आंवला विटामिन C का सबसे अच्छा स्रोत है, इसमें संतरे के मुकाबले 20 गुना ज्यादा विटामिन सी होता है, 100 ग्राम आंवला में लगभग 600 mg विटामिन सी पाया जाता है।
इम्युनिटी बढ़ाये
आंवला में विटामिन सी के अलावा एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम व आयरन जैसे पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं, जो शरीर की इम्युनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
त्वचा के लिए
आंवला के नियमित सेवन से कील-मुंहासे, डार्क सर्कल्स व झुर्रियों की समस्या कम होती है और चेहरा पर ग्लो बढ़ता है।
बालों के लिए
इसके सेवन से बालों को पोषण मिलता है, जिससे बालों का झड़ना व टूटना कम होता है। साथ ही यह बालों को काला, लंबा व घना बनाने में भी मदद करता है।
मोटापा
रोज सुबह खाली पेट कच्चा आंवला खाने से या आंवले का जूस पीने से मोटापा कम करने में मदद मिलती है। इसे वेट लॉस डाइट में अवश्य शामिल करना चाहिए।
पेट की परेशानी
आंवला पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे गैस, एसिडिटी, अपच व कब्ज का भी रामबाण इलाज है। इसके सेवन से पेट की बीमारियां दूर होती है और पेट स्वस्थ रहता है।
मजबूत हड्डियां
आंवला कैल्शियम का भी एक अच्छा स्रोत है, जो हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके सेवन जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलता है और हड्डियां मजबूत रहती हैं।
सेवन का तरीका
आंवला के लाभ प्राप्त करने के लिए इसे कच्चा खाएं, साथ ही आंवला का जूस पी सकते हैं और कभी-कभार आंवला चटनी या आंवला का मुर्राबा भी खा सकते हैं।