स्ट्रेच मार्क्स हटाने के बेहतरीन घरेलू उपाय

by Deepak Bhatt

www.easylifehindi.com

त्वचा पर स्ट्रेच मार्क्स बिल्कुल भी अच्छे नहीं दिखाई देते हैं और इस वजह से बहुत से लोग अपनी मनपसंद के कपडे भी नहीं पहन पाते हैं।

ज्यादातर मामलों में त्वचा में खिंचाव के कारण स्ट्रेच मार्क्स होते हैं और इन्हे पूरी तरह से हटाना एक मुश्किल काम होता है।

बहुत सी महिलाओं को प्रेग्नेंसी के कारण भी स्ट्रेच मार्क्स की समस्या आती है, जिनसे छुटकारा पाना मुश्किल हो जाता है।

लेकिन कुछ घरेलू उपायों की मदद से स्ट्रेच मार्क्स को कम जरूर किया जा  सकता है, स्ट्रेच मार्क्स कम करने के घरेलू उपाय इस प्रकार हैं।

नारियल तेल को हल्का गुनगुना करके प्रभावित जगह पर लगाएं और थोड़ी देर हल्के हाथों से मालिश करें, पूरी रात इसे लगा छोड़ दें।

नारियल तेल

विटामिन E ऑयल को स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर लगाए और धीरे-धीरे हाथों से  मालिश करें, उसके बाद इसे पूरी रात लगा छोड़ दें, अगले दिन पानी से इसे धो  लें।

विटामिन E ऑयल

अरंडी का तेल भी स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने में काफी फायदेमंद होता है,  आप इसे नारियल तेल या विटामिन E ऑयल के साथ मिक्स करके भी स्ट्रेच मार्क्स  वाली जगह पर लगा सकते हैं।

अरंडी का तेल

ताजे एलोवेरा के पत्ते के अंदर से जेल निकालकर इसे स्ट्रेच मार्क्स वाली  जगह पर लगाए और हल्के हाथों से मालिश करें, पूरी रात लगा छोड़ दें और अगली  सुबह पानी से इसे साफ कर लें।

एलोवेरा जेल

बराबर मात्रा में खीरा और नींबू का रस मिक्स करके स्ट्रेच मार्क्स पर लगाए,  15-20 मिनट लगा रहने के बाद हल्के गुनगुने पानी से इसे धो लें।

खीरा और नींबू

ग्लोइंग स्किन के लिए 5 बेस्ट डिटॉक्स ड्रिंक्स  

Arrow