एवोकाडो खाने के फायदे

www.easylifehindi.com

एवोकाडो पोषक तत्वों से भरपूर एक फल है। यह दिखने में काफी हद तक नाशपाती  की तरह लगता है, इसके गुणों को देखते हुए इसे सुपरफूड भी कहा जाता है।

एवोकाडो में फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम व विटामिन ई के गुण मौजूद होते हैं, यह दिल के स्वास्थ्य के लिए एक बेस्ट फल माना जाता है।

एवोकाडो में भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन और पेट से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

एवोकाडो वजन कम करने के लिए भी एक अच्छा फूड है, बहुत से लोग इसे अपनी वेट लॉस डाइट में जरूर शामिल करते हैं।

एवोकाडो लिपिड प्रोफाइल में सुधार करने में मदद करता है, जिसमें बढ़े हुए कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करने में भी मदद मिल सकती है।

हड्डियों को मजबूत बनाने व जोड़ दर्द में राहत पंहुचाने के लिए भी एवोकाडो का सेवन फायदेमंद होता है।

लिवर के स्वास्थ्य के लिए यह एक अच्छा फल है। इसके सेवन से फैटी लिवर की समस्या में भी काफी हद तक राहत मिलती है।

एवोकाडो में भरपूर मात्रा में विटामिन E पाया जाता है जो त्वचा व बालों के लिए बेहद उपयोगी माना जाता है।

एवोकाडो में मौजूद विटामिन व मिनरल्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी मदद करते हैं।

टाइप-2 डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए भी एवोकाडो का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है।

मतिष्क के स्वास्थ्य के लिए भी एवोकाडो को बेहद उपयोगी व लाभदायक माना जाता है।

तरबूज खाने के  बेहतरीन फायदे

Arrow