Lipstick लगाने का सही तरीका

www.easylifehindi.com

लिपस्टिक, मेकअप का एक अहम हिस्सा होती है, इसके बिना महिला का मेकअप अधूरा माना जाता है।

अगर मेकअप न भी किया हो, केवल लिपस्टिक  लगी हो तो भी इससे महिलाओं को एक अच्छा और फ्रेश लूक मिल जाता है।

लेकिन इसके लिए लिपस्टिक को सही तरीके से लगाना आना चाहिए, गलत तरीके से लगी लिपिस्टिक पूरे लूक को खराब कर सकती है

रूखे होंठों पर कभी भी लिपस्टिक नहीं लगानी चाहिए, इसलिए सबसे पहले लिप स्क्रब व लिप बाम का इस्तेमाल करना चाहिए।

लिपिस्टिक होंठों पर ज्यादा देर तक टिकी रहे इसके लिए लिप प्राइमर का इस्तेमाल करें। इससे लिपस्टिक का रंग भी हल्का नहीं पड़ता।

अगर किसी कारण होठों में कालापन है, तो इसे छुपाने के लिए आप कंसीलर का  सहारा ले सकती है। ध्यान रहे की कंसीलर का रंग होंठों के रंग से मैच करता  हो।

लिपस्टिक को सीधे होठों पर लगाने की जगह इसे ब्रश से लगाना ज्यादा अच्छा  रहता है। पहला कोट ब्रश से लगाए और उसके बाद लिपिस्टिक का इस्तेमाल करें।

लिपस्टिक को फिनिशिंग टच देने के लिए, होंठों के आसपास फैली लिपिस्टिक को  क्लीन्ज़र से अच्छी तरह साफ करें, इसके लिए आप इयरबड का सहारा भी ले सकते  हैं।

Lipstick दांतों पर न लगे इसके लिए, लिपिस्टिक लगाने से पहले दांतों पर हल्की वैसलीन लगा लें। इस टिप्स से आपको काफी मदद मिलेगी।

त्वचा के लिए Evion 400 कैप्सूल के फायदे और उपयोग का सही तरीका