के फायदे और नुकसान

Keratin Treatment

Deepak Bhatt

www.easylifehindi.com

केराटिन क्या है

केराटिन एक प्रकार का प्रोटीन है जो बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता  है। यह बालों को मजबूत, चमकदार और मुलायम बनाने में मदद करता है।

केराटिन

हमारे बालों में प्राकृतिक तोर पर केराटिन मौजूद होता है। लेकिन धूप,  प्रदूषण, खराब लाइफ स्टाइल व केमिकल प्रोडक्ट्स के ज्यादा इस्तेमाल से यह  नष्ट होने लगता है।

केराटिन की कमी

केराटिन की इसी कमी के कारण बाल अपनी चमक और मजबूती खोने लगते हैं और यह बहुत ज्यादा रूखे और उलझे हुए से दिखाई देने लगते है।

केराटिन ट्रीटमेंट

इस वजह से कुछ लोग केराटिन ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं, इसमें बालों पर  अलग से आर्टिफीसियल केराटिन डाला जाता है। जिससे केराटिन की पूर्ती की जा  सके।

फायदे

केराटिन ट्रीटमेंट करने से रूखे और फ्रिजी बाल मुलायम, चमकदार और स्ट्रेट  होते हैं, जो काफी ज्यादा खूबसूरत लगते हैं और एक अलग लूक देते है।

नुकसान

केराटिन ट्रीटमेंट से बालों पर केवल कुछ समय के लिए शाइन और चमक लाए जा सकती है, उसके बाद बाल फिर से पहले जैसे होने लगते हैं।

अन्य परेशानियां

केराटिन ट्रीटमेंट कराने के बाद बाल बिल्कुल स्ट्रेट हो जाते हैं और बालों  से वॉल्यूम गायब हो जाता है। साथ ही ट्रीटमेंट के बाद खास शैम्पू व  कंडीशनर का ही इस्तेमाल करना होता है।

क्या आपको इसी जरूरत है

अगर आपके बाल बहुत ज्यादा घुंघराले और रूखे हैं तो आप एक्सपर्ट की सलाह से  इस ट्रीटमेंट का सहारा ले सकते हैं। सीधे और सुलझे बालों के लिए इसकी जरूरत  नहीं है।

कब करें

किसी इवेंट, शादी या फंक्शन में अलग और आकर्षक दिखने के लिए आप केराटिन  ट्रीटमेंट करा सकते हैं। इससे आपको एक नया और आकर्षक लूक मिलेगा।

बालों के लिए 10 सबसे अच्छे हर्बल शैम्पू के नाम