करी पत्ता (मीठी नीम) खाने के बेहतरीन फायदे

करी पत्ता को कुछ लोग मीठी नीम के नाम से भी जानते हैं। इसका इस्तेमाल ज्यादातर भोजन का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है।

लेकिन आज हम आपको करी पत्ता के कुछ ऐसे फायदों के बारे में बताएंगे, जिन्हें जानने के बाद आप हैरान हो जाएंगे।

करी पत्ता में कुछ ऐसे नेचुरल गुण पाए जाते हैं, जो वजन घटाने और कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करते हैं।

डायबिटीज को नियंत्रित करने में भी करी पत्ता लाभकारी होता है, इसमें शुगर लेवल को कम करने के गुण होते हैं।

करी पत्ता हार्ट और लिवर के लिए भी अच्छा होता है। इसके सेवन से बॉडी से जहरीले पदार्थ दूर होते हैं।

इसमें एंटीबायोटिक और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जो संक्रमण से बचाव में मदद करते हैं।

यह शरीर में सूजन को कम करने में भी सहायक होता है, इसमें एंटी-इंफ्लामेटरी गुण मौजूद होते हैं।

इसके अलावा करी पत्ता त्वचा व बालों से जुड़ी कई प्रकार की समस्याओं के लिए भी काफी उपयोगी होता है।

इसलिए किसी न किसी रूप में करी पत्ता को अपने भोजन में जरूर शामिल करना चाहिए।

अमृत समान है सफेद पेठे का जूस, जानिए फायदे व नुकसान