पूजन सामग्री लिस्ट PDF (Poojan Samagri List) : हिन्दू धर्म में पूजा-पाठ का एक विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है की पूजा करने से घर में सुख-शांति व खुशहाली आती है और घर का वातावरण शुद्ध होता है। साथ ही पूजा-पाठ करने से घर में नकरात्मक ऊर्जा का प्रभाव भी कम होता है और घर के लोगों में भगवान का आशीर्वाद बना रहता है। पूजा करने से मन को भी शांति मिलती है और मन में सकारात्मक विचारों की उत्पत्ति होती है।
हिन्दू धर्म में करोड़ों देवी-देवता हैं, जिनकी अलग-अलग तरीकों से पूजा की जाती है। हर किसी देवी-देवता की पूजा के लिए वैसे तो अलग प्रकार की पूजन सामग्री की जरुरत पड़ती है लेकिन कुछ पूजन सामग्री ऐसी होती है जिसकी आवश्यता लगभग हर प्रकार की पूजा में पड़ती ही है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे की पूजन सामग्री लिस्ट PDF (poojan samagri list) में क्या-क्या चीजें शामिल होनी चाहिए।
साथ ही आपकी सुविधा के इस लेख में हम पूजा सामग्री लिस्ट PDF भी उपलब्ध करा रहे हैं, आप इसे डाउनलोड करके आराम से पूजन सामग्री के एक-एक सामान की खरीददारी कर सकते हैं।
पूजन सामग्री लिस्ट PDF | Poojan Samagri List in Hindi PDF
क्र.सं | पूजन सामग्री नाम | Poojan Samagri Name |
1 | मूर्ति | Idols |
2 | दीपक | Lamp |
3 | कपूर | Camphor |
4 | रुई या बत्ती | Cotton |
5 | घी या तेल | Ghee or Oil |
6 | अगरबत्ती | Incense stick |
7 | धूप-बत्ती | Dhup-Batti |
8 | माचिस | Matchbox |
9 | पूजा की थाली | Pooja Thali |
10 | ताजे फूल | Fresh Flours |
11 | फूलमाला | Garland |
12 | दूर्वा (दूब) घास | Durva Grass |
13 | छोटी इलायची व लौंग | Cardamom & clove |
14 | चंदन | Sandalwood |
15 | कुमकुम | Kumkum |
16 | हल्दी | Turmeric |
17 | जटा वाला नारियल | Coconut |
18 | साबुत चावल के दाने | Rice |
19 | सुपारी | Betel Nut |
20 | पान के पत्ते | Betel Leaves |
21 | पीपल के पत्ते | Peepal Leaves |
22 | केले के पत्ते | Banana Leaves |
23 | जौ | Barley |
24 | पंचामृत (दूध, दही, घी, शक्कर, शहद) | Panchamrit |
25 | पंचपात्र (लोटा, चम्मच, थाली आदि) | Panchpatra |
26 | पंचमेवा (5 प्रकार के सूखे मेवे) | panchmewa |
27 | फल और मिष्ठान | Fruits & Sweets |
28 | शहद | Honey |
29 | शक्कर | Sugar |
30 | गंगाजल | Gangajal |
31 | कलावा, मौली | Kalava |
32 | कलश | Kalash |
33 | देवी-देवता के वस्त्र | Devi Devta Vastra |
34 | आधा मीटर सफेद कपड़ा | White Cloth |
35 | आधा मीटर लाल कपड़ा | Red Cloth |
36 | चौकी, आसन | Asana, Chowki |
- मां दुर्गा के नौ स्वरूप की तस्वीर या प्रतिमा
- दुर्गा सप्तशती किताब
- लाल रंग की गोटेदार चुनरी
- मिट्टी का पात्र और जौ
- सुहाग का सामान (चूड़ियां, सिन्दूर, बिंदी, कंघी, शीशा आदि)
- माता की चौकी
- चौकी में बिछाने के लिए लाल रंग का कपड़ा
- वस्त्र
- हल्दी की गांठ
- पिसी हुई हल्दी
- रुई या बत्ती
- धूप
- अगरबत्ती
- माचिस
- पानी वाला नारियल
- अक्षत
- कलावा
- मौली
- दीपक
- घी या तिल का तेल
- फल व मिठाई
- फूल
- फूल-माला
- पान-सुपारी
- पांचमेवा
- लौंग
- इलायची
- कपूर
- लोबान
- गुगल
- उपले
- आम की लकड़ी
- कमल गट्टा सुपारी
- हवन कुंड
- प्रसाद के लिए बताशे या मिसरी
- मिट्टी
- मिट्टी का घड़ा
- मिट्टी का ढ़क्कन
- मिट्टी की कटोरी
- कलावा
- जटा वाला नारियल
- एक मिट्टी का दीपक
- लाल वस्त्र
- मौली
- अक्षत
- गंगाजल
- पान के पत्ते
- बौने के लिए जौ
- हल्दी-चूने से बना तिलक
- कलश के नीचे रंगोली बनाने के लिए आटा या रंग
पूजा के बाद बची पूजन सामग्री का क्या करें?
पूजा करने के बाद पूजन सामग्री को कभी भी कचरे में नहीं फेंकना चाहिए, इसके एक-एक सामान का सही से रख-रखाव करना चाहिए। देखा गया है की ज्यादातर लोग बची पूजन सामग्री को या तो किसी मंदिर में रख देते हैं या फिर नदी में प्रवाहित कर देते हैं।
ज्योतिषों के अनुसार बची पूजन सामग्री का भी एक विशेष महत्व होता है और इसका इस्तेमाल जीवन में सुख-समृद्धि लाने के लिए किया जा सकता है। बची पूजन सामग्री (Poojan Samagri) का इस्तेमाल आप इस तरह कर सकते हैं।
- पूजा के बाद बची हुई रोली को सुहागन महिलाएं अपनी मांग में लगा सकती है, ऐसा करना शुभ माना जाता है।
- साथ ही यदि आप घर में कोई नया सामान खरीद कर लाते हैं तो आप बची हुई रोली से उसका पूजन कर सकते हैं।
- पूजा में बचे हुए फूलों की माला बनाकर उसे घर के द्वार पर लगा सकते हैं और जब यह सुख जाए तब आप इसे गमले में डाल लें।
- पूजा में बचे हुए अक्षत को घर में इस्तेमाल होने वाले गेहूं या चावल के साथ मिक्स कर सकते हैं।
- पूजा के बाद बची हुई सुपारी को लाल कपड़े में बांधकर अपने घर की तिजोरी में रख सकते हैं।
- पूजा में इस्तेमाल हुए नारियल को कहीं पर भी ऐसे ने रख दें, इसे प्रसाद के रूप में सब में बांट दें।
पूजन सामग्री में क्या-क्या होना चाहिए?
मुख्य रूप से पूजा-पाठ में जिन चीजों की आवश्यकता होती है उसकी पूरी लिस्ट हम आपको उपरोक्त पूजन सामग्री लिस्ट PDF के माध्यम से बता चुके हैं। दोस्तों , हिन्दू धर्म के कई देवी-देवता मौजूद हैं जिनकी अलग-अलग विधि से पूजा की जाती है इसलिए इनकी पूजा का सामान भी थोड़ा अलग हो सकता है।
जब भी आप किसी देवी-देवता की पूजा करें तो इस बात का जरूर ध्यान रखें की आपकी पूजन सामग्री लिस्ट में प्रिय भोजन या सामान जरूर हो। उदहारण के तौर पर यदि आप भगवान गणेश जी की पूजा करें तो उनके सामने लड्डू जरूर रखें, क्योंकी भगवान गणेश जी को लड्डू काफी पसंद है। इसी तरह माता की पूजा करते समय श्रृंगार का सामान जरूर रखें।
डाउनलोड पूजा सामग्री लिस्ट PDF – Download Poojan Samagri List PDF
यदि आप ऊपर दी गई पूजन सामग्री लिस्ट PDF फाइल के रूप में प्राप्त करना चाहते हैं, तो इसके लिए नीचे पूजन सामग्री लिस्ट PDF Download लिंक दिया गया है आप इस लिंक पर क्लिक करके अपने फोन, कंप्यूटर या लैपटॉप पर आसानी से पूजा सामग्री लिस्ट PDF को आसानी से Download कर सकते हैं।
फाइल | |
फाइल का नाम | पूजन सामग्री लिस्ट PDF |
फाइल साइज़ | 55KB |
डाउनलोड लिंक | क्लिक करें |
अंत में – Conclusion
प्रिय पाठकों, इस लेख में हमने पूजन सामग्री लिस्ट PDF के बारे में जाना। हमने गहन रिसर्च के बाद पूरी मेहनत से यह लिस्ट तैयार की है, हो सकता है की इस लिस्ट में कुछ सामान छूट गया हो, यदि ऐसा ही कुछ सामान की जानकारी आपको हो जो Poojan Samagri List PDF में शामिल नहीं है तो इसकी जानकारी हमें कमेंट बॉक्स में जरूर दें, हम उसे भी इस लिस्ट में शामिल करने की कोशिश करेंगे। धन्यवाद।
Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि इजी लीफ हिंदी किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।