EasyLifeHindi.Com
इंटरमिटेंट फास्टिंग एक तरह का ईटिंग पैटर्न हैं, जिसमें कुछ समय के लिए फास्टिंग (उपवास) करना होता हैं।
वजन कम करने के लिए 16 घंटे की फास्टिंग को सबसे बेस्ट माना जाता है, इसमें 16 घंटे फास्टिंग में रहना होता हैं और शेष बचे 8 घंटे के अंतराल में ही भोजन किया जाता है।
फास्टिंग पीरियड में 16 घंटे तक कुछ भी नहीं खाना होता हैं, इस दौरान केवल पानी पी सकते हैं।
फास्टिंग के बाद आप नार्मल घर का बना खाना खा सकते है, फास्ट फूड्स और ऑयली फूड्स से दूर रहे।
intermittent fasting का सबसे बड़ा लाभ वेट लॉस करना है, पहले 15 दिन में ही इसका असर दिखना शुरू हो जाएगा।
इसके अलावा इंटरमिटेंट फास्टिंग करने से बॉडी डिटॉक्स होती है जिससे शरीर बीमारियों से दूर रहता है।
पेट की विभिन्न परेशानियां जैसे गैस, एसिडिटी, अपच, कब्ज व पेट में जलन से भी निजात मिलता है और पेट स्वस्थ रहता है।
इंटरमिटेंट फास्टिंग से ह्यूमन ग्रोथ हार्मोन (HGH) थोड़ा बढ़ जाता हैं, ह्यूमन ग्रोथ हार्मोन मसल को रिपेयर करने और उनकी ग्रोथ में सहायक होता है।
Intermittent Fasting डाइट रूटीन की मदद से बिना एक्सरसाइज भी वजन कम किया जा सकता है।