केला खाने के 12 बेहतरीन फायदे

www.easylifehindi.com

by Deepak Bhatt

एनीमिया दूर करने में सहायक

केले में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है, आयरन एनीमिया यानी शरीर में खून की कमी की  को दूर करने में सहायक होता है।

हृदय स्वास्थ्य

केला खाना ह्रदय के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है। इसमें मौजूद  विटामिन व मिनरल दिल को स्वस्थ रखने और दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को  कम करने में सहायक होते हैं।

पाचन शक्ति बढ़ाये

केला फाइबर के सबसे अच्छे सोर्स में से एक है, जो पाचन को दुरूस्त करने और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है।

कब्ज का इलाज

पेट की कब्ज के लिए केला रामबाण दवा है। इसमें भरपूर फाइबर होने के कारण कब्ज की समस्या में राहत मिलती है और पेट स्वस्थ रहता है।

हड्डियों को मजबूत बनाये

केले में कैल्शियम व मैग्नीशियम जैसे खनिज भी अच्छी मात्रा में पाए जाते  हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। जोड़ों के दर्द में केले  का सेवन लाभदायक होता है।

इम्युनिटी बढ़ाये

केले में कई प्रकार के ऐसे विटामिन व मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर की  इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं जिससे शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति  प्राप्त होती है।

शरीर में एनर्जी बढ़ाये

केला एनर्जी के सबसे अच्छे सोर्स में से एक है, इसके सेवन से शरीर में  तुरंत एनर्जी बढ़ती है। शारीरिक परिश्रम करने वाले लोगों को केला जरूर खाना  चाहिए।

मस्तिष्क के लिए लाभकारी

मस्तिष्क के लिए भी केला खाना फायदेमंद होता है। इसके सेवन से तनाव कम होता है, मूड अच्छा रहता है और नींद में भी सुधार होता है।

त्वचा के लिए लाभकारी

केला खाने से कील-मुंहासों की समस्या कम होती है, चेहरे पर चमक बढ़ती है और त्वचा पर बढ़ती उम्र का प्रभाव कम होता है।

हैंगओवर उतारे

हैंगओवर की समस्या में केले का शेक पीना फायदेमंद होता है।

महिलाओं के लिए फायदेमंद

केला खाने से महिलाओं को पीरियड्स में होने वाले तेज दर्द से राहत मिलती है और इससे कमजोरी भी महूसस नहीं होती।

कमजोरी दूर करें

शारीरिक कमजोरी से पीड़ित लोगों को केला जरूर खाना चाहिए, केला खाने से कमजोरी दूर होती है और वेट गेन करने में मदद मिलती है।

दुबलापन दूर करने का तरीका और घरेलू उपाय