गर्मियों में दही खाने के बेहतरीन फायदे 

esylifehindi.com

इम्युनिटी बढ़ाये

दही में कैल्शियम, प्रोटीन व कई अन्य विटामिन व मिनरल्स मौजूद होते हैं जो  शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं, इससे वायरस भी शरीर  में जल्दी प्रवेश नहीं कर पाते हैं।

गैस व एसिडिटी

दही में थोड़ा काला नमक और हींग मिक्स करके खाने से पेट की गैस व एसिडिटी  में आराम मिलता है, साथ ही इससे पेट की कब्ज में भी राहत मिलती है।

मजबूत हड्डियां

दही में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम व प्रोटीन पाया जाता है, इसके सेवन से  हड्डियां व मांसपेशियां मजबूत रहती है। जोड़ों के दर्द के लिए भी दही खाना  फायदेमंद हो सकता है।

मजबूत पाचन शक्ति

दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद  करते है, इसके सेवन से पाचन शक्ति मजबूत होती है और भोजन जल्दी पचता है।

गर्मी से राहत

दही की तासीर ठंडी होती है, इसके सेवन से शरीर को ठंडक मिलती है और बॉडी हीट यानी शरीर की गर्मी से भी राहत मिलती है।

स्वस्थ लिवर

दही में प्रोबायोटिक मौजूद होते है, जो विषैले तत्वों को शरीर से बाहर  निकालने में मदद करते है, जिसका लाभ लिवर को भी मिलता है और इसके सेवन से  लिवर संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।

मस्तिष्क के लिए

दही खाना मस्तिष्क के लिए भी काफी फायदेमंद होता है, इसके सेवन से दिमाग  शांत रहता है और तनाव भी कम होता है। यह मस्तिष्क को ठंडक प्रदान करता है।

मोटापा

दही और दही से बनी छाछ के सेवन से मोटापा कम करने में भी मदद मिलती है,  इसके लिए दही को काला नमक व भुने जीरे के साथ खाना फायदेमंद होता है।

त्वचा के लिए लाभकारी

दही त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है, इसे आप त्वचा पर लगा भी सकते  हैं। चेहरे का ग्लो बढ़ाने व कील-मुंहासों को कम करने में यह काफी सहायक  होती है।

दही खाने का सही समय और सही तरीका  

Arrow