by Deepak Bhatt
www.easylifehindi.com
फाइबर, प्रोटीन, विटामिन्स व मिनरल्स से भरपूर बादाम सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते है, लेकिन लोगों के मन में एक सवाल हमेशा रहता है की, क्या गर्मी में बादाम खा सकते हैं ?
गर्मियों में बादाम को भिगोकर खा सकते हैं, सूखे बादाम के मुकाबले भिगोये बादाम खाना सेहत के लिए ज्यादा लाभकारी माना जाता है।
सुबह बिगोए बादाम खाना दिल के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है, साथ ही यह शरीर में गुड कोलस्ट्रॉल को बढ़ाने में भी मदद करता है।
भीगे बादाम खाना दिमाग के लिए भी अच्छा माना जाता है, इसके सेवन से स्मरण शक्ति बढ़ती है और सिखने की क्षमता में भी वृद्धि होती है।
भीगे बादाम में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जिससे पाचन शक्ति मजबूत होती है और पेट से जुड़ी समस्याओं में आराम मिलता है।
रोज सुबह भीगे बादाम खाना वेट लॉस के लिए भी अच्छा होता है, इसमें मौजूद फाइबर, प्रोटीन, विटामिन E व हेल्दी फैट वजन कम करने में मदद करते हैं।
सुबह भीगे बादाम खाना त्वचा के लिए भी लाभकारी होता है, इससे पिंम्पल की समस्या कम होती है और चेहरे पर नेचुरल निखार बढ़ता है।
बादाम में प्रचुर मात्रा में विटामिन E और प्रोटीन पाया जाता है जो बालों की हेल्थ के लिए भी अच्छे होते हैं, यह बालों को मजबूत व लंबा बनने में मदद करता है।
भीगे बादाम में पाए जाने वाले प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स व फाइबर डायबिटीज को नियंत्रित करने में भी काफी सहायक होते हैं।
शारीरिक कमजोरी दूर करने और शरीर में ऊर्जा व स्टैमिना बढ़ाने के लिए भी सुबह भीगे बादाम खाना लाभकारी होता है।