति मजबूत होती है।
आम में मौजूद विटामिन व मिनरल्स शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती है।
आम के सेवन से शरीर की कमजोरी दूर होती है और यह अनीमिया के लिए भी बेहद लाभकारी होता है।
एक रिपोर्ट के अनुसार आम खाने से तनाव कम होता है और मेमोरी पॉवर अच्छी रहती है।
गर्मियों में लू से बचाव के लिए आम पन्ना पीना भी काफी फायदेमंद होता है।
आम को कभी भी भोजन के साथ या भोजन के तुरंत बाद नहीं खाना चाहिए।
जानिए, आयुर्वेद के अनुसार केला कब खाना चाहिए